रक्षा मंत्रालय Read in English

भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन कोलंबो, श्रीलंका से रवाना

Key details of this update
DetailInformation
Date30 October 2026 (Friday)
Time11:27 AM
Topic / Ministryरक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (356 words)

भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) जहाज, आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस सारथी सफल बंदरगाह यात्रा के समापन के बाद 29 अक्टूबर, 2026 को श्रीलंका के कोलंबो से प्रस्थान किया। इस यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना (आईएन) और श्रीलंका नौसेना (एसएलएन) के बीच सैन्‍य बातचीत हुई, जिससे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और समुद्री साझेदारी को और मजबूती मिली।

बंदरगाह पर ठहराव के दौरान, प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के वरिष्ठ अधिकारी ने जहाजों के कमांडिंग अधिकारियों के साथ श्रीलंका नौसेना के पश्चिमी नौसैनिक क्षेत्र के कमांडर से मुलाकात की। इस बातचीत ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों तथा समुद्री सहयोग को बढ़ाने के लिए दोनों नौसेनाओं की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

व्यावसायिक गतिविधियों के तहत, प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के समुद्री प्रशिक्षुओं ने त्रिंकोमाली स्थित नौसेना एवं समुद्री अकादमी (एनएमए) का दौरा किया और अपने श्रीलंकाई समकक्षों के साथ बातचीत की। इसके जवाब में, एनएमए के श्रीलंका नौसेना (एसएलएन) के कैडेटों ने 1टीएस के जहाजों का दौरा किया और स्क्वाड्रन की प्रशिक्षण सुविधाओं एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इन संवादों से दोनों नौसेनाओं के प्रशिक्षुओं को अपने अनुभव साझा करने तथा उनके बीच व्यावसायिक सौहार्द को बढ़ावा देने का अवसर मिला।

सामुदायिक संपर्क पहल के तहत, भारतीय नौसेना के कर्मियों ने समुद्र तट की सफाई गतिविधि में भाग लिया, जिससे पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा मिला। जहाजों को स्थानीय समुदाय के सदस्यों और भारतीय प्रवासियों सहित आगंतुकों के लिए भी खोला गया। इससे उन्हें चालक दल के सदस्यों के साथ बातचीत करने तथा भारतीय नौसेना की प्रशिक्षण एवं परिचालन गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।

कोलंबो से प्रस्थान के समय, प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाजों ने एसएलएनएस नंदीमित्र के साथ एक पैसेज अभ्यास (पीएएसएसईएक्‍स) किया। इस अभ्यास से समन्वित समुद्री युद्धाभ्यास को बढ़ावा मिला तथा दोनों समुद्री बलों के बीच परिचालन समन्वय और पारस्परिक कार्यक्षमता में वृद्धि हुई।

इस यात्रा ने भारत और श्रीलंका के बीच दीर्घकालिक समुद्री साझेदारी पर बल दिया तथा महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण के अनुरूप क्षेत्रीय समुद्री सहयोग और क्षमता निर्माण के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

पीके/केसी/आरटी/केपी

इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय
  1. रक्षा मंत्रालय

    आईएनएस त्रिशूल ने इटली के सिवितावेचिया में पोर्ट कॉल का समापन किया

    भारतीय नौसेना के जहाज त्रिशूल ने भूमध्य सागर में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में 28 अक्टूबर, 2026 को इटली के सिवितावेचिया में अपनी पोर्ट कॉल का समापन किया।…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    डीआरडीओ ने लंबित मामलों के निपटान में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान 6.0 चलाया

    रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अपने मुख्यालयों, प्रयोगशालाओं और प्रतिष्ठानों में लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम 6.0) शुरू किया है। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ देश की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं और वैश्विक साझेदारी को प्रदर्शित करने वाले विश्व-2026 (वीआईएसवी-2026) का उद्घाटन करेंगे

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ 30 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में सेंटर फॉर ज्वाइंट वारफेयर स्टडीज (सीईएनजेओडब्ल्यूएस) के सहयोग से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    भारत सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध; संयुक्त क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए एडीएमएम-प्लस साझेदारों के साथ धरातल पर परखे गए अनुभव साझा करने को तैयार: रक्षा मंत्री

