सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय Read in English

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने ‘निवारक सतर्कता और सरकारी क्षेत्र में भ्रष्टाचार से निपटने में सतर्कता प्रशासन की भूमिका’ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया

Key details of this update
DetailInformation
Date28 October 2026 (Wednesday)
Time4:38 PM
Topic / Ministryसामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (365 words)

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत, सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आज यहां राष्ट्रीय राजधानी स्थित मंत्रालय के मुख्यालय में ‘निवारक सतर्कता और सरकारी क्षेत्र में भ्रष्टाचार से निपटने में सतर्कता प्रशासन की भूमिका’ विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया।

केनद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की निदेशक श्रीमती तमन्ना सिन्हा ने यह व्याख्यान दिया। उन्होंने सरकारी कामकाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने में निवारक सतर्कता के महत्व पर प्रकाश डाला।

श्रीमती सिन्हा ने भ्रष्टाचार के संभावित जोखिमों की पहचान करने और उनका समाधान करने, संस्थागत तंत्र को मजबूत बनाने तथा लोक सेवा में नैतिक आचरण को बढ़ावा देने में सतर्कता प्रशासन की भूमिका पर जोर दिया।

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह सुनिश्चित करने के लिए निवारक उपायों पर अधिक जोर देने की आवश्यकता है कि सरकारी प्रक्रियाएं निष्पक्षता, पारदर्शिता और स्थापित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुपालन के साथ संचालित हों।

श्रीमती सिन्हा ने सतर्कता जागरूकता और निवारक सतर्कता के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए एक विस्तृत पावरपॉइंट प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं में संभावित कमजोरियों की पहचान करने, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को अपनाने तथा अपने आधिकारिक दायित्वों का निर्वहन करते समय सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि इस सत्र में बड़ी संख्या में मंत्रालय और विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक, वित्तीय, खरीद, स्थापना, कानूनी और सतर्कता संबंधी मामलों से जुड़े कर्मचारियों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया, क्योंकि सरकारी कार्यों में नियमों के अनुपालन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

अधिकारी ने कहा कि इस संवादात्मक सत्र ने प्रतिभागियों को निवारक सतर्कता और रोजमर्रा के आधिकारिक कार्यों में इसके व्यावहारिक अनुप्रयोग की बेहतर समझ विकसित करने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम का समापन लोक सेवा में शुचिता, जवाबदेही और नैतिक आचरण बनाए रखने के लिए इसमें भाग लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नई प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन सरकारी संस्थानों में भ्रष्टाचार की रोकथाम तथा सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और सुशासन की संस्कृति को बढ़ावा देने में सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व को और मजबूत करता है।

पीके/केसी/आरटी/केपी

इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

View all इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    वित्तीय बाधाओं से वैश्विक नवाचार तक : महत्वाकांक्षा और अवसर की एक यात्रा

    एक मध्यमवर्गीय अनुसूचित जाति परिवार में पले-बढ़े आरव पटेल (बदला हुआ नाम) ने प्रौद्योगिकी (तकनीकी), व्यवसाय और नवाचार (इन्नोवेशन) में अपना करियर बनाने की सपना पाला था। उन्होंने सफल प्रौद्योगिकी-संचालित उद्यमों को…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    पदार्थ निर्भरता से आत्मनिर्भरता तक: करीमनगर, तेलंगाना के नील की उबरने की यात्रा

    पदार्थ निर्भरता से उबरना व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य, रिश्तों और आर्थिक स्थिरता को फिर से बनाने में मदद करता है। करीमनगर, तेलंगाना के 25 वर्षीय स्नातक नील (नाम बदला गया) की यात्रा…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केन्द्रीय सचिव श्री सुधांश पंत ने गुवाहाटी में शिल्प समागम मेले का दौरा किया; कारीगरों के स्टॉलों और मंत्रालय के पवेलियन का जायजा लिया

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत ने असम की राजधानी गुवाहाटी के खानापारा स्थित फार्म गेट में आयोजित शिल्प समागम मेले का दौरा किया। सचिव ने मेले में…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा ने ‘नमस्ते’ योजना के अंतर्गत मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में सफाई मित्रों को पीपीई किट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना के अंतर्गत, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पीली कोठी, सिविल लाइंस इलाके में आज व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    आर्थिक तंगी से आत्मनिर्भरता तक: मोहन लाल का प्रेरणादायक सफर

    समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलना किसी के भी जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। यह उन श्रमिकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सीआरसी जम्मू के स्थायी परिसर के निर्माण कार्य की समीक्षा की

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग के सांबा जिले के विजयपुर स्थित चक ज्वाला गांव में दिव्यांगजनों के कौशल विकास, पुनर्वास और सशक्तीकरण के…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

    कार्पोरेट कार्य मंत्रालय के स्वच्छता अभियान ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत ई-कचरा प्रबंधन और रीसाइक्लिंग पहलों से 10,50,520 रुपये का महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त हुआ

    कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने मौजूदा 'विशेष अभियान 6.0' के तहत संचालन दक्षता, स्वच्छता और रिकॉर्ड प्रबंधन के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। संस्थागत उत्कृष्टता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति अपनी…

    पूरा पढ़ें →
  2. पर्यटन मंत्रालय

    भारतीय पाक कला संस्थान ने बीबीए और एमबीए पाठ्यक्रमों की मान्यता के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

    पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय पाक कला संस्थान ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते पर जवाहरलाल नेहरू…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    भारत-दक्षिण कोरिया द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास में भाग लेने के लिए आईएनएस सह्याद्रि बुसान पहुंचा

    भारतीय नौसेना का स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित- निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस- सह्याद्रि 26 अक्टूबर, 2026 को भारत-दक्षिण कोरिया नौसेना (आईएन-आरओकेएन) द्विपक्षीय अभ्यास में भाग लेने के लिए दक्षिण कोरिया…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने सितंबर 2026 के महीने के दौरान उत्तर प्रदेश पूर्वी (यूपीई) एलएसए के तहत गोंडा, बहराईच, श्रावस्ती और बलरामपुर शहर, प्रयागराज से गोंडा और गोंडा से बहराईच राजमार्ग पर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने सितंबर 2026 के दौरान उत्तर प्रदेश पूर्वी (यूपीई) एलएसए के अंतर्गत गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर शहरों में अपनी नियुक्त…

    पूरा पढ़ें →
  5. वित्‍त मंत्रालय

    विशाखापट्टनम में आरआईएनएल की जमीन की ई-नीलामी के लिए एनएलएमसी ने शुद्धिपत्र-6 और 7 जारी किए; नीलामी कार्यक्रम में संशोधन किया

    भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के भूमि पार्सल/ प्लॉट की…

    पूरा पढ़ें →
  6. कोयला मंत्रालय

    एमसीएल ने विशेष अभियान 6.0 के तहत ई-कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया

    कोयला मंत्रालय के अधीन कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ई-कचरा प्रबंधन, इलेक्ट्रॉनिक कचरे के जिम्मेदार निपटान और इससे जुड़े पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने के…

    पूरा पढ़ें →
  7. पर्यावरण

    भारत ने आर्मेनिया के येरेवन में सीबीडी सीओपी-17 में जैव विविधता संरक्षण, जैव सुरक्षा तथा पहुंच एवं लाभ साझाकरण पर चार प्रमुख प्रकाशन जारी किए

    केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज आर्मेनिया के येरेवन में जैव विविधता संधि (सीबीडी) के पक्षकारों के 17वें सम्मेलन (कॉप-17) के दौरान वैश्विक जैव विविधता प्रतिबद्धताओं…

    पूरा पढ़ें →
  8. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

    सितंबर 2026 महीने के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) और उपयोग-आधारित सूचकांक के त्वरित अनुमान (आधार 2022-23=100)

    सितंबर 2026 महीने के लिए आईआईपी की वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत है, जो अगस्त 2026 के महीने में 8.0 प्रतिशत (त्वरित अनुमान) थी। अगस्त 2026 के महीने के लिए खनन एवं उत्खनन,…

    पूरा पढ़ें →
  9. पंचायती राज मंत्रालय

    केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 के लिए केन्‍द्र प्रायोजित योजना के रूप में प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना को मंजूरी दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने केन्‍द्र प्रायोजित एक योजना (सीएसएस), प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (पीएम वीजीएसवाई) को मंजूरी दे दी है। यह विकसित भारत की राष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  10. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी खेल विनिर्माण परितंत्र विकसित करने के लिए खेलो इंडिया खेल उपकरण विनिर्माण योजना को मंजूरी दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026 से 2033-34 की अवधि के लिए 1,856.67 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ खेलो इंडिया खेल उपकरण विनिर्माण योजना…

    पूरा पढ़ें →
↑