सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री द्वारा एलिम्को की समीक्षा एवं अवलोकन

Key details of this update
DetailInformation
Date30 October 2026 (Friday)
Time5:20 PM
Topic / Ministryसामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
Languageहिन्दी
Reading time3 min (458 words)

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के मुख्यालय का दौरा कर निगम में संचालित विभिन्न गतिविधियों तथा आधुनिकीकरण परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया और उनकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निगम के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की तथा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सहायक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया।

इस अवसर पर एलिम्को के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री प्रवीण कुमार ने केंद्रीय मंत्री को निगम की आधुनिकीकरण परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, तकनीकी उन्नयन, उत्पादन सुविधाओं के विकास तथा विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने आगामी वर्षों में निगम के निर्धारित लक्ष्यों और उनकी प्राप्ति के लिए तैयार की गई कार्ययोजना की भी जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के व्यक्तियों को एलिम्को से बहुत अपेक्षाएँ हैं। इन अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए निगम को उच्च गुणवत्ता वाले सहायक उपकरणों के निर्माण के साथ-साथ उत्पादों में निरंतर तकनीकी सुधार, नवाचार और आधुनिक सुविधाओं के समावेश पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि लाभार्थियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर उपकरण उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि एलिम्को की आधुनिकीकरण परियोजना, निगम की उत्पादन क्षमता, आधारभूत संरचना और तकनीकी दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे भारत सरकार की दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप देश में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण सहायक उपकरणों के निर्माण को प्रोत्साहित करने पर भी बल दिया।

अपने भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने निगम में नवीन तकनीक से स्थापित संयंत्रों एवं उत्पादन सुविधाओं का अवलोकन किया तथा उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आधुनिक तकनीक के उपयोग और उत्पादन व्यवस्था में किए जा रहे सुधारों की सराहना करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, दक्षता और सेवा वितरण के स्तर को निरंतर बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री ने निगम परिसर स्थित एलिम्को प्रोस्थेटिक एवं ऑर्थोटिक केंद्र में भारत सरकार की एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण भी वितरित किए।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान तथा बिल्हौर के विधायक श्री राहुल बच्चा सोनकर भी उपस्थित अतिथियों ने निगम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश भी दिया।कार्यक्रम में एलिम्को के महाप्रबंधक (वित्त) श्री अतुल रुस्तगी, महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री संजीब अरोरा, महाप्रबंधक (उत्पादन) श्री आलोक ठाकुर, महाप्रबंधक (मार्केटिंग) श्री शशि त्रिपाठी सहित निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

View all इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    8-दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ असम के गुवाहाटी में सफलतापूर्वक संपन्न

    असम के गुवाहाटी में खानापारा के फार्म गेट पर आयोजित आठ-दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मेले को आगंतुकों, स्थानीय समुदायों और इसमें भाग लेने वाले कारीगरों से व्यापक…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    कार्यस्‍थल पर असुरक्षित परिस्थितियों से सुरक्षा और सम्मान तक का सफर: एनएएमएएसटीई योजना के अंतर्गत सफलता की एक कहानी

    रमेश का सफर यह दर्शाता है कि किस तरह समय पर मिलने वाली मदद और कल्याणकारी कदम से स्वच्छता कर्मियों और उनके परिजनों के जीवन में सार्थक बदलाव हो सकते हैं। उनका…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय सचिव श्री सुधांश पंत ने असम में कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय सचिव, श्री सुधांश पंत ने आज असम में मंत्रालय की अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इसमें मादक पदार्थ की मांग में कमी,…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सड़क से स्वावलंबन तक

    46 वर्षीय मीरा ठाकुर (बदला हुआ नाम) का जीवन कभी बेघर होने, बीमारी और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा था, लेकिन आज वही जीवन आत्मविश्वास, सम्मान और स्वावलंबन से जगमगा रहा…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    वित्तीय बाधाओं से वैश्विक नवाचार तक : महत्वाकांक्षा और अवसर की एक यात्रा

