कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय Read in English

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा में पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे

Key details of this update
DetailInformation
Date29 October 2026 (Thursday)
Time6:46 PM
Topic / Ministryकृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (645 words)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल (30 अक्टूबर 2026) गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अंतरित की जाएगी, जो किसानों के कल्याण और आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री कृषि भंडारण, प्रसंस्करण और संबंधित अवसंरचना को मजबूत करने के लिए कृषि अवसंरचना कोष के तहत स्थापित 521 इकाइयों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, तथा उच्च-मूल्य वाली बागवानी फसलों को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए 12 बागवानी क्लस्टरों का उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के रायसेन में पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी करने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों के भाग लेने की उम्मीद है। यह आयोजन किसानों के कल्याण, समृद्धि और सशक्तीकरण के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराने के साथ-साथ पीएम-किसान और विभाग की अन्य प्रमुख पहल के महत्व को रेखांकित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

पीएम-किसान की पहली 23 किस्तों के माध्यम से पात्र किसानों को 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले ही वितरित की जा चुकी है। यह योजना प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से पात्र किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे उन्हें कृषि और घरेलू खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है तथा उनकी आजीविका सुरक्षा को संबल मिलता है।

कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जो करोड़ों किसानों की आजीविका का आधार है और देश की खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार ने पिछले 12 वर्षों के दौरान किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल की हैं।

प्रमुख पहल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), और 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ शामिल हैं। इन उपायों का उद्देश्य वित्तीय सहायता प्रदान करना, जोखिम सुरक्षा को मजबूत करना, कृषि ऋण तक पहुंच में सुधार करना और किसानों के समग्र सशक्तीकरण के लिए प्रौद्योगिकी-आधारित कृषि शासन को बढ़ावा देना है।

सरकार खाद्य तेलों पर राष्ट्रीय मिशन और दालों में आत्मनिर्भरता मिशन जैसी पहल के माध्यम से कृषि में आत्मनिर्भरता को भी आगे बढ़ा रही है। इसके अलावा, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन देशभर में क्लस्टरों के विकास के माध्यम से किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने में कटाई-उपरांत प्रबंधन (पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट) और कृषि अवसंरचना के महत्व को पहचानते हुए, कृषि अवसंरचना कोष (एआईएफ) गोदामों, कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं, प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्रों और अन्य आवश्यक कृषि अवसंरचना में निवेश को बढ़ावा देता है। एआईएफ के तहत 2.28 लाख से अधिक परियोजनाओं में लगभग 1.75 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिसने देशभर में महत्वपूर्ण कृषि अवसंरचना के विकास को समर्थन दिया है। इन निवेशों से भंडारण और प्रसंस्करण क्षमताओं के मजबूत होने, कटाई के बाद होने वाले नुकसान में कमी आने, बाजार तक पहुंच में सुधार होने और किसानों को उनकी उपज का बेहतर प्रतिफल मिलने की उम्मीद है।

सरकार उच्च-मूल्य वाली कृषि गतिविधियों, विशेष रूप से बागवानी, की ओर विविधीकरण को भी बढ़ावा दे रही है ताकि आय के अवसर बढ़ें और खेती अधिक लाभकारी बने। बागवानी क्लस्टरों का विकास बागवानी मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने और उच्च-मूल्य वाली फसलों के उत्पादन और विपणन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये पहल किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने, कृषि अवसंरचना का आधुनिकीकरण करने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर कृषि क्षेत्र के निर्माण के सरकारी प्रयासों को और गति प्रदान करेंगी।

पीके/केसी/आरटी/जेएस

इसी विषय से और: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

View all इसी विषय से और: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
  1. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    दिल्ली देहात में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों से किया सीधा संवाद

    देशभर में 22 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के दोनो विभागों द्वारा ‘खेत बचाओ अभियान–रबी 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य…

    पूरा पढ़ें →
  2. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    आईसीएआर-एमजीआईएफआरआई ने खेत बचाओ अभियान 2026 के तहत मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक उपयोग और निरंतर बागवानी प्रबंधन को बढ़ावा दिया

    कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) के अंतर्गत बिहार के मोतिहारी स्थित आईसीएआर–महात्मा गांधी एकीकृत कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-एमजीआईएफआरआई) ने 27 अक्टूबर, 2026 को पूर्वी चंपारण के मेहसी प्रखंड के कोठिया हरिराम…

    पूरा पढ़ें →
  3. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    ​ऐतिहासिक उपलब्धि: पीएम मोदी का संकल्प हुआ साकार, 11 करोड़ किसानों को मिला फार्मर आईडी का सुरक्षा कवच

    देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले ही 11 करोड़ 'फार्मर आईडी' (किसान विशिष्ट डिजिटल पहचान) तैयार…

    पूरा पढ़ें →
  4. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    भाकृअनुप-सिरकॉट ने कपास चुनने वाले श्रमिकों के लिए सुरक्षात्मक दस्तानों के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    भाकृअनुप–केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (ICAR-CIRCOT), मुंबई ने 22 अक्टूबर 2026 को "कपास चुनने वाले श्रमिकों के लिए सुरक्षात्मक दस्ताने" वाली प्रौद्योगिकी हस्तांतरण हेतु मैसर्स ट्रस्ट एआरएस रबर प्राइवेट लिमिटेड , चेंगलपट्टू…

