कोयला मंत्रालय Read in English

एनएलसी इंडिया ने विशेष अभियान 6 के तहत प्रमुख लक्ष्य पार किए, कबाड़ के निपटान से 3.12 करोड़ रुपये की आमदनी

Key details of this update
DetailInformation
Date25 October 2026 (Sunday)
Time12:15 PM
Topic / Ministryकोयला मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (670 words)

एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के नेतृत्व में सभी केन्‍द्रीय मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में संचालित राष्ट्रव्यापी पहल विशेष अभियान 6 में सक्रिय रूप से भाग लेना शुरू कर दिया है।

15 से 30 सितम्‍बर, 2026 तक चले गहन तैयारी चरण के दौरान एनएलसीआईएल की सभी इकाइयों, क्षेत्रीय कार्यालयों और संयुक्त उद्यमों में लक्ष्यों का निर्धारण किया गया। इसके बाद, कंपनी वर्तमान में 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले कार्यान्वयन चरण के तहत अभियान को आगे बढ़ा रही है। विशेष अभियान 6 में ई-कचरा प्रबंधन नियम, 2022 के अनुपालन में संस्थागत ई-कचरे के प्रभावी संग्रहण, पृथक्करण और पर्यावरण अनुकूल निपटान पर विशेष जोर दिया गया है। इसके माध्यम से परिचालन उत्कृष्टता के साथ-साथ संसाधनों के सतत प्रबंधन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

विशेष अभियान 5.0 के तहत परिचालन उत्कृष्टता और सुशासन के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) ने 23 अक्टूबर, 2026 तक परिचालन और स्वच्छता संबंधी प्रमुख लक्ष्यों को पार कर लिया है। अपनी विभिन्न इकाइयों में उल्लेखनीय कार्यान्वयन का प्रदर्शन करते हुए एनएलसीआईएल ने 180 अभियान स्थलों की पहचान कर वहां स्वच्छता अभियान चलाए, जो 145 स्थलों के निर्धारित लक्ष्य से अधिक है। इसके अलावा, कंपनी ने 24,15,786 वर्ग फुट के प्रस्तावित लक्ष्य के मुकाबले 24,96,193 वर्ग फुट स्थान खाली कराया। कंपनी ने 1,266.22 मीट्रिक टन के निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए 1,272 मीट्रिक टन कबाड़ का निपटान किया और इससे 3,11,89,078 रुपये का राजस्व अर्जित किया।

एनएलसी इंडिया लिमिटेड

गतिविधियों का विवरण

23.10.2026 की स्थिति के अनुसार

स्वच्छता अभियान के लिए चिह्नित स्थलों की संख्या

अभियान के तहत खाली कराया गया स्थान (वर्ग फुट)

कबाड़ का निपटान (मीट्रिक टन)

कुल अर्जित आमदनी (रुपये में)

रिकॉर्ड प्रबंधन

एनएलसीआईएल – विशेष अभियान 6

(i) समीक्षित भौतिक फाइलों की संख्या

(ii) समीक्षित ई-फाइलों की संख्या

(iii) छँटाई कर हटाई गई फाइलों की संख्या

(iv) छँटाई कर हटाई गई ई-फाइलों की संख्या

सरलीकरण हेतु चिह्नित नियमों/प्रक्रियाओं की संख्या

नई पहलों की संख्या

सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार

ट्वीट्स की संख्‍या

अपलोड किए गए वीडियो की संख्या

प्रेस में प्रकाशित समाचारों की संख्या

रिकॉर्ड प्रबंधन के अंतर्गत, एनएलसीआईएल ने 1,378 भौतिक फाइलों और 320 ई-फाइलों की समीक्षा की। इनमें से 506 भौतिक फाइलों और 122 ई-फाइलों की छँटाई कर उन्‍हें हटाया गया। इसके साथ ही, प्रशासनिक सरलीकरण के लिए तीन प्रक्रियाओं की पहचान की गई तथा 26 नई पहलें शुरू की गईं।

नागरिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए, एनएलसीआईएल ने सभी लंबित जन शिकायतों का निस्तारण कर उन्हें शून्य पर ला दिया। इस अभियान के प्रभाव को डिजिटल और जनसंपर्क माध्यमों से व्यापक रूप से प्रचारित किया गया, जिसके तहत सोशल मीडिया पर 352 पोस्ट साझा की गईं, 8 वीडियो हाइलाइट्स अपलोड किए गए और प्रेस में 6 समाचार प्रकाशित हुए।

कोयला मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, एनएलसीआईएल में दिनांक 03.10.2026 को ई-कचरा अभियान का आयोजन किया गया। एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) ने इस अभियान के तहत ई-कचरे की तीन अलग-अलग श्रेणियों में कुल 2,042 वस्तुओं का सफलतापूर्वक निस्तारण किया। जिम्मेदार इलेक्ट्रॉनिक परिसंपत्ति प्रबंधन का परिचय देते हुए, कंपनी ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार उपकरण की 1,491 वस्तुओं, प्रयोगशाला उपकरणों की 351 इकाइयों तथा उपभोक्ता विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और फोटोवोल्टिक पैनलों की 200 वस्तुओं का प्रसंस्करण किया। पुराने एवं अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा तकनीकी संसाधनों को व्यवस्थित रूप से हटाकर, एनएलसीआईएल अपने सभी परिचालनों में पर्यावरण-अनुकूल निस्तारण प्रक्रियाओं और संसाधनों के चक्रीय प्रबंधन को निरंतर बढ़ावा दे रही है।

कोयला मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप, एनएलसीआईएल में विशेष अभियान 6 का सुव्यवस्थित ढंग से संचालन किया गया। इस अभियान में स्थान प्रबंधन, स्क्रैप का निस्तारण, अभिलेख प्रबंधन, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को अपनाने, "अपशिष्ट से संपदा" सुनिश्चित करने, कार्यस्थल परिसर के उन्नयन, पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं, नागरिक-केंद्रित पहलों तथा ई-कचरा निस्तारण प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया। ये सभी प्रयास इस वर्ष की थीम – "ई-कचरे का प्रभावी संग्रहण, पृथक्करण और निस्तारण" के अनुरूप किए गए।

उपर्युक्त पहलों के माध्यम से, कोयला मंत्रालय के अधीन एनएलसी इंडिया लिमिटेड विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है।

पीके/केसी/आरटी/केपी

इसी विषय से और: कोयला मंत्रालय

View all इसी विषय से और: कोयला मंत्रालय
  1. कोयला मंत्रालय

    स्कॉच गोल्ड 2026 से सम्मानित सुविकल्प, खनन-पश्चात भूमि के उपयोग में डेटा आधारित विकल्पों को समर्थन

    सीसीओ का सुविकल्प उपकरण तकनीकी, पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक मानदंडों से खनन-पश्चात परियोजनाओं के विकल्प जांचता है। प्रिज्म मॉडल कार्यान्वयन सामग्री देता है और संवाद वेबिनार हितधारकों की क्षमता बढ़ाते हैं। पहल…

    पूरा पढ़ें →
  2. कोयला मंत्रालय

    ईसीएल ने ‘विशेष अभियान 6’ के तहत कबाड़ के निपटान से 2.21 करोड़ रुपये अर्जित किए

    कोयला मंत्रालय के अंतर्गत कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने ‘विशेष अभियान 6’ के तहत कबाड़ का निपटान करके 2.21 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।…

    पूरा पढ़ें →
  3. कोयला मंत्रालय

    बिजली संयंत्रों में कोयले का भंडार 18 मिलियन टन से अधिक की मात्रा के साथ स्थिर बना हुआ है; कोयले की आपूर्ति मजबूत होने से अक्टूबर 2026 में कोयले की कमी में सुधार होगा

    घरेलू कोयला आधारित बिजली संयंत्रों में कोयले का भंडार 29 सितंबर 2026 से 18 मिलियन टन से अधिक की मात्रा के साथ स्थिर बना हुआ है। 29 सितंबर को भंडार 18.932 मिलियन…

    पूरा पढ़ें →
  4. कोयला मंत्रालय

    अक्टूबर में बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति में तेजी

    हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्टों में बिजली संयंत्रों में कोयले का भंडार कम स्तर पर पहुंचने के कारण भारत में बिजली की कमी का संकट बढ़ने की आशंका जताई गई है।…

