सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

सेंट्रल क्रीनिकल(Central Chronicle) भोपाल में प्रकाशित समाचार दिनांक 31 अक्तूबर 2026 के संबंध में तथ्यात्मक प्रतिवेदन।

Key details of this update
DetailInformation
Date31 October 2026 (Saturday)
Time7:43 PM
Topic / Ministryसामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
Languageहिन्दी
Reading time4 min (602 words)

कार्यालय आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा विशेष केन्द्रीय सहायता अनुसूचित जाति उपयोजना मद अन्तर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु राशि रूपयें 3241.37 लाख स्वीकृति की गई थी। जिसके विरूद्व आदेश क्रमांक 4695 दिनांक 26 नवम्बर 2021 को राशि रूपयें 1296.00 लाख एवं आदेश क्रमांक 10283 दिनांक 25 मार्च 2022 को राशि रूपयें 1649.37 लाख अर्थात कुल राशि रूपयें 2945.37 लाख मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद्(मैपसेट) को वर्ष 2021-22 में उपलब्ध करायी गई थी।

मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद्(मैपसेट) द्वारा वर्ष 2021-22 अनुसूचित जाति वर्ग(एस.सी.) के बीपीएल हितग्राहियों के प्रशिक्षण हेतु आर.एफ.पी. जारी की गई थी। आर.एफ.पी. द्वारा एवं चयनित कुल 34 प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं को प्रशिक्षण हेतु अनुबंध उपरांत कार्यादेश जारी किये गये थे। जिनमें से 06 संस्थाओं द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया था।

मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद्(मैपसेट) कार्यादेश उपरांत 28 संस्थाओं द्वारा 4952 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। परिषद् द्वारा संचालित प्रशिक्षण कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(MoSDE) भारत सरकार के मापदण्डों अनुसार संचालित किये जाते है। परिषद् के समस्त प्रशिक्षण पोर्टल के माध्यम से संचालित किये जाते है जिसमें प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण हेतु पंजीयन, उनकी प्रतिदिन दैनिक उपस्थिति, असेसमेंट व प्लेसमेंट हेतु डाटा अपलोड किया जाना पोर्टल के माध्यम से होता है।

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(MoSDE) भारत सरकार के राजपत्र क्रमांक 349 दिनांक 04 दिसम्बर 2020 की अनुसूची-IV की कंडिका(2)-1.1.1 बैच मोड में संचालित प्रशिक्षण प्रदाताओं हेतु भुगतान मापदण्ड निम्नानुसार है:-

प्रथम किश्त (30 प्रतिशत)

प्रशिक्षण प्रारंभ होने पर प्रशिक्षणार्थियों के भौतिक सत्यापन/ दस्तावेज वेरीफिकेशन उपरांत किया जाता है।

द्वितीय किश्त(40 प्रतिशत)

प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थियों के असेसमेंट में उत्तीर्ण होने पर

तृतीय किश्त(30 प्रतिशत)

70 प्रतिशत सत्यापित रोजगार पर(03 माह डेस्क का सतत रोजगार और मानक मापदण्डों के अनुसार सत्यापित तैनाती)

प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं को प्रथम व द्वितीय किश्त का भुगतान किया गया है जो कि कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय(MoSDE) भारत सरकार के मापदण्ड एवं अनुबंध की शर्तो के अनुसार किया गया है।

प्रथम किश्त का भुगतान बैच प्रारंभ होने पर प्रशिक्षणार्थियों के भौतिक सत्यापन के उपरांत होता है एवं द्वितीय किश्त का भुगतान प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थियों के असेसमेंट उपरांत किया जाता है।

असेसमेंट एजेन्सी National Council for Vocational Education and Training (NCVET) द्वारा निर्धारित संस्थाओं द्वारा प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों की 70 प्रतिशत या उससे अधिक उपस्थिति के आधार पर किया जाता है। इसी आधार पर प्रथम एवं द्वितीय किश्त का भुगतान किया गया है।

प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं द्वारा प्रशिक्षण उपरांत रिर्पोटेड प्लेसमेंट की जानकारी हार्डकापी के रूप में सबमिट की गई है, वह जॉब ऑफर/ऑफर लेटर के आधार पर होती है। इसके आधार पर तृतीय किश्त का भुगतान नहीं किया जाता है। तृतीय किश्त के भुगतान हेतु मापदण्ड अनुसार संस्थाओं द्वारा प्लेमसेंट की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाती है जिसके उपरांत ही पोर्टल द्वारा तृतीय किश्त के देयक जनरेट हो सकते है। उक्त संस्थाओं में से किसी भी संस्था के तृतीय किश्त हेतु देयक जनरेट नहीं हुए है अत: भुगतान भी नहीं किया गया है।

सेंट्रल क्रीनिकल(Central Chronicle) भोपाल दिनांक 31 अक्तूबर 2026 में प्रकाशित समाचार पत्र के संबंध में मेपसेट द्वारा संस्थाओं के प्लेसमेंट की सूची को बिना सत्यापन किये प्लेसमेंट के आधार पर करोडो के भुगतान किये गये है पूर्णत: गलत एवं निराधार है।

