कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

दिल्ली देहात में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों से किया सीधा संवाद

Key details of this update
DetailInformation
Date28 October 2026 (Wednesday)
Time12:53 PM
Topic / Ministryकृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
Languageहिन्दी
Reading time3 min (494 words)

देशभर में 22 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के दोनो विभागों द्वारा ‘खेत बचाओ अभियान–रबी 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य, गांव-गांव में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों तक कृषि की नवीनतम तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे पहुंचाना तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से रबी फसलों के बेहतर प्रबंधन और उत्पादकता में वृद्धि के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह अभियान विकसित भारत के लिए विकसित कृषि और किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके अंतर्गत ‘लैब टू लैंड’ की अवधारणा को साकार करते हुए कृषि वैज्ञानिक किसानों के खेतों तक पहुंचकर नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकों एवं अनुसंधान आधारित जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

इस राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), उजवा, दिल्ली द्वारा भी 22 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक दिल्ली देहात के विभिन्न गांवों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम एवं उत्तरी जिलों के 25 स्थानों का चयन किया गया है, जहां किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत गठित प्रत्येक टीम में 4–5 विषय विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा नवोन्मेषी किसानों को शामिल किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा, नई दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक भी भाग लेकर किसानों के साथ नवीनतम कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

इस अभियान के तहत, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), उजवा, दिल्ली द्वारा 27 अक्टूबर, 2026 को काजीपुर गांव में ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, आगामी रबी फसलों के लिए समयानुसार कृषि कार्यों, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा प्राकृतिक खेती के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, फसलों में समय पर आवश्यक कृषि कार्य करने तथा उर्वरकों एवं अन्य कृषि आदानों का वैज्ञानिक और आवश्यकता-आधारित उपयोग करने के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही, मृदा स्वास्थ्य के अनुरूप संतुलित उर्वरक उपयोग अपनाने तथा कृषि संसाधनों के कुशल प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया।

आगामी रबी मौसम को ध्यान में रखते हुए किसानों को गेहूं की अधिक उत्पादन क्षमता वाली उन्नत किस्मों, उपयुक्त फसल प्रबंधन तथा संतुलित उर्वरक प्रयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, सरसों की फसल की नियमित निगरानी, प्रमुख कीटों एवं रोगों की समय पर पहचान तथा उनके समुचित प्रबंधन के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि फसलों को संभावित नुकसान से बचाया जा सके और बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके।

कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती सहित टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा मृदा स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। किसानों को उपलब्ध कृषि संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने और पर्यावरण अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी विषय से और: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

View all इसी विषय से और: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
  1. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    आईसीएआर-एमजीआईएफआरआई ने खेत बचाओ अभियान 2026 के तहत मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक उपयोग और निरंतर बागवानी प्रबंधन को बढ़ावा दिया

    कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) के अंतर्गत बिहार के मोतिहारी स्थित आईसीएआर–महात्मा गांधी एकीकृत कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-एमजीआईएफआरआई) ने 27 अक्टूबर, 2026 को पूर्वी चंपारण के मेहसी प्रखंड के कोठिया हरिराम…

    पूरा पढ़ें →
  2. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    ​ऐतिहासिक उपलब्धि: पीएम मोदी का संकल्प हुआ साकार, 11 करोड़ किसानों को मिला फार्मर आईडी का सुरक्षा कवच

    देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले ही 11 करोड़ 'फार्मर आईडी' (किसान विशिष्ट डिजिटल पहचान) तैयार…

    पूरा पढ़ें →
  3. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    भाकृअनुप-सिरकॉट ने कपास चुनने वाले श्रमिकों के लिए सुरक्षात्मक दस्तानों के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    भाकृअनुप–केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (ICAR-CIRCOT), मुंबई ने 22 अक्टूबर 2026 को "कपास चुनने वाले श्रमिकों के लिए सुरक्षात्मक दस्ताने" वाली प्रौद्योगिकी हस्तांतरण हेतु मैसर्स ट्रस्ट एआरएस रबर प्राइवेट लिमिटेड , चेंगलपट्टू…

    पूरा पढ़ें →
  4. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज ने विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन संगोष्ठी 2026 में भारत की कृषि उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया; भारतीय छात्र ने ग्लोबल यूथ इंस्टीट्यूट पुरस्कार जीता

    नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज (एनएएएस), नई दिल्ली ने अमेरिका के आयोवा के डेस मोइनेस में 20-22 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित 'वर्ल्ड फूड प्राइज फाउंडेशन' (डब्ल्यूएफपीएफ) के प्रतिष्ठित कार्यक्रम-2026 नॉर्मन ई. बोरलॉग…

    पूरा पढ़ें →
  5. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    ‘मानव जीवन और कृषि भूमि दोनों को बचाएं’: केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने करनाल के तरावड़ी से राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ किया

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हरियाणा के करनाल जिले के ऐतिहासिक कस्बे तरावड़ी से राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ की औपचारिक शुरुआत की।…

    पूरा पढ़ें →
  6. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    तरावड़ी से खेत बचाओ अभियान शुरू: शिवराज सिंह चौहान ने संतुलित खाद, फसल चक्र और प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आग्रह

    करनाल के तरावड़ी में शिवराज सिंह चौहान ने खेत बचाओ अभियान शुरू करते हुए मिट्टी की जांच, संतुलित उर्वरक उपयोग, फसल चक्र और पराली प्रबंधन पर जोर दिया। कार्यक्रम में हरियाणा के…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के लिए मीडिया प्रत्‍यायन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 तक बढ़ाई

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 नवंबर, 2026 कर दी है। महोत्सव को कवर…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया, जिसमें सभी के कल्‍याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और देखभाल के महत्व पर बल दिया गया है:…

    पूरा पढ़ें →
  3. PIB Backgrounder

    भारत के नये युग की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियां

    भारत की अंतरिक्ष यात्रा 1963 में केरल के थुम्बा से लॉन्च किए गए एक साउंडिंग रॉकेट के साथ जो शुरू हुई थी, वह अब एक प्रस्तावित 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' की ओर मुखातिब…

    पूरा पढ़ें →
  4. PIB Backgrounder

    हरित हाइड्रोजन

    हरित हाइड्रोजन भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के स्तंभ के रूप में उभर रहा है। इसका उत्पादन नवीकरणीय बिजली का उपयोग करके पानी को विभाजित करके किया जाता है। यह उर्वरक उत्पादन,…

    पूरा पढ़ें →
  5. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने त्रिची हवाई अड्डे पर वन्यजीव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया; 45 जीवित सरीसृप बरामद; दो लोग गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने त्रिची स्थित वायु खुफिया इकाई (एआईयू) के साथ समन्वित अभियान में त्रिची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भारत में 45 जीवित सरीसृपों की तस्करी के प्रयास को विफल…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    भारत और मैक्सिको ने वरीयतापूर्ण व्यापार समझौते (पीटीए) के लिए बातचीत शुरू की, कार्य क्षेत्र शर्तों पर हस्ताक्षर किए

    मेक्सिको और भारत ने वरीयतापूर्ण व्‍यापार समझौते (पीटीए) पर बातचीत के लिए कार्य क्षेत्र संबंधी शर्तों पर हस्ताक्षर करके अपने आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

    पूरा पढ़ें →
  7. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया

    उभरते विज्ञान, प्रौद्योगि‍की और नवाचार सम्‍मेलन (ईएसटीआईसी) 2026 के उद्घाटन दिवस पर 27 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 5,000 से अधिक वैश्विक प्रतिनिधि एकत्रित हुए, जिनमें वैज्ञानिक दिग्‍गज, नीति…

    पूरा पढ़ें →
  8. पर्यटन मंत्रालय

    14वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का तवांग में 29 से 31 अक्टूबर, 2026 तक आयोजन

    केन्‍द्रीय पर्यटन मंत्रालय, अरुणाचल प्रदेश सरकार और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के सहयोग से 29 से 31 अक्टूबर, 2026 तक अरुणाचल प्रदेश के तवांग में पूर्वोत्तर क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट (आईटीएम)…

    पूरा पढ़ें →
  9. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

    नागर विमानन मंत्रालय ने चक्रवात “अर्नब” की स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के इनपुट के अनुसार, चक्रवाती तूफान "अर्नब" के और अधिक तीव्र होकर 'बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की आशंका है। इसके 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री से लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस ने मुलाकात की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस, महामहिम एलॉइस ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि भारत और लिकटेंस्टीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के…

    पूरा पढ़ें →
↑