कोयला मंत्रालय Read in English

कोल इंडिया का विकास इंजन बनकर उभरी वेस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड; उत्पादन, उठाव और ओवरबर्डन हटाने में दर्ज की शानदार वृद्धि

Key details of this update
DetailInformation
Date02 November 2026 (Monday)
Time2:59 PM
Topic / Ministryकोयला मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (980 words)

कोयला मंत्रालय के तहत कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) चालू वित्त वर्ष के दौरान कोयला उत्पादन, उठाव (ऑफटेक) और कोयले की परत तक पहुचने के लिए ऊपर की मिट्टी, चट्टान और मलबे को हटाने (ओवरबर्डन हटाने-ओबीआर) में शानदार प्रदर्शन दर्ज करते हुए कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का प्रमुख विकास इंजन बनकर उभरी है। अप्रैल से अक्टूबर 2026 तक डब्ल्यूसीएल सीआईएल की एकमात्र सहायक कंपनी थी, जिसने तीनों प्रमुख परिचालन मापदंडों में अपने लक्ष्यों को पार किया। इसने अपने उत्पादन लक्ष्य का 102.47 प्रतिशत, उठाव लक्ष्य का 108.82 प्रतिशत और ओवरबर्डन हटाने के लक्ष्य का 104.56 प्रतिशत हासिल किया।

कंपनी के मजबूत परिचालन प्रदर्शन ने घरेलू कोयले की उपलब्धता को मजबूत करने और भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सहारा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अप्रैल-अक्टूबर 2026 के दौरान डब्ल्यूसीएल का 4.53 एमटी का अतिरिक्त उत्पादन इसी अवधि के दौरान सीआईएल की सम्‍पूर्ण शुद्ध उत्पादन वृद्धि से अधिक था।

प्रमुख मापदंडों में शानदार प्रदर्शन

डब्ल्यूसीएल ने अक्टूबर 2026 के दौरान विशेष रूप से प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की। कोयले का उत्पादन पिछले वर्ष के इसी महीने के 3.60 एमटी की तुलना में बढ़कर 5.93 एमटी हो गया, जिसने 64.87 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की – जो सीआईएल की प्रमुख सहायक कंपनियों में सबसे अधिक है। कंपनी ने अपने मासिक उत्पादन लक्ष्य का 108.60 प्रतिशत भी हासिल किया।

अक्टूबर के दौरान कोयले का उठाव (ऑफटेक) पिछले साल के इसी महीने के 4.44 एमटी के मुलाकले बढ़कर 6.67 एमटी हो गया, जिसमें 50.16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। डब्ल्यूसीएल अपने मासिक उठाव लक्ष्य को पार करने वाली एकमात्र प्रमुख सहायक कंपनी भी रही, जिसने 102.40 प्रतिशत लक्ष्‍य हासिल किया।

अप्रैल-अक्टूबर की अवधि के दौरान डब्ल्यूसीएल ने निम्नलिखित आंकड़े दर्ज किए:

32.96 एमटी कोयला उत्पादन, जिसमें 15.92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई;

41.56 एमटी उठाव, जिसमें 25.54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई; और

207.95 एमसीयूएम ओवरबर्डन हटाना, जिसमें 36.10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

कंपनी ने सितंबर 2026 के दौरान सीआईएल की सहायक कंपनियों में उत्पादन और उठाव दोनों में उच्‍चतम वृद्धि दर्ज की थी।

रिकॉर्ड स्टॉक निस्‍तारण और बेहतर कोयला निकासी

इस अवधि के दौरान एक प्रमुख उपलब्धि डब्ल्यूसीएल द्वारा खदान मुहाने (पिटहेड) पर कोयले के स्‍टॉक में की गई पर्याप्‍त कमी रही है। पिटहेड स्‍टॉक को 1 अप्रैल, 2026 को 13.034 एमटी से घटकर 31 अक्टूबर, 2026 को 4.44 एमटी कर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप शुरूआती स्‍टॉक के लगभग 8.6 एमटी या लगभग 66 प्रतिशत हिस्‍से का निस्‍तारण (लिक्विडेशन) हुआ।

रेलवे के साथ बेहतर समन्वय और रेक प्‍लेसमेंट तथा लोडिंग की केंद्रित निगरानी ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डब्ल्यूसीएल ने 31 अक्टूबर, 2026 तक 6,146 रेक लोड किए, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 4,402 रेक लोड किए गए थे, जिसमें 39.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

विद्युत क्षेत्र को रेक आपूर्ति में 40.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि महाजेनको (एमएएचएजीईएनसीओ) को आपूर्ति में विशेष रूप से मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।

