पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय Read in English

विशेष अभियान 6.0: उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय ने स्वच्छ कार्यस्थलों और प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि के लिए अभियान तेज किया

Key details of this update
DetailInformation
Date30 October 2026 (Friday)
Time5:43 PM
Topic / Ministryपूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (312 words)

उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) और इसके संगठन प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष अभियान 6.0 का सक्रिय रूप से कार्यान्वयन कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना, कार्यालय के स्थान का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना, अभिलेख प्रबंधन को सुदृढ़ करना और लंबित मामलों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करना है।

विशेष अभियान 6.0 के तहत प्रगति

30 अक्टूबर, 2026 तक, उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) और इसके संगठनों ने अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। कुल 11 स्वच्छता अभियान चलाए गए हैं, 5,650 के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 4,052 ई-फाइलों की समीक्षा की गई है और स्थान के बेहतर उपयोग के प्रयासों के माध्यम से 1,160 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली किया गया है। अभियान की प्रगति और उपलब्धियों का प्रसार सोशल मीडिया मंचों पर कई पोस्ट के माध्यम से भी किया गया है, जिससे की गई पहलों को अधिक दृश्यता मिली है।

लंबित मामलों को कम करने के प्रयासों के भी सकारात्मक परिणाम मिले हैं। संसद सदस्यों से प्राप्त छह संदर्भों में से चार का समाधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, अंतर-मंत्रालयी समिति (आईएमसी) से प्राप्त सभी तीन संदर्भों और जन शिकायतों के तीनों मामलों का निपटान कर दिया गया है। यह उत्तरदायी शासन और लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान पर मंत्रालय के ध्यान को दर्शाता है।

अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाने, स्वच्छ डेस्क अभियान, पात्र ई-फाइलों की समीक्षा एवं उन्हें पूर्ण करने, अनुपयोगी सामग्रियों और ई-कचरे के निपटान, कार्यालय के स्थान का इष्टतम उपयोग तथा लंबित संदर्भों का समयबद्ध निपटान करने पर निरंतर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) विशेष अभियान 6.0 की गति को बनाए रखने तथा स्वच्छता, कुशल अभिलेख प्रबंधन और प्रशासनिक दक्षता को कार्यालयों के नियमित काम-काज के अभिन्न अंग के रूप में संस्थागत रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है।

पीके/केसी/आरटी/पीके/एसएस

इसी विषय से और: पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय

View all इसी विषय से और: पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
  1. पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मिजोरम विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत की

    केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (डीओएनईआर) श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मिजोरम की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान सोमवार को मिजोरम विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत की। उन्होंने…

    पूरा पढ़ें →
  2. पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मिजोरम में ₹331 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी

    केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डीओएनईआर) मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज मिजोरम में ₹331 करोड़ की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नई पहलों की आधारशिला रखी। श्री…

    पूरा पढ़ें →
  3. पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय

    केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मिजोरम में विकास-केंद्रित कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे

    केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया 12 और 13 अक्टूबर, 2026 को मिजोरम में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री के रूप में…

    पूरा पढ़ें →
  4. पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने वृतचित्र श्रृंखला ‘द एनचैंटिंग 8: ए कलिनरी जर्नी थ्रू द नॉर्थईस्ट’ का ट्रेलर जारी किया।

    पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास एवं संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज नई दिल्ली में वृत्तचित्र श्रृंखला "द एनचैंटिंग 8: ए कलिनरी जर्नी थ्रू द नॉर्थईस्ट" का ट्रेलर आधिकारिक तौर पर जारी किया।…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. वित्‍त मंत्रालय

    भारत सरकार ने ‘विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च स्तरीय समिति’ का गठन किया

    भारत सरकार ने भारत के बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा करने और इसे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, वित्तीय रूप से समावेशी तथा विकसित भारत, 2047 के लिए मज़बूत बनाने हेतु आवश्यक संरचनात्मक, संस्थागत,…

    पूरा पढ़ें →
  2. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति 31 अक्तूबर से 1 नवंबर, 2026 तक महाराष्ट्र और हरियाणा का दौरा करेंगी

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 31 अक्तूबर से 1 नवंबर, 2026 तक महाराष्ट्र और हरियाणा का दौरा करेंगी। 31 अक्तूबर को राष्ट्रपति नासिक, महाराष्ट्र में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज स्तंभ पूजन,…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    आर्थिक चुनौतियों से शोध के सपनों तक का सफर

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना (एनएफएससी) उच्च शिक्षा और शोध के लिए पात्र विद्यार्थियों को सहयोग देने, आर्थिक बाधाओं को कम करने और उन्हें अपने लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने में…

    पूरा पढ़ें →
  4. वित्‍त मंत्रालय

    ‘एट द टॉप, बुर्ज खलीफा’ और ‘रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा’ में ऑनलाइन बुकिंग के लिए यूपीआई की सुविधा शुरू

    यूएई और सिंगापुर जाने वाले भारतीय पर्यटक अब यूपीआई का उपयोग करके आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। दुनिया के इन दो प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा की योजना बना रहे भारतीय…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया को वायुसेना का उप प्रमुख नियुक्त किया गया

    एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया, एवीएसएम, वीएम को 1 नवंबर, 2026 से वायुसेना का उप प्रमुख (वीसीएएस) नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के…

    पूरा पढ़ें →
  6. संचार मंत्रालय

    डाक विभाग ने स्तन कैंसर जागरूकता पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किए

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने आज नई दिल्ली के डाक भवन में स्तन कैंसर जागरूकता को समर्पित दो स्मारक डाक टिकटों वाली एक विशेष स्मारिका शीट जारी की। यह विमोचन सुश्री…

    पूरा पढ़ें →
  7. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ में 7,597 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया

    ऑनलाइन ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ में अब तक 7,597 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया है। यह संख्या तेज़ी से बढ़ रही है, जो इस पहल के प्रति लोगों की…

    पूरा पढ़ें →
  8. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

    एनसीएलटी के न्यायिक एवं तकनीकी सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया में एमसीए केवल प्रशासनिक भूमिका निभाता है

    राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से जुड़े कर्मचारियों के मामलों पर उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी कुछ समाचार रिपोर्टों के संदर्भ में, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) और एनसीएलटी की भूमिकाओं को उन्हें सौंपी…

    पूरा पढ़ें →
  9. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    ग्रामीण विकास विभाग में हिंदी पखवाड़ा 2026 का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

    ग्रामीण विकास विभाग में आज दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को हिंदी पखवाड़ा, 2026 के समापन समारोह का आयोजन श्री विपिन कुमार, अपर सचिव की गरिमामयी अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में श्री…

    पूरा पढ़ें →
  10. कोयला मंत्रालय

    ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने खनन से निकले कबाड़ का उपयोग कर युद्धपोत का मॉडल तैयार किया और इसके माध्यम से भारतीय नौसेना के प्रति आभार व्यक्त किया

    कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और कोयला मंत्रालय के अधीन आने वाली ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना की अटूट वचनबद्धता के…

    पूरा पढ़ें →
↑