पर्यावरण Read in English

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उच्च स्तरीय टीम ने पंजाब के संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में धान की पराली के प्रबंधन उपायों की समीक्षा की

Key details of this update
DetailInformation
Date31 October 2026 (Saturday)
Time11:23 PM
Topic / Ministryपर्यावरण
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (585 words)

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उच्च स्तरीय टीम ने 31 अक्टूबर 2026 को संगरूर के ज़िला प्रशासनिक परिसर में समीक्षा बैठक की। इस टीम में सीएक्यूएम के तकनीकी सदस्य डॉ. एस.डी. अत्री और वैज्ञानिक 'सी' श्री विजय कुमार शामिल थे। बैठक में संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला ज़िलों के उपायुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) और कृषि विभाग के अधिकारियों, तथा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के फ्लाइंग स्क्वॉड ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य कार्य इन ज़िलों में ज़िला प्रशासन द्वारा धान की पराली के प्रबंधन की तैयारियों और पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के उपायों की समीक्षा करना था। टीम ने मलेरकोटला के धूरी रोड स्थित 'एक्स-सिटू' पराली उपयोग इकाई (डुप्लेक्स बोर्ड/पेपर बनाने वाली यूनिट) का दौरा किया। यह इकाई अपने 20 TPH क्षमता वाले बॉयलर में ईंधन के रूप में धान की पराली का उपयोग करती है। उद्योग के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके बॉयलर फर्नेस में सालाना धान की लगभग 17,000 मीट्रिक टन पराली का इस्तेमाल किया जाएगा।

टीम ने मलेरकोटला ज़िले के अहमदबाद गांव में 'इन-सिटू' (खेत में ही पराली का प्रबंधन करने वाली) मशीनरी को काम करते हुए देखा। कृषि विभाग ने 'सुपर सीडर' मशीन के कामकाज का प्रदर्शन भी किया। इसके अलावा, टीम ने किसानों से मुलाकात की, जिन्होंने भरोसा दिलाया कि वे धान की पराली नहीं जलाएंगे और 'इन-सिटू' मशीनरी का उपयोग करके पराली का प्रबंधन करेंगे। टीम ने मौजूदा कटाई के मौसम के दौरान धान की पराली के प्रभावी प्रबंधन और पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए ज़िला प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे इंतजामों और उपायों की समीक्षा की।

सीएक्यूएम टीम ने संगरूर ज़िले की भवानीगढ़ तहसील के विभिन्न गांवों – बस्सीअर्क, कपियाल और झनेरी – का दौरा किया। इसके अलावा, हॉटस्पॉट गाँव 'घराचोन' में धान के पराली के 'इन-सिटू' (खेत में ही) और 'एक्स-सिटू' (खेत के बाहर) प्रबंधन का प्रदर्शन किया गया। इस निरीक्षण के दौरान, टीम ने गाँव के किसानों से बातचीत की। सीएक्यूएम टीम को जिला प्रशासन की तैयारियों और धान की पराली के 'इन-सिटू' प्रबंधन के लिए किसानों को 'क्रॉप रेज़िड्यू मैनेजमेंट' (सीआरएम) मशीनरी उपलब्ध कराने के इंतजामों के बारे में भी जानकारी दी गई। किसानों ने सीआरएम मशीनरी के इस्तेमाल में आने वाली परेशानियों के बारे में बताया।

टीम ने भवानीगढ़ के नादामपुर गांव में धान की पराली से पेलेट (गोले) बनाने वाली इकाई का दौरा किया। सीएक्यूएम के अधिकारियों ने, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) और संगरूर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर, बायोमास पेलेट बनाने के लिए धान की पराली के इस्तेमाल के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी ली। इन पेलेट्स का उपयोग बाद में थर्मल पावर प्लांटों में ईंधन के रूप में किया जाता है। टीम को बताया गया कि ऐसी पेलेट निर्माण इकाइयां धान की पराली के 'एक्स-सीटू' (खेत से बाहर) प्रबंधन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ये इकाइयां पराली के इस्तेमाल का वैकल्पिक जरिया प्रदान करती हैं, जिससे किसानों को फसल अवशेष जलाने की जरूरत नहीं पड़ती और इस तरह पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में सहायता मिलती है।

सीएक्यूएम के अधिकारियों ने संबंधित विभागों से कहा कि वे पराली जलाने की घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखें और लगातार ठोस प्रयास करते रहें। टीम ने अधिकारियों को सलाह दी कि वे धान की पराली का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करें, जैसा कि उन्होंने अपनी कार्ययोजनाओं में वादा किया था। ज़मीनी स्तर पर की जाने वाली कार्रवाई उनके द्वारा तय किए गए लक्ष्यों के अनुरूप होनी चाहिए।

पीके/केसी/आरटी/पीके

इसी विषय से और: पर्यावरण

View all इसी विषय से और: पर्यावरण
  1. पर्यावरण

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और इसके संगठनों ने ‘विशेष अभियान 6’ को सफलतापूर्वक संपन्न किया

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और इसके संगठनों ने 'विशेष अभियान 6' को सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है। यह अभियान आज पूरा हुआ। इसके साथ ही मंत्रालय और देश भर…