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन और सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि आतंकवाद-रोधी अभियानों में भारत का व्यापक अनुभव…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस के दौरान अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 28 अक्टूबर, 2026 को फिलीपींस के सेबू में आयोजित आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) के 13वें संस्करण के दौरान, कोरिया गणराज्य (आरओके) के राष्ट्रीय रक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस से इतर सिंगापुर के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस के सेबू में 28 अक्टूबर, 2026 को आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस के 13वें संस्करण से इतर सिंगापुर के रक्षा मंत्री श्री चान चुन सिंग…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    व्यापार एवं आर्थिक सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग आर्थिक संघ के संयुक्त आर्थिक आयोग का 19वां सत्र लक्जमबर्ग में आयोजित

    भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग आर्थिक संघ (बीएलईयू) के संयुक्त आर्थिक आयोग (जेईसी) का 19वां सत्र 29 अक्टूबर, 2026 को लक्जमबर्ग में आयोजित किया गया। इस बैठक में भारत, बेल्जियम और लक्जमबर्ग ने द्विपक्षीय व्यापार एवं…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने ज्ञान, विवेक और अच्छे आचरण के महत्व का उल्‍लेख करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें जीवन में शास्त्र संबंधी ज्ञान, विवेक, कर्म और अच्छे आचरण को शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया है: शास्त्रं…

    पूरा पढ़ें →
  3. वित्‍त मंत्रालय

    आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन की प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण

    डीआईपीएएम की ओर से वित्त वर्ष 2025-26 में अपनी आंतरिक प्रक्रियाओं के अनुसार पहली या प्रारंभिक बोली प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जो सांकेतिक दिशानिर्देशों के रूप में हैं, न कि कठोर…

    पूरा पढ़ें →
  4. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने तेलंगाना से एफटीए का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया

    केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट के पूर्वावलोकन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की बढ़ती व्यापार साझेदारी, नीतिगत स्थिरता और…

    पूरा पढ़ें →
  5. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार को लाभांश प्रदान किया

    राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी), जो अनुसूची ‘ए’ की मिनीरत्न कंपनी है, के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. सुभ्रांशु शेखर आचार्य ने 28 अक्टूबर 2026 को एमएसएमई के केंद्रीय मंत्री श्री जीतन…

    पूरा पढ़ें →
  6. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माय भारत(MY Bharat) ने 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 23 ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ कार्यक्रम आयोजित किया

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग के तहत, मेरा युवा भारत(माय भारत), ने आज 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के महाविद्यालयों एवं संस्थानों में ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना…

    पूरा पढ़ें →
  7. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    8-दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ असम के गुवाहाटी में सफलतापूर्वक संपन्न

    असम के गुवाहाटी में खानापारा के फार्म गेट पर आयोजित आठ-दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मेले को आगंतुकों, स्थानीय समुदायों और इसमें भाग लेने वाले कारीगरों से व्यापक…

    पूरा पढ़ें →
  8. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    कार्यस्‍थल पर असुरक्षित परिस्थितियों से सुरक्षा और सम्मान तक का सफर: एनएएमएएसटीई योजना के अंतर्गत सफलता की एक कहानी

    रमेश का सफर यह दर्शाता है कि किस तरह समय पर मिलने वाली मदद और कल्याणकारी कदम से स्वच्छता कर्मियों और उनके परिजनों के जीवन में सार्थक बदलाव हो सकते हैं। उनका…

    पूरा पढ़ें →
  9. AIIA-iCAINE के छठे स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद AI चैलेंज का शुभारंभ

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने अपने इनक्यूबेशन केंद्र AIIA-iCAINE का छठा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर आयुर्वेद के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग को प्रोत्साहित करने…

    पूरा पढ़ें →
  10. संचार मंत्रालय

    इंडिया पोस्ट और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने पैन-इंडिया केवाईसी सत्यापन सेवाओं का विस्तार करने के लिए अपनी साझेदारी को मजबूत किया

    इंडिया पोस्ट (डाक विभाग) और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने देश भर में निवेशकों की पहुंच बढ़ाने और म्यूचुअल फंड सेवाओं तक आसान पहुंच बनाने के लिए अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को और मजबूत…

    पूरा पढ़ें →
↑