लोकसभा सचिवालय Read in English

लोकसभा अध्यक्ष का युवाओं से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान

Key details of this update
DetailInformation
Date31 October 2026 (Saturday)
Time8:48 PM
Topic / Ministryलोकसभा सचिवालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time6 min (1,151 words)

नई दिल्ली; 31 अक्टूबर, 2026: लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह; केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जे. पी. नड्डा; केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू; राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे; राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश; श्री नितिन नवीन और श्रीमती सोनिया गांधी सहित संसद सदस्यों; पूर्व सांसदों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

लोकसभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव श्री पी. सी. मोदी के साथ-साथ लोकसभा एवं राज्यसभा सचिवालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी गणमान्य व्यक्तियों के साथ शामिल होकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर, विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के युवा छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, श्री बिरला ने युवाओं से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा भारत की राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ करने और एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए अपनी क्षमताओं, नवाचार और सामूहिक प्रयासों को समर्पित करने का आह्वान किया।

श्री बिरला ने कहा कि आधुनिक भारत की राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार पटेल का जीवन दृढ़ संकल्प, असाधारण संगठनात्मक कौशल, दूरदर्शिता और निर्णायक नेतृत्व का उदाहरण था। राष्ट्रीय एकीकरण में सरदार पटेल के उल्लेखनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद अनेक चुनौतियों और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद, राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें लगभग 560 रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने में सक्षम बनाया। आज हम भारत की जिस एकता और अखंडता को देखते हैं, उसका श्रेय काफी हद तक उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता को जाता है। उन्होंने सरदार पटेल की संवाद स्थापित करने, आवश्यकता पड़ने पर दृढ़ निर्णय लेने और एक साझा राष्ट्रीय उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता पर भी प्रकाश डाला।

केंद्रीय कक्ष में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए, श्री बिरला ने उनकी विचारशीलता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और नवाचार की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवाओं द्वारा व्यक्त किए गए विचारों और दृष्टिकोणों की विविधता भारत के लोकतंत्र की अंतर्निहित शक्ति को दर्शाती है। संस्कृतियों, भाषाओं, राजनीतिक व्यवस्थाओं और विचारों में भिन्नता हो सकती है, लेकिन राष्ट्रीय एकता और देश के व्यापक हितों के प्रति प्रतिबद्धता समान और सर्वोपरि रहनी चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि संविधान सदन की भारत की राष्ट्रीय यात्रा में विशेष महत्ता है। यह स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण का साक्षी रहा है। यह देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास तथा नए भारत के निर्माण से संबंधित विचार-विमर्श और निर्णयों का भी केंद्र रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस ऐतिहासिक संस्थान से प्राप्त विचारों, विजन और प्रेरणा को अपने साथ लेकर युवा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सार्थक योगदान देंगे।

राष्ट्र निर्माण में युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए, श्री बिरला ने कहा कि जहां महान विभूतियों ने अपने बलिदान और योगदान से देश को स्वतंत्रता दिलाई और नए भारत की नींव रखी, वहीं अब राष्ट्र को आगे ले जाने की जिम्मेदारी युवाओं की है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की शक्ति, प्रचुर ज्ञान, संसाधनों, आत्मविश्वास और नवाचार की क्षमताओं से परिपूर्ण भारत की युवा पीढ़ी के पास विभिन्न क्षेत्रों में सार्थक योगदान देने के अपार अवसर हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने युवाओं से अपनी रचनात्मकता, आध्यात्मिकता, वैज्ञानिक विजन और तकनीकी क्षमताओं को राष्ट्र की सेवा में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हरेक क्षेत्र में कार्यरत युवाओं के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए तथा देश के नेतृत्व और युवाओं के सामूहिक प्रयास विश्व का नेतृत्व करने वाले भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

