कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय Read in English

भारत 12 से 17 अप्रैल, 2027 तक नई दिल्ली में आईसीएआर-सीजीआईएआर विज्ञान एवं साझेदारी सप्ताह 2027 की मेजबानी करेगा; इसमें 5,000 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है

Key details of this update
DetailInformation
Date30 October 2026 (Friday)
Time2:29 PM
Topic / Ministryकृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time6 min (1,016 words)

सीजीआईएआर और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने आज नई दिल्ली में 12 से 17 अप्रैल, 2027 तक सीजीआईएआर विज्ञान एवं साझेदारी सप्ताह के आयोजन की घोषणा की। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) के अंतर्गत आईसीएआर और सीजीआईएआर द्वारा किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में दुनिया भर के शोधकर्ता, किसान, सरकारों के प्रतिनिधि, स्टार्टअप और व्यावसायिक संस्थान एक साथ शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उन नवाचारों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, जो पहले से ही किसानों तक पहुंच रहे हैं और उन क्षेत्रों की पहचान की जाएगी, जहां इन नवाचारों का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए और प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

भारत में इस आयोजन की मेजबानी स्वाभाविक है। आईसीएआर दुनिया की सबसे बड़ी राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रणालियों में से एक का नेतृत्व करता है और इसके वैज्ञानिक पांच दशकों से भी अधिक समय से सीजीआईएआर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वर्तमान में सीजीआईएआर के दस अनुसंधान केंद्र भारत में फसलों, जल, पशुधन, मत्स्य पालन, पोषण और नीतिगत विषयों पर कार्य कर रहे हैं।

भारत के कृषि विज्ञान क्षेत्र का सीमाओं से परे भी प्रभाव है। अर्द्ध शुष्क उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) द्वारा संरक्षित और साझा किए गए भारत के मूंगफली के एक नमूने ने ऐसी किस्मों के विकास में योगदान दिया है, जिनकी खेती अब मलावी, युगांडा, मोजाम्बिक और जाम्बिया में की जा रही है। हैदराबाद स्थित कृषि में दक्षिण-दक्षिण सहयोग उत्कृष्टता केंद्र एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के देशों के साथ सफल कृषि नवाचारों को साझा कर रहा है।

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने भारत और सीजीआईएआर के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी ने पांच दशकों से अधिक समय से देश में कृषि अनुसंधान एवं विकास को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि सीजीआईएआर एक अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान साझेदारी है, जिसके अंतर्गत 15 अनुसंधान केंद्र 100 से अधिक देशों में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि सीजीआईएआर का वैश्विक कृषि प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है और भारत के साथ, विशेष रूप से आईसीएआर के माध्यम से यह सहयोग फसल सुधार, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा और कृषि उत्पादकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों का आधार बना है।

डॉ. जाट ने हरित क्रांति के बाद से भारत में कृषि क्षेत्र में आए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि सीआईएमएमवाईटी, आईआरआरआई और आईसीआरआईएसएटी सहित अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थानों के साथ सहयोग ने भारत की खाद्य उत्पादन क्षमता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। खाद्यान्न की कमी और आयात पर निर्भर रहने वाले देश से भारत आज एक प्रमुख खाद्य उत्पादक और निर्यातक देश के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा कि सीजीआईएआर विज्ञान एवं साझेदारी सप्ताह 2027 अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने तथा वैज्ञानिक ज्ञान, प्रौद्योगिकियों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

डॉ. जाट ने कहा कि भारत की प्राथमिकता दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देना और अपनी सफल कृषि नवाचारों को विशेष रूप से अफ्रीकी देशों सहित अल्पविकसित देशों के साथ साझा करना होगा। उन्होंने जलवायु अनुकूल कृषि, डिजिटल कृषि एवं एग्रीस्टैक, कृषि मशीनीकरण, मोटे अनाज (श्री अन्न), प्राकृतिक खेती और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के क्षेत्र में भारत की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं।

डॉ. जाट ने कहा कि इस आयोजन में कृषि-खाद्य मूल्य श्रृंखला से जुड़ी उभरती प्राथमिकताओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इनमें जलवायु अनुकूलता, जल प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य, सार्वजनिक-निजी भागीदारी, स्टार्टअप, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी तथा कृषि विज्ञान और नवाचारों के प्रभावी संचार में मीडिया की भूमिका शामिल हैं।

