Read in English

AIIA-iCAINE के छठे स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद AI चैलेंज का शुभारंभ

Key details of this update
DetailInformation
Date29 October 2026 (Thursday)
Time7:18 PM
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (796 words)

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने अपने इनक्यूबेशन केंद्र AIIA-iCAINE का छठा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर आयुर्वेद के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय नवाचार चुनौती का शुभारंभ किया गया। साथ ही, दो रणनीतिक समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए, आयुर्वेद के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) सुविधा का शुभारंभ किया गया तथा उद्यमिता और डिज़ाइन थिंकिंग पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई।

इस अवसर पर AIIA के निदेशक प्रो. (वैद्य) पी.के. प्रजापति ने इनक्यूबेटर की प्रमुख उपलब्धियों और पहलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि AIIA-iCAINE आयुर्वेद के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने, उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को सुदृढ़ करने तथा आयुर्वेदिक ज्ञान और अनुसंधान को व्यावहारिक समाधानों, उत्पादों एवं उद्यमों में परिवर्तित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा, “पिछले छह वर्षों में AIIA-iCAINE ने आयुर्वेद में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक पहल की हैं। इनक्यूबेटर ने 52 समस्या विवरणों को सहयोग प्रदान किया है और 100 से अधिक स्टार्टअप विचारों को मार्गदर्शन दिया है। इसके अतिरिक्त, नौ स्टार्टअप को प्रत्येक ₹3 लाख की सीड फंडिंग प्रदान की गई है, जिससे उन्हें अपने उद्यमों को आगे बढ़ाने में सहायता मिली है।”

समारोह का प्रमुख आकर्षण ‘आयुषटेक इनोवेट: नेशनल ओपन आयुर्वेद AI चैलेंज’ (AyushTech Innovate: National Open Ayurveda AI Challenge) का शुभारंभ रहा। इस चुनौती का आयोजन टेकफेस्ट, IIT बॉम्बे द्वारा आयुष मंत्रालय और AIIA के सहयोग से किया जा रहा है।

IIT बॉम्बे के ओपन-सोर्स आयुर्वेद लार्ज लैंग्वेज मॉडल ‘आयुषपरम’ (AyurParam) का उपयोग करते हुए इस पहल का उद्देश्य आयुर्वेद के लिए विश्वसनीय, पारदर्शी, सुरक्षित और व्यावहारिक AI समाधान विकसित करने को प्रोत्साहित करना है। यह चुनौती आयुर्वेदिक नैदानिक अभ्यास, शास्त्रीय ग्रंथों से जानकारी प्राप्त करने, अनुसंधान, उपचार योजना निर्माण तथा जनस्वास्थ्य जागरूकता जैसे क्षेत्रों की चुनौतियों पर केंद्रित होगी। इस राष्ट्रीय चुनौती का ग्रैंड फिनाले 15 से 18 दिसंबर 2026 तक IIT बॉम्बे में आयोजित किया जाएगा।

AIIA-iCAINE ने आयुर्वेद में अनुसंधान, नवाचार और व्यावसायीकरण को सुदृढ़ करने के लिए दो रणनीतिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

वर्ल्ड आयुर्वेद फाउंडेशन (WAF) के साथ हुए समझौते के अंतर्गत ‘AI in Ay – Secretariat for Artificial Intelligence in Ayurveda’ की स्थापना की जाएगी। यह सहयोगात्मक मंच आयुर्वेद में AI-आधारित अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। इस साझेदारी के अंतर्गत संयुक्त अनुसंधान, वित्तपोषण एवं CSR प्रस्ताव, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, हैकाथॉन और स्टार्टअप इनक्यूबेशन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, आयुर्वेद में AI के जिम्मेदार उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए WAF के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का लाभ उठाया जाएगा।

