पर्यटन मंत्रालय Read in English

14वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का तवांग में 29 से 31 अक्टूबर, 2026 तक आयोजन

Key details of this update
DetailInformation
Date28 October 2026 (Wednesday)
Time9:50 AM
Topic / Ministryपर्यटन मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (790 words)

केन्‍द्रीय पर्यटन मंत्रालय, अरुणाचल प्रदेश सरकार और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के सहयोग से 29 से 31 अक्टूबर, 2026 तक अरुणाचल प्रदेश के तवांग में पूर्वोत्तर क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट (आईटीएम) के 14वें संस्‍करण का आयोजन कर रहा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन तवांग के होटल विवांता में किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारक एकत्रित होंगे, जो क्षेत्र की विविध पर्यटन संभावनाओं को प्रदर्शित करने के साथ-साथ व्यावसायिक साझेदारियों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पर्यटन एवं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री सुरेश गोपी तथा अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू 29 अक्टूबर, 2026 को आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान नॉर्थ ईस्ट बाजार का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट, पर्यटन मंत्रालय का एक वार्षिक प्रमुख आयोजन है, जिसका उद्देश्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पूर्वोत्तर क्षेत्र को टूरिज्‍म डेस्टिनेशन के तौर पर बढ़ावा देना है। यह मार्ट पर्यटन व्यवसायों, उद्यमियों, टूर ऑपरेटरों, सरकारी एजेंसियों, मीडिया और अन्य हितधारकों को सहयोग के अवसर तलाशने, पर्यटन संबंधों को मजबूत करने तथा क्षेत्र की समृद्ध प्राकृतिक, सांस्कृतिक और एडवेंचर टूरिज्‍म की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

14वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट में देश-विदेश के 200 से अधिक खरीदारों और विक्रेताओं सहित प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस आयोजन में 22 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 43 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के भाग लेने की संभावना है। इनमें ऑस्ट्रेलिया, भूटान, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मलेशिया, फिलीपींस, पोलैंड, रूस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित अन्य देश शामिल हैं। इस मार्ट में आठों पूर्वोत्तर राज्यों के घरेलू खरीदारों, पर्यटन सेवा प्रदाताओं और विक्रेताओं को एकसाथ लाया जाएगा, जिससे व्यावसायिक संवाद और सहयोग के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

इस मार्ट में पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों—अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के पर्यटन स्थलों और पर्यटन उत्पादों से संबंधित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इन प्रस्तुतियों में प्रत्येक राज्य के विशिष्ट पर्यटन आकर्षणों, अनुभवों और पर्यटन संबंधी सुविधाओं को प्रदर्शित करने के साथ-साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र के संयुक्त पर्यटन सर्किटों और पर्यटन उत्पादों को भी रेखांकित किया जाएगा।

इस आयोजन के अंतर्गत 30 अक्टूबर, 2026 को व्यवसाय-से-व्यवसाय (बी2बी) सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तथा पूर्वोत्तर के पर्यटन सेवा प्रदाताओं के बीच व्यवस्थित संवाद और संपर्क स्थापित करने में सहायता मिलेगी। इन बैठकों का उद्देश्य व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा देना, पर्यटन उत्पादों का विकास करना तथा क्षेत्र के पर्यटन उद्यमियों और सेवा प्रदाताओं की बाजार तक पहुंच को मजबूत करना है।

मार्ट के दौरान आयोजित तकनीकी सत्रों में पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। इनमें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नेतृत्व में पूर्वोत्तर में लाइव कार्यक्रमों और संगीत समारोहों से जुड़ी अर्थव्यवस्था के विकास तथा गृह मंत्रालय के नेतृत्व में संरक्षित और प्रतिबंधित क्षेत्रों तक पर्यटकों की पहुंच सुगम बनाने पर विचार-विमर्श शामिल होगा। रॉयल एनफील्ड द्वारा ‘गंतव्यों से परे: पूर्वोत्तर भारत में अनुभवपरक यात्राओं का सृजन’ विषय पर एक प्रस्तुति भी दी जाएगी, जिसमें क्षेत्र में अनुभव-आधारित पर्यटन की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा।

इस आयोजन में नॉर्थ ईस्ट बाजार भी लगाया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की पारंपरिक कलाओं, हस्तशिल्प, वस्त्रों और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और क्षेत्रीय व्यंजनों के माध्यम से प्रतिनिधियों को पूर्वोत्तर के आठों राज्यों की विशिष्ट परंपराओं और विविध खान-पान का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।