केंद्रित निगरानी और खदान स्तर पर निर्णय प्रक्रिया

डब्ल्यूसीएल का मजबूत प्रदर्शन खदान स्तर पर परिचालन की गहन और निरंतर निगरानी से संचालित हुआ है। उत्पादन, प्रेषण और परिचालन संबंधी मुद्दों की दैनिक समीक्षा, क्षेत्र महाप्रबंधकों (एजीएम) के साथ नियमित बैठकों और वरिष्ठ प्रबंधन के बार-बार किए जाने वाले दौरों ने परिचालन संबंधी बाधाओं की त्‍वरित पहचान और समाधान को सक्षम बनाया है।

मासिक समन्वय और समीक्षा तंत्र का विस्‍तार खदान स्तर तक से करने से जवाबदेही मजबूत हुई है और परिचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियों की बारीकी से निगरानी सुनिश्चित हुई है।

रेलवे, राज्य सरकारों और संबंधित मंत्रालयों के साथ निकट समन्वय ने पर्यावरण और वन संबंधी मंजूरी, भूमि मामलों और अन्य परिचालन आवश्यकताओं से संबंधित मुद्दों के समय पर समाधान को आसान बनाया है।

वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान डब्ल्यूसीएल ने चार पर्यावरणीय स्वीकृतियां या संशोधन और दो वन मंजूरियां प्राप्त की हैं, जिससे खनन कार्यों की निरंतरता सुनिश्चित करने में मदद मिली है।

प्रौद्योगिकी, गुणवत्ता और परिचालन दक्षता

डब्ल्यूसीएल ने ऑल-वेदर (हर मौसम में) कोयला परिवहन सड़कों, रैपिड लोडिंग सिस्‍टम और स्‍वचालित वेबरिज सहित परिवहन और लोडिंग बुनियादी ढांचे में सुधार के माध्‍यम से परिचालन दक्षता को मजबूत करना जारी रखा है।

कंपनी के पास वर्तमान में छह सरफेस माइनर और तीन कंटीन्यूअस माइनर कार्यरत हैं। कोयले की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने के सकारात्मक परिणाम मिले हैं, जहां अप्रैल-अक्टूबर तक नमूना लिए गए कोयले में से लगभग 86 प्रतिशत की पुष्टि उनके घोषित ग्रेड के अनुसार हुई है।

केन्द्रित परिचालन सुधारों ने ओवरलोडिंग शुल्‍कों में महत्‍वपूणर् कमी लाने में भी योगदान दिया है, जबकि अक्टूबर के प्रेषण ने बिना किसी डेबिट नुकसान के शत प्रतिशत शुद्ध वसूली हासिल की।

विद्युत उत्पादन और ऊर्जा सुरक्षा को समर्थन

डब्ल्यूसीएल के कोयले उठाव में म‍हत्‍वपूर्ण वृद्धि ने सीधे तौर पर विद्युत संयंत्रों और उद्योगों को सहायता प्रदान की है। अतिरिक्त कोयले की आपूर्ति ने घरेलू उपलब्धता को मजबूत किया है और आयातित कोयले पर निर्भरता को कम करने में योगदान दिया है।

अकेले महाजेनको को आपूर्ति किए गए अतिरिक्त रेकों से महाराष्ट्र में लगभग 5,800 मिलियन यूनिट अतिरिक्त विद्युत उत्पादन में सहायता मिलने का अनुमान है।

अप्रैल-सितंबर 2026 के लिए डब्ल्यूसीएल का कर पूर्व लाभ 1,352.26 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 76.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर

चालू वित्त वर्ष के दौरान डब्ल्यूसीएल का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि कैसे केंद्रित नेतृत्व, खदान स्तर पर गहन निगरानी, त्‍वरित निर्णय लेने की प्रक्रिया और हितधारकों के बीच घनिष्ठ समन्वय से ठोस परिचालन परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

रिकॉर्ड ओवरबर्डन हटाने के माध्यम से अग्रिम रूप से उजागर कोयला बेंचों (कोल बेंचेज), पिटहेड स्‍टॉक में पर्याप्‍त कमी, प्रेरित कार्यबल और मजबूत परिचालन गति के साथ डब्ल्यूसीएल वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के दौरान निरंतर प्रदर्शन के लिए अच्छी स्थिति में है।

डब्ल्यूसीएल राष्‍ट्र की ऊर्जा आवश्‍यकताओं की पूर्ति, भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने तथा आत्मनिर्भर और विकसित भारत के विजन को साकार करने में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

पीके/केसी/आरटी/आईएम/जीआरएस

इसी विषय से और: कोयला मंत्रालय

View all इसी विषय से और: कोयला मंत्रालय
  1. कोयला मंत्रालय

    अक्टूबर 2026 में कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों से उत्पादन एवं प्रेषण में वृद्धि

