आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय Read in English

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने स्वच्छ दिल्ली के लिए एक साझा रोडमैप तैयार करने हेतु सहभागी कार्यशाला आयोजित की

Key details of this update
DetailInformation
Date31 October 2026 (Saturday)
Time4:18 PM
Topic / Ministryआवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (729 words)

राजधानी विकास विभाग, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने 'स्वच्छ भारत मिशन-शहरी' के सहयोग से 'स्वच्छ दिल्ली के लिए एक साझा रोडमैप' तैयार करने पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें स्वच्छता निरीक्षक, पर्यवेक्षक, शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारी और प्रमुख हितधारक एक साथ आए और राष्ट्रीय राजधानी को अधिक स्वच्छ, स्वस्थ और रहने योग्य बनाने के व्यावहारिक समाधानों पर मिलकर चर्चा की। इस कार्यशाला में राजधानी विकास विभाग, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की सचिव सुश्री डी. थारा के साथ-साथ नई दिल्‍ली नगरपालिका परिषद, दिल्‍ली नगर निगम, दिल्‍ली विकास प्राधिकरण एवं आवासन और शहरी कार्य के मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

'स्वच्छ दिल्ली के लिए एक साझा रोडमैप की योजना' नामक इस कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न हितधारकों को एक साथ लाना था ताकि वे इन चुनौतियों को समझ सकें और मिलकर व्यावहारिक समाधान तैयार कर सकें। पहली बार, शीर्ष स्तर से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारी और कर्मचारी एक साझा मंच पर आए ताकि वे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकें और एक स्वच्छ दिल्ली की दिशा में सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का रास्ता तय कर सकें।

सफाई कर्मचारी, जो सेवा प्रदान करने के काम में सबसे आगे होते हैं, वे रोज़मर्रा की व्यावहारिक चुनौतियों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी दे सकते हैं। इससे अन्य हितधारकों को नीतिगत उपायों के साथ-साथ ज़मीनी स्तर पर लागू होने वाले व्यावहारिक समाधानों पर विचार-मंथन करने और नए तरीके खोजने में सहायता मिलती है। दिल्ली में स्वच्छता को प्रभावित करने वाली मुख्य चुनौतियों की पहचान करने और ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे हितधारकों से जानकारी जुटाने के लिए प्रतिभागियों के बीच एक ऑनलाइन डिजिटल पोल (सर्वेक्षण) कराया गया। इस प्रक्रिया से कामकाज में कमियों, नागरिकों के व्यवहार, सेवा प्रदान करने में आने वाली चुनौतियों और सुधार के अवसरों के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई।

शहरी स्वच्छता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आमंत्रित स्वच्छता निरीक्षकों और पर्यवेक्षकों को पूरे शहर में साफ-सफाई बनाए रखने के उनके समर्पित प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यशाला की शुरुआत ब्रह्माकुमारीज़ के आध्यात्मिक गुरु बीके हुसैन के प्रेरणादायक संबोधन से हुई।

इस कार्यशाला का एक मुख्य आकर्षण दस महत्वपूर्ण सवालों पर आधारित विस्तृत और संवादात्मक चर्चा थी जिसका उद्देश्य 'स्वच्छ दिल्ली' के लिए एक सामूहिक रोडमैप तैयार करना था। इन चर्चाओं में शहरी स्वच्छता से जुड़ी कुछ सबसे गंभीर चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इनमें शामिल थे: भारी निवेश और प्रयासों के बावजूद दिल्ली में साफ-सफाई की समस्या क्यों बनी हुई है; घर-घर जाकर कचरा उठाने की व्यवस्था को अधिक कुशल और नियमित बनाकर शहर को 'बिन-लेस' बनाने की रणनीतियां; बार-बार कचरा जमा होने वाले स्थानों (जीवीपी) की समस्या; कचरे को जल स्रोतों में जाने से रोकने के उपाय; और यह सुनिश्चित करना कि सार्वजनिक शौचालय पूरे दिन साफ, सुरक्षित और चालू रहें। चर्चाओं में नागरिकों की शिकायतों के निवारण तंत्र को बेहतर बनाने के तरीकों पर भी विचार किया गया। इस दौरान सफल उदाहरणों को 'सफलता की कहानी' के रूप में पेश किया गया, साथ ही ऐसी तस्वीरें और घटनाएं भी साझा की गई जिन पर विशेष ध्यान देने और निश्चित उपाय करने की आवश्यकता है।

