कार्मिक Read in English

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने 5वें राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान के दायरे में सभी पेंशनभोगियों को लाने का आह्वान किया

Key details of this update
DetailInformation
Date03 November 2026 (Tuesday)
Time4:33 PM
Topic / Ministryकार्मिक
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (399 words)

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग-डीओपीपीडब्ल्यू ने आज 5वें राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र-डीएलसी अभियान के तहत पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से नई दिल्ली स्थित संसद मार्ग शाखा में एक मेगा शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्देश्य पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन-चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा प्रदान करना तथा डिजिटल सेवाओं की सुगमता एवं उपयोगिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग सचिव सुश्री निवेदिता शुक्ला वर्मा ने जोर देकर कहा कि विभाग की सभी पहल के केंद्र में पेंशनभोगी हैं और डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान की सफलता दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनभोगी सहित प्रत्येक पेंशनभोगी तक पहुंचने पर निर्भर करती है। सुश्री निवेदिता शुक्ला वर्मा ने वरिष्ठ पेंशनभोगियों की भागीदारी एवं योगदान की सराहना करते हुए बताया कि पिछले अभियान के दौरान 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के 14 लाख से अधिक पेंशनभोगियों ने अपने डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा किए थे, जो महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग सचिव ने पेंशनभोगियों को अपने अनुभव साझा करने तथा साथी पेंशनभोगियों को चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित कर डिजिटल सशक्तीकरण का दूत बनने को प्रोत्साहित किया। इस पहल का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि पेंशनभोगी स्मार्टफोन द्वारा घर बैठे ही अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बना सकते हैं और इसके लिए उन्हें किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर रहने या बैंक शाखाओं में जाने की आवश्‍यकता नहीं है।

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव श्री ध्रुबज्योति सेनगुप्ता ने बताया कि वर्ष 2014 में आरंभ के बाद से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र सेवाओं में उल्लेखनीय विकास हुआ है और वर्ष 2021 में चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक शुरू होने से यह प्रक्रिया अधिक सुलभ और सुविधाजनक बन गई है। उन्‍होंने बताया कि पिछले अभियान के दौरान फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक द्वारा बनाए गए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्रों की संख्या 50 लाख से बढ़कर लगभग 1.25 करोड़ हो गई। उन्होंने कहा कि शिविरों में जाने या स्वयं इस प्रक्रिया को पूरा करने में असमर्थ पेंशनभोगियों के लिए बैंकों और डाकघरों के माध्यम से घर तक सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।

पंजाब नेशनल बैंक के मेगा शिविर में वरिष्ठ पेंशनभोगियों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त, डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र सेवाओं के साथ ही चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस पहल से सुलभ, सुरक्षित एवं पेंशनभोगी-केंद्रित डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने में पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि हुई।

पीके/केसी/एकेवी/पीके

इसी विषय से और: कार्मिक

View all इसी विषय से और: कार्मिक
  1. कार्मिक

    लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 6 का समापन

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने स्वच्छता को बढ़ावा देने, लोक शिकायतों के लंबित मामलों को कम करने और भौतिक तथा ई-फाइलों को हटाने के लिए विशेष अभियान 6 के हिस्से…

    पूरा पढ़ें →
  2. कार्मिक

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने राष्ट्रव्यापी ‘डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान-5’ के माध्यम से पेंशनभोगियों का डिजिटल सशक्तिकरण तेज़ किया

    कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने, 'राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान-5' के हिस्से के रूप में, 2 नवंबर 2026 को नई…

    पूरा पढ़ें →
  3. कार्मिक

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गवर्नेंस में समावेशी क्षमता निर्माण के लिए आईआईपीए की देशव्यापी पहुंच की स्थिति बताई

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह…

    पूरा पढ़ें →
  4. कार्मिक

    प्रधानमंत्री पुरस्कार (पीएमए) के अंतर्गत सम्मानित पहलों की सततता एवं प्रतिकृति विषय पर राष्ट्रीय सुशासन वेबिनार श्रृंखला का 41वां वेबिनार 30 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किया गया