मार्ट के अंतर्गत तवांग और उसके आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों के तकनीकी भ्रमण की भी योजना बनाई गई है। इनमें तवांग मठ, जसवंत गढ़ युद्ध स्मारक, जंग जलप्रपात, तवांग युद्ध स्मारक, छठे दलाई लामा की जन्मस्थली उर्ग्येलिंग गोम्पा, बुद्ध पार्क, पंकांग तेंग त्सो (पीटीएसओ) झील और शेरनुप गांव शामिल हैं। इन भ्रमणों से प्रतिभागियों को क्षेत्र की आध्यात्मिक विरासत, प्राकृतिक दृश्यों, स्थानीय परंपराओं और ग्रामीण पर्यटन के अनुभवों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित होने का अवसर मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के लिए परिचयात्मक भ्रमण भी निर्धारित किए गए हैं, जो 1 नवंबर, 2026 को गुवाहाटी से शुरू होंगे।

मार्ट के साथ-साथ 30 अक्टूबर, 2026 को पूर्वोत्तर राज्यों के पर्यटन मंत्रियों की एक क्षेत्रीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री करेंगे। इस बैठक में पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास को मजबूत करने और राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का 14वां संस्करण 13 वर्ष बाद अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2013 में इस आयोजन का दूसरा संस्करण तवांग में आयोजित हुआ था। मार्ट का पिछला संस्करण नवंबर 2025 में सिक्किम के गंगटोक में आयोजित किया गया था।

पीके/केसी/आरटी/एबी/वाईबी

इसी विषय से और: पर्यटन मंत्रालय

View all इसी विषय से और: पर्यटन मंत्रालय
  1. पर्यटन मंत्रालय

    सफाई और फाइल समीक्षा में प्रगति: पर्यटन मंत्रालय का अभियान 6.0

    पर्यटन मंत्रालय विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 6.0 के तहत कार्यालयों में सफाई, फाइल समीक्षा और कबाड़ निपटान कर रहा है। क्षेत्रीय कार्यालयों और संस्थानों की भागीदारी से लंबित कार्य कम करने, कार्यकुशलता बढ़ाने…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने लिकटेंस्टाइन के राजकुमार एलोइस से भेंट की

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 28 अक्टूबर, 2026 को भारत की राजकीय यात्रा पर आए लिकटेंस्टाइन के राजकुमार एलोइस से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक में भारत-ईएफटीए व्यापार…

    पूरा पढ़ें →
  2. सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के लिए मीडिया प्रत्‍यायन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 तक बढ़ाई

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 नवंबर, 2026 कर दी है। महोत्सव को कवर…

    पूरा पढ़ें →
  3. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    दिल्ली देहात में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों से किया सीधा संवाद

    देशभर में 22 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के दोनो विभागों द्वारा ‘खेत बचाओ अभियान–रबी 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया, जिसमें सभी के कल्‍याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और देखभाल के महत्व पर बल दिया गया है:…

    पूरा पढ़ें →
  5. PIB Backgrounder

    भारत के नये युग की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियां

    भारत की अंतरिक्ष यात्रा 1963 में केरल के थुम्बा से लॉन्च किए गए एक साउंडिंग रॉकेट के साथ जो शुरू हुई थी, वह अब एक प्रस्तावित 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' की ओर मुखातिब…

    पूरा पढ़ें →
  6. जल शक्ति मंत्रालय

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने पुन:भरण मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल ने राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्ल्यूएम) के सहयोग से बीआईएसएजी-एन द्वारा विकसित पुनःभरण मोबाइल एप्लिकेशन की शुरूआत की है। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन विभाग,…

    पूरा पढ़ें →
  7. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने ‘महिला कैदियों और उनके बच्चों के मानवाधिकारों के संरक्षण’ पर एक परामर्श जारी किया है

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नौ केंद्रीय मंत्रालयों, मुख्य सचिवों/प्रशासकों, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के पुलिस महानिदेशकों को 'महिला कैदियों और उनके बच्चों के मानवाधिकारों के संरक्षण' पर एक…

    पूरा पढ़ें →
  8. कोयला मंत्रालय

    एसईसीएल ने विशेष अभियान 6 के तहत प्रमुख लक्ष्यों को पार किया, स्क्रैप निपटान के माध्यम से 26.17 करोड़ रुपये अर्जित किए

    कोयला मंत्रालय के तहत कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, कबाड़ निपटान, स्थान अनुकूलन और रिकॉर्ड प्रबंधन…

    पूरा पढ़ें →
  9. PIB Backgrounder

    हरित हाइड्रोजन

    हरित हाइड्रोजन भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के स्तंभ के रूप में उभर रहा है। इसका उत्पादन नवीकरणीय बिजली का उपयोग करके पानी को विभाजित करके किया जाता है। यह उर्वरक उत्पादन,…

    पूरा पढ़ें →
  10. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने त्रिची हवाई अड्डे पर वन्यजीव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया; 45 जीवित सरीसृप बरामद; दो लोग गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने त्रिची स्थित वायु खुफिया इकाई (एआईयू) के साथ समन्वित अभियान में त्रिची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भारत में 45 जीवित सरीसृपों की तस्करी के प्रयास को विफल…

    पूरा पढ़ें →
↑