रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय : उर्वरक विभाग Read in English

विशेष अभियान 6 के तहत उर्वरक विभाग और इसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने उल्लेखनीय प्रगति की

Key details of this update
DetailInformation
Date29 October 2026 (Thursday)
Time6:25 PM
Topic / Ministryरसायन एवं उर्वरक मंत्रालय : उर्वरक विभाग
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (447 words)

उर्वरक विभाग (डीओएफ) अपने संबद्ध कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के साथ मिलकर 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 का सक्रिय रूप से कार्यान्वयन कर रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना, लंबित मामलों को कम करना और कार्यकुशलता बढ़ाना है।

29 अक्टूबर, 2026 तक, विभाग और उसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने भौतिक फाइलों और ई-फाइलों की समीक्षा, पुराने अभिलेखों की छँटाई, कबाड़ सामग्री के निपटान तथा कार्यालय परिसरों में स्वच्छता में सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह अभियान जन शिकायतों, अपीलों और अन्य लंबित मामलों के निपटान पर भी केंद्रित है।

29 अक्टूबर, 2026 तक की प्रमुख उपलब्धियाँ

विभाग और उसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने विशेष अभियान 6 के तहत निम्नलिखित उपलब्धियाँ हासिल की हैं:

भौतिक फाइलों की समीक्षा: समीक्षा के लिए चिह्नित 10,805 फाइलों में से 8,625 फाइलों की समीक्षा की गई।

ई-फाइल प्रबंधन: 658 ई-फाइलों की समीक्षा की गई और 345 ई-फाइलें पूर्ण की गईं।

अभिलेखों की छँटाई: छँटाई के लिए चिह्नित 2,561 भौतिक फाइलों में से 1,606 को हटाया गया।

स्वच्छता अभियान: सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) द्वारा 3,137 आउटडोर स्वच्छता अभियान चलाए गए।

कबाड़ का निपटान: कार्यालय के कबाड़ के निपटान से ₹2,76,776 का राजस्व अर्जित किया गया।

खाली किया गया स्थान: कार्यालय परिसरों के बेहतर उपयोग को संभव बनाने के लिए 67,635 वर्ग फुट स्थान खाली किया गया।

जन शिकायत अपीलें: अभियान के आंकड़ों में दर्ज सभी पाँच जन शिकायत अपीलों का निपटान कर दिया गया है।

नियमों का सरलीकरण: विभाग ने नियमों को सरल बनाने संबंधी एक पहल की जानकारी दी।

सोशल मीडिया के माध्यम से जनसंपर्क

विशेष अभियान 6 के तहत, विभाग ने स्वच्छता और कुशल कार्यालय प्रबंधन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर 85 पोस्ट प्रकाशित की हैं। इन पोस्टों का प्रसार एक्स (ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप चैनल और पीआईबी के एक्स हैंडल के माध्यम से किया गया है। इन पोस्टों में स्वच्छता अभियान, अभिलेख प्रबंधन, ई-कचरे और कबाड़ का उचित निपटान तथा अभियान से संबंधित अन्य गतिविधियों को उजागर किया गया है।

विशेष अभियान 6, 31 अक्टूबर, 2026 तक जारी रहेगा

विशेष अभियान 6 वर्तमान में जारी है और 31 अक्टूबर, 2026 तक चलेगा। उर्वरक विभाग और उसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम स्वच्छता बनाए रखने, लंबित मामलों को कम करने, कार्यस्थल की कार्यकुशलता में सुधार करने तथा अनुपयोगी अभिलेखों, ई-कचरे और कबाड़ सामग्री का उचित निपटान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह अभियान स्वच्छता को संस्थागत रूप देने, कुशल शासन को बढ़ावा देने तथा सरकारी कार्यस्थलों को अधिक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और उत्पादक बनाने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पीके/केसी/आरटी/पीके/एसएस

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    कार्यस्‍थल पर असुरक्षित परिस्थितियों से सुरक्षा और सम्मान तक का सफर: एनएएमएएसटीई योजना के अंतर्गत सफलता की एक कहानी

