कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की देश में कृषि क्षेत्र की स्थिति की समग्र समीक्षा, किसानों को समय पर हरसंभव मदद के दिए निर्देश

Key details of this update
DetailInformation
Date02 November 2026 (Monday)
Time7:32 PM
Topic / Ministryकृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
Languageहिन्दी
Reading time3 min (518 words)

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देशभर में खरीफ फसलों की कटाई, मौजूदा मौसमी परिस्थितियों और रबी सत्र की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों में सूखे, चक्रवाती प्रभाव और अनियमित वर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों पर विचार-विमर्श करते हुए किसानों के हित में ठोस रणनीति बनाने के लिए निर्देशित करने के साथ ही कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संकट के समय किसानों के प्रति पूरी संवेदनशीलता बरती जाए और राहत कार्यों में प्रक्रियात्मक देरी बिल्कुल न हो। बैठक में केंद्रीय कृषि सचिव श्री अतीश चंद्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान बताया गया कि देशभर में खरीफ फसलों की कटाई का काम चल रहा है। मूंग और सोयाबीन जैसी प्रमुख फसलों की कटाई अंतिम चरण में है। कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि कटाई के तुरंत बाद खेतों में उपलब्ध नमी का अधिकतम उपयोग करते हुए रबी फसलों की बुआई को गति दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में सिंचाई के पानी की सीमित उपलब्धता है, वहां किसानों को चना, सरसों, मसूर और मोटे अनाज जैसी कम पानी और कम लागत वाली फसलों के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही, तापमान के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिकों द्वारा विकसित जलवायु अनुकूल और गर्मी रोधी उन्नत बीज किसानों तक पहुंचाए जाएं।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में खाद एवं उर्वरकों की स्थिति का भी जायजा लिया। समीक्षा में पाया गया कि रबी सत्र के लिए यूरिया, डीएपी, एमओपी और एनपीके सहित सभी जरूरी उर्वरकों और प्रमाणित बीजों का देश में पर्याप्त और मजबूत स्टॉक उपलब्ध है। किसानों को बुआई के समय किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए राज्यों के साथ समन्वय बनाकर जिला स्तर तक आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। मंडियों के विश्लेषण में यह सकारात्मक तथ्य भी सामने आया कि धान, गेहूं, मक्का, चना, मसूर, अरहर, सोयाबीन और सरसों जैसी प्रमुख फसलों के दाम किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी ऊपर मिल रहे हैं जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर और लाभकारी मूल्य प्राप्त हो रहा है।

प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों की चर्चा करते हुए श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चाहे वह अत्यधिक वर्षा और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र हों या फिर कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे सूखे से जूझ रहे राज्य, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र सरकार हर किसान के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनडीआरएफ के तहत क्षति के त्वरित आकलन और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दावों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए ताकि किसानों को समय पर आर्थिक संबल मिल सके। आगामी चक्रवाती बारिश से बनने वाली नमी का लाभ भी रबी बुआई में उठाने के लिए आकस्मिक कार्ययोजना के अंतर्गत उन्होंने निर्देशित किया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि वे स्वयं स्थिति की हर हफ्ते समीक्षा करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर राज्य सरकारों तथा मुख्यमंत्रियों से सीधा संवाद स्थापित कर किसानों की हर समस्या का त्वरित समाधान निकालेंगे।

इसी विषय से और: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

View all इसी विषय से और: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
  1. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    पहले अंतर्राष्ट्रीय मक्का सम्मेलन 2026 में उच्च उत्पादकता, इनोवेटिव ब्रीडिंग और किसान-केंद्रित अनुसंधान का आह्वान किया गया

    'बदलती दुनिया में भोजन, पशु-आहार, चारा, ईंधन और स्थिरता के लिए मक्का क्रांति' (M4FS) विषय पर पहला अंतर्राष्ट्रीय मक्का सम्मेलन आज हैदराबाद के जेडी कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुआ। इस सम्मेलन में…

    पूरा पढ़ें →
  2. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग/भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने ‘विशेष अभियान 6.0’ को और तेज किया; इसके तहत संस्थानों में साफ-सफाई, स्‍थायी अपशिष्ट प्रबंधन और बेहतर कार्यालय वातावरण को बढ़ावा दिया

    कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग/भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद 'विशेष अभियान 6.0' चला रहा है। इसके तहत कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और सुधार के काम किए जा रहे हैं। इसमें कचरे को अलग-अलग…

    पूरा पढ़ें →
  3. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    भारत 12 से 17 अप्रैल, 2027 तक नई दिल्ली में आईसीएआर-सीजीआईएआर विज्ञान एवं साझेदारी सप्ताह 2027 की मेजबानी करेगा; इसमें 5,000 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है

