संचार मंत्रालय Read in English

ट्राई ने सितंबर 2026 के दौरान अदोनी-मंत्रालयम और हैदराबाद के आसपास के क्षेत्रों में किए गए स्‍वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए

Key details of this update
DetailInformation
Date30 October 2026 (Friday)
Time3:04 PM
Topic / Ministryसंचार मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time8 min (1,566 words)

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सामान्य दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए सितंबर 2026 के महीने के दौरान अदोनी-मंत्रालयम और हैदराबाद के आस-पास के क्षेत्रों में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा, दोनों) की वास्तविक समय की गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट आदि जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) मापदंडों के लिए टीएसपी के प्रदर्शन का आकलन करता है, जो बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और टीएसपी को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रकाशित किया जाता है।

इन आईडीटी को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विविध उपयोग वाले परिवेशों में सभी टीएसपी के वास्‍तविक मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का आकलन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्‍ट में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके वास्‍तविक समय में डेटा और वॉयस सत्र स्थापित किए जाते हैं। इसके लिए कई उन्नत परीक्षण हैंडसेट का उपयोग किया जाता है और उन्नत सॉफ्टवेयर प्रणालियों का उपयोग करके वास्तविक समय में सत्रों की निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से निम्‍नलिखित क्षेत्रों में ड्राइव टेस्‍ट किए :

आंध्रप्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) में 15-16 सितंबर 2026 के दौरान हैदराबाद 63 किलोमीटर का शहरी ड्राइव टेस्‍ट, दो प्रमुख उपयोग स्‍थलों पर परीक्षण तथा 21.5 किलोमीटर का पैदल परीक्षण किया गया।

कुरनूल जिले के अदोनी-मंत्रालयम और आसपास के क्षेत्र : आंध्रप्रदेश एलएसए में 17-18 सितंबर 2026 के दौरान 201.8 किलोमीटर के मार्ग पर ड्राइव टेस्‍ट तथा छह प्रमुख उपयोग स्‍थलों पर परीक्षण किया गया है।

ये परीक्षण हैदराबाद स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में आयोजित किए गए थे। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन ड्राइव टेस्ट आयोजित करने के दिन/समय पर परीक्षण के तहत क्षेत्र/मार्ग पर टीएसपी के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ड्राइव टेस्ट मार्ग का मानचित्र : निम्नलिखित मानचित्र में दिए गए संकेतों के अनुसार शहरी ड्राइव टेस्‍ट, विभिन्‍न ऑपेटरों के बीच कॉल और प्रमुख उपयोग स्‍थलों सहित ड्राइव टेस्ट के मार्गों का समग्र विवरण प्रस्‍तुत किया गया है : –

आकलन किए गए प्रमुख पैरामीटर

कवरेज में कमी : उन नमूनों का प्रतिशत, जिनमें सिग्नल की शक्ति संबंधित प्रौद्योगिकी (2जी/3जी/4जी/5जी) के लिए निर्धारित न्‍यूनतम सिग्नल शक्ति से कम पाई गई।

वॉयस सेवाएं : कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल स्‍थापित होने में लगने वाला समय, कॉल के दौरान मौन रहने की दर तथा वाक् गुणवत्ता (एमओएस)।

कॉल के दौरान मौन की घटना : कॉल के दौरान मौन की ऐसी घटनाओं की संख्‍या।

डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, विलंबता, विलंबता में उतार-चढ़ाव (जिटर) तथा पैकेट ड्रॉप दर।

प्रमुख पैरामीटर के लिए बालासोर शहर में समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को नीचे संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है: –

हैदराबाद शहर और आस-पास के क्षेत्रों (आंध्र प्रदेश एलएसए) में समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन

कवरेज में कमी – ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल की शक्ति, जिसे एकत्र किए गए कुल नमूनों में से खराब सिग्नल क्षमता वाले नमूनों की संख्या के रूप में दर्ज किया गया। एयरटेल के लिए 321/8478, बीएसएनएल के लिए 2014/7767, आरजेआईएल के लिए 1439/7740 और वीआईएल के लिए 1139/8287 रहा। कवरेज में कमी का विस्‍तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल की शक्ति, जिसे एकत्र किए गए कुल नमूनों में से सीमित सेवा वाले नमूनों की संख्या के रूप में मापा गया, एयरटेल के लिए 0/8478, बीएसएनएल के लिए 0/7767, आरजेआईएल के लिए 0/7740 और वीआईएल के लिए 0/8287 था। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

