सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय Read in English

अखिल विश्व गायत्री परिवार शताब्दी समारोह में नशामुक्त भारत के लिए सामूहिक संकल्प

Key details of this update
DetailInformation
Date02 November 2026 (Monday)
Time4:16 PM
Topic / Ministryसामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (528 words)

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में भाग लिया।

कार्यक्रम में परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की 100वीं जयंती, अखंड दीपक प्राकट्य के 100 वर्ष तथा परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की आध्‍यात्मिक साधना के 100 वर्ष सहित तीन महत्वपूर्ण उपलब्धियों का स्मरण किया गया।

समारोह में भारत और विदेशों से गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

आयोजन में संस्थापक के असाधारण आध्यात्मिक समर्पण और युग निर्माण के उनके दृष्टिकोण का स्मरण किया गया। साथ ही, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सद्भाव, जनकल्याण की प्रतिबद्धता और समाज सेवा के मूल्यों के प्रति संकल्प को दोहराया गया।

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से संचालित नशा मुक्त भारत अभियान में अखिल विश्व गायत्री परिवार के महत्वपूर्ण योगदान का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि विश्व गायत्री परिवार ने आध्यात्मिक जागरूकता, शिक्षा, नशीले पदार्थों के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूकता तथा इनके दुरुपयोग के विरुद्ध राष्ट्रीय आंदोलन को सशक्‍त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

केन्‍द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि ये प्रयास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के व्यसनमुक्त भारत, संस्कारयुक्त भारत के निर्माण संबंधी दृष्टिकोण को सुदृढ़ बनाते हैं। गायत्री परिवार ने सामुदायिक सहभागिता और निरंतर जागरूकता पहल द्वारा लोगों, विशेषकर युवाओं को स्वस्थ और दायित्‍वपूर्ण जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

शताब्दी समारोह में हजारों प्रतिभागियों की उपस्थिति अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी भर के समर्पण और सेवा भावना को दर्शाती है। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पांड्या और समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संगठन के मिशन को आगे बढ़ाने में जुटी समर्पित टीम के प्रयासों की भी सराहना की।

अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की शिक्षाओं से प्रेरित यह आध्‍यात्मिक संगठन वसुधैव कुटुम्बकम् के दर्शन को निरंतर बढ़ावा दे रहा है और स्वस्थ एवं अधिक समरसतापूर्ण समाज निर्मित करने के उद्देश्य से संचालित पहल में योगदान दे रहा है। नशामुक्ति के क्षेत्र में इसके कार्य जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और सामूहिक दायित्‍व के माध्‍यम से नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की समस्या से निपटने में आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका दर्शाते हैं।

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि माता भगवती देवी शर्मा की शताब्दी स्‍मृति समारोह में लोगों द्वारा नशीले पदार्थों की लत से मुक्ति के लिए सामूहिक संकल्प नशा मुक्त भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्‍ट्रव्यापी आह्वान के बाद से देशभर में करोड़ों लोग नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ गए हैं। उन्होंने सामुदायिक स्तर पर लोगों को संगठित करने और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग पर जागरूकता अभियान मजबूत बनाने में अखिल विश्व गायत्री परिवार की विशेष और अनुकरणीय भूमिका की सराहना की।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने दोहराया कि नशामुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आध्यात्मिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, नागरिक समूहों और लोगों की सक्रिय भागीदारी अत्‍यंत आवश्यक है। इस शताब्दी समारोह से मादक पदार्थों के दुरूपयोग रोकने तथा सामाजिक दायित्‍व और जनकल्याण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता नए सिरे से सुदृढ़ बनाने का महत्वपूर्ण मंच मिला।

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/एमपी

इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

View all इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    वित्तीय सहायता से करियर विकास: एनएफएससी रिसर्च स्कॉलरों को कैसे सशक्त बना रहा है

    तमिलनाडु के रानीपेट जिले के एक स्‍कॉलर, पवित्रन एस (बदला हुआ नाम), 32 साल की उम्र में पीएचडी पूरी करने और बेहतर शैक्षणिक और पेशेवर करियर की इच्छा रखते थे। अनुसूचित जाति…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को सेंट्रल क्रॉनिकल (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किए गए दावे के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को द सेंट्रल क्रॉनिकल (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किए गए दावे के संबंध में एक तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की है। मध्य…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को सेंट्रल क्रॉनिकल (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में प्रकाशित दावे के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को 'द सेंट्रल क्रॉनिकल' (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किए गए दावे के संबंध में एक तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की है। यह…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सेंट्रल क्रीनिकल(Central Chronicle) भोपाल में प्रकाशित समाचार दिनांक 31 अक्तूबर 2026 के संबंध में तथ्यात्मक प्रतिवेदन।

