ग्रामीण विकास मंत्रालय Read in English

ग्रामीण विकास मंत्रालय और नेशनल हाउसिंग बैंक द्वारा लोनावला में आयोजित “पीएमएवाई-जी सुधार संवाद” में, ऋणदाता संस्थाओं ने पीएमएवाई-जी के लाभार्थियों के लिए संस्थागत वित्तपोषण का प्रस्ताव रखा: राज्यों, एचएफसी, एसएफबी, एमएफआई और आरआरबी ने ग्रामीण आवास के लिए किफायती संस्थागत ऋण उपलब्ध कराने की रूपरेखा पर चर्चा की

Key details of this update
DetailInformation
Date02 November 2026 (Monday)
Time9:22 PM
Topic / Ministryग्रामीण विकास मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (912 words)

ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी) ने नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) के साथ मिलकर “पीएमएवाई-जी सुधार संवाद” का आयोजन किया। इस एक-दिवसीय संवाद में पीएमएवाई-जी के तहत ग्रामीण आवासन को मजबूत करने हेतु आवश्यक सुधारों पर चर्चा की गई। इसमें ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी), नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी), विभिन्न राज्यों के ग्रामीण विकास विभागों, विश्व बैंक, इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन, सा-धन, टीसीआईएस हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंटरनेशनल और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (एचएफसी), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी), लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) एवं सूक्ष्म वित्तीय संस्थानों (एमएफआई) सहित विभिन्न ऋणदाता संस्थाओं ने हिस्सा लिया।

ग्रामीण ऋणों के पारंपरिक दृष्टिकोण से हटकर, चर्चा के दौरान ऋणदाताओं ने पीएमएवाई-जी के लाभार्थी परिवारों को एक आशाजनक और काफी हद तक अछूता हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लाभार्थियों का सत्यापन किया जाता है, सरकारी सहायता से लागत का एक बड़ा हिस्सा कवर हो जाता है और पीएमएवाई-जी प्लेटफॉर्म पर विभिन्न चरणों के जरिए निर्माण कार्य की निगरानी की जाती है। इससे ऋण देने की लागत और जोखिम कम हो जाते हैं। उन्होंने विशेष ऋण उत्पाद तैयार करने और सुधारों को लागू करने हेतु मंत्रालय, एनएचबी तथा राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई।

इस पूर्व सुबह में, महाराष्ट्र सरकार के ग्रामीण आवास निदेशक डॉ. राजाराम दिघे ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। एनएचबी के प्रबंध निदेशक श्री संजय शुक्ला ने ग्रामीण परिवारों को अपने घर का निर्माण कार्य पूरा करने में मदद करने हेतु किफायती संस्थागत ऋण की आवश्यकता पर जोर दिया। ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार (ग्रामीण आवास) श्री पीयूष श्रीवास्तव ने मुख्य भाषण दिया, जिसमें उन्होंने दिन भर की कार्यवाही की रूपरेखा तय की। उन्होंने बताया कि पीएमएवाई-जी दुनिया की सबसे बड़ी आवास योजना है और ग्रामीण आवास के क्षेत्र में इसकी उपलब्धियां बेहद संतोषजनक हैं। उन्होंने ‘सभी के लिए आवास’ के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने हेतु बेहतर समन्वय के साथ प्रयास बढ़ाने का आह्वान किया, जिसमें संस्थागत वित्त एक बड़ी ताकत साबित हो सकता है। इसके बाद एनएचबी, विश्व बैंक, ‘सा-धन’ और ‘टीसीआईएस हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंटरनेशनल' ने ग्रामीण आवास वित्त पर वैश्विक और जमीनी स्तर के दृष्टिकोण प्रस्तुत किए।

पीएमएवाई-जी के लिए संस्थागत ऋण का महत्व

पीएमएवाई-जी का लक्ष्य मार्च 2029 तक 4.95 करोड़ पक्के मकानों का निर्माण कार्य पूरा करना है। ग्रामीण इलाकों में मकान बनाने की लागत अक्सर इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि से अधिक हो जाती है। शेष रकम की व्यवस्था करने में देरी होने से निर्माण कार्य रुक सकता है और परिवारों को ऊंची ब्याज दर वसूलने वाले अनौपचारिक ऋणदाताओं के पास जाना पड़ सकता है। वहीं, दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच रखने वाले ऋणदाताओं को फंड की कमी, कर्ज डूबने के जोखिम और ग्रामीण आवास ऋण के लिए कोई मानक उत्पाद न होने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 'संवाद' में इन विषयों पर चर्चा की गई:

किन घरेलू वर्गों को जिम्मेदारीपूर्वक ऋण दिया जा सकता है, जहां ऋण की राशि और पुनर्भुगतान की शर्तें उनकी मौसमी आय के अनुकूल हों;