    पूरा पढ़ें →
  5. कोयला मंत्रालय

    कोयला मंत्रालय ने ‘विशेष अभियान 6’ के तहत ई-कचरा प्रबंधन पर केंद्रित एक विशेष अभियान चलाया

    कोयला मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के संबंध में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के दिशानिर्देशों के अनुसार, 6 अक्टूबर, 2026 को सभी कोयला क्षेत्र (फील्ड) कार्यालयों में ई-कचरा प्रबंधन…

    पूरा पढ़ें →
  6. कोयला मंत्रालय

    कोयले की उपलब्धता से लेकर ऊर्जा सुरक्षा तक: सीआईएल ने विद्युत क्षेत्र के लिए कोयले की आपूर्ति और वितरण को मजबूत किया

    भारत के विद्युत क्षेत्र के लिए कोयला देश की ऊर्जा-सुरक्षा श्रृंखला का एक आवश्‍यक घटक है, जो खनन, निकासी, विद्युत उत्पादन और विद्युत की उपलब्धता को आपस में जोड़ता है। इस श्रृंखला…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने वाराणसी यात्रा की झलकियाँ साझा कीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की झलकियाँ साझा कीं। इनमें भव्य एयर शो, उत्साहजनक रोडशो तथा मैन्युफैक्चरिंग और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में…

    पूरा पढ़ें →
  2. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र की उपलब्धियों को रेखांकित कर कारीगरों का मनोबल बढ़ाया

    भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष श्री मनोज गोयल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।…

    पूरा पढ़ें →
  3. पत्तन

    कोरिया दौरे के दौरान श्री सर्बानंद सोनोवाल कोरियाई उद्योग जगत के समक्ष भारत में जहाज निर्माण के अवसरों को प्रस्तुत करेंगे

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू) श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज दक्षिण कोरिया का चार दिवसीय दौरा शुरू किया। इस दौरान वे कोरियाई उद्योग जगत के समक्ष भारत में समुद्री…

    पूरा पढ़ें →
  4. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड में व्यापार और निवेश वार्ता की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 25 अक्टूबर 2026 को नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में कई कार्यक्रम किए, जिनका मुख्य उद्देश्य भारत-नीदरलैंड के आर्थिक संबंधों को मजबूत…

    पूरा पढ़ें →
  5. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

    एनआईएफटीईएम-के ने भारत के पहले ‘एआई × फूड टेक हैकाथॉन’, ‘हैक द फोर्क’ का आयोजन किया

    राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान, कुंडली (एनआईएफटीईएम-के) ने 'हैक द फोर्क' का आयोजन किया। यह भारत का पहला ‘एआई × फूड टेक हैकाथॉन’ था। इसका मुख्य उद्देश्य वैकल्पिक प्रोटीन उद्योग…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आरबीआई के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद का स्मरण…

    पूरा पढ़ें →
  7. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-गुवाहाटी

    गुवाहाटी में शिल्प समागम मेले (एसएसएम) से स्थानीय लोगों में उत्साह भर रहा है और हज़ारों दर्शकों ने भारत की पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की समृद्ध और अलग-अलग तरह की विरासत…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    भुवनेश्वर में आरबीआइ की प्रमुख सुविधाओं के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    उड़ीसा के राज्यपाल ब्रजमोहन राम जी। यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जी, केंद्र सरकार में मेरी सहयोगी निर्मला सीतारमण जी, जुएल ओरांव जी, भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर श्री संजय…

    पूरा पढ़ें →
  9. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 26-27 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 26 और 27 अक्टूबर, 2026 को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। 26 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति विजयवाड़ा स्थित डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 40वें…

    पूरा पढ़ें →
  10. उपभोक्‍ता कार्य

    सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों और वॉकी-टॉकी की गैर-अनुपालन बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज की

    केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने वॉकी-टॉकी के भ्रामक विज्ञापन दिए और ऐसी उत्पाद प्रविष्टि की, जिनमें…

    पूरा पढ़ें →
↑