    सीजीआईएआर और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने आज नई दिल्ली में 12 से 17 अप्रैल, 2027 तक सीजीआईएआर विज्ञान एवं साझेदारी सप्ताह के आयोजन की घोषणा की। इस कार्यक्रम का आयोजन…

    पूरा पढ़ें →
  4. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा में पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल (30 अक्टूबर 2026) गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक…

    पूरा पढ़ें →
  5. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    दिल्ली देहात में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों से किया सीधा संवाद

    देशभर में 22 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के दोनो विभागों द्वारा ‘खेत बचाओ अभियान–रबी 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य…

    पूरा पढ़ें →
  6. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    आईसीएआर-एमजीआईएफआरआई ने खेत बचाओ अभियान 2026 के तहत मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक उपयोग और निरंतर बागवानी प्रबंधन को बढ़ावा दिया

    कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) के अंतर्गत बिहार के मोतिहारी स्थित आईसीएआर–महात्मा गांधी एकीकृत कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-एमजीआईएफआरआई) ने 27 अक्टूबर, 2026 को पूर्वी चंपारण के मेहसी प्रखंड के कोठिया हरिराम…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। भारत और विदेशों के उद्योगपतियों, निवेशकों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों और…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    दिल्ली में ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो’ के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी प्रल्हाद जोशी जी, श्रीपद नाइक जी, देश-विदेश से आए सभी इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स, स्टार्टअप जगत के साथी, सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, अन्य महानुभाव देवियों और सज्जनों। ‘भारत रिन्यूएबल…

    पूरा पढ़ें →
  3. Prime Minister's Office

    दिल्ली में ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो’ के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी प्रल्हाद जोशी जी, श्रीपद नाइक जी, देश-विदेश से आए सभी इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स, स्टार्टअप जगत के साथी, सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, अन्य महानुभाव देवियों और सज्जनों। ‘भारत रिन्यूएबल…

    पूरा पढ़ें →
  4. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने एम्स राजकोट में उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा का उद्घाटन किया, प्रत्येक नागरिक को बेहतर कैंसर उपचार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) राजकोट में उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा को राष्ट्र को समर्पित किया। आधुनिक रेडियोथेरेपी उपचार तकनीकों से लैस…

    पूरा पढ़ें →
  5. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथा संशोधन) विनियम, 2026 जारी किया

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथा संशोधन) विनियम, 2026 जारी किया। शिकायत निवारण प्रणाली के आधुनिकीकरण की बदलती जरूरतों को पूरा करने हेतु, प्राधिकरण ने 7…

    पूरा पढ़ें →
  6. कार्मिक

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने राष्ट्रव्यापी ‘डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान-5’ के माध्यम से पेंशनभोगियों का डिजिटल सशक्तिकरण तेज़ किया

    कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने, 'राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान-5' के हिस्से के रूप में, 2 नवंबर 2026 को नई…

    पूरा पढ़ें →
  7. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

    पीएम-सेतु, उद्योग नेतृत्व वाले आईटीआई परिवर्तन के माध्यम से पूर्वोत्तर के कौशल इकोसिस्टम को सुदृढ़ करेगा; पर्यटन और आतिथ्य की वैश्विक रोजगार के अवसरों के लिए प्रमुख क्षेत्रों के रूप में पहचान की गई

    कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने गुवाहाटी में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने के साथ अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता और पीएम-सेतु के लिए कौशल पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया।…

    पूरा पढ़ें →
  8. खान मंत्रालय

    खान मंत्रालय ने छठा विशेष अभियान ई-कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और सुशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ संपन्न किया

    खान मंत्रालय ने अपने संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और स्वायत्त निकायों के साथ छठा विशेष अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया। अभियान में विशेष रूप से ई-कचरे के प्रभावी…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज की साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर पर संगोष्ठी का नई दिल्ली में शुभारंभ

    मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (एचक्यू आईडीएस) के तत्वावधान में सेंटर फॉर ज्वाइंट वारफेयर स्टडीज (सीईएनजेओडब्ल्यूएस) द्वारा साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ 02 नवंबर, 2026 को नई…

    पूरा पढ़ें →
  10. रेल मंत्रालय

    भारतीय रेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस और स्वच्छता ही सेवा 2026 मनाया

    रेल मंत्रालय ने 30 अक्टूबर, 2026 को रेल भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया और स्वच्छता ही सेवा 2026 - विशेष अभियान 6.0 के तहत गतिविधियों का आयोजन किया। 'भारत…

    पूरा पढ़ें →
↑