    पूरा पढ़ें →
  5. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज ने विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन संगोष्ठी 2026 में भारत की कृषि उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया; भारतीय छात्र ने ग्लोबल यूथ इंस्टीट्यूट पुरस्कार जीता

    नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज (एनएएएस), नई दिल्ली ने अमेरिका के आयोवा के डेस मोइनेस में 20-22 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित 'वर्ल्ड फूड प्राइज फाउंडेशन' (डब्ल्यूएफपीएफ) के प्रतिष्ठित कार्यक्रम-2026 नॉर्मन ई. बोरलॉग…

    पूरा पढ़ें →
  6. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    ‘मानव जीवन और कृषि भूमि दोनों को बचाएं’: केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने करनाल के तरावड़ी से राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ किया

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हरियाणा के करनाल जिले के ऐतिहासिक कस्बे तरावड़ी से राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ की औपचारिक शुरुआत की।…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    कार्यस्‍थल पर असुरक्षित परिस्थितियों से सुरक्षा और सम्मान तक का सफर: एनएएमएएसटीई योजना के अंतर्गत सफलता की एक कहानी

    रमेश का सफर यह दर्शाता है कि किस तरह समय पर मिलने वाली मदद और कल्याणकारी कदम से स्वच्छता कर्मियों और उनके परिजनों के जीवन में सार्थक बदलाव हो सकते हैं। उनका…

    पूरा पढ़ें →
  2. AIIA-iCAINE के छठे स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद AI चैलेंज का शुभारंभ

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने अपने इनक्यूबेशन केंद्र AIIA-iCAINE का छठा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर आयुर्वेद के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग को प्रोत्साहित करने…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    इंडिया पोस्ट और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने पैन-इंडिया केवाईसी सत्यापन सेवाओं का विस्तार करने के लिए अपनी साझेदारी को मजबूत किया

    इंडिया पोस्ट (डाक विभाग) और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने देश भर में निवेशकों की पहुंच बढ़ाने और म्यूचुअल फंड सेवाओं तक आसान पहुंच बनाने के लिए अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को और मजबूत…

    पूरा पढ़ें →
  4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    डॉ. जितेंद्र सिंह के प्रौद्योगिकी के माध्यम से परिवर्तन के आह्वान के साथ ‘ईएसटीआईसी 2026’ संपन्न हुआ

    आज यहाँ भारत मंडपम में "इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव" (ईएसटीआईसी), 2026 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), तथा…

    पूरा पढ़ें →
  5. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा केंद्र (एनसीएससी-डीए) दिवाली मेले में दिव्यांगजनों की शिल्प कौशल और उद्यमशीलता प्रतिभा का प्रदर्शन

    श्रम और रोजगार मंत्रालय के रोजगार महानिदेशालय (डीजीई) के तहत दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा केंद्र (एनसीएससी-डीए) ने देश भर में अपने केंद्रों में प्रशिक्षित विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के हस्तनिर्मित उत्पादों,…

    पूरा पढ़ें →
  6. रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय : उर्वरक विभाग

    विशेष अभियान 6 के तहत उर्वरक विभाग और इसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने उल्लेखनीय प्रगति की

    उर्वरक विभाग (डीओएफ) अपने संबद्ध कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के साथ मिलकर 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 का सक्रिय रूप से कार्यान्वयन कर रहा…

    पूरा पढ़ें →
  7. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने एम्स, नई दिल्ली में विशेष अभियान 6 के अंतर्गत स्वच्छता पहलकदमियों की समीक्षा की; रोगियों और तीमारदारों के लिए नवनिर्मित आश्रय का निरीक्षण किया

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली का दौरा किया। उन्होंने संस्थान में विशेष अभियान 6 के अंतर्गत चलाई गई…

    पूरा पढ़ें →
  8. पर्यावरण

    नई दिल्ली में ‘ऐनहेंसिंग कोस्‍टल रीजीलिएंस थ्रू अडेप्टिव स्‍ट्रेटेजीज’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन

    केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) 29-30 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में ‘ऐनहेंसिंग कोस्‍टल रीजीलिएंस थ्रू अडेप्टिव स्‍ट्रेटेजीज’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित कर रहा है। यह कार्यशाला हरित…

    पूरा पढ़ें →
  9. जल शक्ति मंत्रालय

    नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति की 15वीं बैठक में अटॉर्नी जनरल की राय और 7 जुलाई 2026 के समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी गई। साथ ही वित्त वर्ष 2026-27 में एनडब्ल्यूडीटी अवॉर्ड परियोजनाओं के बकाया भुगतान की प्रक्रिया स्वीकृत की गई

    नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति (आरसीएनसीए) की 15वीं बैठक 27 अक्टूबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और आरसीएनसीए के…

    पूरा पढ़ें →
  10. संचार मंत्रालय

    दूरसंचार विभाग के डीजीटी मुख्यालय के दूरसंचार-सीएसआईआरटी ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह 2026 के हिस्से के रूप में “साइबर स्वच्छता की संस्कृति का निर्माण” विषय पर जागरूकता वेबिनार का आयोजन किया

    अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (एनसीएसएएम) के हिस्से के रूप में, दूरसंचार विभाग (डीओटी) के दूरसंचार साइबर सुरक्षा घटना मोचन दल (टी-सीएसआईआरटी) ने साइबर धोखाधड़ी, साइबर हमले और साइबर…

    पूरा पढ़ें →
↑