वित्‍त मंत्रालय Read in English

डीआरआई ने उत्तर प्रदेश में सिंथेटिक ड्रग्स बनाने वाली एक बड़ी गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया; लगभग 1,100 किलोग्राम मादक पदार्थ और इसे बनाने वाले रसायन जब्त किए; दो लोगों को गिरफ्तार किया गया

Key details of this update
DetailInformation
Date30 October 2026 (Friday)
Time11:05 AM
Topic / Ministryवित्‍त मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (349 words)

राजस्‍व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देश में अवैध सिंथेटिक ड्रग्स बनाने के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एक दूर-दराज के गांव में मादक पदार्थ बनाने वाली एक बड़ी गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में लगभग 1,100 किलोग्राम मादक पदार्थ और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने रसायनों (प्रिकर्सर केमिकल्स) के साथ-साथ भारी मात्रा में निर्माण उपकरण जब्‍त किए गए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डीआरआई अधिकारियों की एक बड़ी टीम ने पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर उत्‍तर प्रदेश एटीएस की मदद से 29 अक्टूबर 2026 तड़के एक संदिग्ध जगह पर संयुक्त अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान वहां सिंथेटिक ड्रग्स बनाने की एक पूरी तरह से तैयार और चालू प्रयोगशाला मिली। इस दौरान लगभग 184 किलोग्राम अर्ध-निर्मित ड्रग्स, करीब 582 किलोग्राम कच्चे रसायन और मादक पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए।

कार्रवाई में आरोपियों के घरों की तलाशी लेने पर लगभग 15.4 किलोग्राम तैयार 'मेथाक्वालोन' बरामद हुआ। इसके साथ ही लगभग 153 किलोग्राम रसायन और निर्माण प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाली एक मशीन भी मिली। एक अन्य आरोपी के ठिकाने की तलाशी लेने पर लगभग 168 किलोग्राम कच्चे रसायन की एक और बड़ी खेप जब्त की गई। इस गुप्त निर्माण इकाई से जुड़े दो लोगों को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

बड़ी मात्रा में तैयार मादक पदार्थ, अर्ध-तैयार सामग्री, कच्चे रसायनों और निर्माण उपकरणों की बरामदगी से पता चलता है कि यहाँ एक संगठित और अवैध मादक पदार्थ निर्माण का काम चल रहा था। इस कार्रवाई ने अवैध मादक पदार्थ के तंत्र को एक बड़ा झटका दिया है। एक बड़ी गुप्त निर्माण इकाई को नष्ट करके, अवैध आपूर्ति श्रृंखला से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और कच्चे रसायनों को हटाकर और सिंथेटिक मादक पदार्थ के उत्पादन को रोककर इस तंत्र को कमजोर किया गया है।

डीआरआई नशीले पदार्थों और मनोतेजक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए गुप्त ड्रग निर्माण नेटवर्क को तोड़ने और अवैध मादक पदार्थ उत्पादन को बनाए रखने वाली सप्लाई चेन को बाधित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पीके/केसी/आरटी/जेके/एमपी

इसी विषय से और: वित्‍त मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वित्‍त मंत्रालय
  1. वित्‍त मंत्रालय

    आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन की प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण

    डीआईपीएएम की ओर से वित्त वर्ष 2025-26 में अपनी आंतरिक प्रक्रियाओं के अनुसार पहली या प्रारंभिक बोली प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जो सांकेतिक दिशानिर्देशों के रूप में हैं, न कि कठोर…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    विशाखापट्टनम में आरआईएनएल की जमीन की ई-नीलामी के लिए एनएलएमसी ने शुद्धिपत्र-6 और 7 जारी किए; नीलामी कार्यक्रम में संशोधन किया

    भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के भूमि पार्सल/ प्लॉट की…

    पूरा पढ़ें →
  3. वित्‍त मंत्रालय

    कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत को मंजूरी दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) की एक अतिरिक्त किस्त जारी…

    पूरा पढ़ें →
  4. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने त्रिची हवाई अड्डे पर वन्यजीव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया; 45 जीवित सरीसृप बरामद; दो लोग गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने त्रिची स्थित वायु खुफिया इकाई (एआईयू) के साथ समन्वित अभियान में त्रिची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भारत में 45 जीवित सरीसृपों की तस्करी के प्रयास को विफल…