ऋण देने में आने वाली बाधाएं, जैसे कि दस्तावेजीकरण और मूल्यांकन से लेकर लेन-देन की लागत तक;

पीएमएवाई-जी संबंधी डेटा, निर्माण के प्रमुख चरण और डीएवाई-एनआरएलएम स्वयं सहायता समूह नेटवर्क इन बाधाओं को कैसे कम कर सकते हैं; और

केन्द्र, राज्यों और एनएचबी से अपेक्षित सहयोग, जिसमें ग्रामीण आवास हेतु एनएचबी की प्रस्तावित पुनर्वित्त सुविधा (रीफाइनेंस विंडो) भी शामिल है।

ऋणदाताओं और राज्य सरकारों के तीन मिश्रित समूहों ने पूर्ण सत्र में अपनी सिफारिशें प्रस्तुत कीं, जिसके बाद एक खुला मंच आयोजित किया गया।

विचार-विमर्श के मुख्य परिणाम

एक मुख्य बात यह सामने आई कि एचएफसी, एसएफबी और एमएफआई वास्तव में पीएमएवाई-जी के लाभार्थियों को इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता के अलावा भी ऋण देने में काफी रुचि रखते हैं। ऋण देने वाली संस्थाओं ने जमीन के मालिकाना हक स्पष्ट न होने, आवंटित संपत्तियों को गिरवी रखने पर पाबंदियां, मौसमी आय, लेनदेन की अधिक लागत और ऋण न चुकाए जाने के जोखिम (क्रेडिट रिस्क) को मुख्य बाधाओं के रूप में रेखांकित किया। इस रुचि को बड़े पैमाने पर ऋण देने में परिवर्तित करने हेतु, प्रतिभागियों ने निम्नलिखित सुझाव दिए:

ग्रामीण आवास के लिए 2–5 लाख रुपये तक के विशेष ऋण उत्पाद, जिनकी अदायगी मौसमी आय के अनुरूप तय की गई हो;

व्यापक स्तर पर लागू करने से पहले, एक व्यावसायिक रूप से व्यवहारिक मॉडल, जिसे संभवतः एनएचबी द्वारा समर्थित किसी संस्था के माध्यम से शुरू किया जाए, का परीक्षण (पायलट);

सरकार समर्थित आंशिक गारंटी तंत्र के जरिए क्रेडिट गारंटी सहायता;

ब्याज सब्सिडी, रियायती फंडिंग और एनएचबी के पुनर्वित्त (रीफाइनेंस) के जरिए किफायती ऋण दरें;

राज्यों द्वारा भूमि और संपत्ति संबंधी सुधार, जिसमें आवंटित संपत्तियों को गिरवी रखना और स्टाम्प शुल्क में छूट देना शामिल हो;

ग्रामीण उधारकर्ताओं के लिए उपयुक्त विनियामक व्यवहार, जिसमें अलग-अलग एनपीए और प्रावधान मानदंड शामिल हों; और

ग्राम पंचायतों, डीएवाई-एनआरएलएम स्वयं सहायता समूहों और लोकओएस प्लेटफॉर्म के जरिए समुदाय-आधारित ‘अंतिम छोर तक' सेवाओं की आपूर्ति।

पीएमएवाई-जी की प्रगति की समीक्षा

इस कार्यशाला में महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम और केरल में पीएमएवाई-जी की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें राज्यों से जुड़ी एसएनए स्पर्श संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु पीएफएमएस के साथ एक विशेष सत्र भी शामिल था।

ऋण देने वाली संस्थाओं द्वारा दिखाई गई रुचि, सरकारी सहायता को संस्थागत ऋण के साथ जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पीएमएवाई-जी के लाभार्थी परिवार महंगी एवं अनौपचारिक उधारी के बिना, अच्छी गुणवत्ता वाले अपने घरों का निर्माण कार्य पूरा कर सकेंगे। मंत्रालय ‘संवाद’ से प्राप्त सुझावों की समीक्षा करेगा और एनएचबी, राज्य सरकारों, ऋण देने वाली संस्थाओं तथा ‘नॉलेज पार्टनर्स’ के साथ परामर्श करके इन पर आगे की कार्रवाई करेगा।

पीके/केसी/आरटी/आर

इसी विषय से और: ग्रामीण विकास मंत्रालय

View all इसी विषय से और: ग्रामीण विकास मंत्रालय
  1. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वीबी-जी राम जी अधिनियम के तहत शिकायत निवारण नियम, 2026 अधिसूचित किए

    ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी अधिनियम के तहत वीबी-जी राम जी शिकायत निवारण नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं। इन नियमों के…

    पूरा पढ़ें →
  2. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    ग्रामीण संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए पीएमजीएसवाई-IV के तहत मिजोरम में नई सड़क निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी

    पीएमजीएसवाई-IV (बैच-1, वित्त वर्ष 2026-27) के तहत 45 सड़क कार्यों (509.54 कि.मी) जिनका मूल्य रु. 710.40 करोड़ है, का प्रस्ताव मंत्रालय द्वारा स्वीकृत किया गया है जिससे 48 बसावटों को पहली बार…

    पूरा पढ़ें →
  3. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    ग्रामीण विकास विभाग में हिंदी पखवाड़ा 2026 का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

    ग्रामीण विकास विभाग में आज दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को हिंदी पखवाड़ा, 2026 के समापन समारोह का आयोजन श्री विपिन कुमार, अपर सचिव की गरिमामयी अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में श्री…

    पूरा पढ़ें →
  4. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    ग्रामीण विकास विभाग ने विशेष अभियान 6 के तहत निरंतर प्रगति की

    प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के मार्गदर्शन में ग्रामीण विकास विभाग विशेष अभियान 6 चला रहा है। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को संस्थागत रूप देना, लंबित मामलों को कम…

    पूरा पढ़ें →
  5. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    ​पारदर्शिता की नई मिसाल: पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ विजन के तहत वीबी-जी राम जी में NMMS का उन्नत फेस ऑथेंटिकेशन संस्करण केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया जारी

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को ग्रामीण धरातल पर साकार करने और जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता व जवाबदेही को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक युगांतरकारी कदम…

    पूरा पढ़ें →
  6. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    कर्तव्य भवन में कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच, सफाई कर्मियों पर विशेष ध्यान

    ग्रामीण विकास विभाग ने 22 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में स्वास्थ्य शिविर लगाया। स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से हुए आयोजन में सफाई कर्मचारियों सहित स्टाफ की जांच हुई।…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रक्षा मंत्रालय

    आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

    भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान में आयोजित भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास (आईएन–आरओकेएन) सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभ्यास से समुद्री सहयोग को…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुणे मेट्रो की लगभग 21,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  3. Prime Minister's Office

    पुणे मेट्रो परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा जी, मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे साथी मनोहर लाल जी, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे जी, श्रीमती सुनेत्रा अजित पवार जी,…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    ग्रामीण कृषक परिवार की पृष्ठभूमि से वैश्विक शिक्षा तक

    अनुसूचित जाति के एक युवा छात्र आरव माने (परिवर्तित नाम) की यात्रा उदाहरण है कि समय पर उपलब्‍ध कराई गई शैक्षिक सहायता प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वित्तीय और भौगोलिक बाधाएं पार करने, वैश्विक…

    पूरा पढ़ें →
  5. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने युवाओं से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा का नेतृत्व करने का आह्वान किया

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में आयोजित ‘युवा नेतृत्‍व संवाद मंच’ (यंग लीडर्स डिस्कोर्स फोरम) में मुख्य भाषण देते हुए युवाओं से…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शराब की लत छोड़कर स्वस्थ जीवन की ओर

    रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए एनएपीडीडीआर योजना का अर्थ केवल नशा मुक्ति संबंधी उपचार तक पहुंच हासिल करना ही नहीं है। इसने उन्हें नशे की लत से उबरने, अपना आत्मविश्वास…

    पूरा पढ़ें →
  7. कोयला मंत्रालय

    सुविकल्प- खदान पुनर्प्रयोजन उपकरण, बंद और परित्यक्त खदानों का उत्पादक संपत्ति में बदलाव

    खदान बंद करना खनन जीवनचक्र का एक अभिन्न अंग है। हालांकि खनन क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी खनन कार्यों के पूरा होने के साथ समाप्त नहीं होती है। खनन के बाद की भूमि…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 3 नवंबर, 2026 को राजस्थान के जैसलमेर में 'भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण' पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में…

    पूरा पढ़ें →
  9. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने “दूरसंचार इंटरकनेक्शन (तीसरा संशोधन) विनियम, 2026” जारी किए

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज “दूरसंचार इंटरकनेक्शन (तीसरा संशोधन) विनियम, 2026” जारी कर दिए हैं। ये विनियम 1 जनवरी, 2027 से लागू होंगे। दूरसंचार में 'इंटरकनेक्शन' का तात्पर्य उन तकनीकी,…

    पूरा पढ़ें →
  10. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    आदित्य-एल1 पर लगे वीएलईसी से सौर विस्फोट के असमान फैलाव का पता चला है जो अंतरिक्ष के वातावरण पर असर डाल सकता है

    भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित सौर वेधशाला आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिकों को सौर विस्फोट या कोरोनल मास इरप्शन (सीएमई) के फैलने के तरीके को समझने और उसके बारे में नई जानकारी पाने में…

    पूरा पढ़ें →
↑