संचार मंत्रालय Read in English

ट्राई ने सितंबर 2026 के महीने के दौरान उत्तर प्रदेश पूर्वी (यूपीई) एलएसए के तहत गोंडा, बहराईच, श्रावस्ती और बलरामपुर शहर, प्रयागराज से गोंडा और गोंडा से बहराईच राजमार्ग पर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date28 October 2026 (Wednesday)
Time4:53 PM
Topic / Ministryसंचार मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time6 min (1,123 words)

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने सितंबर 2026 के दौरान उत्तर प्रदेश पूर्वी (यूपीई) एलएसए के अंतर्गत गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर शहरों में अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से कराए गए 'इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट' (आईडीटी) के नतीजे जारी किए हैं। इसका उद्देश्य आम टेलीकॉम उपभोक्ताओं को जानकारी देना है। इस ड्राइव टेस्ट का मकसद दूरसंचार सेवा प्रदाताओं यानी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स (टीएसपी) द्वारा दी जा रही मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान 'क्वालिटी ऑफ सर्विस' (क्यूओएस) के प्रमुख पैमानों पर टीएसपी के प्रदर्शन को इसलिए प्रकाशित किया जाता है ताकि उपभोक्ताओं को जानकारी मिल सके और टीएसपी को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इन आईडीटी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विभिन्न स्थानों पर सभी टीएसपी के मोबाइल नेटवर्क के वास्तविक प्रदर्शन को मापा जा सके।

ये टेस्ट ट्राई के भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए थे। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में दिए गए निष्कर्ष, टेस्ट किए गए क्षेत्र या रूट पर, टेस्ट के दिन और समय के दौरान टीएसपी के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

यूपीई एलएसए में 7 सितंबर 2026 से 10 सितंबर 2026 के बीच ये ड्राइव टेस्ट किए गए। इनमें गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में 367.7 किलोमीटर की 'सिटी ड्राइव', गोंडा और बलरामपुर शहरों में 2.7 किलोमीटर का 'वॉक टेस्ट', और प्रयागराज से गोंडा तथा गोंडा से बहराइच के बीच 256 किलोमीटर की 'हाईवे ड्राइव' शामिल है।

ड्राइव टेस्ट रूट मैप: नीचे दिया गया मैप ड्राइव टेस्ट के रूटों की जानकारी देता है। इसमें मैप पर दिए गए संकेतों (लेजेंड्स) के अनुसार सिटी ड्राइव, इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट और वॉक टेस्ट को दर्शाया गया है: –

आंके गए मुख्य पैरामीटर

कवरेज गैप: उन सैंपल्स का प्रतिशत, जिनमें सिग्नल की ताकत संबंधित तकनीक (2जी/3जी/4जी/5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल ताकत से कम पाई गई।

वॉयस सेवाएं: कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), ड्रॉप कॉल रेट (डीसीआर), कॉल सेटअप टाइम, कॉल साइलेंस (म्यूट) रेट, स्पीच क्वालिटी (एसओएस)।

कॉल साइलेंस (म्यूट) की घटना: कॉल के दौरान कॉल साइलेंस (म्यूट) होने की संख्या।

डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप रेट।

गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर शहर, तथा प्रयागराज से गोंडा और गोंडा से बहराइच हाईवे पर मुख्य पैरामीटर्स के आधार पर मोबाइल नेटवर्क के कुल प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है: –

