लोकसभा सचिवालय Read in English

लोक सभा अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए असहमति का सम्मान करने का आह्वान किया

Key details of this update
DetailInformation
Date02 November 2026 (Monday)
Time3:20 PM
Topic / Ministryलोकसभा सचिवालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (985 words)

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज कहा कि एक स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र में सहमति और असहमति दोनों का समान महत्व है। उन्होंने कहा कि असहमति का स्वागत और सम्मान किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे नए विचार सामने आते हैं, प्रशासन की कमियों को दूर करने में मदद मिलती है और बेहतर शासन व्यवस्था को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक, दलीय और वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी जनप्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य राज्य और देश की निरंतर प्रगति होना चाहिए।

श्री बिरला आज पंचकूला में संविधान पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हरियाणा विधानसभा द्वारा आयोजित ‘जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। हरियाणा विधानसभा के वर्तमान और पूर्व सदस्यों तथा पूर्व मंत्रियों को संबोधित करते हुए उन्होंने हरियाणा की छह दशक की विकास यात्रा, सामाजिक और आर्थिक मजबूती तथा विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की इन उपलब्धियों का आधार भारत के संवैधानिक मूल्य और लोकतांत्रिक परंपराएं हैं।

पिछले साठ वर्षों में हरियाणा के विकास का उल्लेख करते हुए श्री बिरला ने कहा कि अनेक ऐतिहासिक और प्रशासनिक चुनौतियों के बावजूद हरियाणा ने देश की प्रगति में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भगवद्गीता में दिए गए कर्म के संदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने किसानों की सराहना की, जिन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाया, फसल उत्पादन बढ़ाया और देश की खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने हरियाणा के युवाओं की भी सराहना की, जो सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा की रक्षा में अदम्य साहस का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने हरियाणा के खिलाड़ियों की भी प्रशंसा की, जो अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं।

भारत की संविधान निर्माण प्रक्रिया की समावेशी और विचार-विमर्श पर आधारित परंपरा का उल्लेख करते हुए श्री बिरला ने कहा कि संविधान सभा ने प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबासाहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर के मार्गदर्शन में तथा हरियाणा और पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नेताओं के सहयोग से भाषाई, सांस्कृतिक और धार्मिक विविधताओं के बीच एक मजबूत संसदीय लोकतंत्र की नींव रखी। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता और संघीय व्यवस्था के बावजूद लोकतंत्र का लगातार मजबूत होना पूरी दुनिया के लिए भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान केवल सरकार चलाने का ढाँचा नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा है, जिसमें हमारी राष्ट्रीय चेतना और करोड़ों लोगों की आकांक्षाएं समाहित हैं।

श्री बिरला ने कहा कि विधायिका में किसी व्यक्ति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी जनसेवा का दायित्व समाप्त नहीं होता। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे शासन और प्रशासन को केवल सरकारी व्यवस्था के रूप में न देखें, बल्कि इसे आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनाएं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक जीवन की वास्तविक सफलता इसी में है कि समाज के सबसे कमजोर वर्गों और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के जीवन में वास्तविक सामाजिक और आर्थिक बदलाव आए तथा उनके जीवन में खुशहाली आए।

श्री बिरला ने हरियाणा विधानसभा की सराहना करते हुए कहा कि पिछले छह दशकों में विधानसभा ने उच्च स्तरीय चर्चा, सार्थक संवाद और सदन की गरिमा बनाए रखने की एक अच्छी परंपरा स्थापित की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा देश की अन्य विधानसभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। इससे यह साबित होता है कि लोकतांत्रिक संस्थाएं तभी मजबूत होती हैं, जब वे जनकल्याण और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं।

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी; हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण; हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा; हरियाणा के संसदीय कार्य मंत्री श्री महीपाल ढांडा तथा हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा भी उपस्थित थे।

हरियाणा विधानसभा में ‘संविधान पखवाड़ा 2026’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ को संबोधित किया। हरियाणा के वर्तमान एवं पूर्व विधायकों की सहभागिता वाला यह सम्मेलन अनुभवों और विचारों के आदान-प्रदान तथा लोकतांत्रिक परंपराओं को और सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। श्रीमद्भगवद्गीता की पावन भूमि हरियाणा ने अपनी विकास यात्रा में परिश्रम, साहस और समर्पण के बल पर राष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। भारत का संविधान हमारे स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों और देश की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा के सदस्यों के योगदान से निर्मित यह संविधान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों के माध्यम से हमारे लोकतंत्र को दिशा देता है। हमारे लोकतंत्र की शक्ति जनता के विश्वास और उसकी भागीदारी में निहित है। संसद से लेकर विधानसभाओं और पंचायतों तक प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह जनता की अपेक्षाओं को सदन तक पहुँचाए, जनहित के विषयों को प्राथमिकता दे और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखे। पूर्व विधायकों का अनुभव और वर्तमान जनप्रतिनिधियों की ऊर्जा इस दायित्व को और प्रभावी बना सकती है। विचारों में भिन्नता लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन संवाद तथा सहमति और असहमति के परस्पर सम्मान से ही हम साझा उद्देश्यों की ओर आगे बढ़ सकते हैं। आशा है कि संविधान पखवाड़े के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचेगी। मेरा विश्वास है कि वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के अनुभवों और विचारों का यह साझा मंच हमारी विधायी परंपराओं को और समृद्ध करेगा। संविधान के आदर्शों को अपने आचरण और कार्यशैली में आत्मसात करते हुए हम लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाएँगे और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

