जनजातीय कार्य मंत्रालय Read in English

हैदराबाद स्थित कान्हा शांति वनम में जनजातीय चिकित्सकों के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय अभिविन्यास कार्यक्रम

Key details of this update
DetailInformation
Date02 November 2026 (Monday)
Time11:28 AM
Topic / Ministryजनजातीय कार्य मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (539 words)

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने जनजातीय स्वास्थ्य संस्थागत परिवर्तन (जनहित) पहल के अंतर्गत भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर-एनआईएचआर), भुवनेश्वर के सहयोग से 1-2 नवंबर 2026 को हैदराबाद स्थित कान्हा शांति वनम, में सार्वजनिक स्वास्थ्य पर जनजातीय चिकित्सकों के लिए राष्ट्रीय अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया। जनजातीय कार्य मंत्रालय के अपर सचिव श्री मनीष ठाकुर और आईसीएमआर-एनआईएचआर, भुवनेश्वर के निदेशक, डॉ. संघमित्रा पति ने, कान्हा शांति वनम, हैदराबाद के सभागार में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनजातीय कल्याण, तेलंगाना के विशेष सचिव और निदेशक, आईएएस श्री बी. एम. संतोष, जनजातीय सांस्कृतिक अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (टीसीआर एंड टीआई), तेलंगाना के निदेशक, डॉ. वी. समुजवाला, और जनजातीय कार्य मंत्रालय और आईसीएमआर-एनआईएचआर, भुवनेश्वर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े के पहले दिन इस ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ समावेशी स्वास्थ्य और क्षमता विकास के माध्यम से भारत के जनजातीय समुदायों को सम्मानित करने और सशक्त बनाने की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

कार्यक्रम के पहले चरण में देश के नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरलम, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना और दादरा और नगर हवेली) के राज्य जनजातीय कल्याण विभागों द्वारा नामित लगभग 550 आदिवासी चिकित्सक भाग ले रहे हैं। अभिविन्यास कार्यक्रम का उद्देश्य प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दों पर जनजातीय चिकित्सक को उन्मुख करना और सामान्य बीमारियों की उनकी समझ को मजबूत करना, खतरे के संकेतों की शीघ्र पहचान करना और समय पर चिकित्सा देखभाल के लिए उचित बनाना है। जनजातीय समुदायों में चिकित्सक की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए, यह पहल आवश्यक स्वास्थ्य प्रथाओं के बारे में उनकी जागरूकता बढ़ाने और औपचारिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के साथ जुड़ाव को प्रोत्साहित करने का प्रयास है।

इस दो दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम में सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंताओं की एक विस्तृत श्रृंखला को संबोधित करने वाले तीन प्रशिक्षण मॉड्यूल शामिल होंगे। इनमें संचारी और वेक्टर जनित रोग, त्वचा रोग, गैर-संचारी रोग, चयापचय और रक्त विकार, यकृत रोग और मानसिक स्वास्थ्य स्थितियां शामिल हैं। सत्र में सर्पदंश, बिच्छू और अन्य डंक, जानवरों के काटने, चोटों, आंख और कान के विकारों, मौखिक स्वास्थ्य; और नवजात और शिशु की देखभाल आदि के लिए उपयुक्त चिकित्सा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा; प्रशिक्षण में एकीकृत अभ्यास, समीक्षा सत्र, प्रशिक्षण के पश्चात मूल्यांकन और सीखने को सुदृढ़ करने और अभिविन्यास की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए प्रतिभागियों की प्रतिक्रिया भी शामिल होगी।

विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी 2 दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें प्रभावी संचार और सीखने की सुविधा के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में प्रशिक्षण सत्रों की राज्यवार व्यवस्था की जाएगी। एम्स, आईसीएमआर, भारतीय गुणवत्ता नियंत्रण, एमएस स्वामीनाथन फाउंडेशन, अमृता संस्थान, कोच्चि, आईआईएचएमआर, बेंगलुरु और पीरामल स्वास्थ्य, महाराष्ट्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए संबंधित भाषाओं में सत्रों को संबोधित करेंगे।