कवरेज गैप – ड्राइव टेस्ट रूट पर ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में वॉयस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की ताकत मापी गई। कुल लिए गए सैंपल्स में से खराब सिग्नल ताकत वाले सैंपल्स की संख्या इस प्रकार रही: गोंडा शहर के लिए एयरटेल के 19284 में से 818, बीएसएनएल के 16823 में से 7289, आरजेआईएल के 18995 में से 919 और वीआईएल के 19266 में से 1775; बहराइच शहर के लिए एयरटेल के 23477 में से 485, बीएसएनएल के 19472 में से 11807, आरजेआईएल के 23226 में से 1796 और वीआईएल के 23442 में से 1369; तथा बलरामपुर शहर के लिए एयरटेल के 8605 में से 114, बीएसएनएल के 7994 में से 3271, आरजेआईएल के 8466 में से 411 और वीआईएल के 8666 में से 159 सैंपल्स में खराब सिग्नल मिला। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मैप में दिया गया है। ड्रॉप्ड कॉल – सफलतापूर्वक कनेक्ट हुई कॉलों में से बीच में कट जाने वाली (ड्रॉप्ड) कॉलों की संख्या इस प्रकार रही: गोंडा शहर के लिए एयरटेल में 1/171, बीएसएनएल में 23/162, आरजेआईएल में 0/171 और वीआईएल में 0/171; बहराइच शहर के लिए एयरटेल में 1/205, बीएसएनएल में 6/159, आरजेआईएल में 0/206 और वीआईएल में 1/205; तथा बलरामपुर शहर के लिए एयरटेल में 2/78, बीएसएनएल में 2/72, आरजेआईएल में 0/78 और वीआईएल में 0/78। जहां कॉल ड्रॉप हुई हैं, उन जगहों का विवरण संलग्न नक्शे में दिया गया है।

कॉल साइलेंस की स्थिति – कुल कनेक्ट हुई कॉलों में से ऐसी कॉलों की संख्या, जिनमें 3 सेकंड से अधिक समय तक कोई आवाज़ नहीं आई (साइलेंस रहा), इस प्रकार रही: गोंडा शहर के लिए एयरटेल में 2/161, आरजेआईएल में 6/166 और वीआईएल में 8/165; बहराइच शहर के लिए एयरटेल में 0/196, आरजेआईएल में 10/200 और वीआईएल में 1/199; तथा बलरामपुर शहर के लिए एयरटेल में 1/73, आरजेआईएल में 2/74 और वीआईएल में 0/73, जहां कॉल के दौरान साइलेंस (मौन) की स्थिति देखी गई, उन जगहों का विवरण संलग्न नक्शे में दिया गया है।

डी) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट:

डेटा डाउनलोड परफॉरमेंस (कुल मिलाकर): गोंडा शहर के लिए औसत डाउनलोड स्पीड एयरटेल (5जी) के लिए 94.98 एसबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 1.15 एसबीपीएस, आरजेआईएल (5जी) के लिए 167.44 एसबीपीएस और वीआईएल (5जी) के लिए 34.31 एसबीपीएस रही। बहराइच शहर के लिए यह एयरटेल (5जी) के लिए 105.94 एसबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 7.30 एसबीपीएस, आरजेआईएल (5जी) के लिए 146.74 एसबीपीएस और वीआईएल (5जी) के लिए 41.12 एसबीपीएस रही। बलरामपुर शहर के लिए यह एयरटेल (5जी) के लिए 130.93 एसबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 4.09 एसबीपीएस, आरजेआईएल (5जी) के लिए 167.93 एसबीपीएस और वीआईएल (4जी) के लिए 31.66 एसबीपीएस रही। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मैप में दिया गया है।

डेटा अपलोड परफॉरमेंस (कुल मिलाकर): गोंडा शहर के लिए औसत अपलोड स्पीड एयरटेल (5जी) के लिए 14.59 एसबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 1.86 एसबीपीएस, आरजेआईएल (5जी) के लिए 18.94 एसबीपीएस और वीआईएल (5जी) के लिए 9.53 एसबीपीएस रही। बहराइच शहर के लिए यह एयरटेल (5जी) के लिए 17.60 एसबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 2.88 एसबीपीएस, आरजेआईएल (5जी) के लिए 12.09 एसबीपीएस और वीआईएल (5जी) के लिए 11.86 एसबीपीएस रही। बलरामपुर शहर के लिए यह एयरटेल (5जी) के लिए 21.40 एसबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 2.16 एसबीपीएस, आरजेआईएल (5जी) के लिए 16.90 एसबीपीएस और वीआईएल (4जी) के लिए 12.79 एसबीपीएस रही।

अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मैप में दिया गया है। साथ लगे नक्शे पर लाल बिंदु पर क्लिक करके, कॉल कटने (ड्रॉप्ड कॉल्स) और कॉल के दौरान खामोशी (कॉल साइलेंस) वाली जगहों को देखा जा सकता है।

आईडीटी के दौरान ड्राइव परीक्षण मार्ग और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण इस प्रकार है: –