रिलायंस रिटेल लिमिटेड (पहाड़ी लोकल) के साथ हुए समझौते का उद्देश्य शास्त्रीय आयुर्वेदिक ज्ञान को व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य त्वचा देखभाल उत्पादों में परिवर्तित करना है। इसके अंतर्गत फॉर्मुलेशन संबंधी परामर्श प्रदान किया जाएगा। रिलायंस रिटेल उत्पाद विकास, परीक्षण, विनिर्माण और विपणन की जिम्मेदारी निभाएगा। यह पहल आयुर्वेद-आधारित नवाचारों के व्यावसायीकरण का मार्ग प्रशस्त करेगी तथा उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को सुदृढ़ करेगी।

इस अवसर पर आयुर्वेद के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) सुविधा का भी शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य बौद्धिक संपदा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आयुर्वेद के नवोन्मेषकों और उद्यमियों को अपने नवाचारों की सुरक्षा के महत्व को समझने में सहायता प्रदान करना है। यह सुविधा उत्पाद विकास और व्यावसायीकरण की दिशा में आगे बढ़ने वाले नवाचारों के संरक्षण को प्रोत्साहित करेगी।

स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत आयुर्वेद-आधारित उद्यमों के लिए ब्रांडिंग, मूल्य निर्धारण रणनीतियों और डिज़ाइन थिंकिंग पर क्षमता निर्माण कार्यशाला भी आयोजित की गई।

रिलायंस रिटेल लिमिटेड की सुश्री जेसिका ने ब्रांडिंग पर मास्टरक्लास आयोजित की, जबकि AIIA-iCAINE के CEO सुजीत एरणेझाथ ने मूल्य निर्धारण रणनीतियों तथा डिज़ाइन थिंकिंग पर सत्रों का संचालन किया। इन सत्रों में उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं का आकलन, समस्याओं की पहचान, विचार निर्माण, प्रोटोटाइप तैयार करना, परीक्षण तथा आयुर्वेद क्षेत्र के लिए व्यावहारिक और उपयोगकर्ता-केंद्रित समाधान विकसित करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

अन्य प्रमुख गतिविधियों में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) पर जानकारी सत्र, टेकफेस्ट हैकाथॉन का शुभारंभ, ‘Ayupreneur: A Beginner’s Glossary’ का विमोचन तथा SIH 2025 के विजेताओं को अनुदान राशि जारी करना शामिल रहा।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ इनक्यूबेशन प्रमुख डॉ. अरुण कुमार महापात्र के स्वागत भाषण से हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) श्रीनिवास प्रसाद बुडुरु ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता AIIA के निदेशक प्रो. (वैद्य) पी.के. प्रजापति ने की। समारोह का समापन AIIA-iCAINE के CEO सुजीत एरणेझाथ के धन्यवाद ज्ञापन तथा नेटवर्किंग सत्र के साथ हुआ।

AIIA-iCAINE के बारे में

29 अक्टूबर 2021 को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अधिदेश के अंतर्गत स्थापित AIIA-iCAINE भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का आयुर्वेद बिजनेस इनक्यूबेटर है। इसका उद्देश्य मार्गदर्शन, क्षमता निर्माण, संस्थागत साझेदारी और उद्योग सहभागिता के माध्यम से आयुर्वेद-आधारित उत्पादों, सेवाओं और उद्यमों के विकास को समर्थन प्रदान करना तथा नवाचार, स्टार्टअप इनक्यूबेशन और उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा केंद्र (एनसीएससी-डीए) दिवाली मेले में दिव्यांगजनों की शिल्प कौशल और उद्यमशीलता प्रतिभा का प्रदर्शन

    श्रम और रोजगार मंत्रालय के रोजगार महानिदेशालय (डीजीई) के तहत दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा केंद्र (एनसीएससी-डीए) ने देश भर में अपने केंद्रों में प्रशिक्षित विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के हस्तनिर्मित उत्पादों,…

    पूरा पढ़ें →
  2. रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय : उर्वरक विभाग

    विशेष अभियान 6 के तहत उर्वरक विभाग और इसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने उल्लेखनीय प्रगति की

    उर्वरक विभाग (डीओएफ) अपने संबद्ध कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के साथ मिलकर 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 का सक्रिय रूप से कार्यान्वयन कर रहा…

