Sunday, 18 October 2026 19 new updates today
Latest Updates

पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय Read in English

आईआईटीएम पुणे ने “एपीएआरसी अर्ली करियर वर्कशॉप” और ईएसटीआईसी के कर्टेन रेज़र कार्यक्रम का आयोजन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date11 October 2026 (Sunday)
Time5:58 PM
Topic / Ministryपृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time7 min (1,230 words)
Article title card: आईआईटीएम पुणे ने “एपीएआरसी अर्ली करियर वर्कशॉप” और ईएसटीआईसी के कर्टेन रेज़र कार्यक्रम का आयोजन किया

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे ने आज मेघदूत हॉल में "द ईसीआर नेक्सस: कनेक्टिंग वॉयसेस, टूल्स, एंड साइंस टू सोसाइटी" शीर्षक से अर्ली करियर रिसर्चर (ईसीआर) कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी) के पूर्वावलोकन कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया।

मुख्य घटनाक्रम

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के माननीय सचिव डॉ. टी. श्रीनिवास कुमार ने सम्मेलन का मुख्य भाषण दिया, जिसमें उन्होंने सम्मेलन की मूल दृष्टि और रणनीतिक उद्देश्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। अपने आरंभिक भाषण में उन्होंने भारत के भविष्योन्मुखी विकास को गति देने और अनुसंधान एवं नवाचार के लिए एक सशक्त पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नीति के महत्वपूर्ण समन्वय पर बल दिया।

अपने संबोधन में मंत्रालय ने महत्वपूर्ण वैज्ञानिक क्षेत्रों को आगे बढ़ाने और शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के नेताओं के लिए सहयोगात्मक मंच तैयार करने की अपनी निरंतर प्रतिबद्धता पर बल दिया। ईएसटीआईसी के प्राथमिक लक्ष्यों को उजागर करते हुए, डॉ. श्रीनिवास कुमार के संबोधन ने हितधारकों को उभरती तकनीकी सफलताओं का लाभ उठाकर सतत राष्ट्रीय प्रगति की दिशा में काम करने का आह्वान किया। इस प्रारंभिक संबोधन ने सम्मेलन के लिए ज़बरदस्त उत्साह पैदा किया है और परिवर्तनकारी विज्ञान और प्रौद्योगिकी पहलों पर गहन चर्चा का वादा किया है।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

उद्घाटन समारोह: आईआईटीएम के निदेशक डॉ. सूर्यचंद्र ए. राव ने स्वागत भाषण दिया। इसके अतिरिक्त, वैज्ञानिक आयोजन समिति (एसओसी) के प्रतिनिधियों—डॉ. इनेस ट्रिट्शर (एपार्क कार्यालय की निदेशक, जूलिच, जर्मनी), डॉ. जोनाथन एस. राइट (सिंघुआ विश्वविद्यालय, बीजिंग) और डॉ. हिंदुमति पलानिसामी (डब्ल्यूसीआरपी, डब्ल्यूएमओ, जिनेवा, स्विट्जरलैंड)—ने भी स्वागत संबोधन दिया। डॉ. सुवर्णा फडणवीस (एसओसी एवं परियोजना निदेशक, सीसीसीआर, आईआईटीएम) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यशाला का विवरण सत्र संयोजक डॉ. अदिति मोदी ने दिया।

मुख्य व्याख्यान एवं विशेषज्ञ पैनल: मैरीलैंड विश्वविद्यालय की डॉ. मारिया मोलिना ने पृथ्वी विज्ञान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग पर मुख्य भाषण दिया। एक संवादात्मक पैनल चर्चा में अकादमिक जगत के भीतर और बाहर करियर के विभिन्न अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें एनवीडिया, विश्व जलवायु अनुसंधान कार्यक्रम (डब्ल्यूसीआरपी/डब्ल्यूएमओ), लॉरेंस लिवरमोर राष्ट्रीय प्रयोगशाला, टोक्यो विश्वविद्यालय और जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे संगठनों के वैश्विक विशेषज्ञों ने भाग लिया।