सीजीआईएआर की कार्यकारी प्रबंध निदेशक डॉ. इस्माहेन एलौफ़ी ने कहा कि सीजीआईएआर विज्ञान एवं साझेदारी सप्ताह 2027 का उद्देश्य भारत और सीजीआईएआर के बीच दीर्घकालिक साझेदारी की उपलब्धियों का उत्सव मनाने के साथ-साथ कृषि सहयोग के अगले 50 वर्षों के लिए भविष्य की कार्ययोजना तैयार करना है। उन्होंने कहा कि भारत ने दर्शाया है कि मजबूत राष्ट्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान प्रणाली बड़े पैमाने पर उपलब्धियां हासिल कर सकती है। भारत के बीज और ज्ञान पहले से ही अफ्रीका और एशिया के किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। अप्रैल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में इस आदान-प्रदान को और आगे बढ़ाने तथा उन क्षेत्रों पर सामूहिक रूप से विचार करने का प्रयास किया जाएगा, जहां विज्ञान और अधिक योगदान दे सकता है।

डॉ. इस्माहेन एलौफ़ी ने मानव कल्याण में सुधार और खाद्य प्रणालियों को मजबूत बनाने में विज्ञान एवं वैज्ञानिकों के योगदान को मान्यता देने के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने अप्रैल 2025 में केन्या के नैरोबी में आयोजित सीजीआईएआर विज्ञान एवं साझेदारी सप्ताह के पहले संस्करण की सफलता का उल्लेख करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भारत में आयोजित होने वाला यह संस्करण वैश्विक साझेदारियों को और मजबूत करेगा तथा कृषि क्षेत्र की उभरती चुनौतियों के समाधान विकसित करने के लिए विभिन्न हितधारकों को एक साथ लाएगा।

आईसीआरआईएसएटी के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक ने कहा, “खाद्यान्न की कमी वाले देश से एक प्रमुख खाद्य उत्पादक और निर्यातक देश तक भारत की कृषि यात्रा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों की परिवर्तनकारी क्षमता को दर्शाती है। सीजीआईएआर विज्ञान एवं साझेदारी सप्ताह 2027 के माध्यम से हमारा उद्देश्य भारत की कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना, अपने नवाचारों को दुनिया के साथ साझा करना और कृषि एवं खाद्य प्रणालियों की उभरती चुनौतियों के समाधान सह-विकसित करने के लिए वैश्विक स्तर पर हुई प्रगति से सीखना है।”

सीजीआईएआर का पहला विज्ञान सप्ताह अप्रैल 2025 में केन्या के नैरोबी में आयोजित किया गया था, जहां सीजीआईएआर ने अपना वर्तमान अनुसंधान कार्यक्रम शुरू किया था। नई दिल्ली में आयोजित होने वाला संस्करण विज्ञान को जमीनी स्तर पर प्रभावी परिणामों में बदलने और साझेदारियों के माध्यम से दक्षिण-दक्षिण सहयोग को आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगा। इस आयोजन में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में कृषि अनुसंधान और नवाचार के योगदान पर भी विचार किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और इसमें भाग लेने वाले वक्ताओं की घोषणा आने वाले महीनों में की जाएगी।

पीके/केसी/आरटी/जेके/एनजे

इसी विषय से और: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

View all इसी विषय से और: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
  1. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा में पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल (30 अक्टूबर 2026) गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक…

    पूरा पढ़ें →
  2. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    दिल्ली देहात में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों से किया सीधा संवाद

    देशभर में 22 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के दोनो विभागों द्वारा ‘खेत बचाओ अभियान–रबी 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य…

    पूरा पढ़ें →
  3. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    आईसीएआर-एमजीआईएफआरआई ने खेत बचाओ अभियान 2026 के तहत मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक उपयोग और निरंतर बागवानी प्रबंधन को बढ़ावा दिया

    कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) के अंतर्गत बिहार के मोतिहारी स्थित आईसीएआर–महात्मा गांधी एकीकृत कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-एमजीआईएफआरआई) ने 27 अक्टूबर, 2026 को पूर्वी चंपारण के मेहसी प्रखंड के कोठिया हरिराम…

    पूरा पढ़ें →
  4. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    ​ऐतिहासिक उपलब्धि: पीएम मोदी का संकल्प हुआ साकार, 11 करोड़ किसानों को मिला फार्मर आईडी का सुरक्षा कवच

    देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले ही 11 करोड़ 'फार्मर आईडी' (किसान विशिष्ट डिजिटल पहचान) तैयार…

    पूरा पढ़ें →
  5. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    भाकृअनुप-सिरकॉट ने कपास चुनने वाले श्रमिकों के लिए सुरक्षात्मक दस्तानों के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    भाकृअनुप–केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (ICAR-CIRCOT), मुंबई ने 22 अक्टूबर 2026 को "कपास चुनने वाले श्रमिकों के लिए सुरक्षात्मक दस्ताने" वाली प्रौद्योगिकी हस्तांतरण हेतु मैसर्स ट्रस्ट एआरएस रबर प्राइवेट लिमिटेड , चेंगलपट्टू…

    पूरा पढ़ें →
  6. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज ने विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन संगोष्ठी 2026 में भारत की कृषि उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया; भारतीय छात्र ने ग्लोबल यूथ इंस्टीट्यूट पुरस्कार जीता

    नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज (एनएएएस), नई दिल्ली ने अमेरिका के आयोवा के डेस मोइनेस में 20-22 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित 'वर्ल्ड फूड प्राइज फाउंडेशन' (डब्ल्यूएफपीएफ) के प्रतिष्ठित कार्यक्रम-2026 नॉर्मन ई. बोरलॉग…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री द्वारा एलिम्को की समीक्षा एवं अवलोकन

    भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के मुख्यालय का दौरा कर निगम में संचालित विभिन्न गतिविधियों तथा आधुनिकीकरण परियोजना के…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने म्यांमार से जुड़े मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया; पूर्वोत्तर में 50 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियों और क्रिस्टल मेथ की भारी खेप जब्त की गई; चार गिरफ्तार

    पूर्वोत्तर में सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी पर एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई में, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मिजोरम और असम में एक के बाद एक दो खुफिया नेतृत्व वाले अभियानों…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज 'दूरसंचार नेटवर्क में कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता के जिम्‍मेदार उपयोग और दूरसंचार सेवाओं के प्रावधान पर दिशानिर्देशों' का एक मसौदा जारी किया है। इसमें हितधारकों से राय…

    पूरा पढ़ें →
  4. PIB Backgrounder

    पीएम-किसान की 24वीं किस्त

    पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की राशि तीन किस्तों में प्रदान की जाती है, जिससे कृषि निवेश और घरेलू वित्तीय स्थिरता को समर्थन मिलता है।…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    गुजरात के बनासकांठा में विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

    भारत माता की जय। गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेंद्र भाई पटेल, उप-मुख्यमंत्री भाई हर्ष संघवी जी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमान शंकरभाई चौधरी, गुजरात सरकार के सभी मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि,…

    पूरा पढ़ें →
  6. Prime Minister's Office

    गुजरात के बनासकांठा में विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

    भारत माता की जय। गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेंद्र भाई पटेल, उप-मुख्यमंत्री भाई हर्ष संघवी जी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमान शंकरभाई चौधरी, गुजरात सरकार के सभी मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि,…

    पूरा पढ़ें →
  7. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने सितंबर 2026 के दौरान अदोनी-मंत्रालयम और हैदराबाद के आसपास के क्षेत्रों में किए गए स्‍वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सामान्य दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए सितंबर 2026 के महीने के दौरान अदोनी-मंत्रालयम और हैदराबाद के आस-पास के क्षेत्रों में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी)…

    पूरा पढ़ें →
  8. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उपराष्ट्रपति ने समग्र ग्रामीण विकास पर दिया जोर; गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों…

    पूरा पढ़ें →
  9. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने अगस्त 2026 में जम्मू-कश्मीर एलएसए के तहत लेह और आस-पास के इलाकों में मोबाइल नेटवर्क क्वालिटी का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण – ट्राई ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए अगस्त 2026 में जम्मू-कश्मीर एलएसए के तहत लेह और आस-पास के इलाकों में किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट…

    पूरा पढ़ें →
  10. कार्मिक

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग 1 से 30 नवंबर, 2026 तक ‘राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान-5’ आयोजित कर रहा है

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग 1 से 30 नवंबर, 2026 तक पूरे भारत के 2000 शहरों/जिलों में 5वां राष्ट्रव्यापी 'डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट' (डीएलसी) अभियान चलाएगा। विभाग ने 13 अगस्त, 2026 के एक…

    पूरा पढ़ें →
↑