बी. ड्रॉप कॉल – ड्रॉप कॉल, जिसे सफलतापूर्वक स्थापित कॉल की संख्या में से ड्रॉप कॉल की संख्या के रूप में दर्ज किया जाता है, एयरटेल के लिए 0/74, बीएसएनएल के लिए 4/72, आरजेआईएल के लिए 1/74 और वीआईएल के लिए 0/71 थे। ड्रॉप किए गए कॉल स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

सी. कॉल के दौरान मौन की घटनाएं – स्थापित कुल कॉल में से 3 सेकंड से अधिक समय के लिए देखी गई मौन की घटनाओं की कुल संख्या के रूप में दर्ज की गई। इसके आंकड़े एयरटेल के लिए 0/69, बीएसएनएल के लिए 0/58 6/67 आरजेआईएल और वीआईएल के लिए 6/69 थे। कॉल मौन घटनाओं वाले स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

डी. स्थापित कुल कॉलों में से खराब स्पीच क्वालिटी स्कोर (3 से कम औसत राय अंक) वाली कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 19/441, बीएसएनएल के लिए 201/326, आरजेआईएल के लिए 66/453 और वीआईएल के लिए 44/460 थी। ,

ई. डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट: i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत डाउनलोड गति 82.88 एमबीपीएस, बीएसएनएल (3जी) के लिए 7.13 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 145.79 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 41.41 एमबीपीएस के रूप में देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है। ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत अपलोड गति 14.75 एमबीपीएस, बीएसएनएल (3जी) के लिए 4.35 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 11.40 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 12.83 एमबीपीएस के रूप में देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

अदोनी-मंत्रालयम और आस-पास के क्षेत्रों (आंध्र प्रदेश एलएसए) में समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन

कवरेज गैप – ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल की शक्ति, एकत्र किए गए कुल नमूनों में से खराब सिग्नल क्षमता वाले नमूनों की संख्या के रूप में मापी गई, एयरटेल के लिए 1323/37685, बीएसएनएल के लिए 8339/35351, आरजेआईएल के लिए 633/36991 और वीआईएल के लिए 4155/37273 थी। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल की शक्ति, जिसे एकत्र किए गए कुल नमूनों में से सीमित सेवा वाले नमूनों की संख्या के रूप में दर्ज किया गया, एयरटेल के लिए 0/37685, बीएसएनएल के लिए 140/35351, आरजेआईएल के लिए 0/36991 और वीआईएल के लिए 6/37273 था। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

बी. ड्रॉप कॉल – ड्रॉप कॉल, जिसे सफलतापूर्वक स्थापित कॉल की संख्या में से ड्रॉप कॉल की संख्या के रूप में दर्ज किया जाता है, एयरटेल के लिए 0/331, बीएसएनएल के लिए 15/317, आरजेआईएल के लिए 0/330 और वीआईएल के लिए 6/310 थे। ड्रॉप किए गए कॉल स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

सी. कॉल के दौरान मौन की घटनाएं – स्थापित कुल कॉल में से 3 सेकंड से अधिक समय के लिए देखी गई मौन की घटनाओं की कुल संख्या के रूप में दर्ज की गई। इसके आंकड़े एयरटेल के लिए 12/313, बीएसएनएल 2/314 आरजेआईएल के लिए 29/291 और वीआईएल के लिए 11/307 थे। कॉल के दौरान मौन की घटनाओं वाले स्‍थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

डी. स्थापित कुल कॉलों में से खराब स्पीच क्वालिटी स्कोर (3 से कम औसत राय अंक) वाली कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 83/2431, बीएसएनएल के लिए 1022/1993, आरजेआईएल के लिए 157/2630 और वीआईएल के लिए 150/2564 थी।

ई. डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट: i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत डाउनलोड गति 118.55 एमबीपीएस, बीएसएनएल (3जी) के लिए 10.19 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 209.11 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 12.27 एमबीपीएस के रूप में देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है। ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत अपलोड गति 18.73 एमबीपीएस, बीएसएनएल (3जी) के लिए 6.05 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 14.20 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 5.37 एमबीपीएस के रूप में देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रदान किया गया है।