    पूरा पढ़ें →
  2. पर्यावरण

    दिल्ली में अक्टूबर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले आठ वर्षों में सबसे कम 166 दर्ज किया गया

    वर्ष 2026 में अक्टूबर महीने के लिए दिल्ली का मासिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 166 दर्ज किया गया है। इसके मुकाबले अक्टूबर महीने का मासिक औसत एक्यूआई 2025 में 223, 2024…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने वायु प्रदूषण शमन उपायों की समीक्षा के लिए सीएक्यूएम के ‘पवन-I3C’ एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र का दौरा किया

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के नवनिर्मित एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र (आई3सी) का दौरा किया। इस…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    नई दिल्ली में ‘ऐनहेंसिंग कोस्‍टल रीजीलिएंस थ्रू अडेप्टिव स्‍ट्रेटेजीज’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन

    केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) 29-30 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में ‘ऐनहेंसिंग कोस्‍टल रीजीलिएंस थ्रू अडेप्टिव स्‍ट्रेटेजीज’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित कर रहा है। यह कार्यशाला हरित…

    पूरा पढ़ें →
  5. पर्यावरण

    भारत ने आर्मेनिया के येरेवन में सीबीडी सीओपी-17 में जैव विविधता संरक्षण, जैव सुरक्षा तथा पहुंच एवं लाभ साझाकरण पर चार प्रमुख प्रकाशन जारी किए

    केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज आर्मेनिया के येरेवन में जैव विविधता संधि (सीबीडी) के पक्षकारों के 17वें सम्मेलन (कॉप-17) के दौरान वैश्विक जैव विविधता प्रतिबद्धताओं…

    पूरा पढ़ें →
  6. पर्यावरण

    केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में फायरआर्म पैलेट से चीते की मौत की जांच के लिए उच्‍च-स्‍तरीय केंद्रीय टीम गठित की

    केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्‍ट्रीय उद्यान में 19 महीने के नर चीते (केएनजी22) की बंदूक के छर्रे लगने से हुई मौत को गंभीरता से लिया है। केंद्र ने इस…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. औषधि विभाग

    औषध विभाग ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0’ के अंतर्गत ‘प्लॉग रन’ का आयोजन किया; राष्ट्रीय एकता, फिटनेस और स्वच्छता के लिए प्रतिबद्धता दोहराई

    भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग ने 31 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क में 'प्लॉग रन' का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ‘भारतीय औषध…

    पूरा पढ़ें →
  2. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    एमवाई भारत-एनएसएस ने नशा मुक्त युवा अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी साइक्लोथॉन और वॉकथॉन में 96,700 से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की

    नशा मुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए माय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने 30-31 अक्टूबर 2026 को 100 सप्ताह के 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान'…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    राष्ट्रीय एकता दिवस के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

    मैं कहूँगा सरदार पटेल, आप सब बोलिए – अमर रहें, अमर रहें। सरदार पटेल - अमर रहें, अमर रहें। मेरे प्यारे देशवासियों, आज का ये आयोजन कुछ अलग है। अब तक हम…

    पूरा पढ़ें →
  4. Prime Minister's Office

    राष्ट्रीय एकता दिवस के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

    मैं कहूँगा सरदार पटेल, आप सब बोलिए – अमर रहें, अमर रहें। सरदार पटेल - अमर रहें, अमर रहें। मेरे प्यारे देशवासियों, आज का ये आयोजन कुछ अलग है। अब तक हम…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया। जनसभा को संबोधित करते…

    पूरा पढ़ें →
  6. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति नासिक में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज-स्तंभ पूजन, ध्वजा पूजन और ध्वजारोहण समारोह में सम्मिलित हुईं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 31 अक्टूबर 2026 को नासिक, महाराष्ट्र में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज स्तंभ पूजन, ध्वजा पूजन और ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर, उन्होंने…

    पूरा पढ़ें →
  7. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को सेंट्रल क्रॉनिकल (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में प्रकाशित दावे के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को 'द सेंट्रल क्रॉनिकल' (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किए गए दावे के संबंध में एक तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की है। यह…

    पूरा पढ़ें →
  8. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    ‘माई भारत’ के ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपने वोट को जानें’ अभियान में 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित 62 कार्यक्रमों के माध्यम से 11,000 से अधिक युवा जुड़े

    युवा मामले और खेल मंत्रालय के युवा मामलों के विभाग के तहत 'मेरा युवा भारत' (माई भारत) द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 'विकसित भारत युवा…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सेंट्रल क्रीनिकल(Central Chronicle) भोपाल में प्रकाशित समाचार दिनांक 31 अक्तूबर 2026 के संबंध में तथ्यात्मक प्रतिवेदन।

    कार्यालय आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा विशेष केन्द्रीय सहायता अनुसूचित जाति उपयोजना मद अन्तर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु राशि रूपयें 3241.37 लाख स्वीकृति की गई थी। जिसके विरूद्व आदेश क्रमांक 4695…

    पूरा पढ़ें →
↑