    पूरा पढ़ें →
  3. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने एम्स, नई दिल्ली में विशेष अभियान 6 के अंतर्गत स्वच्छता पहलकदमियों की समीक्षा की; रोगियों और तीमारदारों के लिए नवनिर्मित आश्रय का निरीक्षण किया

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली का दौरा किया। उन्होंने संस्थान में विशेष अभियान 6 के अंतर्गत चलाई गई…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    नई दिल्ली में ‘ऐनहेंसिंग कोस्‍टल रीजीलिएंस थ्रू अडेप्टिव स्‍ट्रेटेजीज’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन

    केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) 29-30 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में ‘ऐनहेंसिंग कोस्‍टल रीजीलिएंस थ्रू अडेप्टिव स्‍ट्रेटेजीज’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित कर रहा है। यह कार्यशाला हरित…

    पूरा पढ़ें →
  5. जल शक्ति मंत्रालय

    नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति की 15वीं बैठक में अटॉर्नी जनरल की राय और 7 जुलाई 2026 के समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी गई। साथ ही वित्त वर्ष 2026-27 में एनडब्ल्यूडीटी अवॉर्ड परियोजनाओं के बकाया भुगतान की प्रक्रिया स्वीकृत की गई

    नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति (आरसीएनसीए) की 15वीं बैठक 27 अक्टूबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और आरसीएनसीए के…

    पूरा पढ़ें →
  6. संचार मंत्रालय

    दूरसंचार विभाग के डीजीटी मुख्यालय के दूरसंचार-सीएसआईआरटी ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह 2026 के हिस्से के रूप में “साइबर स्वच्छता की संस्कृति का निर्माण” विषय पर जागरूकता वेबिनार का आयोजन किया

    अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (एनसीएसएएम) के हिस्से के रूप में, दूरसंचार विभाग (डीओटी) के दूरसंचार साइबर सुरक्षा घटना मोचन दल (टी-सीएसआईआरटी) ने साइबर धोखाधड़ी, साइबर हमले और साइबर…

    पूरा पढ़ें →
  7. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

    अनुसंधान को समर्थन, ज्ञान को अग्रसर करना — शैक्षणिक उपलब्धि की एक यात्रा

    श्री अमित कुमार (नाम परिवर्तित), वाराणसी, उत्तर प्रदेश के एक शोधार्थी के लिए उनका डॉक्टरेट शोध अपने शैक्षणिक ज्ञान को गहरा करने और उच्च शिक्षा में सार्थक योगदान देने की अपनी आकांक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  8. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्त्र मंत्रालय ने छठे विशेष अभियान के तहत भारतीय जूट निगम की व्यापक जनभागीदारी और स्वच्छता गतिविधियों की सराहना की

    वस्त्र मंत्रालय ने छठे विशेष अभियान में भारतीय जूट निगम - जेसीआई के समर्पित योगदान तथा स्वच्छता, बेहतर कार्यालय प्रबंधन और सतत सुशासन के अभियान उद्देश्य प्राप्त करने के प्रयासों की सराहना…

    पूरा पढ़ें →
  9. रेल मंत्रालय

    भारतीय रेल ने 31 अक्टूबर, 2026 को विशेष अभियान 6 के समापन से पहले प्रमुख लक्ष्यों को पार किया

    भारतीय रेल 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक लागू किए जा रहे विशेष अभियान 6 में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। जैसे-जैसे अभियान 31 अक्टूबर को अपने समापन के करीब…

    पूरा पढ़ें →
  10. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय मंत्रालय की अपर सचिव सुश्री मोना के. खंडार ने उत्तराखंड के रायवाला स्थित सरकारी नशामुक्ति केंद्र का दौरा किया

    उत्तराखंड के रायवाला में स्थित सरकारी नशा मुक्ति केंद्र, चिकित्सा देखभाल, पेशेवर परामर्श, संरचित दैनिक दिनचर्या और स्वास्थ्य सम्बंधी गतिविधियों को मिलाकर नशा मुक्ति की दिशा में लोगों का सहयोग करने के…

    पूरा पढ़ें →
↑