संचार मंत्रालय Read in English

एबीपी के तहत तमिलनाडु में भारतनेट नेटवर्क के उपयोग के लिए, डिजिटल भारत निधि, दूरसंचार विभाग, तमिलनाडु सरकार एवं तमिलनाडु फाइबरनेट कॉर्पोरेशन के बीच समझौता

Key details of this update
DetailInformation
Date30 October 2026 (Friday)
Time7:07 PM
Topic / Ministryसंचार मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (541 words)

तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल अवसंरचना को मजबूती प्रदान करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को तेज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दूरसंचार विभाग (डीओटी) के अंतर्गत 'डिजिटल भारत निधि' (डीबीएन) ने आज नई दिल्ली के संचार भवन में एक 'उपयोग समझौता' पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते के अंतर्गत, राज्य-संचालित मॉडल के माध्यम से 'संशोधित भारतनेट कार्यक्रम' (एबीपी) के तहत राज्य के ग्रामीण परिवारों को जोड़ा जाएगा।

एबीपी के तहत तमिलनाडु में भारतनेट नेटवर्क के उपयोग के लिए, डिजिटल भारत निधि (डीबीएन), दूरसंचार विभाग (डीओटी), तमिलनाडु सरकार और तमिलनाडु फाइबरनेट कॉर्पोरेशन (टैनफिनेट) के बीच एक समझौता हुआ।

समझौता हस्ताक्षर समारोह का आयोजन दूरसंचार विभाग के अंतर्गत 'डिजिटल भारत निधि' (डीबीएन) के प्रशासक श्री श्यामला मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस समारोह में तमिलनाडु सरकार के कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अतुल आनंद (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से); भारत संचार निगम लिमिटेड के निदेशक (एंटरप्राइज बिजनेस) श्री पापा सुधाकर राव; तमिलनाडु फाइबरनेट कॉर्पोरेशन की महाप्रबंधक (परियोजना) श्रीमती वी. वल्लीदेवी; और दूरसंचार विभाग के डीडीजी (एबीपी कार्यान्वयन-I) श्री दिनेश कुमार गर्ग के साथ-साथ दूरसंचार विभाग (डीओटी), डीबीएन और बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 04 अगस्त 2023 को संशोधित भारतनेट कार्यक्रम को मंजूरी प्रदान की थी। इसका उद्देश्य मौजूदा भारतनेट नेटवर्क को अपग्रेड करना, मजबूत बनाना और उसका विस्तार करना है ताकि सभी ग्राम पंचायतों और गांवों को मांग के आधार पर एक मजबूत एवं भविष्य के लिए तैयार ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी मिल सके।

भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के अंतर्गत भारतनेट नेटवर्क के उपयोग के लिए वित्तीय सब्सिडी सहायता को मंजूरी दी है। इस पहल से तमिलनाडु में भारत सरकार की वित्तीय सहायता से पांच लाख से अधिक ग्रामीण घरों में फाइबर कनेक्शन उपलब्ध होने की उम्मीद है। इससे राज्य के ग्रामीण एवं दूर-दराज इलाकों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच काफी बेहतर होगी जिसमें ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन, डिजिटल भुगतान एवं नागरिकों से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, तमिलनाडु में अंतिम मील कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए 4,767 गांवों को मांग के आधार पर कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।

आज हस्ताक्षरित समझौते से तमिलनाडु में कार्यक्रम के कार्यान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है और इससे समाज को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने तथा ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण को और आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

डिजिटल भारत निधि के बारे में

डिजिटल भारत निधि (पूर्व में यूएसओएफ) की स्थापना, भारतीय टेलीग्राफ (संशोधन) अधिनियम, 2003 के तहत 01.04.2002 को प्रभावी रूप में की गई थी। ‘दूरसंचार अधिनियम, 2023’ के अनुसार, यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) अब डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) बन चुका है। डीबीएन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण, दूरदराज और शहरी क्षेत्रों में इन सेवाओं की पहुंच एवं उपलब्धता को बढ़ावा देकर सार्वभौमिक सेवा का समर्थन करना है, जहां दूरसंचार सेवाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं। यह संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग का एक संबद्ध कार्यालय है।

डीबीएन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए इसमें कई योजनाएं एवं परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें भारतनेट, 4जी सैचुरेशन परियोजना, आकांक्षी जिलों के उन इलाकों में मोबाइल सेवा उपलब्ध कराना जहां अभी तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल सेवाएं, हिमालयी एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल सेवाएं, द्वीपों पर मोबाइल सेवाएं और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में मोबाइल सेवाएं शामिल हैं।

Insta- https://www.instagram.com/department_of_telecom?igsh=MXUxbHFjd3llZTU0YQ==

Youtube: https://youtube.com/@departmentoftelecom?si=DALnhYkt89U5jAaa

पीके/केसी/आरटी/एके

इसी विषय से और: संचार मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संचार मंत्रालय
  1. संचार मंत्रालय

    मसौदा दूरसंचार (प्रसारण एवं केबल) सेवा डीआरएम आधारित डिजिटल एड्रेसेबल प्रणालियों के ऑडिट मैनुअल, 2026’ पर हितधारकों से टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने हितधारकों से टिप्पणियां आमंत्रित करने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को ‘मसौदा दूरसंचार (प्रसारण एवं केबल) सेवा डीआरएम आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल’ (जिसे आगे…

