लोकसभा सचिवालय Read in English

लोकसभा अध्यक्ष ने भारत के आध्यात्मिक पुनर्जागरण, सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण में गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की

Key details of this update
DetailInformation
Date31 October 2026 (Saturday)
Time1:32 PM
Topic / Ministryलोकसभा सचिवालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time6 min (1,155 words)

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर, 2026: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज शताब्दी समारोह 2026 के अवसर पर आध्यात्मिक विभूतियों आचार्य श्रीराम शर्मा जी और माता भगवती देवी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की आध्यात्मिक चेतना के जागरण, सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि यह शताब्दी समारोह केवल अतीत को स्मरण करने का अवसर नहीं है, बल्कि एक ऐसी सृजनात्मक क्रांति का उत्सव है, जिसने देशभर में असंख्य लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

नई दिल्ली में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए आचार्य श्रीराम शर्मा जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्री बिरला ने कहा कि आचार्य जी ने अखंड ज्योति के माध्यम से देशभर में आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश फैलाया और व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण के आदर्शों से लोगों को प्रेरित किया। उनका प्रेरणादायी संकल्प, “हम बदलेंगे, युग बदलेगा” देश और दुनिया के लोगों के लिए एक मूल मंत्र बन गया। गायत्री मंत्र और यज्ञ के माध्यम से आचार्य जी ने लोगों को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ा तथा अंतर्मन की शुद्धता और आत्मिक जागरण का मार्ग प्रशस्त किया।

गायत्री परिवार के साथ अपने व्यक्तिगत जुड़ाव का उल्लेख करते हुए श्री बिरला ने कहा कि उन्होंने दूर-दराज के गांवों और ढाणियों में भी आचार्य जी के आध्यात्मिक दर्शन का परिवर्तनकारी प्रभाव देखा है। इस दर्शन ने कठिन परिस्थितियों, अंधविश्वासों और हानिकारक सामाजिक कुरीतियों से उबरने में लोगों का मार्गदर्शन किया। इस आंदोलन ने न केवल लोगों के सामाजिक जीवन में बदलाव लाया, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण और समाज तथा राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ किया।

माता भगवती देवी जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने उनके मातृत्व, करुणा, तप, तपस्या, समर्पण और सेवा से परिपूर्ण असाधारण जीवन को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि माता जी का योगदान केवल आध्यात्मिक जागरण तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने सामाजिक परिवर्तन और महिला सशक्तीकरण के एक महत्वपूर्ण आंदोलन का नेतृत्व किया। यह वह समय था, जब देशभर की महिलाएं अनेक सामाजिक चुनौतियों और कुरीतियों का सामना कर रही थीं। श्री बिरला ने कहा कि माता जी ने महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करने, आत्मविश्वास विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं इस बात का प्रमाण हैं कि परिवार में महिला के व्यक्तित्व का विकास पूरे परिवार और समाज की प्रगति का आधार बनता है। उनके मातृत्व और वात्सल्यपूर्ण मार्गदर्शन ने असंख्य महिलाओं के जीवन को परिवर्तित किया तथा उनके सामाजिक एवं आध्यात्मिक सशक्तीकरण को नई गति प्रदान की। उन्होंने आगे कहा कि महिला सशक्तीकरण की यह दृष्टि आज देश में संचालित विभिन्न पहलों में भी परिलक्षित होती है। आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कारों पर आधारित वातावरण सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने, परिवारों को सुदृढ़ बनाने और प्रगतिशील समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

श्री बिरला ने भारतीय आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक ज्ञान और मूल्यपरक दर्शन को विश्व के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने के लिए गायत्री परिवार के निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन विभिन्न देशों में अपने कार्यों के माध्यम से समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण के आदर्शों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने आध्यात्मिकता, संस्कृति और भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की।

आचार्य जी द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय का उल्लेख करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के प्रारंभिक चरण से ही वहां आध्यात्मिकता, सांस्कृतिक मूल्यों और चरित्र निर्माण पर दिया जाने वाला बल सराहनीय है। उन्होंने मूल्यपरक शिक्षा, नारी जागरण एवं सशक्तीकरण तथा सामाजिक सुधार के क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने डॉ. चिन्मय पांड्या जी की भी सराहना की, जो भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को विश्वभर में पहुंचाने के साथ-साथ लोगों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम परिवर्तनों से भी परिचित करा रहे हैं। समकालीन विश्व में आध्यात्मिकता की प्रासंगिकता पर बल देते हुए श्री बिरला ने कहा कि आज जब अनेक देशों में लोग तनाव और अवसाद का सामना कर रहे हैं, तब आंतरिक शांति, आध्यात्मिक शक्ति और उद्देश्यपूर्ण जीवन का संदेश और भी महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार का आध्यात्मिक केंद्र लोगों को मानसिक शांति, आत्मविश्वास, संकल्प शक्ति और जीवन को सही दिशा प्रदान करने का कार्य कर रहा है। श्री बिरला ने गायत्री परिवार से आह्वान किया कि वह अखंड ज्योति के प्रकाश को गांव-गांव और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रखे। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह अभियान तब तक जारी रहना चाहिए, जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन न आ जाए। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता, धर्म, संस्कृति, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण के आदर्श इस प्रयास के केंद्र में बने रहने चाहिए।

