एक मध्यमवर्गीय अनुसूचित जाति परिवार में पले-बढ़े आरव पटेल (बदला हुआ नाम) ने प्रौद्योगिकी (तकनीकी), व्यवसाय और नवाचार (इन्नोवेशन) में अपना करियर बनाने की सपना पाला था। उन्होंने सफल प्रौद्योगिकी-संचालित उद्यमों को स्थापित करने और अपने काम के माध्यम से समाज में एक सार्थक योगदान देने का सोचा था। हालांकि, सीमित वित्तीय संसाधनों, अपर्याप्त मार्गदर्शन (मेंटॉरशिप) और उन्नत विज्ञान एवं इंजीनियरिंग करियर में पेशेवर नेटवर्क की कमी से उनके सामने बड़ी चुनौतियां आईं।
प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने की उच्च लागत उनके सामने एक बड़ी वित्तीय बाधा थी। इसके अलावा, अनुभवी सलाहकारों और पेशेवर नेटवर्क तक सीमित पहुंच ने उन्नत शैक्षणिक अवसरों को तलाशने और विज्ञान व इंजीनियरिंग में संभावित करियर बनाने में कठिनाई पैदा की। इन बाधाओं के बावजूद, वह अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और वैश्विक अनुभव (एक्सपोजर) प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध रहे।
राष्ट्रीय प्रवासी छात्रवृत्ति योजना ने महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान की, जिससे वह अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल करने में सक्षम हो सके। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान, 89,816 अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि प्रदान की गई थी, जिसकी स्वीकृति 26 जून 2023 को मिली थी। इस सहायता में ट्यूशन फीस, रहन-सहन भत्ता (मेंटेनेंस अलाउंस), वीजा शुल्क, चिकित्सा बीमा और यात्रा व्यय (खर्च) शामिल थे।
विदेशी शिक्षा से जुड़ी पर्याप्त वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करके, इस योजना ने लाभार्थी को एक उन्नत शैक्षणिक माहौल तक पहुंचने और अपनी पेशेवर आकांक्षाओं से प्रासंगिक विशिष्ट ज्ञान, कौशल व क्रेडेंशियल (साख/प्रमाण-पत्र) प्राप्त करने में मदद की। उनके अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक अनुभव ने प्रौद्योगिकी, नवाचार और व्यवसाय विकास की उनकी समझ को मजबूत किया।
आज, लाभार्थी आरव पटेल (बदला हुआ नाम) एक व्यवसाय स्वामी और निदेशक हैं, जो सफल प्रौद्योगिकी-संचालित उद्यमों के निर्माण की अपनी महत्वाकांक्षा की दिशा में काम कर रहे हैं। अपनी पढ़ाई के माध्यम से प्राप्त योग्यता और अनुभव ने उन्हें उद्यमशीलता के अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान किया है। उनका परिवार अब भी मध्यम-आय वर्ग से संबंध रखता है, जबकि इस शैक्षिक अवसर ने उनके पेशेवर क्षितिज का विस्तार किया है और उन्हें भविष्य के विकास को हासिल करने की क्षमताओं से लैस किया है।
राष्ट्रीय प्रवासी छात्रवृत्ति योजना, इस योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार, अनुसूचित जातियों और अन्य निर्दिष्ट श्रेणियों के पात्र छात्रों के लिए उच्च शिक्षा तक पहुंच का विस्तार करने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विदेशी अध्ययन से जुड़े ट्यूशन और अन्य आवश्यक खर्चों में मदद करके, यह योजना पात्र छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचने, अपनी पेशेवर क्षमताओं को मजबूत करने और अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करती है।
इस लाभार्थी की यात्रा यह दर्शाती है कि कैसे लक्षित शैक्षिक सहायता वित्तीय बाधाओं को दूर करने, वैश्विक शिक्षण अवसरों तक पहुंच को व्यापक बनाने और भविष्य के पेशेवरों व उद्यमियों की आकांक्षाओं को पोषित करने में मदद कर सकती है। वित्तीय बाधाओं को पार करने से लेकर वैश्विक शिक्षा और उद्यमशीलता तक, उनकी कहानी नवाचार, महत्वाकांक्षा और सामाजिक प्रगति की नींव रखने में शैक्षिक अवसर की परिवर्तनकारी क्षमता को उजागर करती है।
पीके/केसी/आरटी/एके/एमपी
