संचार मंत्रालय Read in English

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण

Key details of this update
DetailInformation
Date30 October 2026 (Friday)
Time4:32 PM
Topic / Ministryसंचार मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (387 words)

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज 'दूरसंचार नेटवर्क में कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता के जिम्‍मेदार उपयोग और दूरसंचार सेवाओं के प्रावधान पर दिशानिर्देशों' का एक मसौदा जारी किया है। इसमें हितधारकों से राय मांगी गई है।

फरवरी 2026 में भारत सरकार ने 'भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता शासन दिशानिर्देश’ जारी किए थे। इसका उद्देश्य समावेशी विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता की परिवर्तनकारी क्षमता का लाभ उठाना है और साथ ही इससे व्यक्तियों और समाज को होने वाले संभावित जोखिमों को भी संबोधित करना है। ये दिशानिर्देश सात मुख्य सिद्धांतों पर आधारित हैं – विश्वास ही आधार है, लोग सर्वोपरि, प्रतिबंधों के बजाय नवाचार, निष्पक्षता और समानता, जवाबदेही, समझने योग्य डिज़ाइन, और सुरक्षा, लचीलापन व स्थिरता। इन दिशानिर्देशों का भाग 4 उद्योग जगत और नियामकों को इस क्षेत्र में स्पष्टता, पूर्वानुमान योग्यता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करता है।

दूरसंचार क्षेत्र भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज यह क्षेत्र आम जनता के लिए संपर्क, सार्वजनिक और आवश्यक ई-सेवाओं की उपलब्धता, व्यापार और वाणिज्य के संचालन, तथा देश के महत्वपूर्ण सूचना बुनियादी ढांचे के सुरक्षित और सुचारू कामकाज में मदद करता है। यह न केवल सामाजिक, आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वर्तमान में दूरसंचार नेटवर्क और दूरसंचार सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को तेजी से शामिल किया जा रहा है। दूरसंचार क्षेत्र में 'भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता शासन दिशानिर्देशों’ को सुसंगत और जिम्मेदार तरीके से लागू करने तथा इस क्षेत्र में स्पष्टता, पूर्वानुमान योग्यता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से ट्राई ने हितधारकों के साथ परामर्श करने के बाद दूरसंचार नेटवर्क और सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता के जिम्मेदार उपयोग पर दिशानिर्देश तैयार करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में, 'दूरसंचार नेटवर्क और दूरसंचार सेवाओं के प्रावधान में कृत्रिम बुद्धिमता के जिम्मेदार उपयोग पर दिशानिर्देशों' का एक मसौदा ट्राई की वेबसाइट (www.trai.gov.in) पर उपलब्ध कराया गया है ताकि हितधारकों से इस पर सुझाव लिए जा सकें। हितधारकों से इन दिशानिर्देशों के मसौदे पर 27.11.2026 तक लिखित टिप्पणियां आमंत्रित की गई हैं।

ये टिप्पणियां इलेक्ट्रॉनिक रूप में ट्राई के सलाहकार (नेटवर्क, स्पेक्ट्रम और लाइसेंसिंग) श्री अखिलेश कुमार त्रिवेदी को advmn@trai.gov.in.पर भेजी जा सकती हैं। किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए, ट्राई के सलाहकार (नेटवर्क्स, स्पेक्ट्रम और लाइसेंसिंग) श्री अखिलेश कुमार त्रिवेदी से टेलीफोन नंबर +91-11-20907758 पर संपर्क किया जा सकता है।

पीके/केसी/आरटी/जेके/एमपी

इसी विषय से और: संचार मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संचार मंत्रालय
  1. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने सितंबर 2026 के दौरान अदोनी-मंत्रालयम और हैदराबाद के आसपास के क्षेत्रों में किए गए स्‍वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सामान्य दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए सितंबर 2026 के महीने के दौरान अदोनी-मंत्रालयम और हैदराबाद के आस-पास के क्षेत्रों में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी)…

    पूरा पढ़ें →
  2. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने अगस्त 2026 में जम्मू-कश्मीर एलएसए के तहत लेह और आस-पास के इलाकों में मोबाइल नेटवर्क क्वालिटी का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण – ट्राई ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए अगस्त 2026 में जम्मू-कश्मीर एलएसए के तहत लेह और आस-पास के इलाकों में किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    इंडिया पोस्ट और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने पैन-इंडिया केवाईसी सत्यापन सेवाओं का विस्तार करने के लिए अपनी साझेदारी को मजबूत किया

    इंडिया पोस्ट (डाक विभाग) और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने देश भर में निवेशकों की पहुंच बढ़ाने और म्यूचुअल फंड सेवाओं तक आसान पहुंच बनाने के लिए अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को और मजबूत…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    दूरसंचार विभाग के डीजीटी मुख्यालय के दूरसंचार-सीएसआईआरटी ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह 2026 के हिस्से के रूप में “साइबर स्वच्छता की संस्कृति का निर्माण” विषय पर जागरूकता वेबिनार का आयोजन किया

    अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (एनसीएसएएम) के हिस्से के रूप में, दूरसंचार विभाग (डीओटी) के दूरसंचार साइबर सुरक्षा घटना मोचन दल (टी-सीएसआईआरटी) ने साइबर धोखाधड़ी, साइबर हमले और साइबर…

    पूरा पढ़ें →
  5. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने सितंबर 2026 के दौरान गांधीधाम और भुज शहरों सहित कच्छ क्षेत्र और भुज से बाचाऊ राजमार्ग (गुजरात एलएसए में) पर मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सितंबर 2026 के दौरान गांधीधाम और भुज शहरों सहित कच्छ क्षेत्र और भुज से बाछौ राजमार्ग (गुजरात एलएसए में) पर किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी)…

    पूरा पढ़ें →
  6. संचार मंत्रालय

    दूरसंचार विभाग ने ईएसटीआईसी 2026 में इंटेलिजेंट नेटवर्क्स एंड क्वांटम कम्युनिकेशन पर विषयगत सत्र का नेतृत्व किया

    संचार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने 28 अक्टूबर 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ईएसटीआईसी) 2026 में ‘इंटेलिजेंट नेटवर्क्स एंड…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    ग्रामीण विकास विभाग में हिंदी पखवाड़ा 2026 का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

    ग्रामीण विकास विभाग में आज दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को हिंदी पखवाड़ा, 2026 के समापन समारोह का आयोजन श्री विपिन कुमार, अपर सचिव की गरिमामयी अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में श्री…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री द्वारा एलिम्को की समीक्षा एवं अवलोकन

    भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के मुख्यालय का दौरा कर निगम में संचालित विभिन्न गतिविधियों तथा आधुनिकीकरण परियोजना के…

    पूरा पढ़ें →
  3. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने म्यांमार से जुड़े मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया; पूर्वोत्तर में 50 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियों और क्रिस्टल मेथ की भारी खेप जब्त की गई; चार गिरफ्तार

    पूर्वोत्तर में सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी पर एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई में, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मिजोरम और असम में एक के बाद एक दो खुफिया नेतृत्व वाले अभियानों…

    पूरा पढ़ें →
  4. वित्‍त मंत्रालय

    वित्तीय सेवा विभाग ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं; लगभग 7 लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली किया गया और स्क्रैप निपटान से 4.12 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित

    वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने देशभर में अपने संबद्ध संगठनों, क्षेत्रीय कार्यालयों और स्वायत्त निकायों के साथ मिलकर स्वच्छता एवं लंबित मामलों के निपटारे के लिए आयोजित विशेष अभियान…

    पूरा पढ़ें →
  5. PIB Backgrounder

    पीएम-किसान की 24वीं किस्त

    पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की राशि तीन किस्तों में प्रदान की जाती है, जिससे कृषि निवेश और घरेलू वित्तीय स्थिरता को समर्थन मिलता है।…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    गुजरात के बनासकांठा में विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

    भारत माता की जय। गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेंद्र भाई पटेल, उप-मुख्यमंत्री भाई हर्ष संघवी जी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमान शंकरभाई चौधरी, गुजरात सरकार के सभी मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि,…

    पूरा पढ़ें →
  7. Prime Minister's Office

    गुजरात के बनासकांठा में विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

    भारत माता की जय। गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेंद्र भाई पटेल, उप-मुख्यमंत्री भाई हर्ष संघवी जी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमान शंकरभाई चौधरी, गुजरात सरकार के सभी मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि,…

    पूरा पढ़ें →
  8. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उपराष्ट्रपति ने समग्र ग्रामीण विकास पर दिया जोर; गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों…

    पूरा पढ़ें →
  9. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    भारत 12 से 17 अप्रैल, 2027 तक नई दिल्ली में आईसीएआर-सीजीआईएआर विज्ञान एवं साझेदारी सप्ताह 2027 की मेजबानी करेगा; इसमें 5,000 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है

    सीजीआईएआर और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने आज नई दिल्ली में 12 से 17 अप्रैल, 2027 तक सीजीआईएआर विज्ञान एवं साझेदारी सप्ताह के आयोजन की घोषणा की। इस कार्यक्रम का आयोजन…

    पूरा पढ़ें →
  10. कार्मिक

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग 1 से 30 नवंबर, 2026 तक ‘राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान-5’ आयोजित कर रहा है

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग 1 से 30 नवंबर, 2026 तक पूरे भारत के 2000 शहरों/जिलों में 5वां राष्ट्रव्यापी 'डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट' (डीएलसी) अभियान चलाएगा। विभाग ने 13 अगस्त, 2026 के एक…

    पूरा पढ़ें →
↑