शहर- गोंडा- बनघुसरा, झंझरी, पुलिस लाइन, बालपुर जोत, केसवापुर पहरवा, वीरपुर, जानकीनगर, सेमरा दम्मन, तुलसीपुर व सेखापुर आदि।

बहराइच- बेगमपुर, गोदन बसही, मोहम्मद नगर, बख्शी पुरा, दिकौली, डूब कलां, पचदेवरी, गिलौला, खुटेहना, चाकूजोत, जगतापुर और कमला भारी आदि।

बलरामपुर- हरबसपुर, बिशुनीपुर, बिशुनापुर, धुसाह, बेनीजोत, पहलवारा कोइलिहा, श्रावस्ती, इकौना, खरगौरा बस्ती, गोपालपुर व अरारपाकर आदि

हॉटस्पॉट: जिला न्यायालय गोंडा, जिला अस्पताल बहराईच, जिला अस्पताल बलरामपुर, सरकारी बस स्टैंड गोंडा, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गोंडा, रेलवे स्टेशन बहराईच, रेलवे स्टेशन बलरामपुर आदि।

वॉक टेस्ट: गोंडा जंक्शन रेलवे स्टेशन और रेलवे स्टेशन बलरामपुर आदि।

राजमार्ग:i) प्रयागराज से गोंडा- मऊ आइमा, बेला, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अयोध्या और नवाबगंज आदि से होकर गुजरना।

ii) गोंडा से बहराईच – पिपरा बाजार, मनोहर जोत, सुहेलवा, इमलिया गंज और चिलवरिया आदि से गुजरते हुए।

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें

पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/एसके

इसी विषय से और: संचार मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संचार मंत्रालय
  1. संचार मंत्रालय

    विशेष अभियान 6: डाक विभाग ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी गतिविधियां की

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने विशेष अभियान 6 के तहत 23 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में 1,861 डाक चौपालें आयोजित की। इसका उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करना और…

    पूरा पढ़ें →
  2. संचार मंत्रालय

    दूरसंचार विभाग ने छठे विशेष अभियान के लक्ष्यों के अनुरूप उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज कीं

    दूरसंचार विभाग तथा उसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, अधीनस्थ कार्यालयों, संबद्ध कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और अन्य संस्थानों ने छठे विशेष अभियान के अंतिम सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही उल्लेखनीय उपलब्धियां…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    सितंबर 2026 के अंत तक दूरसंचार सदस्यता संबंधी मुख्य आंकड़े

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण -ट्राई ने सितंबर 2026 तक के दूरसंचार सदस्यता आंकड़े जारी किए हैं। इस रिपोर्ट में देश के दूरसंचार क्षेत्र का समग्र ब्यौरा दिया गया है। इसमें टेलीफोन और…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने एप्लिकेशन-आधारित रैखिक टेलीविजन वितरण सेवाओं के प्राधिकरण ढांचे पर अपनी सिफारिशें जारी की

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण-ट्राई ने आज एप्लिकेशन-आधारित रैखिक टेलीविजन वितरण (एएलटीडी) सेवाओं के प्राधिकरण ढांचा' पर अपनी सिफारिशें जारी की। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बदलते प्रसारण परिदृश्य को देखते हुए ट्राई…

    पूरा पढ़ें →
  5. संचार मंत्रालय

    संचार लेखा प्रधान नियंत्रक ने नवंबर महीने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूरसंचार पेंशनभोगियों के जीवन प्रमाण शिविरों का कार्यक्रम जारी किया है

    दूरसंचार विभाग के प्रधान संचार लेखा नियंत्रक नवंबर 2026 के दौरान पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए दिल्ली के प्रसाद नगर स्थित दिल्ली संचार लेखा भवन, कार्यालय, नई दिल्ली-110005, ईस्टर्न कोर्ट जनपथ, नई…

    पूरा पढ़ें →
  6. संचार मंत्रालय

    दूरसंचार प्रौद्योगिकी की अगली पीढ़ी को बढ़ावा देने के लिए सी-डॉट वाराणासी स्थित आईआईटी (बीएचयू) में छठा उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा

    केंद्रीय संचार मंत्रालय के अधीन काम करने वाले दूरसंचार विभाग के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र-सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट)- ने राष्ट्रीय महत्व के अग्रणी संस्थान वाराणसी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

