वित्‍त मंत्रालय Read in English

भारत सरकार ने ‘विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च स्तरीय समिति’ का गठन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date30 October 2026 (Friday)
Time7:28 PM
Topic / Ministryवित्‍त मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (401 words)

भारत सरकार ने भारत के बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा करने और इसे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, वित्तीय रूप से समावेशी तथा विकसित भारत, 2047 के लिए मज़बूत बनाने हेतु आवश्यक संरचनात्मक, संस्थागत, नियामक एवं विधायी सुधारों की सिफारिश करने के लिए ‘विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर एक उच्च स्तरीय समिति’ का गठन किया है। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण 2026-27 के दौरान इस समिति के गठन की घोषणा की थी।

श्री सुरेश एन. पटेल, पूर्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त, समिति के अध्यक्ष होंगे। इसके अतिरिक्त, तीन प्रतिष्ठित विशेषज्ञ—श्री शिरीष चंद्र मुर्मू (उप-गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक), श्रीमती पद्मजा चुंदरू (पूर्व प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इंडियन बैंक) और श्री एन. एस. विश्वनाथन (पूर्व उप-गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक) समिति के सदस्य होंगे। वित्तीय सेवा विभाग के संयुक्त सचिव (बैंकिंग) समिति के सदस्य सचिव होंगे। समिति का कार्यकाल छह महीने होगा।

समिति के कार्यक्षेत्र (Terms of Reference)

वर्तमान बैंकिंग प्रथाओं और प्रुडेंशियल मानदंडों का आकलन करना, वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं की पहचान करना, उन्हें भारतीय बैंकिंग प्रणाली के लिए उपयुक्त रूप से अपनाना, तथा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बैंक बनाने के लिए रोडमैप प्रदान करना।

बैंकों के लिए मौजूदा नियामक और कानूनी ढांचे की समीक्षा करना, जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंक भी शामिल हैं, तथा इनमें दक्षता लाने और विकसित भारत के लिए बैंकिंग में कारोबार करने में सुविधा प्रदान करने हेतु सुधारों का सुझाव देना।

बैंकों की दीर्घकालिक पूंजी आवश्यकताओं का आकलन करना, जिसमें विकास वित्तीय संस्थान और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां शामिल हैं, तथा साख वृद्धि (क्रेडिट ग्रोथ) को समर्थन देने के लिए वित्तपोषण स्रोतों और सक्षम तंत्र पर सिफारिशें करना।

व्यवसायों के लिए पूंजी की लागत में अंतरों की जांच करना, तथा सतत विकास के लिए निजी निवेश को बढ़ावा देने हेतु नीतिगत विकल्प सुझाना।

बैंकिंग संस्थानों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल नवाचार के लिए रोडमैप तैयार करना, साथ ही साइबर जोखिमों के विरुद्ध सुरक्षा उपाय प्रदान करना। इसके अलावा, बैंकिंग क्षेत्र के लिए भविष्य के लिए तैयार कार्यबल सुनिश्चित करने हेतु प्रतिभा अधिग्रहण और क्षमता निर्माण की रणनीति सुझाना।

प्राथमिक क्षेत्र ऋण (प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग) ढांचे और लीड बैंक योजना की समीक्षा करना, ताकि बदलती आर्थिक प्राथमिकताओं और वित्तीय समावेशन लक्ष्यों के अनुरूप समावेशी, संतुलित तथा डेटा-आधारित साख वितरण को बढ़ावा देने में उनकी प्रासंगिकता, प्रभावशीलता और समन्वय का आकलन किया जा सके।

भारत सरकार द्वारा समिति को सौंपे गए किसी अन्य विषय पर सिफारिशें करना।

पीके/ केसी /आरटी /एमएम

इसी विषय से और: वित्‍त मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वित्‍त मंत्रालय
  1. वित्‍त मंत्रालय

    ‘एट द टॉप, बुर्ज खलीफा’ और ‘रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा’ में ऑनलाइन बुकिंग के लिए यूपीआई की सुविधा शुरू

    यूएई और सिंगापुर जाने वाले भारतीय पर्यटक अब यूपीआई का उपयोग करके आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। दुनिया के इन दो प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा की योजना बना रहे भारतीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने म्यांमार से जुड़े मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया; पूर्वोत्तर में 50 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियों और क्रिस्टल मेथ की भारी खेप जब्त की गई; चार गिरफ्तार

    पूर्वोत्तर में सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी पर एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई में, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मिजोरम और असम में एक के बाद एक दो खुफिया नेतृत्व वाले अभियानों…

    पूरा पढ़ें →
  3. वित्‍त मंत्रालय

    वित्तीय सेवा विभाग ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं; लगभग 7 लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली किया गया और स्क्रैप निपटान से 4.12 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित

    वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने देशभर में अपने संबद्ध संगठनों, क्षेत्रीय कार्यालयों और स्वायत्त निकायों के साथ मिलकर स्वच्छता एवं लंबित मामलों के निपटारे के लिए आयोजित विशेष अभियान…

    पूरा पढ़ें →
  4. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने उत्तर प्रदेश में सिंथेटिक ड्रग्स बनाने वाली एक बड़ी गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया; लगभग 1,100 किलोग्राम मादक पदार्थ और इसे बनाने वाले रसायन जब्त किए; दो लोगों को गिरफ्तार किया गया

    राजस्‍व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देश में अवैध सिंथेटिक ड्रग्स बनाने के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एक दूर-दराज के गांव में मादक पदार्थ बनाने…

    पूरा पढ़ें →
  5. वित्‍त मंत्रालय

    आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन की प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण

    डीआईपीएएम की ओर से वित्त वर्ष 2025-26 में अपनी आंतरिक प्रक्रियाओं के अनुसार पहली या प्रारंभिक बोली प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जो सांकेतिक दिशानिर्देशों के रूप में हैं, न कि कठोर…

    पूरा पढ़ें →
  6. वित्‍त मंत्रालय

    विशाखापट्टनम में आरआईएनएल की जमीन की ई-नीलामी के लिए एनएलएमसी ने शुद्धिपत्र-6 और 7 जारी किए; नीलामी कार्यक्रम में संशोधन किया

    भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के भूमि पार्सल/ प्लॉट की…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    युवाओं में चुनावी जागरूकता बढ़ाने के लिए 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ के 46 कार्यक्रम आयोजित किए गए

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) द्वारा आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट…

    पूरा पढ़ें →
  2. जल शक्ति मंत्रालय

    विशेष अभियान 6: जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की उपलब्धियां

    भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के तत्वावधान में, जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक…

    पूरा पढ़ें →
  3. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति 31 अक्तूबर से 1 नवंबर, 2026 तक महाराष्ट्र और हरियाणा का दौरा करेंगी

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 31 अक्तूबर से 1 नवंबर, 2026 तक महाराष्ट्र और हरियाणा का दौरा करेंगी। 31 अक्तूबर को राष्ट्रपति नासिक, महाराष्ट्र में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज स्तंभ पूजन,…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    एबीपी के तहत तमिलनाडु में भारतनेट नेटवर्क के उपयोग के लिए, डिजिटल भारत निधि, दूरसंचार विभाग, तमिलनाडु सरकार एवं तमिलनाडु फाइबरनेट कॉर्पोरेशन के बीच समझौता

    तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल अवसंरचना को मजबूती प्रदान करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को तेज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दूरसंचार विभाग (डीओटी) के अंतर्गत 'डिजिटल भारत…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    आर्थिक चुनौतियों से शोध के सपनों तक का सफर

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना (एनएफएससी) उच्च शिक्षा और शोध के लिए पात्र विद्यार्थियों को सहयोग देने, आर्थिक बाधाओं को कम करने और उन्हें अपने लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने में…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया को वायुसेना का उप प्रमुख नियुक्त किया गया

    एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया, एवीएसएम, वीएम को 1 नवंबर, 2026 से वायुसेना का उप प्रमुख (वीसीएएस) नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के…

    पूरा पढ़ें →
  7. संचार मंत्रालय

    डाक विभाग ने स्तन कैंसर जागरूकता पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किए

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने आज नई दिल्ली के डाक भवन में स्तन कैंसर जागरूकता को समर्पित दो स्मारक डाक टिकटों वाली एक विशेष स्मारिका शीट जारी की। यह विमोचन सुश्री…

    पूरा पढ़ें →
  8. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ में 7,597 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया

    ऑनलाइन ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ में अब तक 7,597 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया है। यह संख्या तेज़ी से बढ़ रही है, जो इस पहल के प्रति लोगों की…

    पूरा पढ़ें →
  9. वस्‍त्र मंत्रालय

    निफ्ट ने ‘विशेष अभियान 6’ के तहत स्वच्छता, सतत विकास और हरित परिसर को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं

    भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) ने 'विशेष अभियान 6' के तहत अपने परिसरों में स्वच्छता, साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, अवसंरचना रखरखाव और पर्यावरणीय स्थायित्व से…

    पूरा पढ़ें →
  10. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

    एनसीएलटी के न्यायिक एवं तकनीकी सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया में एमसीए केवल प्रशासनिक भूमिका निभाता है

    राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से जुड़े कर्मचारियों के मामलों पर उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी कुछ समाचार रिपोर्टों के संदर्भ में, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) और एनसीएलटी की भूमिकाओं को उन्हें सौंपी…

    पूरा पढ़ें →
↑