वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय Read in English

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने युवाओं से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा का नेतृत्व करने का आह्वान किया

Key details of this update
DetailInformation
Date03 November 2026 (Tuesday)
Time2:09 PM
Topic / Ministryवाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time7 min (1,286 words)

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में आयोजित ‘युवा नेतृत्‍व संवाद मंच’ (यंग लीडर्स डिस्कोर्स फोरम) में मुख्य भाषण देते हुए युवाओं से महत्वाकांक्षी लक्ष्‍य निर्धारित करने, परिवर्तन को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

श्री गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना अनिवार्य (गैर-समझौतावादी) है और आज के युवा इस महत्‍वपूर्ण उपलब्धि की दिशा में देश की यात्रा के शिल्‍पकार होंगे। उन्होंने कहा कि जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने का उत्‍सव मना रहा होगा, तब‍ आज के विद्यार्थियों की आयु 40 और 50 वर्ष के बीच की होगी। उनकी पसंद, आकांक्षाएं और योगदान ही देश का भविष्य निर्धारित करेंगे।

भारत के निर्यात प्रदर्शन को रेखांकित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि देश ने पिछले वर्ष अब तक का सर्वाधिक 863 बिलियन अमरीकी डालर का निर्यात दर्ज किया। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने इस वर्ष अप्रैल-मई में अपने अनुमानों में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया था, इस बावजूद भारत ने चालू वर्ष के लिए 1 ट्रिलियन अमरीकी डालर के निर्यात का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया, जो 16 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि भारत पिछले वर्ष के निर्यात के मुकाबले 5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 900 बिलियन अमरीकी डालर का निर्यात लक्ष्य भी निर्धारित कर सकता था। वैश्विक व्यापार में अनुमानित वृद्धि को देखते हुए यह भी अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होती। 900 बिलियन अमरीकी डालर का लक्ष्य भी वैश्विक व्यापार की अनुमानित वृद्धि दर से दोगुने से अधिक वृद्धि को दर्शाता। हालांकि, भारत ने इससे भी अधिक महत्वाकांक्षी 1 ट्रिलियन अमरीकी डालर का लक्ष्य निर्धारित करने का निर्णय लिया। श्री गोयल ने विश्वास व्यक्त किया कि देश इस उपलब्धि को हासिल कर लेगा। उन्‍होंने बताया कि वित्त वर्ष के पहले छह महीनें (अप्रैल-सितंबर) के दौरान ही निर्यात में 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और यह 480 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि वार्षिक लक्ष्य करने के लिए शेष छह महीनों में 520 बिलियन अमरीकी डालर का निर्यात करना होगा, उन्‍होंने यह भी कहा कि अक्टूबर का महिना भी अच्छा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि आईएमएफ ने हाल ही में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर के अपने अनुमान को संशोधित कर लगभग 3.5 प्रतिशत कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि भारत का निर्यात प्रदर्शन भी इस संशोधन के प्रमुख कारणों में से एक रहा हो, हो सकता है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की बढ़ती प्रतिष्‍ठा पर जोर देते हुए श्री गोयल ने कहा कि भारत ने एक कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की स्थि‍ति से निकलकर दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्‍थान बनाया है और वो सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में लगभग 50 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर आए हैं और अपने कठिन परिश्रम से जीवन स्‍तर को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने भारत की विकास यात्रा का श्रेय कई कारकों को दिया। उनमें देश प्रतिभा संपदा, युवा आबादी का कौशल, लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था, 30 वर्ष से कम की औसत आयु वाली युवा जनसांख्यिकीय संरचना तथा 140 करोड़ भारतीयों द्वारा गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं और सेवाओं की मांग शामिल है। उन्होंने कहा कि यह सभी विशेषताएं सामूहिक रूप से भारत की विकास गाथा को गति प्रदान कर रही हैं।

श्री गोयल ने कहा कि भारत ने विश्‍व का विश्वास अर्जित किया है और लगभग सभी क्षेत्रों के देश इसके साथ तरजीही व्यापार समझौते (पीटीए) तथा मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) करने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि भारत को तेजी से एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में देखा जा रहा है। देश की युवा आबादी, प्रतिभा, कड़ी मेहनत करने की तत्‍परता और वैश्विक विकास में योगदान देने की प्रतिबद्धता ने अंतरराष्ट्रीय स्‍तर पर भारत की प्रतिष्‍ठा को और मजबूत किया है।

