संसदीय कार्य मंत्रालय Read in English

संसदीय कार्य मंत्रालय ने स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन और डिजिटल शासन पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘विशेष अभियान 6.0’ का समापन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date31 October 2026 (Saturday)
Time3:15 PM
Topic / Ministryसंसदीय कार्य मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (501 words)

संसदीय कार्य मंत्रालय ने 'विशेष अभियान 6.0' में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की। 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक चला यह अभियान, सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को स्थायी रूप से लागू करने और लंबित मामलों को कम करने पर केंद्रित था। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर स्वच्छता में सुधार करना, रिकॉर्ड प्रबंधन को मजबूत बनाना, लंबित मामलों की समीक्षा करना और कुशल तथा टिकाऊ प्रशासनिक कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देना था।

भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का लक्ष्य सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को एक स्थायी व्यवस्था बनाना है। साथ ही, व्यवस्थित रिकॉर्ड प्रबंधन, लंबित मामलों के समय पर निपटारे और कार्यालय की जगह के बेहतर उपयोग के जरिए प्रशासनिक कार्यक्षमता को बढ़ाना भी इसका उद्देश्य है।

मंत्रालय ने अभियान की तैयारी के चरण में रिकॉर्ड प्रबंधन, स्वच्छता और बेकार हो चुकी सामग्रियों को हटाने से जुड़े लक्ष्य तय किए थे। इसके बाद, कार्यान्वयन चरण में इन लक्ष्यों को प्राप्‍त करने और कार्यालय के कामकाज की समग्र कार्यक्षमता में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास किए गए।

विशेष अभियान 6.0 के तहत मुख्य उपलब्धियां

रिकॉर्ड प्रबंधन: मंत्रालय ने इस अभियान के अंतर्गत चिन्हित की गई सभी भौतिक फाइलों और ई-फाइलों की समीक्षा की। समीक्षा के लिए कुल 134 भौतिक फाइलें चिन्हित की गई थी जिनमें से 58 फाइलों को हटाने के लिए चुना गया और उन्हें हटा दिया गया है। वहीं, 200 ई-फाइलों की समीक्षा की गई और 117 ई-फाइलों को बंद कर दिया गया। इन प्रयासों से रिकॉर्ड प्रबंधन को व्यवस्थित करने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने में सहायता मिली।

स्वच्छता और कार्यस्थल में सुधार: इस अभियान ने साफ-सुथरे, व्यवस्थित और कुशल कार्यस्थल बनाए रखने के महत्व को और मजबूत किया। स्वच्छता और कार्यस्थल प्रबंधन मुख्य केंद्र बिंदु रहे जिसमें कार्यालय के दैनिक कामकाज के एक अभिन्न अंग के रूप में स्वच्छता को बनाए रखने पर जोर दिया गया।

संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव और अपर सचिव के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मंत्रालय के विभिन्न अनुभागों/कार्यालयों में स्वच्छता और साफ-सफाई के मानकों का आकलन करने के लिए निरीक्षण किए गए।

डिजिटल और पेपरलेस शासन: मंत्रालय विभिन्न ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्मों के माध्यम से डिजिटल और पेपरलेस कामकाज को बढ़ावा दे रहा है। इनमें ई-ऑफिस, ई-एचआरएमएस, कंसल्टेटिव कमिटी मैनेजमेंट सिस्टम, सबऑर्डिनेट लेजिस्लेशन मैनेजमेंट सिस्टम, नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन, ओएएमएस और नेशनल यूथ पार्लियामेंट पोर्टल शामिल हैं। ये प्लेटफॉर्म प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करते हैं, भौतिक रिकॉर्ड पर निर्भरता कम करते हैं, और पारदर्शिता तथा कार्यकुशलता को बढ़ावा देते हैं।

मंत्रालय की एक प्रमुख पहल, 'नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन', राज्य विधानसभाओं के पेपरलेस कामकाज में सहायता कर रही है। इससे विधायी प्रक्रियाओं में कार्यकुशलता आती है और पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल शासन व्यवस्था को बढ़ावा मिलता है।

'विशेष अभियान 6.0' ने व्यवस्थित रिकॉर्ड प्रबंधन, डिजिटल बदलाव और एक स्वच्छ तथा सुव्यवस्थित कार्य-वातावरण के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। मंत्रालय इस अभियान की अवधि समाप्त होने के बाद भी इन प्रयासों को जारी रखेगा और स्वच्छता, कार्यकुशलता तथा टिकाऊ तौर-तरीकों को अपने दैनिक कामकाज का हिस्सा बनाए रखेगा।

पीके/केसी/आरटी/पीपी/आर

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    एम एस एम ई मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, ‘उद्यमी मित्र’ और ‘उद्यम प्रभा’ पत्रिकाओं का विमोचन

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एम एस एम ई) मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक 28 अक्टूबर, 2026 को डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, एम एस एम…

    पूरा पढ़ें →
  2. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    ईपीएफओ कल अपना नई दिल्ली में 74वाँ स्थापना दिवस मनाएगा

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कल नई दिल्ली में अपना 74वाँ स्थापना दिवस मनाएगा। श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस समारोह…

    पूरा पढ़ें →
  3. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने स्वच्छ दिल्ली के लिए एक साझा रोडमैप तैयार करने हेतु सहभागी कार्यशाला आयोजित की

    राजधानी विकास विभाग, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने 'स्वच्छ भारत मिशन-शहरी' के सहयोग से 'स्वच्छ दिल्ली के लिए एक साझा रोडमैप' तैयार करने पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें स्वच्छता…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    एयर चीफ मार्शल एपी सिंह देश की 42 वर्षों की विशिष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए

    भारतीय वायु सेना के वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम 31 अक्टूबर, 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके साथ ही राष्ट्र की 42 वर्षों तक की गई…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम ने भारतीय वायु सेना के वायु सेना प्रमुख के रूप में आधिकारिक तौर पर कार्यभार ग्रहण किया

    एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम ने 31 अक्टूबर 2026 को भारतीय वायु सेना के 29वें वायु सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने एयर…

    पूरा पढ़ें →
  6. कार्मिक

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गवर्नेंस में समावेशी क्षमता निर्माण के लिए आईआईपीए की देशव्यापी पहुंच की स्थिति बताई

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह…

    पूरा पढ़ें →
  7. वस्‍त्र मंत्रालय

    भारत सरकार ने कपास के आयात पर सीमा शुल्क में छूट को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाया

    भारत सरकार ने घरेलू वस्त्र उद्योग में कच्चे माल संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कपास के आयात पर मौजूदा सीमा शुल्क छूट को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है।…

    पूरा पढ़ें →
  8. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर (लक्ष्य कंपनी) की इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य कंपनी) की इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्तावित सौदे के तहत,…

    पूरा पढ़ें →
  9. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

    सीसीआई ने एमआईएच पेमेंट्स होल्डिंग्स बी.वी. द्वारा नवी लिमिटेड में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एमआईएच पेमेंट्स होल्डिंग्स बी.वी. द्वारा नवी लिमिटेड में कुछ शेयरहोल्डिंग के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन में एमआईएच पेमेंट्स होल्डिंग्स बीवी (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा नवी…

    पूरा पढ़ें →
  10. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सैफायर फूड्स इंडिया के देवयानी इंटरनेशनल में विलय तथा संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सैफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड का देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड में विलय तथा संबंधित लेन-देन को मंजूरी प्रदान की है। प्रस्तावित संयोजन के तहत सैफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड(सैफायर) का देवयानी…

    पूरा पढ़ें →
↑