    एक मध्यमवर्गीय अनुसूचित जाति परिवार में पले-बढ़े आरव पटेल (बदला हुआ नाम) ने प्रौद्योगिकी (तकनीकी), व्यवसाय और नवाचार (इन्नोवेशन) में अपना करियर बनाने की सपना पाला था। उन्होंने सफल प्रौद्योगिकी-संचालित उद्यमों को…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    पदार्थ निर्भरता से आत्मनिर्भरता तक: करीमनगर, तेलंगाना के नील की उबरने की यात्रा

    पदार्थ निर्भरता से उबरना व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य, रिश्तों और आर्थिक स्थिरता को फिर से बनाने में मदद करता है। करीमनगर, तेलंगाना के 25 वर्षीय स्नातक नील (नाम बदला गया) की यात्रा…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    ग्रामीण विकास विभाग में हिंदी पखवाड़ा 2026 का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

    ग्रामीण विकास विभाग में आज दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को हिंदी पखवाड़ा, 2026 के समापन समारोह का आयोजन श्री विपिन कुमार, अपर सचिव की गरिमामयी अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में श्री…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने म्यांमार से जुड़े मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया; पूर्वोत्तर में 50 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियों और क्रिस्टल मेथ की भारी खेप जब्त की गई; चार गिरफ्तार

    पूर्वोत्तर में सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी पर एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई में, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मिजोरम और असम में एक के बाद एक दो खुफिया नेतृत्व वाले अभियानों…

    पूरा पढ़ें →
  3. वित्‍त मंत्रालय

    वित्तीय सेवा विभाग ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं; लगभग 7 लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली किया गया और स्क्रैप निपटान से 4.12 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित

    वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने देशभर में अपने संबद्ध संगठनों, क्षेत्रीय कार्यालयों और स्वायत्त निकायों के साथ मिलकर स्वच्छता एवं लंबित मामलों के निपटारे के लिए आयोजित विशेष अभियान…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज 'दूरसंचार नेटवर्क में कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता के जिम्‍मेदार उपयोग और दूरसंचार सेवाओं के प्रावधान पर दिशानिर्देशों' का एक मसौदा जारी किया है। इसमें हितधारकों से राय…

    पूरा पढ़ें →
  5. PIB Backgrounder

    पीएम-किसान की 24वीं किस्त

    पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की राशि तीन किस्तों में प्रदान की जाती है, जिससे कृषि निवेश और घरेलू वित्तीय स्थिरता को समर्थन मिलता है।…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    गुजरात के बनासकांठा में विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

    भारत माता की जय। गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेंद्र भाई पटेल, उप-मुख्यमंत्री भाई हर्ष संघवी जी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमान शंकरभाई चौधरी, गुजरात सरकार के सभी मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि,…

    पूरा पढ़ें →
  7. Prime Minister's Office

    गुजरात के बनासकांठा में विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

    भारत माता की जय। गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेंद्र भाई पटेल, उप-मुख्यमंत्री भाई हर्ष संघवी जी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमान शंकरभाई चौधरी, गुजरात सरकार के सभी मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि,…

    पूरा पढ़ें →
  8. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने सितंबर 2026 के दौरान अदोनी-मंत्रालयम और हैदराबाद के आसपास के क्षेत्रों में किए गए स्‍वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सामान्य दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए सितंबर 2026 के महीने के दौरान अदोनी-मंत्रालयम और हैदराबाद के आस-पास के क्षेत्रों में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी)…

    पूरा पढ़ें →
  9. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उपराष्ट्रपति ने समग्र ग्रामीण विकास पर दिया जोर; गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों…

    पूरा पढ़ें →
  10. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने अगस्त 2026 में जम्मू-कश्मीर एलएसए के तहत लेह और आस-पास के इलाकों में मोबाइल नेटवर्क क्वालिटी का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण – ट्राई ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए अगस्त 2026 में जम्मू-कश्मीर एलएसए के तहत लेह और आस-पास के इलाकों में किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट…

    पूरा पढ़ें →
↑