वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय Read in English

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने लिकटेंस्टाइन के राजकुमार एलोइस से भेंट की

Key details of this update
DetailInformation
Date28 October 2026 (Wednesday)
Time1:47 PM
Topic / Ministryवाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (565 words)

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 28 अक्टूबर, 2026 को भारत की राजकीय यात्रा पर आए लिकटेंस्टाइन के राजकुमार एलोइस से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक में भारत-ईएफटीए व्यापार एवं आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) के तहत आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और निवेश के अवसरों को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

श्री गोयल ने भारत के मजबूत आर्थिक बुनियाद ढांचे, निरंतर जारी सुधारों की प्रक्रिया और विनिर्माण क्षमताओं के विस्तार को रेखांकित किया, जो अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए व्यापक अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कारोबार सुगमता में सुधार, नियामकीय प्रक्रियाओं को सरल बनाने, डिजिटल शासन को मजबूत करने तथा एक पूर्वानुमान योग्य, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी कारोबारी माहौल तैयार करने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों पर जोर दिया।

भारत में निवेश के आंकड़े उसकी आर्थिक संभावनाओं के प्रति बढ़ते अंतरराष्ट्रीय विश्वास को दर्शाते हैं। वित्त वर्ष 2014-15 से वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान देश में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का प्रवाह 843 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। वित्त वर्ष 2025-26 में एफडीआई का प्रवाह रिकॉर्ड 94.53 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो निवेश गंतव्य के रूप में भारत के बढ़ते आकर्षण को रेखांकित करता है। भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम भी तेजी से विकसित हो रहा है। देश में 2.50 लाख स्टार्टअप 770 से अधिक जिलों और 56 उद्योग क्षेत्रों में 25.42 लाख से अधिक रोजगार सृजित करने में योगदान दे रहे हैं। इनमें से 52 प्रतिशत स्टार्टअप महानगरों से बाहर स्थित शहरों में हैं।

श्री गोयल ने भारत-ईएफटीए टीईपीए से मिलने वाले अवसरों को रेखांकित किया। यह समझौता 1 अक्टूबर, 2025 को लागू हुआ था। इसके तहत ईएफटीए देशों ने 15 वर्षों में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने और 10 लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने में मदद करने का लक्ष्य रखा है। यह ढांचा मजबूत आर्थिक संबंधों को दीर्घकालिक निवेश, उत्पादन क्षमता, प्रौद्योगिकी साझेदारी और भारत में रोजगार सृजन के ठोस अवसरों में बदलने का मार्ग प्रशस्त करता है।

श्री गोयल ने जोर देकर कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को एक बड़े और तेजी से बढ़ते घरेलू बाजार, कुशल कार्यबल, प्रतिस्पर्धी विनिर्माण इकोसिस्टम तथा विस्तारित वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं तक पहुंच जैसे लाभ प्रदान करता है। उन्होंने लिकटेंस्टाइन की कंपनियों को विनिर्माण साझेदारियों, प्रौद्योगिकी सहयोग, अनुसंधान एवं विकास तथा भारतीय आपूर्तिकर्ताओं और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के साथ गहरे जुड़ाव सहित भारत में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।

बैठक में सटीक इंजीनियरिंग, उन्नत विनिर्माण, औद्योगिक प्रौद्योगिकियों और नवाचार जैसे क्षेत्रों में औद्योगिक सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इन क्षेत्रों में व्यापक सहयोग से प्रौद्योगिकी अपनाने की प्रक्रिया को गति मिल सकती है, औद्योगिक संबंध मजबूत हो सकते हैं तथा दोनों देशों के व्यवसायों के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी अवसर सृजित हो सकते हैं।

7 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में भारत-ईएफटीए समृद्धि शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। यह सम्मेलन भारत-ईएफटीए टीईपीए के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित हुआ। लिकटेंस्टाइन के गृह मामलों, अर्थव्यवस्था एवं खेल मंत्री श्री ह्यूबर्ट ब्यूशेल ने लिकटेंस्टाइन के कारोबार प्रतिनिधियों के साथ इस सम्मेलन में भाग लिया था।

इस बैठक में भारत-ईएफटीए टीईपीए का लाभ उठाकर निवेश प्रवाह को मजबूत करने और वाणिज्यिक संबंधों को और गहरा बनाने के साझा संकल्प की पुष्टि की गई। भारत का मुख्य उद्देश्य इस समझौते से उत्पन्न अवसरों को निवेश में वृद्धि, विनिर्माण क्षमताओं के विस्तार, प्रौद्योगिकी सहयोग और गुणवत्तापूर्ण रोजगार सहित ठोस आर्थिक परिणामों में बदलना है।

पीके/केसी/आरटी/एवाई/वाईबी

इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    भारत और मैक्सिको ने वरीयतापूर्ण व्यापार समझौते (पीटीए) के लिए बातचीत शुरू की, कार्य क्षेत्र शर्तों पर हस्ताक्षर किए

    मेक्सिको और भारत ने वरीयतापूर्ण व्‍यापार समझौते (पीटीए) पर बातचीत के लिए कार्य क्षेत्र संबंधी शर्तों पर हस्ताक्षर करके अपने आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