    कार्पोरेट कार्य मंत्रालय के स्वच्छता अभियान ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत ई-कचरा प्रबंधन और रीसाइक्लिंग पहलों से 10,50,520 रुपये का महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त हुआ

    कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने मौजूदा 'विशेष अभियान 6.0' के तहत संचालन दक्षता, स्वच्छता और रिकॉर्ड प्रबंधन के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। संस्थागत उत्कृष्टता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति अपनी…

    पूरा पढ़ें →
  2. पर्यटन मंत्रालय

    भारतीय पाक कला संस्थान ने बीबीए और एमबीए पाठ्यक्रमों की मान्यता के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

    पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय पाक कला संस्थान ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते पर जवाहरलाल नेहरू…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    वित्तीय बाधाओं से वैश्विक नवाचार तक : महत्वाकांक्षा और अवसर की एक यात्रा

    एक मध्यमवर्गीय अनुसूचित जाति परिवार में पले-बढ़े आरव पटेल (बदला हुआ नाम) ने प्रौद्योगिकी (तकनीकी), व्यवसाय और नवाचार (इन्नोवेशन) में अपना करियर बनाने की सपना पाला था। उन्होंने सफल प्रौद्योगिकी-संचालित उद्यमों को…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    पदार्थ निर्भरता से आत्मनिर्भरता तक: करीमनगर, तेलंगाना के नील की उबरने की यात्रा

    पदार्थ निर्भरता से उबरना व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य, रिश्तों और आर्थिक स्थिरता को फिर से बनाने में मदद करता है। करीमनगर, तेलंगाना के 25 वर्षीय स्नातक नील (नाम बदला गया) की यात्रा…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    भारत-दक्षिण कोरिया द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास में भाग लेने के लिए आईएनएस सह्याद्रि बुसान पहुंचा

    भारतीय नौसेना का स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित- निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस- सह्याद्रि 26 अक्टूबर, 2026 को भारत-दक्षिण कोरिया नौसेना (आईएन-आरओकेएन) द्विपक्षीय अभ्यास में भाग लेने के लिए दक्षिण कोरिया…

    पूरा पढ़ें →
  6. वित्‍त मंत्रालय

    विशाखापट्टनम में आरआईएनएल की जमीन की ई-नीलामी के लिए एनएलएमसी ने शुद्धिपत्र-6 और 7 जारी किए; नीलामी कार्यक्रम में संशोधन किया

    भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के भूमि पार्सल/ प्लॉट की…

    पूरा पढ़ें →
  7. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने ‘निवारक सतर्कता और सरकारी क्षेत्र में भ्रष्टाचार से निपटने में सतर्कता प्रशासन की भूमिका’ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत, सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आज यहां राष्ट्रीय राजधानी स्थित मंत्रालय के मुख्यालय में ‘निवारक सतर्कता और सरकारी क्षेत्र में भ्रष्टाचार से निपटने…

    पूरा पढ़ें →
  8. कोयला मंत्रालय

    एमसीएल ने विशेष अभियान 6.0 के तहत ई-कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया

    कोयला मंत्रालय के अधीन कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ई-कचरा प्रबंधन, इलेक्ट्रॉनिक कचरे के जिम्मेदार निपटान और इससे जुड़े पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने के…

    पूरा पढ़ें →
  9. पर्यावरण

    भारत ने आर्मेनिया के येरेवन में सीबीडी सीओपी-17 में जैव विविधता संरक्षण, जैव सुरक्षा तथा पहुंच एवं लाभ साझाकरण पर चार प्रमुख प्रकाशन जारी किए

    केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज आर्मेनिया के येरेवन में जैव विविधता संधि (सीबीडी) के पक्षकारों के 17वें सम्मेलन (कॉप-17) के दौरान वैश्विक जैव विविधता प्रतिबद्धताओं…

    पूरा पढ़ें →
  10. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

    सितंबर 2026 महीने के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) और उपयोग-आधारित सूचकांक के त्वरित अनुमान (आधार 2022-23=100)

    सितंबर 2026 महीने के लिए आईआईपी की वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत है, जो अगस्त 2026 के महीने में 8.0 प्रतिशत (त्वरित अनुमान) थी। अगस्त 2026 के महीने के लिए खनन एवं उत्खनन,…

    पूरा पढ़ें →
↑