गृह मंत्रालय Read in English

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है

Key details of this update
DetailInformation
Date02 November 2026 (Monday)
Time4:17 PM
Topic / Ministryगृह मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (638 words)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार के माध्यम से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है।

पर्यटन, चिकित्सा तथा शिक्षा के लिए भारत आने वाले विदेशियों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि हुई है और सभी राज्यों में FRROs नियुक्त करने की जरूरत महसूस की गई है। इससे सेवा तक पहुँच सुनिश्चित होगी, नियामक अनुपालन बेहतर होगा और भारत को एक आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रोत्साहन मिलेगा। इस आवश्यकता को देखते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने वर्ष 2027 तक सभी राज्यों की राजधानी में FRRO कार्यालयों की स्थापना करने का निर्देश दिया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के उपर्युक्त निर्देशों के अनुपालन में वर्ष 2025 से पांच राज्यों की राजधानियों में पांच नए FRRO कार्यालय स्थापित किए गए हैं। जयपुर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी में तीन FRRO कार्यालय वर्ष 2025 में स्थापित किए गए। इससे पहले ये क्रमशः दिल्ली, अमृतसर और कोलकाता स्थित FRRO के अधिकार क्षेत्र में थे।

इस वर्ष आइजोल (मिजोरम) और अमरावती (आंध्र प्रदेश) में दो नए FRRO कार्यालय स्थापित किए गए हैं। इससे पहले आइजोल FRRO कोलकाता के अधिकार क्षेत्र में था, जबकि अमरावती FRRO हैदराबाद के अधिकार क्षेत्र में था। हाल ही में तीन नए FRRO कोहिमा (नगालैंड), अगरतला (त्रिपुरा) और भुवनेश्वर (ओडिशा) में अधिसूचित किए गए हैं। इससे पहले कोहिमा और अगरतला FRRO कोलकाता के अधिकार क्षेत्र में थे, जबकि भुवनेश्वर FRRO हैदराबाद के अधिकार क्षेत्र में था।

देश में FRROs की कुल संख्या अब बढ़कर 20 हो गई है। ये कार्यालय अहमदाबाद, अमरावती, अमृतसर, आइजोल, अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, कालिकट, चेन्नई, कोच्चि, चंडीगढ़, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, कोहिमा, कोझिकोड, लखनऊ, मुंबई और तिरुवनंतपुरम में स्थित हैं।

भारत सरकार शेष राज्यों, जैसे – बिहार, गोवा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर तथा मेघालय में FRRO की स्थापना पर सक्रिय रूप से काम कर रही है। इससे भारत आने वाले विदेशियों को वीजा विस्तार, रूपांतरण, इमिग्रेशन अनुपालन तथा कानूनी सुरक्षा जैसी विभिन्न कांसुलर सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी। यह विस्तार स्थानीय स्तर पर संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करेगा, राज्य प्राधिकरणों के साथ समन्वय को बेहतर बनाएगा, वैध विदेशी आगंतुकों को सुविधा प्रदान करेगा और इमिग्रेशन कानून एवं राष्ट्रीय सुरक्षा आवश्यकताओं के प्रभावी कार्यान्वयन को मजबूत करेगा।

विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार का दोहरा फोकस विदेशियों की भारत में वैध यात्रा एवं प्रवास को सुविधाजनक बनाने तथा इमिग्रेशन कानूनों एवं सुरक्षा आवश्यकताओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने पर है। इमिग्रेशन एवं विदेशी अधिनियम, 2025, जिससे इमिग्रेशन एवं विदेशियों से संबंधित चार पूर्ववर्ती कानूनों को समेकित किया गया है, विदेशी नागरिकों के प्रवेश, ठहरने, आवागमन तथा प्रस्थान के विनियमन के लिए एक एकीकृत वैधानिक ढाँचा प्रदान करता है। इस अधिनियम के अनुसार, मुख्यतः इमिग्रेशन संबंधी कार्य सम्पादित करने वाले इमिग्रेशन ब्यूरो को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में, अन्य के साथ-साथ, भारत सरकार द्वारा प्राधिकृत FRROs से सहायता प्राप्त होगी।

विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय भारत आने वाले या भारत में निवास करने वाले विदेशी नागरिकों के वैध प्रवास को विनियमित करता है, ट्रैक करता है और सुगम बनाता है। यह पात्र श्रेणी के विदेशियों के आगमन के बाद पंजीकरण करता है और पंजीकरण पर पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी)/आवासीय परमिट जारी करता है। यह विदेशी के विवरणों में हुए परिवर्तनों, जैसे आवासीय पता, पासपोर्ट विवरण या देश के भीतर यात्रा को भी दर्ज करता है तथा संरक्षित एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों की यात्रा के लिए अनुमति प्रदान करता है। निकास परमिट उन विदेशियों को जारी किए जाते हैं जिनके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है, जो निर्धारित अवधि से अधिक समय तक भारत में रहे हैं, या जिन्हें भारत छोड़ने से पूर्व औपचारिक मंजूरी की आवश्यकता होती है। कुल मिलाकर, FRRO भारतीय इमिग्रेशन कानूनों के पालन पर नज़र रखता है, ओवरस्टे और वीज़ा उल्लंघन के मामलों को देखता है, और ज़रूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई या सज़ा को कोऑर्डिनेट करता है।

इसी विषय से और: गृह मंत्रालय

View all इसी विषय से और: गृह मंत्रालय
  1. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित ‘शताब्दी समारोह 2026’ को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 'शताब्दी समारोह 2026' को संबोधित किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार की परम वंदनीया…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़…

    पूरा पढ़ें →
  3. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ पुलिस के हीरक जयंती स्थापना समारोह में भाग लिया और चंडीगढ़ पुलिस के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के…

    पूरा पढ़ें →
  4. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित ‘एकता दौड़’ का शुभारंभ किया

    इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी के देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही हम सरदार…

    पूरा पढ़ें →
  5. गृह मंत्रालय

    विभिन्न राज्यों/संघशासित प्रदेशों/CAPFs/CPOs के 490 कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’

    विभिन्न राज्यों/संघशासित प्रदेशों/केन्द्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (CAPFs)/ केन्द्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) के 490 कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए 'केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' से सम्मानित किया गया है। ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’…

    पूरा पढ़ें →
  6. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की है। X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. संस्‍कृति मंत्रालय

    संस्कृति मंत्रालय ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने पर केंद्रित विशेष अभियान 6.0 पूरा किया

    भारत सरकार के विशेष अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों को कम करना और स्वच्छता को संगठनात्मक मूल्य के रूप में संस्थागत बनाना है। यह समयबद्ध पहल गहन स्वच्छता अभियान, स्क्रैप निपटान के…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 3 नवंबर को लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर, 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  3. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    सिक्किम के सोरेंग में पीएम मत्‍स्‍य सम्‍पदा योहना के अंतर्गत देश का पहला अधिसूचित जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर; केंद्रीय मंत्री ने पूर्वोत्तर में मत्स्य पालन के जैविक प्रमाणीकरण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का शुभारंभ किया

    केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत मत्स्य पालन विकास पहलों की समीक्षा करने के लिए 2 नवंबर, 2026 को सिक्किम के मंगन…

    पूरा पढ़ें →
  4. लोकसभा सचिवालय

    लोक सभा अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए असहमति का सम्मान करने का आह्वान किया

    लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज कहा कि एक स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र में सहमति और असहमति दोनों का समान महत्व है। उन्होंने कहा कि असहमति का स्वागत और सम्मान…

    पूरा पढ़ें →
  5. कोयला मंत्रालय

    कोल इंडिया का विकास इंजन बनकर उभरी वेस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड; उत्पादन, उठाव और ओवरबर्डन हटाने में दर्ज की शानदार वृद्धि

    कोयला मंत्रालय के तहत कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) चालू वित्त वर्ष के दौरान कोयला उत्पादन, उठाव (ऑफटेक) और कोयले की परत तक पहुचने के लिए…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक जताया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में हुई मृत्यु पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    ओडिशा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम ने प्रधानमंत्री @narendramodi…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में सौर ऊर्जा की भूमिका पर एक लेख साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी और श्री माइक ब्लूमबर्ग का एक लेख साझा किया, जिसमें बताया गया है कि कैसे भारत का स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन गति…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    वायु सेना के स्कूलों ने बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए कार्यक्रम को अपनाया

    वायु सेना के स्कूलों में साइबर सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, वायु मुख्यालय के तत्वावधान में भारतीय वायु सेना शैक्षिक एवं सांस्कृतिक सोसाइटी ने…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एक आलेख साझा किया है कि भारत में सौर ऊर्जा का निरंतर विकास कैसे नए अवसर सृजित कर रहा है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी का एक आलेख साझा किया है जिसमें बताया गया है कि भारत में सौर ऊर्जा का निरंतर विकास किस प्रकार नए…

    पूरा पढ़ें →
↑