विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय Read in English

सरकार स्वदेशी नवाचारों को बाजार तक पहुंचाने हेतु स्टार्टअप और उद्योग जगत के बीच जुड़ाव को बढ़ावा दे रही है: केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

Key details of this update
DetailInformation
Date28 October 2026 (Wednesday)
Time5:15 PM
Topic / Ministryविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (689 words)

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्टार्टअप और उद्योग जगत के बीच मजबूत संबंध बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने ऐसी साझेदारियों को बढ़ावा देने में सरकार की भूमिका पर जोर दिया है, जिससे स्वदेशी नवाचारों को अनुसंधान एवं विकास के चरण से आगे ले जाकर व्यापक स्तर पर व्यावसायिक रूप से अपनाया जा सके।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का बढ़ता नवाचार इकोसिस्टम स्टार्टअप को उद्योग जगत एवं तकनीक अपनाने वाले अन्य समर्थ लोगों से जुड़ने, व्यावहारिक अनुप्रयोग विकसित करने और अपने समाधानों का विस्तार करने के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी हितधारकों से आगे आने और भारत की नवाचार-आधारित विकास यात्रा को मजबूत करने हेतु इन अवसरों का प्रभावी ढंग से सदुपयोग करने का आग्रह किया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव’ (ईएसटीआईसी)-2026 में स्टार्टअप, वैज्ञानिक संस्थानों और विभागीय तकनीकों की प्रदर्शनी का दौरा किया।

इस सम्मेलन में भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमताओं के व्यापक दायरे को दर्शाने वाले 50 चुने हुए डीप-टेक स्टार्टअप, 13 विभागीय स्टॉल और 10 विभागीय तकनीकें शामिल हैं।

अपने दौरे के दौरान, केन्द्रीय मंत्री ने कई ऐसे नवाचारों का अवलोकन किया जो यह दर्शाते हैं कि वैज्ञानिक अनुसंधान किस तरह खाद्य एवं पोषण से लेकर उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों की चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं। प्रदर्शित वस्तुओं में ‘सीएसआईआर डिजाइनर राइस’ भी शामिल था। यह अधिक प्रोटीन और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला चावल है, जिसे सीएसआईआर-नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरडिसिप्लिनरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीएसआईआर-एनआईआईएसटी) में विकसित किया गया है।

इस चावल में लगभग 20 प्रतिशत प्रोटीन होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 54 है, जो इसे ‘लो-जीआई’ वाली श्रेणी में रखता है। चावल के विभिन्न हिस्सों और उसकी संरचना में बदलाव करके तैयार किया गया यह नवाचार, बेहतर पोषण के गुणों वाले खाद्य उत्पाद बनाने का एक प्रयास है। यह उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है जो अपने खान-पान को बेहतर ढंग से प्रबंधित करना चाहते हैं।

इस प्रदर्शनी में ‘जीत’, जो सिग्नलचिप द्वारा विकसित एससीएमसी4212 माइक्रोकंट्रोलर यूनिट है, को भी प्रदर्शित किया गया। यह स्वदेशी सेमीकंडक्टर तथा इलेक्ट्रॉनिक-सिस्टम डिजाइन के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है। ‘यति’ 32-बिट आरआईएससी-V सीपीयू और ‘आवर्त’ 32-बिट डिजिटल सिग्नल प्रोसेसर से लैस यह माइक्रोकंट्रोलर, एक छोटे एवं सुव्यवस्थित डिजाइन में मेमोरी, पावर-मैनेजमेंट और अन्य कार्यात्मक क्षमताओं को समाहित करता है। इसके संभावित उपयोगों में फ्लाइट कंट्रोलर, इंटरनेट ऑफ थिंग्स डिवाइस, स्मार्ट डिवाइस, रोबोटिक्स और औद्योगिक स्वचालन शामिल हैं। इस प्रकार की स्वदेशी तकनीकें, रणनीतिक एवं उभरते तकनीकी क्षेत्रों में घरेलू क्षमताओं के विकास में योगदान दे सकती हैं।