    पूरा पढ़ें →
  2. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल की नीदरलैंड यात्रा से मजबूत हुई भारत-नीदरलैंड व्यापार और निवेश साझेदारी

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 25 और 26 अक्टूबर 2026 को नीदरलैंड की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने रॉटरडम पोर्ट का दौरा किया,…

    पूरा पढ़ें →
  3. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    डीपीआईआईटी ने नवाचार और उद्यमिता को मान्यता देने के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों के छठे संस्करण का शुभारंभ किया

    भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत नेशनल स्टार्टअप अवार्ड्स (एनएसए 6.0) के छठे संस्करण का शुभारंभ किया,…

    पूरा पढ़ें →
  4. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए लिकटेंस्टीन की उप-प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने आज नई दिल्ली में लिकटेंस्टीन रियासत की उप-प्रधानमंत्री और विदेश, पर्यावरण एवं संस्कृति मंत्री, महामहिम सुश्री सबीन मोनाउनी से मुलाकात की। इस…

    पूरा पढ़ें →
  5. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग ने स्टार्टअप सहायता, नियामकीय सुधारों और डिजिटल सिंगल-विंडो मंजूरियों के माध्यम से विश्वास-आधारित शासन को बढ़ावा दिया

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने अनुमति-आधारित नियामकीय व्यवस्था से विश्वास-आधारित नियामकीय ढांचे की ओर निरंतर बदलाव को गति दी है। स्टार्टअप इकोसिस्‍टम, अनुपालन…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए नीदरलैंड में उच्चस्तरीय बैठकें कीं

    केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 26 अक्टूबर, 2026 को नीदरलैंड की अपनी यात्रा जारी रखते हुए डच सरकार के नेताओं, सांसदों और प्रमुख डच कंपनियों के प्रतिनिधियों के…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. गृह मंत्रालय

    गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में विशेष अभियान 6 के अंतर्गत फाइलों के डिजिटलीकरण एवं कार्यालयों की स्वच्छता पर विशेष जोर

    गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा विशेष अभियान 6 के अंतर्गत कार्यालयों की कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं दक्ष बनाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इस…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने फिलीपींस में एडीएमएम-प्लस के मौके पर अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ वार से मुलाकात की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 28 अक्टूबर, 2026 को फिलीपींस के सेबू में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) के मौके पर अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ वार श्री पीट हेगसेठ के साथ…

    पूरा पढ़ें →
  3. पत्तन

    केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की सियोल में एचडी हुंडई के चेयरमैन चुंग की-सन से मुलाकात के बाद भारत के थूथुकुडी मेगा शिपयार्ड में काम में तेजी आई है

    केन्‍द्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज सियोल में एचडी हुंडई के अध्यक्ष चुंग की-सुन से मुलाकात की और तमिलनाडु के थूथुकुडी में भारत के प्रस्तावित ग्रीनफील्ड शिपयार्ड…

    पूरा पढ़ें →
  4. सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के लिए मीडिया प्रत्‍यायन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 तक बढ़ाई

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 नवंबर, 2026 कर दी है। महोत्सव को कवर…

    पूरा पढ़ें →
  5. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    दिल्ली देहात में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों से किया सीधा संवाद

    देशभर में 22 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के दोनो विभागों द्वारा ‘खेत बचाओ अभियान–रबी 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया, जिसमें सभी के कल्‍याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और देखभाल के महत्व पर बल दिया गया है:…

    पूरा पढ़ें →
  7. PIB Backgrounder

    भारत के नये युग की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियां

    भारत की अंतरिक्ष यात्रा 1963 में केरल के थुम्बा से लॉन्च किए गए एक साउंडिंग रॉकेट के साथ जो शुरू हुई थी, वह अब एक प्रस्तावित 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' की ओर मुखातिब…

    पूरा पढ़ें →
  8. जल शक्ति मंत्रालय

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने पुन:भरण मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल ने राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्ल्यूएम) के सहयोग से बीआईएसएजी-एन द्वारा विकसित पुनःभरण मोबाइल एप्लिकेशन की शुरूआत की है। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन विभाग,…

    पूरा पढ़ें →
  9. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने ‘महिला कैदियों और उनके बच्चों के मानवाधिकारों के संरक्षण’ पर एक परामर्श जारी किया है

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नौ केंद्रीय मंत्रालयों, मुख्य सचिवों/प्रशासकों, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के पुलिस महानिदेशकों को 'महिला कैदियों और उनके बच्चों के मानवाधिकारों के संरक्षण' पर एक…

    पूरा पढ़ें →
  10. कोयला मंत्रालय

    एसईसीएल ने विशेष अभियान 6 के तहत प्रमुख लक्ष्यों को पार किया, स्क्रैप निपटान के माध्यम से 26.17 करोड़ रुपये अर्जित किए

    कोयला मंत्रालय के तहत कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, कबाड़ निपटान, स्थान अनुकूलन और रिकॉर्ड प्रबंधन…

    पूरा पढ़ें →
↑