यह कार्यक्रम जनजातीय चिकित्सकों को आवश्यक स्वास्थ्य चिंताओं और उचित चिकित्सा विधियों पर उन्मुख करके, कार्यक्रम सूचित समुदाय-स्तरीय स्वास्थ्य सहायता को बढ़ावा देने और जनजातीय समुदाय प्रथाओं और औपचारिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के बीच सहयोग को मजबूत करने का प्रयास है। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्रालय के समर्थन से आईसीएमआर-एनआईएचआर, भुवनेश्वर द्वारा विकसित यह संरचित क्षमता-विकास मॉड्यूल औपचारिक चिकित्सा प्रणालियों के साथ जनजातीय स्वास्थ्य देखभाल प्रथाओं को एकीकृत करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस कार्यक्रम का समापन 2 नवंबर, 2026 को प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ होगा।

पीके/केसी/आरटी/जेके/एनजे

इसी विषय से और: जनजातीय कार्य मंत्रालय

View all इसी विषय से और: जनजातीय कार्य मंत्रालय
  1. जनजातीय कार्य मंत्रालय

    जनजातीय गौरव दिवस 2026: 1 से 15 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी जनजातीय गौरव समारोह

    जनजातीय कार्य मंत्रालय 1 से 15 नवंबर 2026 तक देशभर में ‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा' मनाएगा। इसका समापन 15 नवंबर को 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘जनजातीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. जनजातीय कार्य मंत्रालय

    वन अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन पर तीसरा क्षेत्रीय समीक्षा सम्मेलन श्रीनगर में आयोजित हुआ

    भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय (एमओटीए) ने आज जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 (एफआरए) के कार्यान्वयन पर तीसरे क्षेत्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  3. जनजातीय कार्य मंत्रालय

    अनुसूचित जनजाति के युवाओं के लिए आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करने हेतु त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

    जनजातीय कार्य मंत्रालय, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसटीएफडीसी) के माध्यम से, ओडिशा के राउरकेला स्थित आजीविका व्यवसाय इनक्यूबेशन केंद्र के जरिए अनुसूचित जनजाति के युवाओं के लिए आजीविका संवर्धन…

    पूरा पढ़ें →
  4. जनजातीय कार्य मंत्रालय

    वन अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन पर दूसरा क्षेत्रीय समीक्षा सम्मेलन कोलकाता में आयोजित किया गया

    जनजातीय कार्य मंत्रालय (एमओटीए), भारत सरकार ने 9 अक्टूबर 2026 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वनवासियों (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 (एफआरए) के कार्यान्वयन पर दूसरा…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. गृह मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार के माध्यम से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है। पर्यटन,…

    पूरा पढ़ें →
  2. लोकसभा सचिवालय

    लोक सभा अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए असहमति का सम्मान करने का आह्वान किया

    लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज कहा कि एक स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र में सहमति और असहमति दोनों का समान महत्व है। उन्होंने कहा कि असहमति का स्वागत और सम्मान…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक जताया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में हुई मृत्यु पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    ओडिशा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम ने प्रधानमंत्री @narendramodi…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में सौर ऊर्जा की भूमिका पर एक लेख साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी और श्री माइक ब्लूमबर्ग का एक लेख साझा किया, जिसमें बताया गया है कि कैसे भारत का स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन गति…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    वायु सेना के स्कूलों ने बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए कार्यक्रम को अपनाया

    वायु सेना के स्कूलों में साइबर सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, वायु मुख्यालय के तत्वावधान में भारतीय वायु सेना शैक्षिक एवं सांस्कृतिक सोसाइटी ने…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एक आलेख साझा किया है कि भारत में सौर ऊर्जा का निरंतर विकास कैसे नए अवसर सृजित कर रहा है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी का एक आलेख साझा किया है जिसमें बताया गया है कि भारत में सौर ऊर्जा का निरंतर विकास किस प्रकार नए…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों के महत्व को रेखांकित करने वाले संस्कृत सुभाषित को साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्थायी सफलता प्राप्त करने में दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों के महत्व को रेखांकित करने वाले एक संस्कृत सुभाषित को साझा किया। सुव्याहृतानि धीराणां फलतः परिचिन्त्य यः।…

    पूरा पढ़ें →
  9. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    डीपीआईआईटी ने कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 का क्रियान्वयन किया

    उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) अपने संबद्ध कार्यालयों के साथ प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के मार्गदर्शन में विशेष अभियान 6 का क्रियान्वयन कर रहा है। इस अभियान…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    आत्मनिर्भर भारत: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट

    रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए आठ नेक्स्ट जेनरेशन कोरवेट (एनजीसी) की खरीद हेतु गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) के साथ 53,866.50 करोड़ रुपये…

    पूरा पढ़ें →
↑