वस्‍त्र मंत्रालय Read in English

वस्त्र मंत्रालय ने छठे विशेष अभियान के तहत भारतीय जूट निगम की व्यापक जनभागीदारी और स्वच्छता गतिविधियों की सराहना की

Key details of this update
DetailInformation
Date29 October 2026 (Thursday)
Time5:39 PM
Topic / Ministryवस्‍त्र मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (527 words)

वस्त्र मंत्रालय ने छठे विशेष अभियान में भारतीय जूट निगम – जेसीआई के समर्पित योगदान तथा स्वच्छता, बेहतर कार्यालय प्रबंधन और सतत सुशासन के अभियान उद्देश्य प्राप्त करने के प्रयासों की सराहना की है। वस्त्र मंत्रालय के अधीन भारतीय जूट निगम ने छठे विशेष अभियान के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना, स्थानों का प्रभावी प्रबंधन, अनुपयोगी सामग्रियों और ई-कचरे का निस्तारण तथा कार्यालयों के कामकाज की समग्र दक्षता में सुधार लाना है।

अभियान के तहत भारतीय जूट निगम ने स्वच्छता और कार्यस्थल में सुधार संबंधी विभिन्न गतिविधियां संचालित कीं। इनमें कार्यालय परिसर का व्यवस्थित प्रबंधन, पुरानी एवं अनावश्यक सामग्रियां हटाना तथा स्वच्छ, सुव्यवस्थित और उत्पादक कार्य वातावरण को बढ़ावा देना शामिल है। जूट निगम ने स्वच्छता, पर्यावरणीय स्थिरता और अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति दायित्वपूर्ण व्यवहार के बारे में जागरूकता बढ़ाने की भी पहल की। भारतीय जूट निगम ने विभिन्न गतिविधियों और सोशल मीडिया द्वारा अभियान में सक्रिय योगदान दिया तथा छठे विशेष अभियान के उद्देश्य हासिल करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। ये पहल संसाधनों के कुशल उपयोग, पर्यावरण के प्रति दायित्व और संस्थागत स्तर पर स्वच्छता कार्य व्यवहार अपनाने के जूट निगम के निरंतर प्रयासों को दर्शाती हैं।

2 से 27 अक्टूबर 2026 तक — एक पेड़ मां के नाम, रिकार्ड प्रबंधन, स्थान प्रबंधन की योजना, कबाड़ निस्तारण तथा अभिलेख कक्षों और भंडारण रैक की सफाई

भारतीय जूट निगम लिमिटेड ने स्वच्छ भारत दिवस विषय के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान आयोजित किया। साथ ही कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया।

अभियान में कार्यालयों की सफाई, स्नानगृहों और शौचालयों की गहन सफाई, कार्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण, स्थानों का व्यवस्थित प्रबंधन तथा कागजातों का प्रभावी प्रबंधन जैसी विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं।

अभिलेखों के प्रबंधन और कार्यालय की मेजों की सफाई से संबंधित गतिविधियों की झलकियां:

भारतीय जूट निगम ने इस दौरान देशभर में अपने विभिन्न कार्यालयों में व्यापक सफाई अभियान चलाया। इन गतिविधियों में कार्यालय परिसरों का सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक क्षेत्रों की सफाई और रेटिंग टैंकों (फाइबर अलग करने वाले टैंक) की सफाई शामिल रहीं। भारतीय जूट निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इन गतिविधियों में सक्रियता से भाग लिया और स्वच्छ, बेहतर और व्यवस्थित कार्यस्थल बनाने में योगदान दिया।

कार्यालय परिसरों के सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक क्षेत्रों की सफाई तथा भद्रक में विद्यालय में आयोजित गतिविधियों की कुछ झलकियां:

स्वच्छता एवं सफाई अभियान, पौधरोपण कार्यक्रम, जागरूकता पहल, कार्यालय परिसरों का सौंदर्यीकरण, मरम्मत एवं रखरखाव कार्य, कूड़ेदान स्थापित करना, सार्वजनिक क्षेत्रों और जल टैंकों की सफाई, कागजातों का व्यवस्थित प्रबंधन, फाइलों का डिजिटलीकरण तथा कबाड़ और अनुपयोगी सामग्रियों का निस्तारण जैसी गतिविधियों से अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद मिली। भारतीय जूट निगम 31 अक्टूबर 2026 तक अभियान की शेष अवधि के दौरान ये पहल जारी रखने और अपने सभी कार्यालयों में स्वच्छता, संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा सुशासन की दिशा में निरंतर प्रयासों द्वारा ये उपलब्धियां बनाए रखने को प्रतिबद्ध है।

वस्त्र मंत्रालय ने छठे विशेष अभियान के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए भारतीय जूट निगम और उसके सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की। यह योगदान स्वच्छता, सतत विकास, संसाधनों के कुशल प्रबंधन और सुशासन के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता और सुदृढ़ बनाता है।

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/एनजे

इसी विषय से और: वस्‍त्र मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वस्‍त्र मंत्रालय
  1. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत वस्त्र समिति की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को रेखांकित किया

    वस्त्र मंत्रालय ने 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक संचालित किए जा रहे विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत वस्त्र समिति की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और समर्पित प्रयासों को रेखांकित किया है। इस अभियान…

    पूरा पढ़ें →
  2. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्त्र मंत्रालय 1 नवंबर 2026 से नए आवेदन स्वीकार करने के लिए पीएलआई योजना पोर्टल खोलेगा

    वस्त्र मंत्रालय, 'उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत नए आवेदन स्वीकार करने के लिए अपना आवेदन पोर्टल फिर से खोलने जा रहा है। यह योजना के चौथे चरण के लिए होगा,…

    पूरा पढ़ें →
  3. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के तहत केंद्रीय रेशम बोर्ड की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

    वस्त्र मंत्रालय विशेष अभियान 6 के तहत केंद्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी) की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और समर्पित प्रयासों पर प्रकाश डालता है, जो स्वच्छता को बढ़ावा देने, कार्यस्थल की दक्षता में सुधार, लंबित…

    पूरा पढ़ें →
  4. वस्‍त्र मंत्रालय

    कपड़ा मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के तहत कपडा आयुक्त के कार्यालय के समर्पित योगदान पर रोशनी डाली

    कपड़ा मंत्रालय 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान 6 चला रहा है। इसका उद्देश्य अपने संगठनों और अधीनस्थ कार्यालयों में सफाई को बढ़ावा देने, प्रशासनिक दक्षता में सुधार करने, लम्बित…

    पूरा पढ़ें →
  5. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के तहत भारतीय कपास निगम की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उल्लेख किया

    वस्त्र मंत्रालय विशेष अभियान 6 के तहत अपने संगठनों द्वारा अपनाई गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उल्लेख कर रहा है । वस्त्र मंत्रालय के अधीन भारतीय कपास निगम (सीसीआई) ने विशेष अभियान 6…

    पूरा पढ़ें →
  6. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्त्र मंत्रालय ने अभियान 6.0 में कार्यालय की गहन सफाई की, कचरा प्रबंधन और दैनिक रखरखाव पर जोर

    वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के तहत दिल्ली के जीपीओए कार्यालय में गहन सफाई कराई। Campaign 6.0 की गतिविधियों में गलियारे, बैठक कक्ष, डेस्क और फिटिंग शामिल रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. AIIA-iCAINE के छठे स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद AI चैलेंज का शुभारंभ

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने अपने इनक्यूबेशन केंद्र AIIA-iCAINE का छठा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर आयुर्वेद के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग को प्रोत्साहित करने…

    पूरा पढ़ें →
  2. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा केंद्र (एनसीएससी-डीए) दिवाली मेले में दिव्यांगजनों की शिल्प कौशल और उद्यमशीलता प्रतिभा का प्रदर्शन