इस चर्चा में स्वच्छता कर्मियों, निरीक्षकों, पर्यवेक्षकों, शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों और नीति-निर्माताओं के विचार शामिल किए गए। इसका उद्देश्य दिल्ली में शहरी स्वच्छता व्‍यवस्‍थाओं को मजबूत करने और साफ-सफाई के स्तर को बेहतर बनाने के लिए जवाबदेही तय करने पर एक सामूहिक संवाद को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर राजधानी विकास विभाग, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की सचिव, सुश्री डी. थारा ने दिल्ली में स्वच्छता के मानकों को सुधारने के लिए स्वच्छता निरीक्षकों और पर्यवेक्षकों के अथक प्रयासों और उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा, "किसी भी नगर निकाय का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा उसका स्वच्छता कार्यबल होता है – यानी स्वच्छता निरीक्षक और अन्य कर्मचारी। जहाँ एक डॉक्टर बीमारी का पता लगाने के बाद दवा देता है, वहीं हमारी टीम डॉक्टर के काम करने से पहले ही सक्रिय हो जाती है। हम सबके लिए साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करके बीमारियों को रोकते हैं। हम समाज को वास्तव में स्वास्थ्य प्रदान करने वाले लोग हैं, क्योंकि हमारा स्वच्छता का काम बीमारियों को कम करता है और नागरिकों को एक स्वस्थ और बेहतर जीवन जीने में मदद करता है।"

कार्यशाला का समापन सभी हितधारकों की एक साझा प्रतिबद्धता के साथ हुआ। सभी ने मिलकर ऐसे व्यावहारिक, नागरिक-केंद्रित और परिणाम-उन्मुख उपाय लागू करने का संकल्प लिया जो दिल्ली को और अधिक स्वच्छ बनाने में योगदान देंगे।

पीके/केसी/आरटी/पीपी/आर

इसी विषय से और: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

View all इसी विषय से और: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
  1. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    भारत से अंताल्या तक: दिल्ली घोषणा-पत्र 2026 में सीओपी 31 से पहले जलवायु कार्रवाई के लिए बहुस्तरीय सहयोग मजबूत बनाने का आह्वान

    दो दिवसीय द्वितीय एराइज सिटीज सम्मेलन 2026 नई दिल्ली में 28 अक्टूबर, 2026 को वैश्विक जलवायु लक्ष्यों के लिए स्थानीय कार्रवाई पर दिल्ली घोषणा-पत्र 2026 अपनाने के साथ संपन्न हुआ। यह सम्मेलन…

    पूरा पढ़ें →
  2. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    ‘हमारे शहरों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए साझा प्रतिबद्धता का अवसर’: श्री तोखन साहू, माननीय राज्य मंत्री, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने एराइज़ सिटीज़ फोरम 2026 का उद्घाटन किया

    एराइज़ सिटीज़ फोरम का दूसरा संस्करण आज नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में शुरू हुआ। दो दिवसीय इस फोरम का आयोजन आईसीएलईआई साउथ एशिया द्वारा, राष्ट्रीय शहरी मामलों संस्थान (एनआईयूए) के…

    पूरा पढ़ें →
  3. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में शहरी प्रशासन, योजना और सेवाओं की आपूर्ति को मजबूत करने संबंधी व्यावहारिक सुझावों के साथ ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026’ संपन्न

    ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में शहरी प्रशासन, योजना और सेवाओं की आपूर्ति को मजबूत करने संबंधी व्यावहारिक सुझावों के साथ आज भुवनेश्वर में ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026’ संपन्न हुआ। समापन भाषण…

    पूरा पढ़ें →
  4. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    लगभग 1,500 प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों की भागीदारी के साथ भुवनेश्वर में 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन और प्रदर्शनी का समापन हुआ

