वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय Read in English

भारत और मैक्सिको ने वरीयतापूर्ण व्यापार समझौते (पीटीए) के लिए बातचीत शुरू की, कार्य क्षेत्र शर्तों पर हस्ताक्षर किए

Key details of this update
DetailInformation
Date28 October 2026 (Wednesday)
Time10:38 AM
Topic / Ministryवाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (428 words)

मेक्सिको और भारत ने वरीयतापूर्ण व्‍यापार समझौते (पीटीए) पर बातचीत के लिए कार्य क्षेत्र संबंधी शर्तों पर हस्ताक्षर करके अपने आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह समझौता बातचीत के लिए एक रूपरेखा, दायरा, तौर-तरीके और योजना तय करता है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है।

इस समझौते के साथ ही एक ऐसे पीटीए के लिए बातचीत औपचारिक रूप से शुरू हो गई है, जो दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद और संतुलित होगा। इसमें द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने, व्यावसायिक अवसर सृजित करने, निवेश प्रवाह को बढ़ाने और एक मजबूत तथा विविध आपूर्ति श्रृंखला बनाने की क्षमता है।

यह पहल जून 2025 में कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और राष्ट्रपति डॉ. क्लाउडिया शिनबाम के बीच हुई बातचीत का परिणाम है जिसमें दोनों नेताओं ने भारत-मेक्सिको साझेदारी को और अधिक मजबूत और गहरा करने पर सहमति जताई थी।

वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल की यात्रा के दौरान दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार तथा निवेश प्रवाह को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। यह चर्चा मेक्सिको के विदेश व्यापार उप मंत्री लुइस रोसेंडो गुटिरेज़ रोमानो के साथ हुई, जिन्होंने आर्थिक‍ मामलों के मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड कासाबोन की ओर से इसमें भाग लिया।

कार्य क्षेत्र संबंधी शर्तों में बातचीत के प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है जिनमें वस्तुओं के लिए बाजार तक पहुंच, उत्पत्ति के नियम, सीमा शुल्क प्रक्रियाएं और व्यापार सुगमता, विवाद निपटान, स्वच्छता और पादप-स्वच्छता उपाय, व्यापार में तकनीकी बाधाएं और व्यापार उपाय शामिल हैं।

प्रस्तावित समझौते का उद्देश्य दोनों अर्थव्यवस्थाओं की एक-दूसरे की पूरक क्षमताओं का लाभ उठाना और भारतीय बाजार में मेक्सिको के उत्पादों और व्यवसायों के लिए अवसरों का विस्तार करना है। वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं से मजबूत जुड़ाव के कारण, मेक्सिको भारतीय निर्यातकों और निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। सहयोग की व्‍यापक संभावनाओं वाले क्षेत्रों में ऑटोमोटिव, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, कृषि-खाद्य, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, चिकित्सा उपकरण और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडलों ने द्विपक्षीय आर्थिक एजेंडे के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। उन्होंने व्यापार और निवेश संबंधों को गहरा करने, सहयोग को मजबूत करने और दोनों देशों के उत्पादक क्षेत्रों के बीच मजबूत संबंध विकसित करने के अवसरों की पहचान की।

दोनों पक्षों ने 2027 की पहली तिमाही के दौरान मेक्सिको के एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल को भारत भेजने की संभावना पर भी चर्चा की। यह प्रस्तावित मिशन व्यवसायों के बीच बैठकों (बी2बी बैठक) को सुविधाजनक बनाएगा, व्यावसायिक अवसरों की पहचान करने में मदद करेगा और दोनों देशों के उत्पादक क्षेत्रों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेगा।

पीके/केसी/आरटी/जेके/एमयू

इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल की नीदरलैंड यात्रा से मजबूत हुई भारत-नीदरलैंड व्यापार और निवेश साझेदारी

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 25 और 26 अक्टूबर 2026 को नीदरलैंड की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने रॉटरडम पोर्ट का दौरा किया,…

    पूरा पढ़ें →
  2. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    डीपीआईआईटी ने नवाचार और उद्यमिता को मान्यता देने के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों के छठे संस्करण का शुभारंभ किया

    भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत नेशनल स्टार्टअप अवार्ड्स (एनएसए 6.0) के छठे संस्करण का शुभारंभ किया,…

    पूरा पढ़ें →
  3. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए लिकटेंस्टीन की उप-प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने आज नई दिल्ली में लिकटेंस्टीन रियासत की उप-प्रधानमंत्री और विदेश, पर्यावरण एवं संस्कृति मंत्री, महामहिम सुश्री सबीन मोनाउनी से मुलाकात की। इस…

