संचार मंत्रालय Read in English

ट्राई ने “दूरसंचार इंटरकनेक्शन (तीसरा संशोधन) विनियम, 2026” जारी किए

Key details of this update
DetailInformation
Date03 November 2026 (Tuesday)
Time12:37 PM
Topic / Ministryसंचार मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time7 min (1,219 words)

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज “दूरसंचार इंटरकनेक्शन (तीसरा संशोधन) विनियम, 2026” जारी कर दिए हैं। ये विनियम 1 जनवरी, 2027 से लागू होंगे।

दूरसंचार में 'इंटरकनेक्शन' का तात्पर्य उन तकनीकी, परिचालन और व्यावसायिक व्यवस्थाओं से है जो दो या दो से अधिक दूरसंचार नेटवर्कों को आपस में जोड़ती हैं। इससे नेटवर्कों के बीच दूरसंचार ट्रैफिक अर्थात एक निश्चित समय में भेजे और प्राप्त किए जाने वाले डेटा, वॉयस कॉल और संदेशों का प्रवाह संभव होता है और अलग-अलग सेवा प्रदाताओं के उपयोगकर्ता एक-दूसरे से निर्बाध रूप से संवाद कर पाते हैं। ट्राई अधिनियम, 1997 की धारा 11(1)(ब) के अंतर्गत ट्राई को यह अधिकार प्राप्त है कि वह सेवा प्रदाताओं के बीच इंटरकनेक्शन की शर्तें निर्धारित करे और यह सुनिश्चित करे कि विभिन्न सेवा प्रदाताओं के बीच तकनीकी अनुकूलता बनी रहे और इंटरकनेक्शन प्रभावी ढंग से कार्य करे।

ट्राई ने इंटरकनेक्शन से जुड़े मौजूदा विनियामक ढांचे को प्रासंगिक और पारदर्शी बनाए रखने तथा सेवा प्रदाताओं के बीच कुशल इंटरकनेक्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 03.04.2025 को “इंटरकनेक्शन मामलों पर मौजूदा ट्राई विनियमों की समीक्षा” विषय पर प्रारंभिक-परामर्श पत्र जारी करके इस ढांचे की समीक्षा शुरू की। इस प्रारंभिक-परामर्श पत्र के माध्यम से अन्य बातों के अतिरिक्त 'दूरसंचार इंटरकनेक्शन विनियम, 2018' की समीक्षा के लिए हितधारकों से उनकी राय मांगी गई थी।

इसके बाद, 10.11.2025 को “इंटरकनेक्शन मामलों पर मौजूदा ट्राई विनियमों की समीक्षा” विषय पर 'परामर्श पत्र' जारी किया गया। इसमें पृष्ठभूमि की जानकारी दी गई थी और प्रारंभिक-परामर्श प्रक्रिया के दौरान प्राप्त हितधारकों की टिप्पणियों को भी शामिल किया गया था। इस परामर्श पत्र के माध्यम से अन्य बातों के अतिरिक्त 'दूरसंचार इंटरकनेक्शन विनियम, 2018' की समीक्षा के लिए हितधारकों से उनकी राय मांगी गई। समय-सीमा बढ़ाए जाने के बाद, लिखित टिप्पणियां और जवाबी प्रतिक्रिया जमा करने की अंतिम तिथियां क्रमशः 15.12.2025 और 29.12.2025 हो गईं।

परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों के उत्तर में सत्रह हितधारकों ने अपनी टिप्पणियां दीं जबकि नौ हितधारकों ने अपनी प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत कीं। परामर्श प्रक्रिया के भाग के रूप में 28.01.2026 को परामर्श पत्र पर एक खुली चर्चा (ओपन हाउस डिस्कशन-ओएचडी) का आयोजन किया गया था। ट्राई ने परामर्श प्रक्रिया के दौरान हितधारकों से प्राप्त टिप्पणियों और उनके विश्लेषण के आधार पर 'दूरसंचार इंटरकनेक्शन (तीसरा संशोधन) विनियम, 2026' को अंतिम रूप दे दिया है।

संशोधित विनियमों के मुख्य बिंदु नीचे दिए गए हैं:

एलएसए/सेवा क्षेत्र स्तर पर इंटरकनेक्शन: यह संशोधन इंटरकनेक्शन देने वालों और लेने वालों को दूरसंचार ट्रैफिक के आदान-प्रदान के लिए स्थानों पर आपसी सहमति बनाने की सुविधा देता है। यह मौजूदा इंटरकनेक्शन विनियामक ढांचे को आधुनिक नेटवर्क आर्किटेक्चर के अनुरूप बनाता है। साथ ही, यह मौजूदा 'लॉन्ग डिस्टेंस चार्जिंग एरिया' (एलडीसीए) और 'शॉर्ट डिस्टेंस चार्जिंग एरिया' (एसडीसीए) स्तर के इंटरकनेक्शन से 'लाइसेंस्ड सर्विस एरिया' (एलएसए) स्तर के इंटरकनेक्शन की ओर स्थानांतरण को आसान बनाता है। ट्रैफिक को एलएसए-स्तर के इंटरकनेक्शन बिंदुओं (पीओआई) पर ले जाने से रूटिंग सरल हो जाएगी और सीमित नंबरिंग वाले संसाधनों का प्रबंधन अधिक कुशलता से हो सकेगा। इससे विलंब कम होगा और सेवाओं की विश्वसनीयता बेहतर होगी।

एसडीसीए/एलडीसीए-स्तर के पीओआई से मौजूदा ट्रैफिक को दूसरे सिस्टम पर ले जाना: एसडीसीए/एलडीसीए-स्तर के पीओआई पर उपयोग के मिनटों (एमओयू) के रूप में मौजूदा ट्रैफिक को तीन वर्षों के भीतर चरणबद्ध तरीके से एलएसए-स्तर के पीओआई पर ले जाया जाएगा। इसके बाद, सारा ट्रैफिक एलएसए या सेवा क्षेत्र स्तर के पीओआई पर ही दिया या लिया जाएगा।

आईपी-आधारित इंटरकनेक्शन की ओर माइग्रेशन: इन संशोधित नियमों के अंतर्गत सेवा प्रदाताओं को आईपी-आधारित इंटरकनेक्शन स्थापित करने का प्रावधान दिया गया है। इन नियमों के लागू होने के बाद स्थापित किए जाने वाले सभी नए इंटरकनेक्शन आईपी-आधारित होंगे। ई1/टीडीएम-आधारित इंटरकनेक्शन पर काम कर रहे सभी मौजूदा पीओआई को तीन वर्षों के भीतर चरणबद्ध तरीके से आईपी-आधारित इंटरकनेक्शन में बदल दिया जाएगा। आईपी-आधारित इंटरकनेक्शन पर जाने से बैंडविड्थ की क्षमता, कॉल की गुणवत्ता और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के बीच कॉल के प्रदर्शन में सुधार होता है।

आईपी-आधारित इंटरकनेक्शन के लिए क्षमता विस्तार का ढांचा: आईपी-आधारित इंटरकनेक्शन के मामले में पॉइंट ऑफ इंटरकनेक्शन पर कॉल संभालने की अधिकतम क्षमता का निर्धारण एक साथ चलने वाले सत्रों को संभालने की क्षमता और लिंक बैंडविड्थ को ध्यान में रखकर किया जाएगा। साथ ही, ट्राई के संबंधित नियमों के अनुसार सेवा की गुणवत्ता को भी बनाए रखना होगा।

पीओआई सरेंडर करने की प्रक्रिया: पीओआई को सरेंडर करने के लिए एक विशेष नियामक ढांचा प्रस्तुत किया गया है। पूर्ववर्ती नियमों में केवल पीओआई के "डिस्कनेक्शन" का प्रावधान था, जिसका अर्थ है पीओआई पर ट्रैफिक के आदान-प्रदान को पूरी तरह रोक देना। यह कदम एक सेवा प्रदाता द्वारा तब उठाया जाता है जब दूसरे सेवा प्रदाता के साथ किसी विवाद या विशेष परिस्थितियों के कारण काम करना संभव न हो। दूसरी ओर, 'सरेंडर' की प्रक्रिया का उद्देश्य यह है कि कोई सेवा प्रदाता अपनी परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप स्वेच्छा से पीओआई को सरेंडर कर सके। ट्रैफिक कम होने, किसी क्षेत्र से सेवाएं वापस लेने, या ट्रैफिक को दूसरे रास्ते से भेजने जैसे कारणों से ऐसा किया जा सकता है जिससे वित्तीय क्षमता में सुधार होता है।

बैंक गारंटी के प्रावधानों को तर्कसंगत बनाना: मौजूदा बैंक गारंटी ढांचे को बरकरार रखा गया है; हालांकि, पुनर्मूल्यांकन के बाद दी जाने वाली बैंक गारंटी की वैधता और ऐसे पुनर्मूल्यांकन के बीच के समय अंतराल को 6 महीने से बढ़ाकर 12 महीने कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, आईपी-आधारित इंटरकनेक्शन सहित सभी पीओआई के लिए बैंक गारंटी की अधिकतम सीमा निर्धारित करने के तरीके में भी बदलाव किया गया है।

