पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय Read in English

डॉ. जितेंद्र सिंह ने उच्च भूकंपीय क्षेत्र किश्तवाड़ में नई भूकंपीय वेधशाला का उद्घाटन करते हुए आपदा तैयारियों और मौसम निगरानी संबंधी बुनियादी ढांचे के विस्तार पर प्रकाश डाला

Key details of this update
DetailInformation
Date02 November 2026 (Monday)
Time4:23 PM
Topic / Ministryपृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time6 min (1,180 words)

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के माध्यम से किश्तवाड़ के उच्च भूकंपीय क्षेत्र में नई भूकंपीय वेधशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने वर्ष 2014 के बाद जम्मू-कश्मीर में, विशेष रूप से पूर्ववर्ती डोडा जिले में, मौसम विज्ञान और मौसम निगरानी संबंधी अवसंरचना के उल्लेखनीय विस्तार को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि पिछले साल चसोती में बादल फटने की घटना से उत्पन्न आपदा के बाद इस क्षेत्र में अतिरिक्त उपकरण और सुविधाएं स्थापित की गई हैं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस क्षेत्र में मौसम निगरानी नेटवर्क को मजबूत किया है, जो वर्ष 2014 में यहां एक भी डॉपलर मौसम रडार नहीं था, जबकि पिछले 12 वर्षों में चार रडार स्थापित किए गए है और चार स्थापित किए जा रहे हैं। इनसे इनकी कुल संख्या 8 हो जाएगी। इसी प्रकार स्वचालित मौसम संबंधी केन्द्रों की संख्या 3 से बढ़कर 12 हो गई है। इनमें किश्तवाड़ में 4 तथा डोडा और रामबन में 2-2 केन्द्र शामिल हैं।

केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्माला, वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेश और अन्य इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष रूप से दिल्ली से आए थे।

पद्दर-नागसेनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता श्री सुनील शर्मा और किश्तवाड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री शगुन परिहार ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सनी गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

श्री सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक एवं मौसम निगरानी बुनियादी ढांचे के विस्तार से इस क्षेत्र की अपदा संबंधी तैयारियों को भी मजबूती मिली है। ये क्षेत्र भूकंप, भूस्खलन और मौसम से जुड़ी अन्य चुनौतियों के प्रति संवेदनशील है।

किश्तवाड़ में नई वेधशाला अत्याधुनिक डिजिटल भूकंपीय उपकरणों से सुसज्जित है। ये वास्तविक समय में आंकड़े नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के चौबीस घंटे सक्रिय भूकंप निगरानी केंद्र को भेजेगी। इस नई सुविधा की स्थापना के साथ जम्मू-कश्मीर में अब चार भूकंप वेधशालाएं हो गई हैं। इनमें जम्मू, श्रीनगर, उधमपुर और किश्तवाड़ की वेधाशालाएं शामिल हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ये वेधशाला क्षेत्र में भूकंप संबंधी गतिविधियों की निरंतर निगरानी करेगी और यहां मौजूद भूकंपीय खतरों को बेहतर ढंग से समझने में योगदान देगी। इससे प्राप्त जानकारी जिला प्रशासन और बचाव दलों को अधिक प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने में सहायता करेगी। साथ ही यह अधिक सुरक्षित अवसंरचना की योजना बनाने में भी उपयोगी होगी।

वर्ष 2014 के बाद से मौसम संबंधी अवसंरचना में आए बदलावों का उल्लेख करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पहले इस क्षेत्र में कोई डॉपलर मौसम रडार की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। वर्ष 2014 के बाद बनिहाल, जोत, जम्मू और श्रीनगर में चार डॉपलर मौसम रडार स्थापित किए गए हैं। इससे मौसम की निगरानी करने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2027 में डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग और बारामूला में चार और डॉपलर मौसम रडार चालू किए जाने हैं। इससे मौसम की निगरानी और सुदृढ़ होगी तथा पूरे क्षेत्र में इसकी पहुंच का विस्तार होगा।

मंत्री महोदय ने स्वचालित मौसम केन्द्रों के नेटवर्क में हुए उल्लेखनीय विस्तार को भी रेखांकित किया। पहले उधमपुर, कठुआ और रामबन में तीन स्वचालित मौसम केन्द्र थे। इनके अतिरिक्त नौ और केन्द्र स्थापित किए गए है, जिससे इनकी कुल संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इनमें किश्तवाड़ में चार, डोडा और रामबन में दो-दो और कठुआ में एक केन्द्र शामिल है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक अवसंरचना के विस्तार का मार्गदर्शन इस क्षेत्र की आवश्यकताओं और भौगोलिक संवदेनशीलताओं को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सीमाएं बदल सकती हैं, लेकिन भौगोलिक चुनौतियां बनी रहती हैं। इससे संवेदनशील क्षेत्रों में मौसम निगरानी और पूर्व चेतावनी प्रणालियों को मजबूत करना आवश्यक है।