    पूरा पढ़ें →
  5. वित्‍त मंत्रालय

    सीबीआईसी स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान 6 को सक्रिय रूप से लागू कर रहा है

    केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) विशेष अभियान 6.0 के कार्यान्वयन चरण को सक्रिय रूप से कार्यान्वित कर रहा है। 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाली यह…

    पूरा पढ़ें →
  6. वित्‍त मंत्रालय

    दिल्ली सीमा शुल्क अधिकारियों ने नई दिल्ली के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में तस्करी के एक और बड़े प्रयास को विफल किया

    21/22 अक्टूबर, 2026 के बीच वाली रात को, दिल्ली स्थित आयात आयुक्त कार्यालय के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स (एसीसी) सीमा शुल्क अधिकारियों ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ चल…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. कार्मिक

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग 1 से 30 नवंबर, 2026 तक ‘राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान-5’ आयोजित कर रहा है

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग 1 से 30 नवंबर, 2026 तक पूरे भारत के 2000 शहरों/जिलों में 5वां राष्ट्रव्यापी 'डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट' (डीएलसी) अभियान चलाएगा। विभाग ने 13 अगस्त, 2026 के एक…

    पूरा पढ़ें →
  2. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    व्यापार एवं आर्थिक सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग आर्थिक संघ के संयुक्त आर्थिक आयोग का 19वां सत्र लक्जमबर्ग में आयोजित

    भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग आर्थिक संघ (बीएलईयू) के संयुक्त आर्थिक आयोग (जेईसी) का 19वां सत्र 29 अक्टूबर, 2026 को लक्जमबर्ग में आयोजित किया गया। इस बैठक में भारत, बेल्जियम और लक्जमबर्ग ने द्विपक्षीय व्यापार एवं…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने ज्ञान, विवेक और अच्छे आचरण के महत्व का उल्‍लेख करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें जीवन में शास्त्र संबंधी ज्ञान, विवेक, कर्म और अच्छे आचरण को शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया है: शास्त्रं…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन कोलंबो, श्रीलंका से रवाना

    भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) जहाज, आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस सारथी सफल बंदरगाह यात्रा के समापन के बाद 29 अक्टूबर, 2026 को श्रीलंका के कोलंबो से प्रस्थान किया।…

    पूरा पढ़ें →
  5. संस्‍कृति मंत्रालय

    भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष अरुणाचल प्रदेश में 31 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक सार्वजनिक पूजा के लिए रखे जाएंगे

    केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय अरुणाचल प्रदेश सरकार, इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फ़ेडरेशन (आईबीसी) और राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली के साथ मिलकर 31 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक अरुणाचल प्रदेश में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र…

    पूरा पढ़ें →
  6. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    सरकार ने श्रम संहिता के तहत असंगठित कामगारों और गिग एवं प्लेटफॉर्म कामगारों के लिए राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड को अधिसूचित किया

    देश के बड़े अनौपचारिक कार्यबल के लिए समग्र सामाजिक सुरक्षा पक्का करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने असंगठित कामगारों और गिग एवं प्लेटफॉर्म कामगारों…

    पूरा पढ़ें →
  7. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने तेलंगाना से एफटीए का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया

    केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट के पूर्वावलोकन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की बढ़ती व्यापार साझेदारी, नीतिगत स्थिरता और…

    पूरा पढ़ें →
  8. पर्यटन मंत्रालय

    अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 14वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का शुभांरभ

    केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा अरुणाचल प्रदेश सरकार और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के सहयोग से आयोजित अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट (आईटीएम) के 14वें संस्करण का आज अरुणाचल प्रदेश के तवांग में शुभारंभ…

    पूरा पढ़ें →
  9. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार को लाभांश प्रदान किया

    राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी), जो अनुसूची ‘ए’ की मिनीरत्न कंपनी है, के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. सुभ्रांशु शेखर आचार्य ने 28 अक्टूबर 2026 को एमएसएमई के केंद्रीय मंत्री श्री जीतन…

    पूरा पढ़ें →
  10. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माय भारत(MY Bharat) ने 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 23 ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ कार्यक्रम आयोजित किया

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग के तहत, मेरा युवा भारत(माय भारत), ने आज 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के महाविद्यालयों एवं संस्थानों में ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना…

    पूरा पढ़ें →
↑