गायत्री परिवार के निरंतर योगदान पर विश्वास व्यक्त करते हुए श्री बिरला ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा जी और माता भगवती देवी जी द्वारा प्रज्वलित आध्यात्मिक ऊर्जा और चेतना इसी प्रकार जन-जीवन को आलोकित करती रहेगी तथा एक समरस, जागरूक और विकसित समाज की नींव को सुदृढ़ करती रहेगी।

परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के धरती पर अवतरण के 100 वर्ष, अखण्ड दीपक के प्राकट्य के 100 वर्ष तथा परम पूज्य गुरुदेव पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की तप-साधना के 100 वर्ष पूर्ण होने के पावन उपलक्ष्य में नई दिल्ली में आयोजित शताब्दी समारोह में सम्मिलित होकर देश-विदेश से पधारे गायत्री परिवार के परिजनों एवं श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस अवसर पर माताजी को सादर नमन करते हुए उनके सम्मान में जारी स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। अखण्ड दीपक का दिव्य प्रकाश उस महान तप-साधना और युग निर्माण के संकल्प का प्रतीक है, जिसे परम पूज्य गुरुदेव ने अपने साधनामय जीवन से साकार किया। मुझे भी अनेक अवसरों पर पावन अखण्ड दीपक के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। माताजी का त्याग, तप, सेवा और लोकमंगल के प्रति समर्पण भारतीय आध्यात्मिक परंपरा की अमूल्य विरासत है। माताजी के जीवन-दर्शन का विशिष्ट पक्ष नारी जागरण और महिला सशक्तीकरण रहा। वर्ष 1975 में उनके नेतृत्व में आरंभ हुआ महिला जागरण अभियान महिलाओं को अपनी सामर्थ्य पहचानने और समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देने वाला दूरदर्शी प्रयास था। उन्होंने साधना, सेवा और संस्कार को जीवन के आचरण, कर्तव्यनिष्ठा, करुणा और परोपकार का आधार बनाया। अखण्ड दीपक से प्रज्वलित आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने और ज्योति से ज्योति जलाकर राष्ट्र एवं मानवता के नवजागरण का संकल्प आज भी प्रासंगिक है। विकसित भारत की यात्रा में चरित्र निर्माण, मूल्यपरक शिक्षा और सामाजिक समरसता का विशेष महत्त्व है। माताजी की सबसे बड़ी विरासत यही है कि उन्होंने सामान्य जन को भी लोकमंगल के महान उद्देश्य से जोड़ा। इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के समर्पित साधकों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूँ। मेरी कामना है कि सेवा, संस्कार और मानव कल्याण का यह यज्ञ निरंतर प्रज्वलित रहे तथा यह आध्यात्मिक आलोक आने वाले समय में राष्ट्र और विश्व के नव निर्माण का पथ प्रशस्त करता रहे। @awgpofficial @dsvvofficial @JM_Scindia

इसी विषय से और: लोकसभा सचिवालय

View all इसी विषय से और: लोकसभा सचिवालय
  1. लोकसभा सचिवालय

    पुस्तकें जीवन को बदलने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम हैं: लोक सभा अध्यक्ष

    नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2026: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज इस बात पर जोर दिया कि पुस्तकें केवल जानकारी का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन को बदलने, दृष्टिकोण को व्यापक…

    पूरा पढ़ें →
  2. लोकसभा सचिवालय

    लोकसभा अध्यक्ष ने लोकतंत्र में विचारों की भिन्नता के बावजूद आपसी सम्मान बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया

    लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज इस बात पर बल दिया कि लोकतंत्र में विचारों और दृष्टिकोणों में भिन्नता होना स्वाभाविक है, लेकिन असहमति व्यक्त करते समय परस्पर सम्मान और…