इंटरकनेक्शन शुल्क के भुगतान में देर होने पर ब्याज: इंटरकनेक्शन शुल्क या इंटरकनेक्शन उपयोग शुल्क के भुगतान में देर होने की स्थिति से निपटने के लिए एक विशेष प्रावधान जोड़ा गया है। ब्याज दर क्या होगी, यह सेवा प्रदाता आपस में तय कर सकते हैं, लेकिन यह दर 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' की एक वर्ष की 'मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट' (एमसीएलआर) और उसमें 2 प्रतिशत जोड़ने पर बनने वाली दर से अधिक नहीं हो सकती।

रिपोर्टिंग की आवश्यकताएं: इन संशोधित नियमों में रिपोर्टिंग की कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। इनका उद्देश्य यह निगरानी करना है कि ट्रैफिक एलडीसीए/एसडीसीए-स्तर के पीओआई से एलएसए-स्तर के पीओआई पर कैसे स्थानांतरित हो रहा है और सिस्टम ई1/टीडीएम-आधारित तकनीक से आईपी-आधारित इंटरकनेक्शन पर कैसे जा रहा है।

वित्तीय दंड का श्रेणीबद्ध ढांचा: इन नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए इसके प्रावधानों का उल्लंघन करने पर वित्तीय दंड लगाने का श्रेणीबद्ध ढांचा तैयार किया गया है। यह संशोधन विनियामक ढांचे के प्रवर्तन को अधिक प्रभावी, आनुपातिक और इन विनियमों के अंतर्गत आने वाले उल्लंघनों की प्रकृति तथा गंभीरता के अनुरूप बनाता है।

देर से भुगतान पर ब्याज, रिपोर्टिंग की आवश्यकताएं और वित्तीय दंड जैसे प्रावधान नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायक होंगे। ये संशोधित नियम तकनीकी प्रगति और संबंधित क्षेत्र के विकास के अनुरूप बनाए गए हैं। इनसे इंटरकनेक्शन ढांचे के मजबूत होने और टेलीकॉम नेटवर्क के बीच बिना निर्बाध संचार आसान होने की उम्मीद है। इस नियामक ढांचे का उद्देश्य सेवा प्रदाताओं को अधिक स्पष्टता प्रदान करना है और साथ ही प्रभावी इंटरकनेक्शन, पारदर्शिता, बिना किसी भेदभाव के व्यवहार और निष्पक्ष रूप से प्रतिस्पर्धा के सिद्धांतों को बनाए रखना है।

“दूरसंचार इंटरकनेक्शन (तीसरा संशोधन) विनियम, 2026” का संपूर्ण पाठ और इसके साथ जुड़ा स्पष्टीकरण ज्ञापन ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है।

किसी भी स्पष्टीकरण या जानकारी के लिए, आप ट्राई के सलाहकार (नेटवर्क्स, स्पेक्ट्रम एंड लाइसेंसिंग-I) श्री समीर गुप्ता से ईमेल आईडी: adv-nsl1@trai.gov.in या टेलीफोन नंबर +91-11-20907752 पर संपर्क कर सकते हैं।

पीके/केसी/आरटी/केके/एसके

इसी विषय से और: संचार मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संचार मंत्रालय
  1. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथा संशोधन) विनियम, 2026 जारी किया

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण (चौथा संशोधन) विनियम, 2026 जारी किया। शिकायत निवारण प्रणाली के आधुनिकीकरण की बदलती जरूरतों को पूरा करने हेतु, प्राधिकरण ने 7…

    पूरा पढ़ें →
  2. संचार मंत्रालय

    सरकार ने चक्रवात अर्नब के दौरान दूरसंचार कनेक्टिविटी की निरंतरता सुनिश्चित की

    आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर चक्रवात अर्नब के आने के बाद दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के साथ मिलकर कनेक्टिविटी बहाली के प्रयास शुरू कर दिए हैं।…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    मसौदा दूरसंचार (प्रसारण एवं केबल) सेवा डीआरएम आधारित डिजिटल एड्रेसेबल प्रणालियों के ऑडिट मैनुअल, 2026’ पर हितधारकों से टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने हितधारकों से टिप्पणियां आमंत्रित करने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को ‘मसौदा दूरसंचार (प्रसारण एवं केबल) सेवा डीआरएम आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल’ (जिसे आगे…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    एबीपी के तहत तमिलनाडु में भारतनेट नेटवर्क के उपयोग के लिए, डिजिटल भारत निधि, दूरसंचार विभाग, तमिलनाडु सरकार एवं तमिलनाडु फाइबरनेट कॉर्पोरेशन के बीच समझौता

    तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल अवसंरचना को मजबूती प्रदान करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को तेज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दूरसंचार विभाग (डीओटी) के अंतर्गत 'डिजिटल भारत…

    पूरा पढ़ें →
  5. संचार मंत्रालय

    डाक विभाग ने स्तन कैंसर जागरूकता पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किए

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने आज नई दिल्ली के डाक भवन में स्तन कैंसर जागरूकता को समर्पित दो स्मारक डाक टिकटों वाली एक विशेष स्मारिका शीट जारी की। यह विमोचन सुश्री…

    पूरा पढ़ें →
  6. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज 'दूरसंचार नेटवर्क में कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता के जिम्‍मेदार उपयोग और दूरसंचार सेवाओं के प्रावधान पर दिशानिर्देशों' का एक मसौदा जारी किया है। इसमें हितधारकों से राय…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. Prime Minister's Office

    पुणे मेट्रो परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा जी, मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे साथी मनोहर लाल जी, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे जी, श्रीमती सुनेत्रा अजित पवार जी,…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शराब की लत छोड़कर स्वस्थ जीवन की ओर

    रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए एनएपीडीडीआर योजना का अर्थ केवल नशा मुक्ति संबंधी उपचार तक पहुंच हासिल करना ही नहीं है। इसने उन्हें नशे की लत से उबरने, अपना आत्मविश्वास…

    पूरा पढ़ें →
  3. कोयला मंत्रालय

    सुविकल्प- खदान पुनर्प्रयोजन उपकरण, बंद और परित्यक्त खदानों का उत्पादक संपत्ति में बदलाव

    खदान बंद करना खनन जीवनचक्र का एक अभिन्न अंग है। हालांकि खनन क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी खनन कार्यों के पूरा होने के साथ समाप्त नहीं होती है। खनन के बाद की भूमि…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 3 नवंबर, 2026 को राजस्थान के जैसलमेर में 'भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण' पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में…

    पूरा पढ़ें →
  5. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    आदित्य-एल1 पर लगे वीएलईसी से सौर विस्फोट के असमान फैलाव का पता चला है जो अंतरिक्ष के वातावरण पर असर डाल सकता है

    भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित सौर वेधशाला आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिकों को सौर विस्फोट या कोरोनल मास इरप्शन (सीएमई) के फैलने के तरीके को समझने और उसके बारे में नई जानकारी पाने में…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत के बायोफार्मा स्टार्टअप परितंत्र को मजबूत करने और बायोइकोनॉमी के विकास में तेजी लाने पर एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में "भारत में बायोइकोनॉमी अवसर: नवाचार और विकास को बढ़ावा देने में स्टार्टअप्स की भूमिका" विषय पर एक…

    पूरा पढ़ें →
  7. रक्षा मंत्रालय

    टाइगर ट्रायम्फ 2026 अभ्यास का उद्घाटन समारोह

    भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास के 5वें संस्करण 'टाइगर ट्रायम्फ 2026' का उद्घाटन समारोह 02 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम स्थित मैरीटाइम वारफेयर सेंटर (एमडब्ल्यूसी) में…

    पूरा पढ़ें →
  8. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों के लिए अधिकृत आयात गेटवे के विस्तार का प्रस्ताव रखा

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 'ड्रग्स रूल्स, 1945' के नियम 43ए में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। इसका उद्देश्य देश में दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों के आयात के…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास अपहृत मछली पकड़ने वाला जहाज ‘अजिनी’ को सफलतापूर्वक समुद्री लुटेरों से मुक्त कराया

    भारतीय नौसेना ने 48 घंटे से अधिक समय तक चले त्वरित और सुव्यवस्थित अभियान के बाद सशस्त्र समुद्री लुटेरों के कब्जे से मछली पकड़ने वाले जहाज अजिनी को सफलतापूर्वक मुक्त कराया। जहाज…

    पूरा पढ़ें →
  10. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    ई-कोर्ट मिशन मोड परियोजना के अंतर्गत एक पहल ‘ई-फाइलिंग 3.0: प्रक्रिया से व्यवहार तक’ विषय पर कार्यशाला

    भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का न्याय विभाग, 4 नवंबर, 2026(बुधवार) को दोपहर 2:00 बजे से विज्ञान भवन, मौलाना आजाद रोड, नई दिल्ली के हॉल नंबर 5 में “ई-फाइलिंग 3.0:…

    पूरा पढ़ें →
↑