तकनीकी सत्र और प्रशिक्षण: प्रतिभागियों ने प्रमुख विषयगत प्राथमिकताओं पर केंद्रित व्यावहारिक समूह चर्चा और विचार-मंथन सत्रों में भाग लिया। इसके अलावा, नेचर पोर्टफोलियो और स्प्रिंगर नेचर के प्रतिनिधियों के साथ ‘संपादकों से मिलिए’ नामक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। डॉ. बिर्गिट हास्लर के समन्वय में पृथ्वी प्रणाली मॉडल मूल्यांकन उपकरण (ईएसएमवैलटूल) पर एक विस्तृत तकनीकी प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया।

वैश्विक सहभागिता: यंग अर्थ सिस्टम साइंटिस्ट्स (वाईईएसएस) समुदाय ने शुरुआती करियर के शोधकर्ताओं के लिए अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग के अवसरों पर प्रस्तुति दी। इस कार्यशाला का उद्देश्य वायुमंडलीय एवं पृथ्वी विज्ञान के क्षेत्र में शोधकर्ताओं की नई पीढ़ी के बीच सहयोग को बढ़ावा देना, कौशल विकास को प्रोत्साहित करना और विभिन्न विषयों के बीच संवाद को मजबूत करना था।

ईएसटीआईसी के बारे में

पृष्ठभूमि और विवरण

उभरता विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी) भारत का प्रमुख विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंच है। यह विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग को बढ़ावा देने, अत्याधुनिक अनुसंधान को प्रदर्शित करने और राष्ट्रीय चुनौतियों के लिए नवोन्मेषी समाधानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी मंत्रालयों, नीति निर्माताओं, शीर्ष वैज्ञानिकों, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगपतियों और डीप-टेक स्टार्टअप्स को एक साथ लाता है, जिससे भारत को 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य की ओर अग्रसर किया जा सके।

ईएसटीआईसी 2026 का उद्देश्य "रचनात्मक सोच, विज्ञान को उत्प्रेरित करना, प्रौद्योगिकी को सशक्त बनाना" है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित यह पहल वैज्ञानिक प्रतिभाओं को एक साथ लाती है, युवा नवप्रवर्तकों को प्रेरित करती है और वैज्ञानिक उत्कृष्टता एवं तकनीकी उन्नति की दिशा में भारत की प्रगति को सुदृढ़ करती है। संस्थानों और क्षेत्रों के बीच पारंपरिक बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से आयोजित इस बहु-दिवसीय सम्मेलन में उच्च स्तरीय पूर्ण सत्र, विषयगत तकनीकी सत्र और प्रदर्शनियाँ शामिल हैं, जिनका उद्देश्य तकनीकी आत्मनिर्भरता और सतत राष्ट्रीय प्रगति की दिशा में भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना है।

एपीएआरसी अर्ली करियर रिसर्चर (ईसीआर) कार्यशाला 2026 के बारे में

एपीआरसी जनरल असेंबली 2026 से पहले, 11 अक्टूबर 2026 को आईआईटीएम, पुणे में "द ईसीआर नेक्सस: कनेक्टिंग वॉयसेस, टूल्स, एंड साइंस टू सोसाइटी" शीर्षक से एपीआरसी अर्ली करियर रिसर्चर (ईसीआर) कार्यशाला 2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विशेष रूप से छात्रों और अर्ली करियर रिसर्चर्स के लिए तैयार की गई थी, जिसका उद्देश्य करियर विकास, उभरते वैज्ञानिक उपकरणों, अनुसंधान चुनौतियों, वैज्ञानिक संचार और अंतरराष्ट्रीय वायुमंडलीय और जलवायु अनुसंधान समुदाय के साथ अधिक जुड़ाव के अवसरों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करना था।