    पूरा पढ़ें →
  4. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग ने स्टार्टअप सहायता, नियामकीय सुधारों और डिजिटल सिंगल-विंडो मंजूरियों के माध्यम से विश्वास-आधारित शासन को बढ़ावा दिया

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने अनुमति-आधारित नियामकीय व्यवस्था से विश्वास-आधारित नियामकीय ढांचे की ओर निरंतर बदलाव को गति दी है। स्टार्टअप इकोसिस्‍टम, अनुपालन…

    पूरा पढ़ें →
  5. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए नीदरलैंड में उच्चस्तरीय बैठकें कीं

    केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 26 अक्टूबर, 2026 को नीदरलैंड की अपनी यात्रा जारी रखते हुए डच सरकार के नेताओं, सांसदों और प्रमुख डच कंपनियों के प्रतिनिधियों के…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने देश की सांस्कृतिक विरासत को दिखाने और स्थानीय कारीगरों को समर्थन देने के लिए ‘आभार कलेक्शन’ को बढ़ावा दिया

    गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) 'द आभार कलेक्शन' को बढ़ावा दे रहा है। यह एक समर्पित डिजिटल स्टोरफ्रंट है, जहां खास तौर पर चुने गए उपहार और हैंपर (उपहारों के सेट) उपलब्ध हैं, जो…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    दिल्ली देहात में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों से किया सीधा संवाद

    देशभर में 22 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के दोनो विभागों द्वारा ‘खेत बचाओ अभियान–रबी 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य…

    पूरा पढ़ें →
  2. PIB Backgrounder

    भारत के नये युग की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियां

    भारत की अंतरिक्ष यात्रा 1963 में केरल के थुम्बा से लॉन्च किए गए एक साउंडिंग रॉकेट के साथ जो शुरू हुई थी, वह अब एक प्रस्तावित 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' की ओर मुखातिब…

    पूरा पढ़ें →
  3. PIB Backgrounder

    हरित हाइड्रोजन

    हरित हाइड्रोजन भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के स्तंभ के रूप में उभर रहा है। इसका उत्पादन नवीकरणीय बिजली का उपयोग करके पानी को विभाजित करके किया जाता है। यह उर्वरक उत्पादन,…

    पूरा पढ़ें →
  4. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने त्रिची हवाई अड्डे पर वन्यजीव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया; 45 जीवित सरीसृप बरामद; दो लोग गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने त्रिची स्थित वायु खुफिया इकाई (एआईयू) के साथ समन्वित अभियान में त्रिची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भारत में 45 जीवित सरीसृपों की तस्करी के प्रयास को विफल…

    पूरा पढ़ें →
  5. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

    नागर विमानन मंत्रालय ने चक्रवात “अर्नब” की स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के इनपुट के अनुसार, चक्रवाती तूफान "अर्नब" के और अधिक तीव्र होकर 'बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की आशंका है। इसके 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री से लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस ने मुलाकात की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस, महामहिम एलॉइस ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि भारत और लिकटेंस्टीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के…

    पूरा पढ़ें →
  7. नागरिक उड्डयन मंत्रालय

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आने वाले सर्दियों के मौसम में कोहरे से निपटने की तैयारियां सुनिश्चित करने को लेकर पहली बैठक आयोजित की; इस दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने पर जोर दिया गया

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव श्री समीर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आगामी शीतकालीन मौसम के दौरान कोहरे से निपटने की तैयारी को लेकर पहली बैठक आयोजित की।…

    पूरा पढ़ें →
  8. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति ने लिकटेंस्टाइन के वंशानुगत राजकुमार एलोइस और राजकुमारी सोफी की मेज़बानी की

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 27 अक्तूबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में लिकटेंस्टाइन के महामहिम वंशानुगत राजकुमार एलोइस और राजकुमारी सोफी का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने उनके सम्मान में…

    पूरा पढ़ें →
  9. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

    गोवा में 29वीं ऊर्जा प्रौद्योगिकी बैठक का उद्घाटन किया गया, इस दौरान नवाचार और भारत की ऊर्जा सुरक्षा प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला गया

    केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज गोवा में ओएनजीसी उन्नत प्रशिक्षण संस्थान में 29वीं ऊर्जा प्रौद्योगिकी बैठक (ईटीएम 2026) का उद्घाटन किया। तीन दिनों तक चलने…

    पूरा पढ़ें →
  10. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केन्द्रीय सचिव श्री सुधांश पंत ने गुवाहाटी में शिल्प समागम मेले का दौरा किया; कारीगरों के स्टॉलों और मंत्रालय के पवेलियन का जायजा लिया

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत ने असम की राजधानी गुवाहाटी के खानापारा स्थित फार्म गेट में आयोजित शिल्प समागम मेले का दौरा किया। सचिव ने मेले में…

    पूरा पढ़ें →
↑