    पूरा पढ़ें →
  2. संचार मंत्रालय

    डाक विभाग ने स्तन कैंसर जागरूकता पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किए

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने आज नई दिल्ली के डाक भवन में स्तन कैंसर जागरूकता को समर्पित दो स्मारक डाक टिकटों वाली एक विशेष स्मारिका शीट जारी की। यह विमोचन सुश्री…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज 'दूरसंचार नेटवर्क में कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता के जिम्‍मेदार उपयोग और दूरसंचार सेवाओं के प्रावधान पर दिशानिर्देशों' का एक मसौदा जारी किया है। इसमें हितधारकों से राय…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने सितंबर 2026 के दौरान अदोनी-मंत्रालयम और हैदराबाद के आसपास के क्षेत्रों में किए गए स्‍वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सामान्य दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए सितंबर 2026 के महीने के दौरान अदोनी-मंत्रालयम और हैदराबाद के आस-पास के क्षेत्रों में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी)…

    पूरा पढ़ें →
  5. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने अगस्त 2026 में जम्मू-कश्मीर एलएसए के तहत लेह और आस-पास के इलाकों में मोबाइल नेटवर्क क्वालिटी का आकलन किया

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण – ट्राई ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए अगस्त 2026 में जम्मू-कश्मीर एलएसए के तहत लेह और आस-पास के इलाकों में किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट…

    पूरा पढ़ें →
  6. संचार मंत्रालय

    इंडिया पोस्ट और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने पैन-इंडिया केवाईसी सत्यापन सेवाओं का विस्तार करने के लिए अपनी साझेदारी को मजबूत किया

    इंडिया पोस्ट (डाक विभाग) और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने देश भर में निवेशकों की पहुंच बढ़ाने और म्यूचुअल फंड सेवाओं तक आसान पहुंच बनाने के लिए अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को और मजबूत…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. लोकसभा सचिवालय

    पुस्तकें जीवन को बदलने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम हैं: लोक सभा अध्यक्ष

    नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2026: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज इस बात पर जोर दिया कि पुस्तकें केवल जानकारी का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन को बदलने, दृष्टिकोण को व्यापक…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस तरकश मॉरीशस के पोर्ट लुईस बंदरगाह पहुंचा

    भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस तरकश दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी नियमित तैनाती के तहत 30 अक्टूबर, 2026 को मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंच गया है। यह यात्रा भारत और मॉरीशस…

    पूरा पढ़ें →
  3. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    युवाओं में चुनावी जागरूकता बढ़ाने के लिए 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ के 46 कार्यक्रम आयोजित किए गए

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) द्वारा आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट…

    पूरा पढ़ें →
  4. जल शक्ति मंत्रालय

    विशेष अभियान 6: जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की उपलब्धियां

    भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के तत्वावधान में, जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    व्यावसायिक जोखिमों से गरिमापूर्ण कार्य की ओर

    रमेश कुमार(बदला हुआ नाम) के लिए, नमस्ते योजना के तहत प्रदान की गई सहायता केवल उपकरणों और प्रशिक्षण की उपलब्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वच्छता कर्मियों को पहचान, व्यावसायिक सुरक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  6. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से, डाक विभाग ने स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्मारक डाक टिकट जारी किए

    डाक विभाग ने आज अंतर्राष्ट्रीय स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर स्तन कैंसर जागरूकता पर स्मारक डाक टिकट जारी किए। डाक विभाग द्वारा परिकल्पित और शुरू की गई इस पहल का…

    पूरा पढ़ें →
  7. वित्‍त मंत्रालय

    भारत सरकार ने ‘विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च स्तरीय समिति’ का गठन किया

    भारत सरकार ने भारत के बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा करने और इसे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, वित्तीय रूप से समावेशी तथा विकसित भारत, 2047 के लिए मज़बूत बनाने हेतु आवश्यक संरचनात्मक, संस्थागत,…

    पूरा पढ़ें →
  8. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति 31 अक्तूबर से 1 नवंबर, 2026 तक महाराष्ट्र और हरियाणा का दौरा करेंगी

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 31 अक्तूबर से 1 नवंबर, 2026 तक महाराष्ट्र और हरियाणा का दौरा करेंगी। 31 अक्तूबर को राष्ट्रपति नासिक, महाराष्ट्र में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज स्तंभ पूजन,…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    आर्थिक चुनौतियों से शोध के सपनों तक का सफर

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना (एनएफएससी) उच्च शिक्षा और शोध के लिए पात्र विद्यार्थियों को सहयोग देने, आर्थिक बाधाओं को कम करने और उन्हें अपने लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने में…

    पूरा पढ़ें →
  10. वित्‍त मंत्रालय

    ‘एट द टॉप, बुर्ज खलीफा’ और ‘रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा’ में ऑनलाइन बुकिंग के लिए यूपीआई की सुविधा शुरू

    यूएई और सिंगापुर जाने वाले भारतीय पर्यटक अब यूपीआई का उपयोग करके आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। दुनिया के इन दो प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा की योजना बना रहे भारतीय…

    पूरा पढ़ें →
↑