रक्षा मंत्रालय Read in English

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने वीआईएसवी-2026 का उद्घाटन करते हुए ‘विकसित भारत’ के निर्माण में आत्मनिर्भर रक्षा इकोसिस्टम की भूमिका को रेखांकित किया

Key details of this update
DetailInformation
Date30 October 2026 (Friday)
Time5:14 PM
Topic / Ministryरक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (700 words)

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 30 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा संयुक्‍त युद्ध अध्‍ययन केंद्र (सीईएनजेओडब्‍ल्‍यूएस) के सहयोग से आयोजित वीआईएसवी-2026 (वीआईएसवी-2026 : विज़न, नवाचार, समन्‍वय और मूल्‍य) का उद्घाटन किया। "रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन, वैश्विक साझेदारियों को मजबूती" विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में "साझेदार देशों के लिए डीआरडीओ रक्षा समाधान: प्रौद्योगिकी से रणनीतिक साझेदारी तक" विषय पर एक संगोष्ठी शामिल थी।

इस अवसर पर उपस्थिलत लोगों को संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने वीआईएसवी के चार स्तंभों – विजन, नवाचार, समन्‍वय और मूल्य – को भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के विस्तार करने के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत बताया। विजन भविष्य की रक्षा आवश्यकताओं का अनुमान लगाने का मार्ग प्रशस्‍त करता है; नवाचार अनुसंधान को प्रभावी प्रौद्योगिकियों और समाधानों में बदलता है; समन्‍वय सशस्त्र बलों, अनुसंधान संस्थानों, उद्योग जगत और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों को एक साथ लाता है; और मूल्य विश्वास, आपसी सम्मान तथा जिम्मेदारी में सहयोग को मजबूत करते हैं। उन्होंने ‘विकसित भारत@2047’ की दिशा में देश की यात्रा के तहत एक प्रौद्योगिकी रूप से उन्नत और आत्मनिर्भर रक्षा इकोसिस्टम के निर्माण के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने स्वदेशी अनुसंधान, डिजाइन, विकास और विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रौद्योगिकीय आत्मनिर्भरता भारत को अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों में अधिक सार्थक योगदान करने में सक्षम बनाएगी।

नवाचार पर बोलते हुए श्री संजय सेठ ने उभरती रक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए अनुसंधान और प्रौद्योगिकीय प्रगति को प्रभावी समाधानों में बदलने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में डीआरडीओ के योगदान को सराहा और उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों को‍ विकसित करने में भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और उद्योग जगत की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला।

रक्षा राज्य मंत्री ने अरबी, स्पेनिश और फ्रेंच भाषाओं में डीआरडीओ उत्पादों की एक विदेशी भाषा संकलन पुस्तिका भी जारी की, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के बीच भारत के रक्षा समाधानों के बारे में अधिक जागरूकता बढ़ाना और साझेदार देशों के साथ सम्‍पर्क और सहयोग को और आसान बनाना है।

रक्षा सचिव तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह ने भारत की रक्षा तैयारियों और वैश्विक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकीय क्षमता और संस्थागत साझेदारियों को एकीकृत करने के महत्व पर जोर दिया।

रक्षा उत्पादन सचिव श्री संजीव कुमार ने भारत की विस्‍तार लेती रक्षा विनिर्माण क्षमताओं और पारम्‍परिक ‘खरीदार-विक्रेता’ संबंधों से आगे बढ़कर संयुक्त विकास, सह-उत्पादन और विनिर्माण साझेदारियों की दिशा में बढ़ने के अवसरों को रेखांकित किया। उन्होंने यह भी बताया कि बेंगलुरु में आयोजित होने वाले ‘एयरो इंडिया 2027’ के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय समकक्षों को उच्च-स्तरीय औपचारिक निमंत्रण भेजे जा रहे हैं, जो भारत की बढ़ती एयरोस्पेस और रक्षा क्षमताओं को प्रदर्शित करने व अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को और मजबूत करने का एक और अवसर प्रदान करेगा।

विदेश सचिव श्री विक्रम मिस्री ने बदलते भू-राजनीतिक और प्रौद्योगिकीय माहौल में रक्षा कूटनीतिक के बदलते स्‍वरूप पर जोर दिया, जिसमें रणनीतिक स्वायत्तता, बहु-संरेखण, विश्वास और उभरते प्रौद्योगिकी संबंधी क्षेत्रों में विश्‍वास व सहयोग शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में "संयुक्त सहयोग और साझेदारी के अवसर" विषय पर एक संवाददात्‍मक चर्चा भी शामिल थी, जिसमें रक्षा उत्पादन विभाग, डीआरडीओ, एसआईडीएम, भारतीय उद्योग और रक्षा अताशे के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस चर्चा ने विचारों का आदान-प्रदान करने, साझेदार देशों की आवश्यकताओं को समझने और रक्षा निर्यात, तकनीकी विनिमय, उत्पाद अनुकूलन, सह-विकास, सह-उत्पादन और औद्योगिक सहयोग में संभावित अवसरों की तलाश करने के लिए एक मंच प्रदान किया।

वीआईएसवी-2026 ने अंतर्राष्‍ट्रीय साझेदारों को भारत के स्वदेशी रक्षा अनुसंधान, विकास और उत्पादन क्षमताओं से परिचित होने तथा सहयोग के संभावित क्षेत्रों की तलाश के लिए प्रासंगिक हितधारकों के साथ जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। इस कार्यक्रम ने मित्र राष्ट्रों के साथ विश्वसनीय, दीर्घकालिक और परस्‍पर लाभकारी साझेदारी को बढ़ावा देते हुए अपने आत्मनिर्भर रक्षा इकोसिस्‍टम को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