    वित्त वर्ष 2026-27 के अक्टूबर माह के दौरान कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों से कोयले का उत्पादन बढ़कर 22.03 मिलियन टन (एमटी) हो गया, जबकि अक्टूबर 2025 में यह 15.49 एमटी था।…

    पूरा पढ़ें →
  2. कोयला मंत्रालय

    कोल इंडिया ने अक्टूबर 2026 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ अपने 51 शानदार वर्षों का जश्न मनाया

    कोयला मंत्रालय के अंतर्गत देश की प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अक्टूबर 2026 में कंपनी ने कई रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां हासिल करने के साथ, 1 नवंबर 2026 को…

    पूरा पढ़ें →
  3. कोयला मंत्रालय

    कोयले के आयात में अगस्त 2026 में 5.83 प्रतिशत की गिरावट, आयात पर निर्भरता में कमी का संकेत

    भारत के कुल कोयला आयात में अगस्त 2026 में 5.83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह अगस्त 2025 के 111.05 मिलियन टन (एमटी) से घटकर 104.57 मिलियन टन रह गया, यानी…

    पूरा पढ़ें →
  4. कोयला मंत्रालय

    कोयला मंत्रालय 2 नवंबर को रायपुर में आयोजित स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह में कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र की उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देगा

    कोयला मंत्रालय 2 नवंबर, 2026 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह में कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र की अनुकरणीय उपलब्धियों को मान्यता देगा और उनका उत्सव मनाया मनाएगा।…

    पूरा पढ़ें →
  5. कोयला मंत्रालय

    ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने खनन से निकले कबाड़ का उपयोग कर युद्धपोत का मॉडल तैयार किया और इसके माध्यम से भारतीय नौसेना के प्रति आभार व्यक्त किया

    कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और कोयला मंत्रालय के अधीन आने वाली ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना की अटूट वचनबद्धता के…

    पूरा पढ़ें →
  6. कोयला मंत्रालय

    एमसीएल ने विशेष अभियान 6.0 के तहत ई-कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया

    कोयला मंत्रालय के अधीन कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ई-कचरा प्रबंधन, इलेक्ट्रॉनिक कचरे के जिम्मेदार निपटान और इससे जुड़े पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने के…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रेल मंत्रालय

    भारतीय रेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस और स्वच्छता ही सेवा 2026 मनाया

    रेल मंत्रालय ने 30 अक्टूबर, 2026 को रेल भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया और स्वच्छता ही सेवा 2026 - विशेष अभियान 6.0 के तहत गतिविधियों का आयोजन किया। 'भारत…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    वित्तीय सहायता से करियर विकास: एनएफएससी रिसर्च स्कॉलरों को कैसे सशक्त बना रहा है

    तमिलनाडु के रानीपेट जिले के एक स्‍कॉलर, पवित्रन एस (बदला हुआ नाम), 32 साल की उम्र में पीएचडी पूरी करने और बेहतर शैक्षणिक और पेशेवर करियर की इच्छा रखते थे। अनुसूचित जाति…

    पूरा पढ़ें →
  3. गृह मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार के माध्यम से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है। पर्यटन,…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    अखिल विश्व गायत्री परिवार शताब्दी समारोह में नशामुक्त भारत के लिए सामूहिक संकल्प

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में परम वंदनीया माता…

    पूरा पढ़ें →
  5. संस्‍कृति मंत्रालय

    संस्कृति मंत्रालय ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने पर केंद्रित विशेष अभियान 6.0 पूरा किया

    भारत सरकार के विशेष अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों को कम करना और स्वच्छता को संगठनात्मक मूल्य के रूप में संस्थागत बनाना है। यह समयबद्ध पहल गहन स्वच्छता अभियान, स्क्रैप निपटान के…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 3 नवंबर को लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर, 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  7. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    सिक्किम के सोरेंग में पीएम मत्‍स्‍य सम्‍पदा योहना के अंतर्गत देश का पहला अधिसूचित जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर; केंद्रीय मंत्री ने पूर्वोत्तर में मत्स्य पालन के जैविक प्रमाणीकरण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का शुभारंभ किया

    केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत मत्स्य पालन विकास पहलों की समीक्षा करने के लिए 2 नवंबर, 2026 को सिक्किम के मंगन…

    पूरा पढ़ें →
  8. लोकसभा सचिवालय

    लोक सभा अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए असहमति का सम्मान करने का आह्वान किया

    लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज कहा कि एक स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र में सहमति और असहमति दोनों का समान महत्व है। उन्होंने कहा कि असहमति का स्वागत और सम्मान…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक जताया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में हुई मृत्यु पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    ओडिशा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम ने प्रधानमंत्री @narendramodi…

    पूरा पढ़ें →
↑