वर्षा निगरानी नेटवर्क का भी विस्तार किया गया है, संसदीय निवार्चन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों में वर्षामापी केन्द्रों की संख्या नौ से बढ़ाकर 15 कर दी गई है। ये केन्द्र नियमित रूप से वर्षा संबंधी आंकड़े उपलब्ध कराते है और स्थानीय स्तर पर मौसम की निगरानी को सुदृढ़ बनाते हैं।

मौसम संबंधी सेवाओं और कृषि-मौसम विज्ञान सेवाओं की पहुंच का उल्लेख करते हुए डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अब पांच जिलों की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तर पर मौसम पूर्वानुमान उपलब्ध कराए जा रहे है। मौसम पूर्वानुमान और कृषि मौसम विज्ञान संबंधी परामर्श सेवाओं का लाभ 5,467 लाभार्थियों तक पहुंचा हैं, जिससे मौसम संबंधी जानकारी तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित हुई है।

मंत्री महोदय ने क्षेत्र में विशेषीकृत मौसम विज्ञान संबंधी सुविधाओं को मजबूत किए जाने का भी उल्लेख किया। इनमें जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप स्थित हाई-एल्टीट्यूड क्लाउड भौतिकी प्रयोगशाला शामिल है। जम्मू में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की स्थापना के माध्यम से भी मौसम संबंधी अवसंरचना को भी सुदृढ़ किया गया है, ताकि मौसम संबंधी सेवाएं और पूर्व चेतावनियां उपलब्ध कराई जा सकें।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मौसम संबंधी जानकारी समय पर उपलब्ध होने से स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की तैयारियों में ठोस सुधार हुआ है। हाल के अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मौसम की अग्रिम जानकारी से जिला प्रशासन को गतिविधियों की योजना बनाने और उनका प्रबंधन अधिक सुगमता से करने में सहायता मिली है।

जनता के सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि मौसम संबंधी वैज्ञानिक चेतावनियां तभी जीवन बचा सकती हैं, जब उन्हें गंभीरता से लिया जाए और उनके अनुरूप कार्रवाई की जाए। उन्होंने एक अवसर का उल्लेख किया, जब मौसम संबंधी चेतावनी के बाद यातायात पर प्रतिबंध लगाए गए थे। इसके बाद राजमार्ग को हुए नुकसान ने समय पर जारी चेतावनियों का पालन करने के महत्व को स्पष्ट किया।

उन्होंने जोर देकर कहा, "जानकारी महत्वपूर्ण है, लेकिन उस जानकारी के अनुसार कार्रवाई करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।" उन्होंने नागरिकों से मौसम संबंधी चेतावनियों और परामर्शों के दौरान प्रशासन के साथ सहयोग करने का आह्वान किया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपुष्ट और भय फैलाने वाली सूचनाओं का मुकाबला वैज्ञानिक तथा साक्ष्य-आधारित संचार के माध्‍यम से करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि मौसम संबंधी जानकारी और पूर्वानुमानों को वैज्ञानिक मूल्यांकन तथा विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समझा जाना चाहिए।

प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया की सकारात्मक संभावनाओं को रेखांकित करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि डिजिटल जानकारी और नए प्लेटफार्मों तक पहुंच ने युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए हैं। इनमें दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले युवा भी शामिल हैं। उन्होंने युवाओं से उपलब्ध अवसरों और सुविधाओं का रचनात्मक उपयोग करने का आग्रह किया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस क्षेत्र में व्यापक स्तर पर हो रहे बदलावों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बेहतर सम्पर्क सुविधाओं और किश्तवाड़ के एक प्रमुख विद्युत केन्द्र के रूप में विकसित होने की चर्चा करते हुए कहा कि यहां के लोगों की सुरक्षा और कल्याण में सुधार के प्रयासों के साथ-साथ क्षेत्र की वैज्ञानिक क्षमताओं और अवसंरचनाओं को भी मजबूत किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

पीके/केसी/आरटी/आईएम/जीआरएस

इसी विषय से और: पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

View all इसी विषय से और: पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय
  1. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली एनसीआर के लिए दुनिया की अपनी तरह की पहली ‘एयर पॉल्यूशन एनालिसिस’ सुविधा का उद्घाटन किया

    केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने…

    पूरा पढ़ें →
  2. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और वैज्ञानिक एवं नवोन्मेष अनुसंधान अकादमी ने पृथ्वी प्रणाली विज्ञान में डॉक्टरेट अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की

    नई दिल्ली के पृथ्वी भवन मुख्यालय में 13 अक्टूबर, 2026 को आयोजित एक समारोह के दौरान पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और वैज्ञानिक एवं नवोन्मेष अनुसंधान अकादमी (एसीएसआईआर) ने एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन…

    पूरा पढ़ें →
  3. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    आईआईटीएम ने जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया

    जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक आईआईटीएम, पुणे में 17 अक्टूबर 2026 को हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जलवायु विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  4. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी निर्णय लेने में समर्थन करने वाली प्रणाली देश को समर्पित की