    श्रम और रोजगार मंत्रालय के रोजगार महानिदेशालय (डीजीई) के तहत दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा केंद्र (एनसीएससी-डीए) ने देश भर में अपने केंद्रों में प्रशिक्षित विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के हस्तनिर्मित उत्पादों,…

    पूरा पढ़ें →
  3. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने एम्स, नई दिल्ली में विशेष अभियान 6 के अंतर्गत स्वच्छता पहलकदमियों की समीक्षा की; रोगियों और तीमारदारों के लिए नवनिर्मित आश्रय का निरीक्षण किया

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली का दौरा किया। उन्होंने संस्थान में विशेष अभियान 6 के अंतर्गत चलाई गई…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    नई दिल्ली में ‘ऐनहेंसिंग कोस्‍टल रीजीलिएंस थ्रू अडेप्टिव स्‍ट्रेटेजीज’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन

    केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) 29-30 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में ‘ऐनहेंसिंग कोस्‍टल रीजीलिएंस थ्रू अडेप्टिव स्‍ट्रेटेजीज’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित कर रहा है। यह कार्यशाला हरित…

    पूरा पढ़ें →
  5. जल शक्ति मंत्रालय

    नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति की 15वीं बैठक में अटॉर्नी जनरल की राय और 7 जुलाई 2026 के समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी गई। साथ ही वित्त वर्ष 2026-27 में एनडब्ल्यूडीटी अवॉर्ड परियोजनाओं के बकाया भुगतान की प्रक्रिया स्वीकृत की गई

    नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति (आरसीएनसीए) की 15वीं बैठक 27 अक्टूबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और आरसीएनसीए के…

    पूरा पढ़ें →
  6. संचार मंत्रालय

    दूरसंचार विभाग के डीजीटी मुख्यालय के दूरसंचार-सीएसआईआरटी ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह 2026 के हिस्से के रूप में “साइबर स्वच्छता की संस्कृति का निर्माण” विषय पर जागरूकता वेबिनार का आयोजन किया

    अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (एनसीएसएएम) के हिस्से के रूप में, दूरसंचार विभाग (डीओटी) के दूरसंचार साइबर सुरक्षा घटना मोचन दल (टी-सीएसआईआरटी) ने साइबर धोखाधड़ी, साइबर हमले और साइबर…

    पूरा पढ़ें →
  7. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

    अनुसंधान को समर्थन, ज्ञान को अग्रसर करना — शैक्षणिक उपलब्धि की एक यात्रा

    श्री अमित कुमार (नाम परिवर्तित), वाराणसी, उत्तर प्रदेश के एक शोधार्थी के लिए उनका डॉक्टरेट शोध अपने शैक्षणिक ज्ञान को गहरा करने और उच्च शिक्षा में सार्थक योगदान देने की अपनी आकांक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  8. रेल मंत्रालय

    भारतीय रेल ने 31 अक्टूबर, 2026 को विशेष अभियान 6 के समापन से पहले प्रमुख लक्ष्यों को पार किया

    भारतीय रेल 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक लागू किए जा रहे विशेष अभियान 6 में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। जैसे-जैसे अभियान 31 अक्टूबर को अपने समापन के करीब…

    पूरा पढ़ें →
  9. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय मंत्रालय की अपर सचिव सुश्री मोना के. खंडार ने उत्तराखंड के रायवाला स्थित सरकारी नशामुक्ति केंद्र का दौरा किया

    उत्तराखंड के रायवाला में स्थित सरकारी नशा मुक्ति केंद्र, चिकित्सा देखभाल, पेशेवर परामर्श, संरचित दैनिक दिनचर्या और स्वास्थ्य सम्बंधी गतिविधियों को मिलाकर नशा मुक्ति की दिशा में लोगों का सहयोग करने के…

    पूरा पढ़ें →
  10. सहकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की महापरिषद की 93वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में सहकारिता आधारित सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी विकास को गति देने की दिशा में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम…

    पूरा पढ़ें →
↑