इस कार्यशाला में लगभग 120 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें नवोदित करियर शोधकर्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, संपादक और विभिन्न वैज्ञानिक और संस्थागत पृष्ठभूमि के पेशेवर एक साथ आए।

इस कार्यक्रम को शोधकर्ताओं के करियर के शुरुआती चरणों में आने वाली वैज्ञानिक और व्यावसायिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए तैयार किया गया था। करियर के विभिन्न अवसरों पर आयोजित पैनल चर्चा में अकादमिक जगत के भीतर और उससे बाहर करियर की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, बदलते वित्तपोषण परिदृश्य, शोधकर्ताओं की आवाजाही, अनुसंधान अवसंरचना एवं कंप्यूटिंग संसाधनों तक पहुंच, अंतरराष्ट्रीय अवसरों और वैज्ञानिक नेतृत्व तक पहुंचने के मार्गों जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

कार्यशाला का एक प्रमुख उद्देश्य नवोदित शोधकर्ताओं और स्थापित वैज्ञानिकों के बीच खुले संवाद को प्रोत्साहित करना था, साथ ही साथ उन्हें अपने समकक्षों के साथ अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करना था। पैनल चर्चा और विचार-मंथन सत्रों में वैज्ञानिक करियर के बदलते परिदृश्य पर विविध दृष्टिकोण सामने आए, जिनमें वित्तपोषण और गतिशीलता, डेटा और कंप्यूटिंग अवसंरचना तक असमान पहुंच, एआई/एमएल, नेतृत्व के अवसर और वैज्ञानिक अनुसंधान को समाज और नीति से अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ने की आवश्यकता शामिल है। इस कार्यक्रम को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, डब्ल्यूसीआरपी, डब्ल्यूएमओ, एपीएआरसी, फ़ोरेशेंग्सज़ेंट्रम जुलिच, जर्मनी, आईएएमएएस, आईसीएमए, नासा और निजी भागीदारों द्वारा प्रायोजित किया गया था।

पीके/केसी/आरटी/जीके/एसएस

परीक्षा पुनरावृत्ति: प्रमुख तथ्य

पहले प्रश्न का उत्तर याद करें, फिर इस लेख से लिया गया उत्तर खोलकर मिलान करें।

इस समाचार में मुख्य घटनाक्रम क्या है?

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे ने आज मेघदूत हॉल में "द ईसीआर नेक्सस: कनेक्टिंग वॉयसेस, टूल्स, एंड साइंस टू सोसाइटी" शीर्षक से अर्ली करियर रिसर्चर (ईसीआर) कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी) के पूर्वावलोकन कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया।

बताया गया उद्देश्य क्या है?

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के माननीय सचिव डॉ. टी. श्रीनिवास कुमार ने सम्मेलन का मुख्य भाषण दिया, जिसमें उन्होंने सम्मेलन की मूल दृष्टि और रणनीतिक उद्देश्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। अपने आरंभिक भाषण में उन्होंने भारत के भविष्योन्मुखी विकास को गति देने और अनुसंधान एवं नवाचार के लिए एक सशक्त पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नीति के महत्वपूर्ण समन्वय पर बल दिया।

कौन सी तारीखें या आंकड़े बताए गए हैं?

उभरता विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी) भारत का प्रमुख विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंच है। यह विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग को बढ़ावा देने, अत्याधुनिक अनुसंधान को प्रदर्शित करने और राष्ट्रीय चुनौतियों के लिए नवोन्मेषी समाधानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी मंत्रालयों, नीति निर्माताओं, शीर्ष वैज्ञानिकों, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगपतियों और डीप-टेक स्टार्टअप्स को एक साथ लाता है, जिससे भारत को 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य की ओर अग्रसर किया जा सके।

इसी विषय से और: पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

View all इसी विषय से और: पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय
  1. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    आईआईटीएम ने जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया

    जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक आईआईटीएम, पुणे में 17 अक्टूबर 2026 को हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जलवायु विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  2. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी निर्णय लेने में समर्थन करने वाली प्रणाली देश को समर्पित की