युवा प्रतिभागियों द्वारा साझा किए गए विचारों से देशभर के युवाओं को नई ऊर्जा, दिशा, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ प्रेरणा मिलने की आशा व्यक्त करते हुए, श्री बिरला ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी को सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदृष्टि, कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास जैसे गुणों को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये गुण भारत को वैश्विक स्तर पर परिवर्तनकारी शक्ति के रूप में उभरने तथा विश्व के समक्ष उपस्थित चुनौतियों के समाधान में योगदान देने में सक्षम बनाएंगे।

इससे पहले, दिन में श्री बिरला ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा था, "भारत के लौह पुरुष और भारत रत्न से सम्मानित सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर, मैं उस महान दूरदर्शी नेता को हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, जिनके दृढ़ संकल्प एवं असाधारण नेतृत्व ने हमारे राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को नई दिशा प्रदान की।"

स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने से लेकर स्वतंत्र भारत की नियति को आकार देने तक, राष्ट्र के प्रति सरदार पटेल जी का योगदान अद्वितीय और अविस्मरणीय है। स्वतंत्र भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में उन्होंने 562 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निर्णायक भूमिका निभाकर नवस्वतंत्र राष्ट्र के समक्ष उपस्थित सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक का सफलतापूर्वक समाधान किया। उनके असाधारण नेतृत्व और राजनीतिक दूरदर्शिता ने एक सशक्त एवं एकीकृत भारत की नींव को मजबूत किया।

सरदार पटेल जी का विजन स्वतंत्रता प्राप्ति तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि उनका सपना एक सशक्त, आत्मनिर्भर और संगठित राष्ट्र का निर्माण करना था, जहां विविधता हमारी शक्ति और राष्ट्रीय एकता हमारी विशिष्ट पहचान हो। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाना हमें अपने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है। आइए, हम उनके आदर्शों से प्रेरणा लें और एक सशक्त, सौहार्दपूर्ण एवं विकसित भारत के निर्माण में पूरे समर्पण के साथ योगदान देने का संकल्प लें।"

भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अपने दृढ़ संकल्प एवं अद्वितीय नेतृत्व से नई दिशा देने वाले लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। स्वाधीनता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने से लेकर स्वतंत्र भारत के निर्माण तक, सरदार पटेल जी का योगदान राष्ट्र के इतिहास में अद्वितीय और अविस्मरणीय है। देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के रूप में उन्होंने स्वतंत्र भारत के समक्ष खड़ी कठिन चुनौती का समाधान करते हुए 562 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निर्णायक भूमिका निभाई। उनके असाधारण नेतृत्व, राजनीतिक दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति ने एक अखंड एवं सशक्त भारत की नींव को मजबूत किया। सरदार पटेल जी का सपना केवल स्वतंत्र भारत का निर्माण नहीं, बल्कि एक ऐसे सशक्त, आत्मनिर्भर और संगठित राष्ट्र का निर्माण था, जहाँ विविधता हमारी शक्ति बने और राष्ट्रीय एकता हमारी पहचान। उनकी जयंती पर मनाया जा रहा 'राष्ट्रीय एकता दिवस' हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का पुनः स्मरण कराता है। आइए, हम सभी उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, समरस और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें। #NationalUnityDay #SardarVallabhbhaiPatel

पीके/केसी/आरटी/पीकेपी

इसी विषय से और: लोकसभा सचिवालय

View all इसी विषय से और: लोकसभा सचिवालय
  1. लोकसभा सचिवालय

    लोक सभा अध्यक्ष तिरुवनंतपुरम में संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

    लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मंगलवार, 3 नवंबर, 2026 को केरलम के तिरुवनंतपुरम में संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों (पीएसी) के सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन…

    पूरा पढ़ें →
  2. लोकसभा सचिवालय

    लोकसभा अध्यक्ष ने भारत के आध्यात्मिक पुनर्जागरण, सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण में गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की

    नई दिल्ली, 31 अक्टूबर, 2026: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज शताब्दी समारोह 2026 के अवसर पर आध्यात्मिक विभूतियों आचार्य श्रीराम शर्मा जी और माता भगवती देवी जी को भावभीनी…