    राष्ट्रीय सुशासन वेबिनार श्रृंखला का 41वां वेबिनार 30 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2024 के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता हेतु प्रधानमंत्री पुरस्कार (पीएमए) से सम्मानित राजकोट जिले की…

    पूरा पढ़ें →
  5. कार्मिक

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग 1 से 30 नवंबर, 2026 तक ‘राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान-5’ आयोजित कर रहा है

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग 1 से 30 नवंबर, 2026 तक पूरे भारत के 2000 शहरों/जिलों में 5वां राष्ट्रव्यापी 'डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट' (डीएलसी) अभियान चलाएगा। विभाग ने 13 अगस्त, 2026 के एक…

    पूरा पढ़ें →
  6. कार्मिक

    केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली के सतर्कता भवन में हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय सतर्कता आयुक्त श्री ए. एस. राजीव और सतर्कता आयुक्त श्री प्रवीण…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    एमएसएमई मंत्रालय ने “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026' मनाया। इस वर्ष का…

    पूरा पढ़ें →
  2. नीति आयोग

    तीन नवंबर 2026 को नई दिल्ली में “इंडिया एसएंडटी स्कोरबोर्ड” का शुभारंभ

    नीति आयोग ने 3 नवंबर 2026 को सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (CSOI), केजी मार्ग, नई दिल्ली में "इंडिया एसएंडटी स्कोरबोर्ड" का शुभारंभ किया। इस स्कोरबोर्ड का अनावरण नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री…

    पूरा पढ़ें →
  3. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एपीडा ने कुल्लू से दुबई तक 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार के निर्यात में मदद की

    केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपीडा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से संयुक्त अरब अमीरात के दुबई तक 1.3 मीट्रिक…

    पूरा पढ़ें →
  4. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एपीईडीए ने अरुणाचल प्रदेश की 1.5 मीट्रिक टन कीवी का दुबई के लिए प्रायोगिक निर्यात कराया

    भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण' (एपीईडीए) ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई…

    पूरा पढ़ें →
  5. समग्र उपचार पद्धति में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान के निदेशक डॉ. पद्मा गुरमेत को वेलनेस विजनरी पुरस्‍कार

    प्रख्यात चिकित्सक, विद्वान और राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान-एनआईएसआर लेह के निदेशक डॉ. पद्मा गुरमेत को पारंपरिक चिकित्सा एवं समग्र स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्रपति शाहू जी महाराज…

    पूरा पढ़ें →
  6. लोकसभा सचिवालय

    सार्वजनिक धन के एक-एक रुपये का हिसाब होना चाहिए और उसका उपयोग उसके वांछित उद्देश्य के लिए किया जाना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष

    लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज संसद और राज्य विधानसभाओं की लोक लेखा समितियों (पीएसी) से सार्वजनिक धन के संरक्षक के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत करने का आह्वान किया।…

    पूरा पढ़ें →
  7. पर्यावरण

    भारत अंताल्या में आयोजित यूएनएफसीसीसी सीओपी31 में समाधान-उन्मुख और न्यायसंगत जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाएगा: श्री भूपेंद्र यादव

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने 9 से 20 नवंबर 2026 तक तुर्की के अंताल्या में आयोजित होने वाले यूएनएफसीसीसी सीओपी31 के लिए भारत की प्राथमिकताओं को…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

    भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान में आयोजित भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास (आईएन–आरओकेएन) सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभ्यास से समुद्री सहयोग को…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुणे मेट्रो की लगभग 21,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  10. Prime Minister's Office

    पुणे मेट्रो परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा जी, मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे साथी मनोहर लाल जी, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे जी, श्रीमती सुनेत्रा अजित पवार जी,…

    पूरा पढ़ें →
↑