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी निर्णय लेने में समर्थन करने वाली प्रणाली ('साइक्लोन वार्निंग और मरीन वेदर सर्विसेज़ डिसीज़न सपोर्ट सिस्टम') देश…

    पूरा पढ़ें →
  3. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    आईएमडी ने उपयोगकर्ताओं के लिए चक्रवात एवं समुद्री मौसम चेतावनी सेवाओं पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हितधारकों, आपदा प्रबंधकों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए “फैमिलियराइज़ेशन ऑफ़ साइक्लोन वॉर्निंग एंड मरीन वेदर सर्विसिज़” विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम…

    पूरा पढ़ें →
  4. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर अभियान स्वच्छ तटों और सुरक्षित समुद्रों के लिए सरकार और समाज के समग्र प्रयासों का व्यापक आंदोलन बन गया है : डॉ. जितेंद्र सिंह

    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कल विश्व भर में…

    पूरा पढ़ें →
  5. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ओडिशा के संबलपुर में भारत के 51वें डॉप्लर मौसम रडार का उद्घाटन किया और कहा कि ‘मिशन मौसम’ भारत की मौसम संबंधी तैयारियों को मजबूत कर रहा है

    पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी की उपस्थिति में संबलपुर, ओडिशा में भारत के 51वें अत्याधुनिक डॉप्लर मौसम रडार का…

    पूरा पढ़ें →
  6. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर 5.0 के तहत दीघा समुद्र तट पर तटीय सफाई अभियान का आयोजन किया गया

    स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर 5.0 अभियान के शुभारंभ के उपलक्ष्य में, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा पूर्वी मिदनापुर के दीघा में आज एक तटीय सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. आयुष

    AIIA ने दो समझौता ज्ञापनों, प्रमुख अकादमिक प्रकाशनों और डिजिटल पहलों के साथ मनाया अपना 10वाँ स्थापना दिवस

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने फिरोजपुर और फरीदकोट में धान की पराली के प्रबंधन संबंधी उपायों की समीक्षा की; फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की समय पर उपलब्धता और किसानों को सहायता प्रदान करने पर जोर

    पंजाब के मोगा जिले के दौरे के बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. टी.एस. पंवार के नेतृत्व में एक…

    पूरा पढ़ें →
  5. औषधि विभाग

    137 कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन का युक्तिकरण

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अत्यधिक ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करने, कैंसर के इलाज को अधिक किफायती बनाने और…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-मैसूर, कर्नाटक

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत कल कर्नाटक के मैसूर में आयोजित नौ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 में पहुंचेंगे। इस मेले का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता…

    पूरा पढ़ें →
  7. आयुष

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026: आयुर्वेद रजोनिवृत्ति स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026 (18 अक्टूबर) पर आयुष मंत्रालय रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, निवारक देखभाल और व्यापक दृष्टिकोण की अहमियत को रेखांकित कर रहा है। आयुर्वेद विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया

    भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज सारथी 15 अक्टूबर, 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हो गए। ये जहाज…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    समानता और गरिमापूर्ण जीवन की ओर महाराष्ट्र के अनिकेत अधिक सपकाल और मीनाक्षी हनुमंत पटोले की जीवन-यात्रा

    श्री अनिकेत अधिक सपकाल और श्रीमती मीनाक्षी हनुमंत पाटोले के लिए अंतरजातीय विवाह समानता, बंधुत्व और सामाजिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। यह जाति आधारित भेदभाव से…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “आईआईटीएम पुणे ने “एपीएआरसी अर्ली करियर वर्कशॉप” और ईएसटीआईसी के कर्टेन रेज़र कार्यक्रम का आयोजन किया” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: आईआईटीएम पुणे ने “एपीएआरसी अर्ली करियर वर्कशॉप” और ईएसटीआईसी के कर्टेन रेज़र कार्यक्रम का आयोजन किया। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 11 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