    पूरा पढ़ें →
  3. लोकसभा सचिवालय

    पुस्तकें जीवन को बदलने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम हैं: लोक सभा अध्यक्ष

    नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2026: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज इस बात पर जोर दिया कि पुस्तकें केवल जानकारी का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन को बदलने, दृष्टिकोण को व्यापक…

    पूरा पढ़ें →
  4. लोकसभा सचिवालय

    लोकसभा अध्यक्ष ने लोकतंत्र में विचारों की भिन्नता के बावजूद आपसी सम्मान बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया

    लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज इस बात पर बल दिया कि लोकतंत्र में विचारों और दृष्टिकोणों में भिन्नता होना स्वाभाविक है, लेकिन असहमति व्यक्त करते समय परस्पर सम्मान और…

    पूरा पढ़ें →
  5. लोकसभा सचिवालय

    संयुक्त घोषणा 12वाँ ब्रिक्स संसदीय मंच नई दिल्ली, भारत 26-27 अक्टूबर 2026

    1. हम, ब्रिक्स के सदस्य देशों—ब्राज़ील संघीय गणराज्य, चीन जनवादी गणराज्य, मिस्र अरब गणराज्य, इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य, भारत गणराज्य, इंडोनेशिया गणराज्य, ईरान इस्लामी गणराज्य, रूसी संघ, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य और संयुक्त…

    पूरा पढ़ें →
  6. लोकसभा सचिवालय

    संयुक्त घोषणा-पत्र को अंगीकृत करने के बाद नई दिल्ली में 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच संपन्न हुआ

    12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, जिसका उद्घाटन कल लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने किया था, आज एक संयुक्त घोषणा-पत्र को अंगीकृत करने के बाद संपन्न हो गया। इस घोषणा-पत्र में औपचारिक…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु दिवस पर तमिलनाडु के लोगों को बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 'तमिलनाडु दिवस' के अवसर पर तमिलनाडु के लोगों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के मेहनती और उद्यमी लोगों ने भारत की…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने केरल पिरवी के अवसर पर केरल के लोगों को शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केरल पिरवी के अवसर पर केरल के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि यह विशेष दिन केरल की समृद्ध परंपराओं और असाधारण…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरियाणा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि गौरवशाली इतिहास, अद्भुत वीरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से सुसज्जित…

    पूरा पढ़ें →
  4. Prime Minister's Office

    Prime Minister extends greetings to the people of Haryana on State foundation day

    The Prime Minister, Shri Narendra Modi, has extended greetings to the people of Haryana on the occasion of the State Foundation Day, today. Shri Modi said that Haryana, adorned with a glorious…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और अनूठी लोक परंपराओं…

    पूरा पढ़ें →
  6. Prime Minister's Office

    Prime Minister extends greetings to the people of Chhattisgarh on State foundation day

    The Prime Minister, Shri Narendra Modi, has extended greetings to the people of Chhattisgarh on the occasion of the State Foundation Day, today. Shri Modi said that Chhattisgarh is renowned for its…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति…

    पूरा पढ़ें →
  8. Prime Minister's Office

    Prime Minister extends greetings to the people of Madhya Pradesh on State foundation day

    The Prime Minister, Shri Narendra Modi, has extended greetings to all the people of Madhya Pradesh on the occasion of the State Foundation Day, today. Shri Modi said that Madhya Pradesh is…

    पूरा पढ़ें →
  9. कोयला मंत्रालय

    कोयला मंत्रालय 2 नवंबर को रायपुर में आयोजित स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह में कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र की उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देगा

    कोयला मंत्रालय 2 नवंबर, 2026 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह में कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र की अनुकरणीय उपलब्धियों को मान्यता देगा और उनका उत्सव मनाया मनाएगा।…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना के पोत त्रिशूल का ग्रीस की सूडा खाड़ी में प्रवास

    भारतीय नौसेना का पोत त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के तहत 31 अक्टूबर, 2026 को ग्रीस की सूडा खाड़ी पहुंच गया है। पोत का चालक दल बंदरगाह पर अपने ठहराव के…

    पूरा पढ़ें →
↑