वीआईएसवी -2026 में रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, मुख्यालय आईडीएस, सशस्त्र बलों, डीआरडीओ, सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम), शिक्षा जगत और भारतीय रक्षा उद्योग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ मित्र देशों के रक्षा अताशे और विदेशी राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

पीके/केसी/आरटी/आईएम/जीआरएस

इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय
  1. रक्षा मंत्रालय

    एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया को वायुसेना का उप प्रमुख नियुक्त किया गया

    एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया, एवीएसएम, वीएम को 1 नवंबर, 2026 से वायुसेना का उप प्रमुख (वीसीएएस) नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन कोलंबो, श्रीलंका से रवाना

    भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) जहाज, आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस सारथी सफल बंदरगाह यात्रा के समापन के बाद 29 अक्टूबर, 2026 को श्रीलंका के कोलंबो से प्रस्थान किया।…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    आईएनएस त्रिशूल ने इटली के सिवितावेचिया में पोर्ट कॉल का समापन किया

    भारतीय नौसेना के जहाज त्रिशूल ने भूमध्य सागर में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में 28 अक्टूबर, 2026 को इटली के सिवितावेचिया में अपनी पोर्ट कॉल का समापन किया।…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    डीआरडीओ ने लंबित मामलों के निपटान में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान 6.0 चलाया

    रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अपने मुख्यालयों, प्रयोगशालाओं और प्रतिष्ठानों में लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम 6.0) शुरू किया है। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ देश की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं और वैश्विक साझेदारी को प्रदर्शित करने वाले विश्व-2026 (वीआईएसवी-2026) का उद्घाटन करेंगे

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ 30 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में सेंटर फॉर ज्वाइंट वारफेयर स्टडीज (सीईएनजेओडब्ल्यूएस) के सहयोग से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    भारत सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध; संयुक्त क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए एडीएमएम-प्लस साझेदारों के साथ धरातल पर परखे गए अनुभव साझा करने को तैयार: रक्षा मंत्री

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन और सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि आतंकवाद-रोधी अभियानों में भारत का व्यापक अनुभव…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. वित्‍त मंत्रालय

    भारत सरकार ने ‘विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च स्तरीय समिति’ का गठन किया

    भारत सरकार ने भारत के बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा करने और इसे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, वित्तीय रूप से समावेशी तथा विकसित भारत, 2047 के लिए मज़बूत बनाने हेतु आवश्यक संरचनात्मक, संस्थागत,…

    पूरा पढ़ें →
  2. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति 31 अक्तूबर से 1 नवंबर, 2026 तक महाराष्ट्र और हरियाणा का दौरा करेंगी

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 31 अक्तूबर से 1 नवंबर, 2026 तक महाराष्ट्र और हरियाणा का दौरा करेंगी। 31 अक्तूबर को राष्ट्रपति नासिक, महाराष्ट्र में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज स्तंभ पूजन,…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    आर्थिक चुनौतियों से शोध के सपनों तक का सफर

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना (एनएफएससी) उच्च शिक्षा और शोध के लिए पात्र विद्यार्थियों को सहयोग देने, आर्थिक बाधाओं को कम करने और उन्हें अपने लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने में…

    पूरा पढ़ें →
  4. वित्‍त मंत्रालय

    ‘एट द टॉप, बुर्ज खलीफा’ और ‘रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा’ में ऑनलाइन बुकिंग के लिए यूपीआई की सुविधा शुरू

    यूएई और सिंगापुर जाने वाले भारतीय पर्यटक अब यूपीआई का उपयोग करके आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। दुनिया के इन दो प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा की योजना बना रहे भारतीय…

    पूरा पढ़ें →
  5. संचार मंत्रालय

    डाक विभाग ने स्तन कैंसर जागरूकता पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किए

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने आज नई दिल्ली के डाक भवन में स्तन कैंसर जागरूकता को समर्पित दो स्मारक डाक टिकटों वाली एक विशेष स्मारिका शीट जारी की। यह विमोचन सुश्री…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ में 7,597 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया

    ऑनलाइन ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ में अब तक 7,597 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया है। यह संख्या तेज़ी से बढ़ रही है, जो इस पहल के प्रति लोगों की…

    पूरा पढ़ें →
  7. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

    एनसीएलटी के न्यायिक एवं तकनीकी सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया में एमसीए केवल प्रशासनिक भूमिका निभाता है

    राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से जुड़े कर्मचारियों के मामलों पर उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी कुछ समाचार रिपोर्टों के संदर्भ में, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) और एनसीएलटी की भूमिकाओं को उन्हें सौंपी…

    पूरा पढ़ें →
  8. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    ग्रामीण विकास विभाग में हिंदी पखवाड़ा 2026 का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

    ग्रामीण विकास विभाग में आज दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को हिंदी पखवाड़ा, 2026 के समापन समारोह का आयोजन श्री विपिन कुमार, अपर सचिव की गरिमामयी अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में श्री…

    पूरा पढ़ें →
  9. कार्मिक

    प्रधानमंत्री पुरस्कार (पीएमए) के अंतर्गत सम्मानित पहलों की सततता एवं प्रतिकृति विषय पर राष्ट्रीय सुशासन वेबिनार श्रृंखला का 41वां वेबिनार 30 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किया गया

    राष्ट्रीय सुशासन वेबिनार श्रृंखला का 41वां वेबिनार 30 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2024 के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता हेतु प्रधानमंत्री पुरस्कार (पीएमए) से सम्मानित राजकोट जिले की…

    पूरा पढ़ें →
  10. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय सचिव सुधांश पंत ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई

    राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत ने आज नई दिल्ली में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।…

    पूरा पढ़ें →
↑