ड्रॉप किए गए कॉल और कॉल साइलेंस घटनाओं के स्थान संलग्‍न मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके देखे जा सकते हैं।

आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट मार्ग और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण इस प्रकार है:

हैदराबाद – खाजागुडा, नरसिंगी, अट्टापुर, अनर्जिया, पशमबंडा, शमशाबाद, गोल्लापल्ले खुर्द, मंचिरेवुला और विशाल संजीवनी आदि।

अदोनी – मंत्रालयम और आसपास का क्षेत्र : बासलाडोडी, चिन्नातुम्बलम, कुप गल, बल्लेकल्लु, पांडवागल्लू, अदोनी, येम्मिंगानुर, हलहरवी, मंत्रालयम, राचुमारी, सुंकेश्वरी, बुदुर, नंदवरम और चिन्नाकोट्टलिकी आदि।

वॉक टेस्ट-1. एआईजी अस्पताल गाचीबोवली हैदराबाद, 2. माई होम राका-हफीजपेट-हैदराबाद, 3. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैदराबाद 4. श्री राघवेंद्र स्वामी मठ मंत्रालयम

प्रमुख उपयोग स्‍थल (हॉटस्पॉट) – स्थिर अवस्‍था में उपयोगकर्ता के अनुभव का आकलन करने के लिए 1. अदोनी आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज, 2. क्षेत्रीय अस्‍पताल येम्मीगनूर, 3. जनरल पोस्ट ऑफिस कोटी हैदराबाद, 4. मंत्रालयम बस स्टैंड, 5. मंत्रालयम रोड रेलवे स्टेशन, 6. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैदराबाद, 7. वरिष्‍ठ सिविल न्‍यायालय अदोनी और 8. श्री राघवेंद्र स्वामी मठ मंत्रालयम प्रमुख उपयोग स्‍थलों का चयन किया गया।

इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के साथ साझा किए गए हैं, ताकि वे अपने स्‍तर पर आवश्यक कार्रवाई कर सके। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए adv.hydreabad@trai.gov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है अथवा ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से दूरभाष संख्‍या 040-23000761 पर संपर्क किया जा सकता है।

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें

पीके/केसी/आरटी/आईएम/जीआरएस

इसी विषय से और: संचार मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संचार मंत्रालय
  1. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज 'दूरसंचार नेटवर्क में कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता के जिम्‍मेदार उपयोग और दूरसंचार सेवाओं के प्रावधान पर दिशानिर्देशों' का एक मसौदा जारी किया है। इसमें हितधारकों से राय…

    पूरा पढ़ें →
  2. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने अगस्त 2026 में जम्मू-कश्मीर एलएसए के तहत लेह और आस-पास के इलाकों में मोबाइल नेटवर्क क्वालिटी का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण – ट्राई ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए अगस्त 2026 में जम्मू-कश्मीर एलएसए के तहत लेह और आस-पास के इलाकों में किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    इंडिया पोस्ट और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने पैन-इंडिया केवाईसी सत्यापन सेवाओं का विस्तार करने के लिए अपनी साझेदारी को मजबूत किया

    इंडिया पोस्ट (डाक विभाग) और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने देश भर में निवेशकों की पहुंच बढ़ाने और म्यूचुअल फंड सेवाओं तक आसान पहुंच बनाने के लिए अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को और मजबूत…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    दूरसंचार विभाग के डीजीटी मुख्यालय के दूरसंचार-सीएसआईआरटी ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह 2026 के हिस्से के रूप में “साइबर स्वच्छता की संस्कृति का निर्माण” विषय पर जागरूकता वेबिनार का आयोजन किया

    अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (एनसीएसएएम) के हिस्से के रूप में, दूरसंचार विभाग (डीओटी) के दूरसंचार साइबर सुरक्षा घटना मोचन दल (टी-सीएसआईआरटी) ने साइबर धोखाधड़ी, साइबर हमले और साइबर…