    कार्यालय आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा विशेष केन्द्रीय सहायता अनुसूचित जाति उपयोजना मद अन्तर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु राशि रूपयें 3241.37 लाख स्वीकृति की गई थी। जिसके विरूद्व आदेश क्रमांक 4695…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    15-दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ कल से नई दिल्ली के ‘दिल्ली हाट’ में शुरू होगा

    राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित ‘दिल्ली हाट’ में कल से 15 नवंबर, 2026 तक 15- दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का आयोजन केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    व्यावसायिक जोखिमों से गरिमापूर्ण कार्य की ओर

    रमेश कुमार(बदला हुआ नाम) के लिए, नमस्ते योजना के तहत प्रदान की गई सहायता केवल उपकरणों और प्रशिक्षण की उपलब्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वच्छता कर्मियों को पहचान, व्यावसायिक सुरक्षा…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. कार्मिक

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने राष्ट्रव्यापी ‘डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान-5’ के माध्यम से पेंशनभोगियों का डिजिटल सशक्तिकरण तेज़ किया

    कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने, 'राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान-5' के हिस्से के रूप में, 2 नवंबर 2026 को नई…

    पूरा पढ़ें →
  2. खान मंत्रालय

    खान मंत्रालय ने छठा विशेष अभियान ई-कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और सुशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ संपन्न किया

    खान मंत्रालय ने अपने संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और स्वायत्त निकायों के साथ छठा विशेष अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया। अभियान में विशेष रूप से ई-कचरे के प्रभावी…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज की साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर पर संगोष्ठी का नई दिल्ली में शुभारंभ

    मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (एचक्यू आईडीएस) के तत्वावधान में सेंटर फॉर ज्वाइंट वारफेयर स्टडीज (सीईएनजेओडब्ल्यूएस) द्वारा साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ 02 नवंबर, 2026 को नई…

    पूरा पढ़ें →
  4. रेल मंत्रालय

    भारतीय रेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस और स्वच्छता ही सेवा 2026 मनाया

    रेल मंत्रालय ने 30 अक्टूबर, 2026 को रेल भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया और स्वच्छता ही सेवा 2026 - विशेष अभियान 6.0 के तहत गतिविधियों का आयोजन किया। 'भारत…

    पूरा पढ़ें →
  5. गृह मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार के माध्यम से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है। पर्यटन,…

    पूरा पढ़ें →
  6. संस्‍कृति मंत्रालय

    संस्कृति मंत्रालय ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने पर केंद्रित विशेष अभियान 6.0 पूरा किया

    भारत सरकार के विशेष अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों को कम करना और स्वच्छता को संगठनात्मक मूल्य के रूप में संस्थागत बनाना है। यह समयबद्ध पहल गहन स्वच्छता अभियान, स्क्रैप निपटान के…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 3 नवंबर को लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर, 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  8. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    सिक्किम के सोरेंग में पीएम मत्‍स्‍य सम्‍पदा योहना के अंतर्गत देश का पहला अधिसूचित जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर; केंद्रीय मंत्री ने पूर्वोत्तर में मत्स्य पालन के जैविक प्रमाणीकरण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का शुभारंभ किया

    केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत मत्स्य पालन विकास पहलों की समीक्षा करने के लिए 2 नवंबर, 2026 को सिक्किम के मंगन…

    पूरा पढ़ें →
  9. लोकसभा सचिवालय

    लोक सभा अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए असहमति का सम्मान करने का आह्वान किया

    लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज कहा कि एक स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र में सहमति और असहमति दोनों का समान महत्व है। उन्होंने कहा कि असहमति का स्वागत और सम्मान…

    पूरा पढ़ें →
  10. कोयला मंत्रालय

    कोल इंडिया का विकास इंजन बनकर उभरी वेस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड; उत्पादन, उठाव और ओवरबर्डन हटाने में दर्ज की शानदार वृद्धि

    कोयला मंत्रालय के तहत कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) चालू वित्त वर्ष के दौरान कोयला उत्पादन, उठाव (ऑफटेक) और कोयले की परत तक पहुचने के लिए…

    पूरा पढ़ें →
↑