अन्य प्रदर्शित वस्तुओं में बायो-आधारित पैकेजिंग और दोबारा उपयोग होने वाले या विशेष उपयोग वाले उत्पाद शामिल थे, जो सामग्री एवं स्थिरता के क्षेत्र में नवाचार के व्यापक दायरे को दर्शाते हैं। ये प्रदर्शित वस्तु दिखाते हैं कि भारत के वैज्ञानिक संस्थान, उद्यमी और प्रौद्योगिकी के विकासकर्ता किस तरह अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे हैं ताकि व्यावहारिक अनुप्रयोग वाले समाधान तैयार किए जा सकें। साथ ही, ये प्रयास तकनीकी साझेदारी और व्यावसायिक परिनियोजन के नए अवसर भी सृजित कर रहे हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने लगातार अनुसंधान संस्थानों, स्टार्टअप, उद्योग जगत और सरकार के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया है ताकि वैज्ञानिक खोजों को ठोस आर्थिक एवं सामाजिक लाभों में परिवर्तित किया जा सके। ईएसटीआईसी-2026 में आयोजित प्रदर्शनी स्टार्टअप को संभावित साझेदारों से सीधे जुड़ने, अपनी तकनीकों के उपयोग के क्षेत्रों की पहचान करने और अपने नवाचारों को बड़े स्तर पर ले जाने के रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करती है।

केन्द्रीय मंत्री ने उद्योग जगत के प्रमुखों, निवेशकों, अनुसंधान संस्थानों और अन्य हितधारकों से आग्रह किया कि वे स्टार्टअप और स्वदेशी तकनीक विकसित करने वालों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ें, पारस्परिक लाभ वाली साझेदारियां बनाएं और भारतीय नवाचारों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि नवाचार इकोसिस्टम में आपसी सहयोग मजबूत होने से तकनीक को अपनाने की गति तेज होगी, घरेलू तकनीकी क्षमताएं सुदृढ़ होंगी और ‘विकसित भारत@2047’ के राष्ट्रीय विजन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

पीके/केसी/आरटी/आर/एसएस

इसी विषय से और: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

View all इसी विषय से और: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया

    उभरते विज्ञान, प्रौद्योगि‍की और नवाचार सम्‍मेलन (ईएसटीआईसी) 2026 के उद्घाटन दिवस पर 27 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 5,000 से अधिक वैश्विक प्रतिनिधि एकत्रित हुए, जिनमें वैज्ञानिक दिग्‍गज, नीति…

    पूरा पढ़ें →
  2. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    भारत की आनुवंशिक विविधता इसे जीन अनुसंधान के लिए एक वैश्विक केंद्र बना सकती है: डॉ. जितेंद्र सिंह

    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत की…

    पूरा पढ़ें →
  3. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला ने 53वें शांति स्वरूप भटनागर स्मृति टूर्नामेंट, प्रथम जोनल (आउटडोर) 2026 की मेजबानी की

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनपीएल), नई दिल्ली ने 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक 53वें शांति स्वरूप भटनागर स्मृति टूर्नामेंट (एसएसबीएमटी), प्रथम जोनल (आउटडोर) 2026 की मेजबानी की। सीएसआईआर खेल प्रोत्साहन बोर्ड (एसपीबी)…

    पूरा पढ़ें →
  4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    स्वदेशी हरित प्रणोदन प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए टीडीबी-डीएसटी ने मनस्तु स्पेस के साथ 116 करोड़ रुपए के आरडीआई समर्थन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

    सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने अनुसंधान विकास और नवाचार (आरडीआई) कोष के तहत 116 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के लिए महाराष्ट्र के नवी…

    पूरा पढ़ें →
  5. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    आईसीजीईबी ने ईएसटीआईसी 2026 के पूर्वालोकन कार्यक्रम में सिस्टम एवं सिंथेटिक बायोलॉजी के क्षेत्र में भारत की क्षमता को दर्शाया

    नई दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय आनुवंशिक अभियांत्रिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आईसीजीईबी) ने विज्ञान की उभरती तकनीक और नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी 2026) के पूर्वालोकन कार्यक्रम की मेज़बानी की। इस कार्यक्रम में सिस्टम और…

    पूरा पढ़ें →
  6. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर-सीआरआरआई ने नई दिल्ली में भारतीय हवाई अड्डा फुटपाथ संगोष्ठी (आईएपीएस 2026) का उद्घाटन किया

    सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीआरआरआई) ने 'भारत टिकी टार शेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' (बीटीएस) के सहयोग से आज नई दिल्ली स्थित सीएसआईआर-सीआरआरआई ऑडिटोरियम में भारतीय हवाई अड्डा फुटपाथ संगोष्ठी (आईएपीएस 2026) का…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत ई-कचरा प्रबंधन के प्रयासों को तेज़ किया

    नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-कचरा) को प्रभावी ढंग से इकट्ठा करने, अलग-अलग करने और उसके निपटान के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। 'स्वच्छता' को संस्थागत बनाने और…

    पूरा पढ़ें →
  2. लोकसभा सचिवालय

    लोकसभा अध्यक्ष ने लोकतंत्र में विचारों की भिन्नता के बावजूद आपसी सम्मान बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया

    लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज इस बात पर बल दिया कि लोकतंत्र में विचारों और दृष्टिकोणों में भिन्नता होना स्वाभाविक है, लेकिन असहमति व्यक्त करते समय परस्पर सम्मान और…

    पूरा पढ़ें →
  3. राज्यसभा सचिवालय

    उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

    उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति (एएफईटी) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल…

    पूरा पढ़ें →
  4. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के तहत उल्लेखनीय प्रगति की है, 3.42 लाख वर्ग फुट से अधिक स्थान खाली कराया और स्क्रैप के निपटान से 49.46 करोड़ रुपए अर्जित किए

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, अपने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) और अन्य संगठनों के साथ मिलकर विशेष अभियान 6 का सक्रिय रूप से कार्यान्वयन कर रहा है। इस अभियान का…

    पूरा पढ़ें →
  5. औषधि विभाग

    एनपीपीए ने कैंसर रोधी 543 ब्रांड की दवाओं के संशोधित एमआरपी जारी किए; सूची को लगातार अपडेट किया जाएगा; नई कीमतें 9 नवंबर, 2026 से प्रभावी होंगी

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय और औषधि विभाग, के अधीन राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कैंसर रोधी 543 ब्रांड की दवाओं की संशोधित अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) के साथ एक सूची…

    पूरा पढ़ें →
  6. भारी उद्योग मंत्रालय

    भारी उद्योग मंत्रालय और इसके केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) एवं स्वायत्त निकायों (एबी) ने स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2026 और विशेष अभियान 6 का आयोजन किया

    भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने अपने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) और स्वायत्त निकायों (एबी) के साथ मिलकर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के…

    पूरा पढ़ें →
  7. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सड़क से स्वावलंबन तक

    46 वर्षीय मीरा ठाकुर (बदला हुआ नाम) का जीवन कभी बेघर होने, बीमारी और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा था, लेकिन आज वही जीवन आत्मविश्वास, सम्मान और स्वावलंबन से जगमगा रहा…

    पूरा पढ़ें →
  8. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्त्र मंत्रालय 1 नवंबर 2026 से नए आवेदन स्वीकार करने के लिए पीएलआई योजना पोर्टल खोलेगा

    वस्त्र मंत्रालय, 'उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत नए आवेदन स्वीकार करने के लिए अपना आवेदन पोर्टल फिर से खोलने जा रहा है। यह योजना के चौथे चरण के लिए होगा,…

    पूरा पढ़ें →
  9. पत्तन

    भारत को वैश्विक कंटेनर विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए मंत्रिमंडल ने 10,000 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 'कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग प्रमोशन स्कीम' (सीएमपीएस) को मंजूरी दे दी है। 10,000 करोड़ रुपये की यह योजना केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित…

    पूरा पढ़ें →
  10. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

    कार्पोरेट कार्य मंत्रालय के स्वच्छता अभियान ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत ई-कचरा प्रबंधन और रीसाइक्लिंग पहलों से 10,50,520 रुपये का महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त हुआ

    कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने मौजूदा 'विशेष अभियान 6.0' के तहत संचालन दक्षता, स्वच्छता और रिकॉर्ड प्रबंधन के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। संस्थागत उत्कृष्टता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति अपनी…

    पूरा पढ़ें →
↑