राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से जुड़े कर्मचारियों के मामलों पर उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी कुछ समाचार रिपोर्टों के संदर्भ में, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) और एनसीएलटी की भूमिकाओं को उन्हें सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारियों के परिप्रेक्ष्य में देखा जा सकता है।
एनसीएलटी के 63 न्यायिक एवं तकनीकी सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया में एमसीए केवल प्रशासनिक भूमिका निभाता है।
एनसीएलटी स्वतंत्र रूप से अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति एवं प्रबंधन की प्रक्रिया करता है, इसमें उप रजिस्ट्रार, कोर्ट अधिकारी, स्टेनोग्राफर, कार्यालय सहायक और मल्टी-टास्किंग स्टाफ शामिल हैं। सरकार ने 14 अक्टूबर 2019 की अधिसूचना के माध्यम से यह जिम्मेदारी एससीएलटी को सौंपी थी ताकि इसका प्रभावी एवं स्वतंत्र संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
पीके/केसी/आरटी/एके