    पूरा पढ़ें →
  3. लोकसभा सचिवालय

    संयुक्त घोषणा 12वाँ ब्रिक्स संसदीय मंच नई दिल्ली, भारत 26-27 अक्टूबर 2026

    1. हम, ब्रिक्स के सदस्य देशों—ब्राज़ील संघीय गणराज्य, चीन जनवादी गणराज्य, मिस्र अरब गणराज्य, इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य, भारत गणराज्य, इंडोनेशिया गणराज्य, ईरान इस्लामी गणराज्य, रूसी संघ, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य और संयुक्त…

    पूरा पढ़ें →
  4. लोकसभा सचिवालय

    संयुक्त घोषणा-पत्र को अंगीकृत करने के बाद नई दिल्ली में 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच संपन्न हुआ

    12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, जिसका उद्घाटन कल लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने किया था, आज एक संयुक्त घोषणा-पत्र को अंगीकृत करने के बाद संपन्न हो गया। इस घोषणा-पत्र में औपचारिक…

    पूरा पढ़ें →
  5. लोकसभा सचिवालय

    12वें BRICS संसदीय मंच, 2026 के समापन सत्र में माननीय लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी के संबोधन का मूल पाठ

    BRICS के सदस्य एवं भागीदार देशों की संसदों के माननीय पीठासीन अधिकारीगण, विशिष्ट प्रतिनिधिगण, और देवियो और सज्जनो, 12वें BRICS संसदीय मंच के समापन के इस अवसर पर पिछले दो दिनों में…

    पूरा पढ़ें →
  6. लोकसभा सचिवालय

    लोक सभा अध्यक्ष ने ब्रिक्स संसदों से मानवीय निगरानी को सर्वोपरि रखते हुए नैतिक, उत्तरदायी और पारदर्शी तकनीक को बढ़ावा देने का आह्वान किया

    नई दिल्ली, 26 अक्टूबर 2026: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज ब्रिक्स संसदों से मानवीय निगरानी को सर्वोपरि रखते हुए नैतिक, उत्तरदायी और पारदर्शी तकनीक को बढ़ावा देने का आग्रह…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित ‘एकता दौड़’ का शुभारंभ किया

    इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी के देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही हम सरदार…

    पूरा पढ़ें →
  2. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज 31 अक्तूबर, 2026 को राष्ट्रपति भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले, उन्होंने सरदार पटेल चौक,…

    पूरा पढ़ें →
  3. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी.नड्डा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी.नड्डा ने आज कर्तव्य भवन-1, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, दोनों के अधिकारियों…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के 'लौह पुरुष' और अखंड भारत के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपना…

    पूरा पढ़ें →
  5. Prime Minister's Office

    Prime Minister pays tribute to Sardar Vallabhbhai Patel on his birth anniversary

    The Prime Minister, Shri Narendra Modi paid homage to Sardar Vallabhbhai Patel, the Iron Man of India and the architect of a united India, on his birth anniversary. The Prime Minister said…

    पूरा पढ़ें →
  6. वस्‍त्र मंत्रालय

    माननीय प्रधानमंत्री ने गुजरात के एकता नगर में भारत पर्व 2026 में सीसीआईसी पवेलियन का दौरा किया

    वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत भारत सरकार का एक उद्यम, सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईसी), गुजरात के केवड़िया के एकता नगर में चल रहे भारत पर्व 2026 में भाग ले…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को एनवीएस-03 को ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ18 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) में भारत के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को एनवीएस-03 को ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ18 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा…

    पूरा पढ़ें →
  8. गृह मंत्रालय

    विभिन्न राज्यों/संघशासित प्रदेशों/CAPFs/CPOs के 490 कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’

    विभिन्न राज्यों/संघशासित प्रदेशों/केन्द्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (CAPFs)/ केन्द्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) के 490 कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए 'केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' से सम्मानित किया गया है। ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’…

    पूरा पढ़ें →
  9. PIB Backgrounder

    भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज

    व्यापक ईपीएफओ कवरेज, डिजिटल सुधारों और कल्याणकारी पहलों के माध्यम से भारत के सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार हुआ है। ईपीएफओ पात्र सदस्यों को भविष्य निधि बचत, पेंशन और बीमा लाभ प्रदान…

    पूरा पढ़ें →
  10. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    ग्रामीण संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए पीएमजीएसवाई-IV के तहत मिजोरम में नई सड़क निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी

    पीएमजीएसवाई-IV (बैच-1, वित्त वर्ष 2026-27) के तहत 45 सड़क कार्यों (509.54 कि.मी) जिनका मूल्य रु. 710.40 करोड़ है, का प्रस्ताव मंत्रालय द्वारा स्वीकृत किया गया है जिससे 48 बसावटों को पहली बार…

    पूरा पढ़ें →
↑