आज हरियाणा विधानसभा द्वारा आयोजित ‘संविधान पखवाड़ा – 2026’ के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर राज्य के वर्तमान एवं पूर्व विधायकों से संवाद करूँगा। भारत के संविधान की गौरवशाली यात्रा, लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं को समर्पित यह आयोजन हमारे संवैधानिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सार्थक विमर्श का अवसर है। विश्वास है कि यह पहल संविधान के प्रति जन-जागरूकता को व्यापक बनाने के साथ लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक सशक्त करने तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को गति देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। Live Link : https://t.co/LODPYeQH8L

इसी विषय से और: लोकसभा सचिवालय

View all इसी विषय से और: लोकसभा सचिवालय
  1. लोकसभा सचिवालय

    लोक सभा अध्यक्ष तिरुवनंतपुरम में संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

    लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मंगलवार, 3 नवंबर, 2026 को केरलम के तिरुवनंतपुरम में संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों (पीएसी) के सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन…

    पूरा पढ़ें →
  2. लोकसभा सचिवालय

    लोकसभा अध्यक्ष का युवाओं से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान

    नई दिल्ली; 31 अक्टूबर, 2026: लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।…

    पूरा पढ़ें →
  3. लोकसभा सचिवालय

    लोकसभा अध्यक्ष ने भारत के आध्यात्मिक पुनर्जागरण, सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण में गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की

    नई दिल्ली, 31 अक्टूबर, 2026: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज शताब्दी समारोह 2026 के अवसर पर आध्यात्मिक विभूतियों आचार्य श्रीराम शर्मा जी और माता भगवती देवी जी को भावभीनी…

    पूरा पढ़ें →
  4. लोकसभा सचिवालय

    पुस्तकें जीवन को बदलने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम हैं: लोक सभा अध्यक्ष

    नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2026: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज इस बात पर जोर दिया कि पुस्तकें केवल जानकारी का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन को बदलने, दृष्टिकोण को व्यापक…

    पूरा पढ़ें →
  5. लोकसभा सचिवालय

    लोकसभा अध्यक्ष ने लोकतंत्र में विचारों की भिन्नता के बावजूद आपसी सम्मान बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया

    लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज इस बात पर बल दिया कि लोकतंत्र में विचारों और दृष्टिकोणों में भिन्नता होना स्वाभाविक है, लेकिन असहमति व्यक्त करते समय परस्पर सम्मान और…

    पूरा पढ़ें →
  6. लोकसभा सचिवालय

    संयुक्त घोषणा 12वाँ ब्रिक्स संसदीय मंच नई दिल्ली, भारत 26-27 अक्टूबर 2026

    1. हम, ब्रिक्स के सदस्य देशों—ब्राज़ील संघीय गणराज्य, चीन जनवादी गणराज्य, मिस्र अरब गणराज्य, इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य, भारत गणराज्य, इंडोनेशिया गणराज्य, ईरान इस्लामी गणराज्य, रूसी संघ, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य और संयुक्त…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. गृह मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार के माध्यम से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है। पर्यटन,…

    पूरा पढ़ें →
  2. संस्‍कृति मंत्रालय

    संस्कृति मंत्रालय ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने पर केंद्रित विशेष अभियान 6.0 पूरा किया

    भारत सरकार के विशेष अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों को कम करना और स्वच्छता को संगठनात्मक मूल्य के रूप में संस्थागत बनाना है। यह समयबद्ध पहल गहन स्वच्छता अभियान, स्क्रैप निपटान के…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 3 नवंबर को लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर, 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  4. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    सिक्किम के सोरेंग में पीएम मत्‍स्‍य सम्‍पदा योहना के अंतर्गत देश का पहला अधिसूचित जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर; केंद्रीय मंत्री ने पूर्वोत्तर में मत्स्य पालन के जैविक प्रमाणीकरण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का शुभारंभ किया

    केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत मत्स्य पालन विकास पहलों की समीक्षा करने के लिए 2 नवंबर, 2026 को सिक्किम के मंगन…

    पूरा पढ़ें →
  5. कोयला मंत्रालय

    कोल इंडिया का विकास इंजन बनकर उभरी वेस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड; उत्पादन, उठाव और ओवरबर्डन हटाने में दर्ज की शानदार वृद्धि

    कोयला मंत्रालय के तहत कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) चालू वित्त वर्ष के दौरान कोयला उत्पादन, उठाव (ऑफटेक) और कोयले की परत तक पहुचने के लिए…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक जताया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में हुई मृत्यु पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    ओडिशा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम ने प्रधानमंत्री @narendramodi…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में सौर ऊर्जा की भूमिका पर एक लेख साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी और श्री माइक ब्लूमबर्ग का एक लेख साझा किया, जिसमें बताया गया है कि कैसे भारत का स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन गति…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    वायु सेना के स्कूलों ने बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए कार्यक्रम को अपनाया

    वायु सेना के स्कूलों में साइबर सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, वायु मुख्यालय के तत्वावधान में भारतीय वायु सेना शैक्षिक एवं सांस्कृतिक सोसाइटी ने…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एक आलेख साझा किया है कि भारत में सौर ऊर्जा का निरंतर विकास कैसे नए अवसर सृजित कर रहा है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी का एक आलेख साझा किया है जिसमें बताया गया है कि भारत में सौर ऊर्जा का निरंतर विकास किस प्रकार नए…

    पूरा पढ़ें →
↑