संस्थाओं को जब तृतीय किश्त(जो कि प्लेसमेंट के आधार पर होती है) का भुगतान ही नहीं किया गया है तो ट्रेंकिग का प्रश्न ही नहीं होता है।

संस्थाओं को केवल प्रथम किश्त व द्वितीय किश्त का भुगतान किया गया है जो कि प्लेसमेंट के आधार पर नहीं किया गया है। अंत: किये गये भुगतान में प्लेसमेंट या ट्रेंकिग का प्रश्न ही नहीं उठता है।

प्रशिक्षण उपरांत रोजगार में संलग्न कराये जाने पर तृतीय किश्त का भुगतान किये जायेगा। संस्था द्वारा प्लेसमेंट की कार्यवाही की जा रही है।

इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

View all इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    15-दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ कल से नई दिल्ली के ‘दिल्ली हाट’ में शुरू होगा

    राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित ‘दिल्ली हाट’ में कल से 15 नवंबर, 2026 तक 15- दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का आयोजन केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    व्यावसायिक जोखिमों से गरिमापूर्ण कार्य की ओर

    रमेश कुमार(बदला हुआ नाम) के लिए, नमस्ते योजना के तहत प्रदान की गई सहायता केवल उपकरणों और प्रशिक्षण की उपलब्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वच्छता कर्मियों को पहचान, व्यावसायिक सुरक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    आर्थिक चुनौतियों से शोध के सपनों तक का सफर

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना (एनएफएससी) उच्च शिक्षा और शोध के लिए पात्र विद्यार्थियों को सहयोग देने, आर्थिक बाधाओं को कम करने और उन्हें अपने लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने में…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ में 7,597 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया

    ऑनलाइन ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ में अब तक 7,597 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया है। यह संख्या तेज़ी से बढ़ रही है, जो इस पहल के प्रति लोगों की…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय सचिव सुधांश पंत ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई

    राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत ने आज नई दिल्ली में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री द्वारा एलिम्को की समीक्षा एवं अवलोकन

    भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के मुख्यालय का दौरा कर निगम में संचालित विभिन्न गतिविधियों तथा आधुनिकीकरण परियोजना के…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति नासिक में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज-स्तंभ पूजन, ध्वजा पूजन और ध्वजारोहण समारोह में सम्मिलित हुईं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 31 अक्टूबर 2026 को नासिक, महाराष्ट्र में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज स्तंभ पूजन, ध्वजा पूजन और ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर, उन्होंने…

    पूरा पढ़ें →
  2. पत्तन

    सर्बानंद सोनोवाल ने मंत्रालय के अधिकारियों, छात्र कैडेटों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू) सर्बानंद सोनोवाल ने 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के अवसर पर आज यहां अपने आधिकारिक आवास पर अधिकारियों, कर्मचारियों और समुद्री कैडेटों को 'राष्ट्रीय एकता शपथ'…

    पूरा पढ़ें →
  3. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    एम एस एम ई मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, ‘उद्यमी मित्र’ और ‘उद्यम प्रभा’ पत्रिकाओं का विमोचन

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एम एस एम ई) मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक 28 अक्टूबर, 2026 को डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, एम एस एम…

    पूरा पढ़ें →
  4. शिक्षा मंत्रालय

    राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर 2026 की गई

    केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर, 2026 कर दी है। इससे पात्र विद्यार्थियों…

    पूरा पढ़ें →
  5. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लिया

    भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित…

    पूरा पढ़ें →
  6. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    ईपीएफओ कल अपना नई दिल्ली में 74वाँ स्थापना दिवस मनाएगा

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कल नई दिल्ली में अपना 74वाँ स्थापना दिवस मनाएगा। श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस समारोह…

    पूरा पढ़ें →
  7. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आईआईपीए की 72वीं वार्षिक आम सभा को संबोधित किया। विकसित भारत @2047 को साकार करने के लिए लोक प्रशासन में परिवर्तनकारी सुधारों का आह्वान

    भारत के उपराष्ट्रपति और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) के अध्यक्ष, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की आम सभा की 72वीं वार्षिक बैठक को…

    पूरा पढ़ें →
  8. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने स्वच्छ दिल्ली के लिए एक साझा रोडमैप तैयार करने हेतु सहभागी कार्यशाला आयोजित की

    राजधानी विकास विभाग, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने 'स्वच्छ भारत मिशन-शहरी' के सहयोग से 'स्वच्छ दिल्ली के लिए एक साझा रोडमैप' तैयार करने पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें स्वच्छता…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास

    दृष्टिकोण को धरातल पर उतारना साझा समुद्र, साझा सुरक्षा और साझा समृद्धि पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। यह सदस्य देशों…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    एयर चीफ मार्शल एपी सिंह देश की 42 वर्षों की विशिष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए

    भारतीय वायु सेना के वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम 31 अक्टूबर, 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके साथ ही राष्ट्र की 42 वर्षों तक की गई…

    पूरा पढ़ें →
↑