संकट के समय विभिन्‍न देशों को भारत द्वारा दिए गए सहयोग का स्‍मरण करते हुए उन्‍होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने अपने प्रत्‍येक नागरिक को नि:शुल्‍क टीकाकरण उपलब्‍ध कराने के साथ-साथ दुनिया के अन्‍य देशों को भी टीके उपलब्‍ध कराए। उन्होंने संकट के समय विभिन्‍न देशों को दवाईयां उपलब्‍ध कराने तथा राहत एवं पुनर्वास सहायता प्रदान करने में भारत के योगदान का भी उल्‍लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत ने यह सहायता इस बात की परवाह किए बिना प्रदान की कि विश्‍वभर में भारत की जो पहचान और सम्‍मान मिल रहा है, वह इसके कार्यों से अर्जित विश्‍वास को दर्शाता है।

विद्यार्थियों से महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करते हुए श्री गोयल ने उनसे पूछा कि क्या वे सीमित लक्ष्यों से संतुष्‍ट रहना चाहेंगे या बेहतर भविष्य की आकांक्षा रखेंगे। उन्होंने कहा कि परिवर्तन के लिए लोगों की सोचने, काम करने और जीवन जीने की पद्धति में बदलाव आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से निरंतर स्वयं को विकसित करने, बदलती परिस्थितियों के प्रति खुला दृष्टिकोण रखने और जीवन भर ज्ञान अर्जित करते रहने का आग्रह किया।

व्यक्तित्‍व निर्माण में शैक्षणिक संस्थानों के महत्व पर बल देते हुए श्री गोयल ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को शैक्षणिक रूप से तैयार करने के साथ-साथ उनके चरित्र, दृढ़ता, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम करने की प्रवृत्ति का भी विकास करते हैं। ये संस्‍थान युवाओं के भविष्य के प्रति उनके दृष्टिकोण को आकार देते हैं और उन्हें देश की नियति को दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार करते हैं। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि विदयार्थी अपने विद्यालय और महाविद्यालय के वर्षों के दौरान अक्‍सर उनके योगदान को पूरी तरह नहीं समझ पाते। वास्तविक दुनिया में कदम रखने के बाद ही उन्‍हें अहसास होता है कि इन प्रारंभिक और महत्‍वपूर्ण वर्षों में शिक्षकों, शैक्षणिक वातावरण तथा समग्र व्‍यक्तित्‍व विकास ने उनके जीवन को किस प्रकार आकार दिया और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार किया। उन्होंने कहा कि अंतत: सफलता व्‍यक्ति के अपने हाथों में होती है।

उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन और भविष्य को आकार देने में शिक्षकों के योगदान को भी स्वीकार किया। उन्‍होंने कहा कि जैसे-जैसे व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ता हैं, उसे शिक्षकों के मार्गदर्शन और शैक्षिक वातावरण के प्रभाव का महत्‍व अधिक स्पष्ट रूप से समझ में आता है।

अपनी शैक्षणिक यात्रा के अनुभव साझा करते हुए श्री गोयल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत शुरू की गई ‘लचीली’ व्‍यवस्‍था का उल्‍लेख किया। इसके तहत विद्यार्थियों को अपने पाठ्यक्रम बदलने, शैक्षणिक कार्य के लिए क्रेडिट अर्जित करने और एक संकाय से दूसरे संकाय में जाने की सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी सौभाग्‍यशाली हैं कि उन्हें ऐसे वातावरण में अपने सपनों को पूरा करने के अधिक अवसर मिल रहे हैं, जहां शिक्षा व्‍यवस्‍था पहले की तुलना में अधिक ‘लचीली’ है।

श्री गोयल ने कहा कि आज के विद्यार्थी इस लिए भी सौभाग्यशाली हैं क्योंकि उनके सामने अवसरों की एक व्‍यापक श्रृंखला उपलब्‍ध है और वे अपनी पसंद का करियर चुन सकते है। लगभग पूरा देश डिजिटल हो चुका है और 1.1 बिलियन इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के साथ युवा पूरी दुनिया से जुड़े हुए हैं। उन्‍हें ऑनलाईन ज्ञान और अनुभवों के एक बड़े भंडार तक पहुंच प्राप्‍त है। उन्होंने इसे विद्यार्थियों के लिए सीखने, अपने कौशल का विकास‍ करने और भारत की विकास यात्रा में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

अपने संबोधन के समापन पर श्री गोयल ने परंपराओं को कायम रखने और संस्थानों में अनुशासन बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन और परंपराओं के प्रति सम्मान किसी भी संगठन की नींव होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन जीने, अपने सामने एक बड़ा लक्ष्य रखने तथा कभी भी अपना आत्मविश्वास या साहस न खोने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो लोग साहस का परिचय देते हैं, वे अंततः सफल होते हैं।

पीके/केसी/आरटी/आईएम/एसएस

इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एपीडा ने कुल्लू से दुबई तक 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार के निर्यात में मदद की

    केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपीडा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से संयुक्त अरब अमीरात के दुबई तक 1.3 मीट्रिक…

    पूरा पढ़ें →
  2. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एपीईडीए ने अरुणाचल प्रदेश की 1.5 मीट्रिक टन कीवी का दुबई के लिए प्रायोगिक निर्यात कराया

    भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण' (एपीईडीए) ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई…

    पूरा पढ़ें →
  3. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत के बायोफार्मा स्टार्टअप परितंत्र को मजबूत करने और बायोइकोनॉमी के विकास में तेजी लाने पर एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में "भारत में बायोइकोनॉमी अवसर: नवाचार और विकास को बढ़ावा देने में स्टार्टअप्स की भूमिका" विषय पर एक…

    पूरा पढ़ें →
  4. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    डीपीआईआईटी ने कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 का क्रियान्वयन किया

    उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) अपने संबद्ध कार्यालयों के साथ प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के मार्गदर्शन में विशेष अभियान 6 का क्रियान्वयन कर रहा है। इस अभियान…

    पूरा पढ़ें →
  5. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं

    वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा महानिदेशालय (DG TRADE) की महानिदेशक सुश्री दित्ते जुएल जोर्जेंसन; अंतरराष्ट्रीय भागीदारी महानिदेशालय (DG INTPA) के महानिदेशक श्री…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने व्यापार के डिजिटलीकरण पर चिंतन शिविर की अध्यक्षता की

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) तथा ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) द्वारा आयोजित एक…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. कार्मिक

    पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने 5वें राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान के दायरे में सभी पेंशनभोगियों को लाने का आह्वान किया

    पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग-डीओपीपीडब्ल्यू ने आज 5वें राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र-डीएलसी अभियान के तहत पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से नई दिल्ली स्थित संसद मार्ग शाखा में एक मेगा शिविर आयोजित…

    पूरा पढ़ें →
  2. समग्र उपचार पद्धति में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान के निदेशक डॉ. पद्मा गुरमेत को वेलनेस विजनरी पुरस्‍कार

    प्रख्यात चिकित्सक, विद्वान और राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान-एनआईएसआर लेह के निदेशक डॉ. पद्मा गुरमेत को पारंपरिक चिकित्सा एवं समग्र स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्रपति शाहू जी महाराज…

    पूरा पढ़ें →
  3. कार्मिक

    लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 6 का समापन

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने स्वच्छता को बढ़ावा देने, लोक शिकायतों के लंबित मामलों को कम करने और भौतिक तथा ई-फाइलों को हटाने के लिए विशेष अभियान 6 के हिस्से…

    पूरा पढ़ें →
  4. लोकसभा सचिवालय

    सार्वजनिक धन के एक-एक रुपये का हिसाब होना चाहिए और उसका उपयोग उसके वांछित उद्देश्य के लिए किया जाना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष

    लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज संसद और राज्य विधानसभाओं की लोक लेखा समितियों (पीएसी) से सार्वजनिक धन के संरक्षक के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत करने का आह्वान किया।…

    पूरा पढ़ें →
  5. पर्यावरण

    भारत अंताल्या में आयोजित यूएनएफसीसीसी सीओपी31 में समाधान-उन्मुख और न्यायसंगत जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाएगा: श्री भूपेंद्र यादव

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने 9 से 20 नवंबर 2026 तक तुर्की के अंताल्या में आयोजित होने वाले यूएनएफसीसीसी सीओपी31 के लिए भारत की प्राथमिकताओं को…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

    भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान में आयोजित भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास (आईएन–आरओकेएन) सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभ्यास से समुद्री सहयोग को…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुणे मेट्रो की लगभग 21,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  8. Prime Minister's Office

    पुणे मेट्रो परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा जी, मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे साथी मनोहर लाल जी, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे जी, श्रीमती सुनेत्रा अजित पवार जी,…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    ग्रामीण कृषक परिवार की पृष्ठभूमि से वैश्विक शिक्षा तक

    अनुसूचित जाति के एक युवा छात्र आरव माने (परिवर्तित नाम) की यात्रा उदाहरण है कि समय पर उपलब्‍ध कराई गई शैक्षिक सहायता प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वित्तीय और भौगोलिक बाधाएं पार करने, वैश्विक…

    पूरा पढ़ें →
  10. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शराब की लत छोड़कर स्वस्थ जीवन की ओर

    रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए एनएपीडीडीआर योजना का अर्थ केवल नशा मुक्ति संबंधी उपचार तक पहुंच हासिल करना ही नहीं है। इसने उन्हें नशे की लत से उबरने, अपना आत्मविश्वास…

    पूरा पढ़ें →
↑