    19वां अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026 आज ओडिशा के भुवनेश्वर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री, श्री मनोहर लाल ने समापन…

    पूरा पढ़ें →
  5. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026 का ओडिशा के भुवनेश्वर में उद्घाटन

    केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने ओडिशा के भुवनेश्वर में दूसरे राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन का उद्घाटन किया। 24 और 25 अक्टूबर 2026 को होने वाले इस सम्मेलन का…

    पूरा पढ़ें →
  6. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    आवास और शहरी कार्य मंत्रालय 23–24 अक्टूबर 2026 को भुवनेश्वर में 19वीं अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी आयोजित करेगा

    भारत सरकार का आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA), ओडिशा सरकार के सहयोग से, इस सप्ताह भुवनेश्वर में दो प्रमुख आयोजन कर रहा है। 19वीं अर्बन मोबिलिटी इंडिया (UMI) सम्मेलन एवं प्रदर्शनी…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    एम एस एम ई मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, ‘उद्यमी मित्र’ और ‘उद्यम प्रभा’ पत्रिकाओं का विमोचन

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एम एस एम ई) मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक 28 अक्टूबर, 2026 को डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, एम एस एम…

    पूरा पढ़ें →
  2. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    ईपीएफओ कल अपना नई दिल्ली में 74वाँ स्थापना दिवस मनाएगा

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कल नई दिल्ली में अपना 74वाँ स्थापना दिवस मनाएगा। श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस समारोह…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम ने भारतीय वायु सेना के वायु सेना प्रमुख के रूप में आधिकारिक तौर पर कार्यभार ग्रहण किया

    एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम ने 31 अक्टूबर 2026 को भारतीय वायु सेना के 29वें वायु सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने एयर…

    पूरा पढ़ें →
  4. कार्मिक

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गवर्नेंस में समावेशी क्षमता निर्माण के लिए आईआईपीए की देशव्यापी पहुंच की स्थिति बताई

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह…

    पूरा पढ़ें →
  5. संसदीय कार्य मंत्रालय

    संसदीय कार्य मंत्रालय ने स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन और डिजिटल शासन पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘विशेष अभियान 6.0’ का समापन किया

    संसदीय कार्य मंत्रालय ने 'विशेष अभियान 6.0' में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की। 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक चला यह अभियान, सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को स्थायी रूप से लागू करने…

    पूरा पढ़ें →
  6. वस्‍त्र मंत्रालय

    भारत सरकार ने कपास के आयात पर सीमा शुल्क में छूट को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाया

    भारत सरकार ने घरेलू वस्त्र उद्योग में कच्चे माल संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कपास के आयात पर मौजूदा सीमा शुल्क छूट को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है।…

    पूरा पढ़ें →
  7. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर (लक्ष्य कंपनी) की इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य कंपनी) की इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्तावित सौदे के तहत,…

    पूरा पढ़ें →
  8. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

    सीसीआई ने एमआईएच पेमेंट्स होल्डिंग्स बी.वी. द्वारा नवी लिमिटेड में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एमआईएच पेमेंट्स होल्डिंग्स बी.वी. द्वारा नवी लिमिटेड में कुछ शेयरहोल्डिंग के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन में एमआईएच पेमेंट्स होल्डिंग्स बीवी (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा नवी…

    पूरा पढ़ें →
  9. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सैफायर फूड्स इंडिया के देवयानी इंटरनेशनल में विलय तथा संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सैफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड का देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड में विलय तथा संबंधित लेन-देन को मंजूरी प्रदान की है। प्रस्तावित संयोजन के तहत सैफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड(सैफायर) का देवयानी…

    पूरा पढ़ें →
  10. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स लिमिटेड(अधिग्रहणकर्ता) द्वारा सोलेनर्जी पावर(लक्षित कंपनी) की 100% जारी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स लिमिटेड(अधिग्रहणकर्ता) द्वारा सोलेनर्जी पावर प्राइवेट लिमिटेड(लक्षित कंपनी) की 100-प्रतिशत जारी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की है। प्रस्तावित संयोजन के तहत अधिग्रहणकर्ता द्वारा…

    पूरा पढ़ें →
↑