औषधि विभाग Read in English

औषध विभाग ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0’ के अंतर्गत ‘प्लॉग रन’ का आयोजन किया; राष्ट्रीय एकता, फिटनेस और स्वच्छता के लिए प्रतिबद्धता दोहराई

Key details of this update
DetailInformation
Date31 October 2026 (Saturday)
Time9:47 PM
Topic / Ministryऔषधि विभाग
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (348 words)

भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग ने 31 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क में 'प्लॉग रन' का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ‘भारतीय औषध एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो ' (पीएमबीआई) के सहयोग से आयोजित किया गया। यह आयोजन देशव्यापी 'फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0' अभियान का हिस्सा था।

1500 मीटर की इस 'प्लॉग रन' का नेतृत्व औषध विभाग के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार श्री अवधेश कुमार चौधरी ने किया। इसमें औषध विभाग, 'राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण' (एनपीपीए) और 'भारतीय औषध एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो' (पीएमबीआई) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

इस पहल का उद्देश्य दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने के महत्व को बढ़ावा देना और इसके साथ ही पर्यावरण की स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित करना था। 'प्लॉगिंग' (जिसमें जॉगिंग के साथ-साथ रास्ते में पड़ा कचरा उठाना भी शामिल है) के जरिए प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि फिटनेस और स्वच्छता की दिशा में किए गए व्यक्तिगत प्रयास, सामूहिक रूप से स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

'फिट इंडिया मूवमेंट' के अंतर्गत 2020 में शुरू की गई 'फिट इंडिया फ्रीडम रन' का लक्ष्य नागरिकों को शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसका मूल मंत्र "कहीं भी, कभी भी दौड़ें" है, जो पूरे देश में लोगों की व्यापक भागीदारी और फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देता है।क्रम 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के अवसर पर आयोजित किया गया। यह दिवस भारत के राजनीतिक एकीकरण के सूत्रधार सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर, प्रतिभागियों ने 'राष्ट्रीय एकता' की शपथ ली और देश की एकता, अखंडता तथा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।

इस पहल के माध्यम से, औषध विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच स्वस्थ जीवन शैली, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, तथा स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता जैसे मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता फिर से दोहराई।

इस कार्यक्रम ने इस संदेश को और मजबूत किया कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वच्छ पर्यावरण और एकजुट राष्ट्र, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

पीके/केसी/आरटी/पीके

इसी विषय से और: औषधि विभाग

View all इसी विषय से और: औषधि विभाग
  1. औषधि विभाग

    विशेष अभियान 6.0: औषध विभाग ने ई-कचरा प्रबंधन, स्वच्छता एवं जगह के कुशल उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया; 14,700 स्वच्छता अभियान चलाया गया, कार्यालय की 2,200 वर्ग फुट जगह खाली हुआ और कार्यालय के कबाड़ निपटान से 2.30 लाख रुपये का राजस्व अर्जित हुआ

    औषध विभाग (डीओपी), रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय अपने संबद्ध कार्यालय राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) तथा अपने अधीनस्थ संगठनों के साथ लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 6.0…

    पूरा पढ़ें →
  2. औषधि विभाग

    एनपीपीए ने कैंसर रोधी 543 ब्रांड की दवाओं के संशोधित एमआरपी जारी किए; सूची को लगातार अपडेट किया जाएगा; नई कीमतें 9 नवंबर, 2026 से प्रभावी होंगी

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय और औषधि विभाग, के अधीन राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कैंसर रोधी 543 ब्रांड की दवाओं की संशोधित अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) के साथ एक सूची…

    पूरा पढ़ें →
  3. औषधि विभाग

    137 कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन का युक्तिकरण

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अत्यधिक ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करने, कैंसर के इलाज को अधिक किफायती बनाने और…

    पूरा पढ़ें →
  4. औषधि विभाग

    औषध विभाग में 14 से 29 सितंबर, 2026 तक हिंदी पखवाड़े का किया गया आयोजन

    राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार, कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से औषध विभाग में 14 से 29 सितंबर, 2026…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. पर्यावरण

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और इसके संगठनों ने ‘विशेष अभियान 6’ को सफलतापूर्वक संपन्न किया

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और इसके संगठनों ने 'विशेष अभियान 6' को सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है। यह अभियान आज पूरा हुआ। इसके साथ ही मंत्रालय और देश भर…

    पूरा पढ़ें →
  2. पर्यावरण

    वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उच्च स्तरीय टीम ने पंजाब के संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में धान की पराली के प्रबंधन उपायों की समीक्षा की

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उच्च स्तरीय टीम ने 31 अक्टूबर 2026 को संगरूर के ज़िला प्रशासनिक परिसर में समीक्षा बैठक…

    पूरा पढ़ें →
  3. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    एमवाई भारत-एनएसएस ने नशा मुक्त युवा अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी साइक्लोथॉन और वॉकथॉन में 96,700 से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की

    नशा मुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए माय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने 30-31 अक्टूबर 2026 को 100 सप्ताह के 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान'…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    राष्ट्रीय एकता दिवस के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

    मैं कहूँगा सरदार पटेल, आप सब बोलिए – अमर रहें, अमर रहें। सरदार पटेल - अमर रहें, अमर रहें। मेरे प्यारे देशवासियों, आज का ये आयोजन कुछ अलग है। अब तक हम…

    पूरा पढ़ें →
  5. Prime Minister's Office

    राष्ट्रीय एकता दिवस के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

    मैं कहूँगा सरदार पटेल, आप सब बोलिए – अमर रहें, अमर रहें। सरदार पटेल - अमर रहें, अमर रहें। मेरे प्यारे देशवासियों, आज का ये आयोजन कुछ अलग है। अब तक हम…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया। जनसभा को संबोधित करते…

    पूरा पढ़ें →
  7. पर्यावरण

    दिल्ली में अक्टूबर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले आठ वर्षों में सबसे कम 166 दर्ज किया गया

    वर्ष 2026 में अक्टूबर महीने के लिए दिल्ली का मासिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 166 दर्ज किया गया है। इसके मुकाबले अक्टूबर महीने का मासिक औसत एक्यूआई 2025 में 223, 2024…

    पूरा पढ़ें →
  8. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति नासिक में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज-स्तंभ पूजन, ध्वजा पूजन और ध्वजारोहण समारोह में सम्मिलित हुईं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 31 अक्टूबर 2026 को नासिक, महाराष्ट्र में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज स्तंभ पूजन, ध्वजा पूजन और ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर, उन्होंने…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को सेंट्रल क्रॉनिकल (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में प्रकाशित दावे के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को 'द सेंट्रल क्रॉनिकल' (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किए गए दावे के संबंध में एक तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की है। यह…

    पूरा पढ़ें →
↑