    रमेश का सफर यह दर्शाता है कि किस तरह समय पर मिलने वाली मदद और कल्याणकारी कदम से स्वच्छता कर्मियों और उनके परिजनों के जीवन में सार्थक बदलाव हो सकते हैं। उनका…

    पूरा पढ़ें →
  2. AIIA-iCAINE के छठे स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद AI चैलेंज का शुभारंभ

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने अपने इनक्यूबेशन केंद्र AIIA-iCAINE का छठा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर आयुर्वेद के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग को प्रोत्साहित करने…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    इंडिया पोस्ट और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने पैन-इंडिया केवाईसी सत्यापन सेवाओं का विस्तार करने के लिए अपनी साझेदारी को मजबूत किया

    इंडिया पोस्ट (डाक विभाग) और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने देश भर में निवेशकों की पहुंच बढ़ाने और म्यूचुअल फंड सेवाओं तक आसान पहुंच बनाने के लिए अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को और मजबूत…

    पूरा पढ़ें →
  4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    डॉ. जितेंद्र सिंह के प्रौद्योगिकी के माध्यम से परिवर्तन के आह्वान के साथ ‘ईएसटीआईसी 2026’ संपन्न हुआ

    आज यहाँ भारत मंडपम में "इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव" (ईएसटीआईसी), 2026 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), तथा…

    पूरा पढ़ें →
  5. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा में पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल (30 अक्टूबर 2026) गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक…

    पूरा पढ़ें →
  6. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा केंद्र (एनसीएससी-डीए) दिवाली मेले में दिव्यांगजनों की शिल्प कौशल और उद्यमशीलता प्रतिभा का प्रदर्शन

    श्रम और रोजगार मंत्रालय के रोजगार महानिदेशालय (डीजीई) के तहत दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा केंद्र (एनसीएससी-डीए) ने देश भर में अपने केंद्रों में प्रशिक्षित विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के हस्तनिर्मित उत्पादों,…

    पूरा पढ़ें →
  7. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने एम्स, नई दिल्ली में विशेष अभियान 6 के अंतर्गत स्वच्छता पहलकदमियों की समीक्षा की; रोगियों और तीमारदारों के लिए नवनिर्मित आश्रय का निरीक्षण किया

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली का दौरा किया। उन्होंने संस्थान में विशेष अभियान 6 के अंतर्गत चलाई गई…

    पूरा पढ़ें →
  8. पर्यावरण

    नई दिल्ली में ‘ऐनहेंसिंग कोस्‍टल रीजीलिएंस थ्रू अडेप्टिव स्‍ट्रेटेजीज’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन

    केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) 29-30 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में ‘ऐनहेंसिंग कोस्‍टल रीजीलिएंस थ्रू अडेप्टिव स्‍ट्रेटेजीज’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित कर रहा है। यह कार्यशाला हरित…

    पूरा पढ़ें →
  9. जल शक्ति मंत्रालय

    नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति की 15वीं बैठक में अटॉर्नी जनरल की राय और 7 जुलाई 2026 के समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी गई। साथ ही वित्त वर्ष 2026-27 में एनडब्ल्यूडीटी अवॉर्ड परियोजनाओं के बकाया भुगतान की प्रक्रिया स्वीकृत की गई

    नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति (आरसीएनसीए) की 15वीं बैठक 27 अक्टूबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और आरसीएनसीए के…

    पूरा पढ़ें →
  10. संचार मंत्रालय

    दूरसंचार विभाग के डीजीटी मुख्यालय के दूरसंचार-सीएसआईआरटी ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह 2026 के हिस्से के रूप में “साइबर स्वच्छता की संस्कृति का निर्माण” विषय पर जागरूकता वेबिनार का आयोजन किया

    अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (एनसीएसएएम) के हिस्से के रूप में, दूरसंचार विभाग (डीओटी) के दूरसंचार साइबर सुरक्षा घटना मोचन दल (टी-सीएसआईआरटी) ने साइबर धोखाधड़ी, साइबर हमले और साइबर…

    पूरा पढ़ें →
↑