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी निर्णय लेने में समर्थन करने वाली प्रणाली ('साइक्लोन वार्निंग और मरीन वेदर सर्विसेज़ डिसीज़न सपोर्ट सिस्टम') देश…

    पूरा पढ़ें →
  5. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    आईआईटीएम पुणे ने “एपीएआरसी अर्ली करियर वर्कशॉप” और ईएसटीआईसी के कर्टेन रेज़र कार्यक्रम का आयोजन किया

    भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे ने आज मेघदूत हॉल में "द ईसीआर नेक्सस: कनेक्टिंग वॉयसेस, टूल्स, एंड साइंस टू सोसाइटी" शीर्षक से अर्ली करियर रिसर्चर (ईसीआर) कार्यशाला का आयोजन किया।…

    पूरा पढ़ें →
  6. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    आईएमडी ने उपयोगकर्ताओं के लिए चक्रवात एवं समुद्री मौसम चेतावनी सेवाओं पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हितधारकों, आपदा प्रबंधकों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए “फैमिलियराइज़ेशन ऑफ़ साइक्लोन वॉर्निंग एंड मरीन वेदर सर्विसिज़” विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की देश में कृषि क्षेत्र की स्थिति की समग्र समीक्षा, किसानों को समय पर हरसंभव मदद के दिए निर्देश

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देशभर में खरीफ फसलों की कटाई, मौजूदा मौसमी परिस्थितियों और…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    दिल्ली में ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो’ के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी प्रल्हाद जोशी जी, श्रीपद नाइक जी, देश-विदेश से आए सभी इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स, स्टार्टअप जगत के साथी, सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, अन्य महानुभाव देवियों और सज्जनों। ‘भारत रिन्यूएबल…

    पूरा पढ़ें →
  3. Prime Minister's Office

    दिल्ली में ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो’ के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी प्रल्हाद जोशी जी, श्रीपद नाइक जी, देश-विदेश से आए सभी इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स, स्टार्टअप जगत के साथी, सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, अन्य महानुभाव देवियों और सज्जनों। ‘भारत रिन्यूएबल…

    पूरा पढ़ें →
  4. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने एम्स राजकोट में उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा का उद्घाटन किया, प्रत्येक नागरिक को बेहतर कैंसर उपचार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) राजकोट में उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा को राष्ट्र को समर्पित किया। आधुनिक रेडियोथेरेपी उपचार तकनीकों से लैस…

    पूरा पढ़ें →
  5. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथा संशोधन) विनियम, 2026 जारी किया

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथा संशोधन) विनियम, 2026 जारी किया। शिकायत निवारण प्रणाली के आधुनिकीकरण की बदलती जरूरतों को पूरा करने हेतु, प्राधिकरण ने 7…

    पूरा पढ़ें →
  6. कार्मिक

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने राष्ट्रव्यापी ‘डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान-5’ के माध्यम से पेंशनभोगियों का डिजिटल सशक्तिकरण तेज़ किया

    कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने, 'राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान-5' के हिस्से के रूप में, 2 नवंबर 2026 को नई…

    पूरा पढ़ें →
  7. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

    पीएम-सेतु, उद्योग नेतृत्व वाले आईटीआई परिवर्तन के माध्यम से पूर्वोत्तर के कौशल इकोसिस्टम को सुदृढ़ करेगा; पर्यटन और आतिथ्य की वैश्विक रोजगार के अवसरों के लिए प्रमुख क्षेत्रों के रूप में पहचान की गई

    कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने गुवाहाटी में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने के साथ अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता और पीएम-सेतु के लिए कौशल पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया।…

    पूरा पढ़ें →
  8. खान मंत्रालय

    खान मंत्रालय ने छठा विशेष अभियान ई-कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और सुशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ संपन्न किया

    खान मंत्रालय ने अपने संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और स्वायत्त निकायों के साथ छठा विशेष अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया। अभियान में विशेष रूप से ई-कचरे के प्रभावी…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज की साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर पर संगोष्ठी का नई दिल्ली में शुभारंभ

    मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (एचक्यू आईडीएस) के तत्वावधान में सेंटर फॉर ज्वाइंट वारफेयर स्टडीज (सीईएनजेओडब्ल्यूएस) द्वारा साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ 02 नवंबर, 2026 को नई…

    पूरा पढ़ें →
  10. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    पहले अंतर्राष्ट्रीय मक्का सम्मेलन 2026 में उच्च उत्पादकता, इनोवेटिव ब्रीडिंग और किसान-केंद्रित अनुसंधान का आह्वान किया गया

    'बदलती दुनिया में भोजन, पशु-आहार, चारा, ईंधन और स्थिरता के लिए मक्का क्रांति' (M4FS) विषय पर पहला अंतर्राष्ट्रीय मक्का सम्मेलन आज हैदराबाद के जेडी कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुआ। इस सम्मेलन में…

    पूरा पढ़ें →
↑