    पूरा पढ़ें →
  5. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने सितंबर 2026 के दौरान गांधीधाम और भुज शहरों सहित कच्छ क्षेत्र और भुज से बाचाऊ राजमार्ग (गुजरात एलएसए में) पर मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सितंबर 2026 के दौरान गांधीधाम और भुज शहरों सहित कच्छ क्षेत्र और भुज से बाछौ राजमार्ग (गुजरात एलएसए में) पर किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी)…

    पूरा पढ़ें →
  6. संचार मंत्रालय

    दूरसंचार विभाग ने ईएसटीआईसी 2026 में इंटेलिजेंट नेटवर्क्स एंड क्वांटम कम्युनिकेशन पर विषयगत सत्र का नेतृत्व किया

    संचार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने 28 अक्टूबर 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ईएसटीआईसी) 2026 में ‘इंटेलिजेंट नेटवर्क्स एंड…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    ग्रामीण विकास विभाग में हिंदी पखवाड़ा 2026 का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

    ग्रामीण विकास विभाग में आज दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को हिंदी पखवाड़ा, 2026 के समापन समारोह का आयोजन श्री विपिन कुमार, अपर सचिव की गरिमामयी अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में श्री…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री द्वारा एलिम्को की समीक्षा एवं अवलोकन

    भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के मुख्यालय का दौरा कर निगम में संचालित विभिन्न गतिविधियों तथा आधुनिकीकरण परियोजना के…

    पूरा पढ़ें →
  3. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने म्यांमार से जुड़े मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया; पूर्वोत्तर में 50 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियों और क्रिस्टल मेथ की भारी खेप जब्त की गई; चार गिरफ्तार

    पूर्वोत्तर में सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी पर एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई में, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मिजोरम और असम में एक के बाद एक दो खुफिया नेतृत्व वाले अभियानों…

    पूरा पढ़ें →
  4. वित्‍त मंत्रालय

    वित्तीय सेवा विभाग ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं; लगभग 7 लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली किया गया और स्क्रैप निपटान से 4.12 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित

    वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने देशभर में अपने संबद्ध संगठनों, क्षेत्रीय कार्यालयों और स्वायत्त निकायों के साथ मिलकर स्वच्छता एवं लंबित मामलों के निपटारे के लिए आयोजित विशेष अभियान…

    पूरा पढ़ें →
  5. PIB Backgrounder

    पीएम-किसान की 24वीं किस्त

    पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की राशि तीन किस्तों में प्रदान की जाती है, जिससे कृषि निवेश और घरेलू वित्तीय स्थिरता को समर्थन मिलता है।…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    गुजरात के बनासकांठा में विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

    भारत माता की जय। गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेंद्र भाई पटेल, उप-मुख्यमंत्री भाई हर्ष संघवी जी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमान शंकरभाई चौधरी, गुजरात सरकार के सभी मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि,…

    पूरा पढ़ें →
  7. Prime Minister's Office

    गुजरात के बनासकांठा में विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

    भारत माता की जय। गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेंद्र भाई पटेल, उप-मुख्यमंत्री भाई हर्ष संघवी जी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमान शंकरभाई चौधरी, गुजरात सरकार के सभी मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि,…

    पूरा पढ़ें →
  8. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उपराष्ट्रपति ने समग्र ग्रामीण विकास पर दिया जोर; गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों…

    पूरा पढ़ें →
  9. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    भारत 12 से 17 अप्रैल, 2027 तक नई दिल्ली में आईसीएआर-सीजीआईएआर विज्ञान एवं साझेदारी सप्ताह 2027 की मेजबानी करेगा; इसमें 5,000 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है

    सीजीआईएआर और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने आज नई दिल्ली में 12 से 17 अप्रैल, 2027 तक सीजीआईएआर विज्ञान एवं साझेदारी सप्ताह के आयोजन की घोषणा की। इस कार्यक्रम का आयोजन…

    पूरा पढ़ें →
  10. कार्मिक

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग 1 से 30 नवंबर, 2026 तक ‘राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान-5’ आयोजित कर रहा है

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग 1 से 30 नवंबर, 2026 तक पूरे भारत के 2000 शहरों/जिलों में 5वां राष्ट्रव्यापी 'डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट' (डीएलसी) अभियान चलाएगा। विभाग ने 13 अगस्त, 2026 के एक…

    पूरा पढ़ें →
↑