प्रधानमंत्री कार्यालय Read in English

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी

Key details of this update
DetailInformation
Date03 November 2026 (Tuesday)
Time2:43 PM
Topic / Ministryप्रधानमंत्री कार्यालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time9 min (1,647 words)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुणे मेट्रो की लगभग 21,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पुणे और महाराष्ट्र की जनता को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जब रोजमर्रा की जिंदगी में नई सार्वजनिक सुविधाएं जुड़ती हैं तो त्योहारों की खुशी कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने याद दिलाया कि दस वर्ष पहले उन्होंने ही पुणे मेट्रो के पहले चरण की आधारशिला रखी थी। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि हिंजवड़ी से शिवाजीनगर गलियारे के शुरू होने से एक प्रमुख आईटी हब तक बेहतर संपर्क मिलेगा जबकि आज शुरू की गई नई लाइन शहर के पुराने और नए हिस्सों को आपस में और बेहतर तरीके से जोड़ेगी।

प्रधानमंत्री ने पुणे को विचारों का ऐतिहासिक केंद्र बताया जिसने देश और समाज को हमेशा दिशा दिखाई है। उन्होंने कहा कि यह शहर अब युवाओं की आकांक्षाओं के केंद्र के रूप में आईटी, ऑटोमोबाइल, औषधि उद्योग, स्टार्टअप, नवाचार और विनिर्माण के क्षेत्रों में 'विकसित भारत' की नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "ऐसे में मजबूत होती यहां की मेट्रो कनेक्टिविटी, पुणे शहर के विकास को नई गति देने जा रही है।"

प्रधानमंत्री ने बताया, पुणे मेट्रो का विस्तार यह दिखाता है कि आधुनिक शहरों को विकसित भारत के लिए किस तरह तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब शहरों को केवल उद्योगों, खान-पान या स्थानीय उत्पादों जैसे पारंपरिक पैमानों से नहीं आंका जाता, बल्कि उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता और जीवन जीने की सुगमता से परखा जाता है। मेट्रो नेटवर्क इन दोनों को बेहतर बनाता है, जिससे लोगों का यात्रा का समय बचता है और उन्हें काफी सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों का समय बचने से शहरी उत्पादकता बढ़ती है जिससे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में भी तेजी आती है। श्री मोदी ने बल देकर कहा, "और जब अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती है, तो गरीबों और मध्यम वर्ग, दोनों को इसका लाभ मिलता है।"

प्रधानमंत्री ने इस अवसर को लोक-हितैषी और सक्रिय शासन का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए इस बात का उल्लेख किया कि विगत 12 वर्षों में भारत का मेट्रो नेटवर्क 26 शहरों में लगभग 1,200 किलोमीटर तक फैल गया है जिससे प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक यात्री लाभान्वित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज भारत का मेट्रो नेटवर्क दुनिया के शीर्ष तीन मेट्रो नेटवर्कों में गिना जाता है।"

प्रधानमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र में भी 2014 के बाद से देश जैसा ही बदलाव आया है जब राज्य में केवल 10 से 11 किलोमीटर मेट्रो लाइनें चालू थीं जबकि अब लगभग 175 किलोमीटर मेट्रो लाइनें सेवा में हैं, वहीं 680 किलोमीटर से अधिक पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है। श्री मोदी ने कहा, "यह पैसा श्रमिकों की जेब में जा रहा है, इंजीनियरों को काम दे रहा है और दुकानों तथा कारखानों में भी आजीविका के अवसर पैदा कर रहा है।"

प्रधानमंत्री ने नवीन उद्घाटन किए गए कॉरिडोर की एक और विशेषता का उल्लेख करते हुए बताया कि यह मेट्रो लाइन सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के अंतर्गत सरकार और निजी क्षेत्र के संयुक्त प्रयासों से निर्मित की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह विकास का ऐसा मॉडल है जिसकी सफलता से देश की प्रगति को और गति मिलेगी।"

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत का हर नागरिक और युवा बेटे-बेटियां 'हम यह करके दिखाएंगे' की भावना के साथ 'विकसित भारत' के निर्माण में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि विगत 12 वर्षों में देश ने ग्रामीण सड़कों, राजमार्गों, एक्सप्रेसवे, नई और विद्युतीकृत रेल लाइनों, लंबी सुरंगों और ऊंचे पुलों के निर्माण पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। श्री मोदी ने बल देकर कहा, "अब आने वाले वर्षों में इसके साथ ही, देश अपनी ऊर्जा अपने शहरों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में से एक बनाने में लगाने वाला है।"

प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि शहर केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि आर्थिक गतिविधियों के मुख्य इंजन होते हैं और सैकड़ों छोटे शहरों को विकास के केंद्रों में बदला जाना चाहिए। उन्होंने इस वर्ष फरवरी में 'अर्बन चैलेंज फंड' को स्वीकृति दिए जाने का उल्लेख किया। इसके अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में निवेश जुटाने के लिए केंद्र सरकार 1 लाख करोड़ रुपये की सहायता देगी। उन्होंने स्थानीय निकायों और निजी क्षेत्र के साझेदारों से आग्रह किया कि वे इस प्रयास में मिशन के रूप में शामिल हों। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मुझे पूर्ण विश्वास है कि महाराष्ट्र इसमें अपनी भूमिका का और विस्तार करेगा।"

प्रधानमंत्री ने भारत के बारे में वैश्विक चर्चा को बढ़ावा देने वाली दो प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्र ने कठिन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच विश्व में सबसे तेज विकास दर को बनाए रखा है जबकि विश्व बैंक की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार केवल 10 से 12 वर्षों के भीतर 50 करोड़ नागरिकों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला है और पीढ़ियों से चले आ रहे दशकों से दिए गए खोखले नारों से आगे बढ़ रहा है। श्री मोदी ने कहा, "पहले गरीबी के खिलाफ लड़ाई केवल नारों में होती थी, आज भारत गरीबी को धरातल पर पराजित कर रहा है।"

प्रधानमंत्री ने बताया कि आज भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भी है और सबसे तेजी से गरीबी घटाने वाला देश भी है– ये दोनों उपलब्धियां एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि एक बढ़ती अर्थव्यवस्था और विस्तारित बजट बड़े पैमाने पर सार्वजनिक निवेश को सक्षम बनाता है जबकि जो पैसा कभी घोटालों और लीकेज में खो जाता था वह अब सीधे लाभार्थियों तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जब देश के खज़ाने का पैसा, रोड, रेल, एयरपोर्ट, मेट्रो में लगता है, जब सरकार बिजली, पानी, गैस पाइपलाइन पर निवेश बढ़ाती है, तब लोगों का जीवन भी सुधरता है और उनके लिए रोजगार के मौके भी बढ़ते हैं। पीएम मोदी ने कहा, ''ये दोनों उपलब्धियां एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।''

प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए घर, शौचालय, हर घर जल नल जल कनेक्शन और रसोई गैस कनेक्शन जैसी कल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि इन आवश्यक सुविधाओं ने जनता के आत्मविश्वास को बढ़ाया है और हर दिन मूल्यवान समय की बचत की है। श्री मोदी ने कहा, "और इस समय का उपयोग उनके परिवारों के लिए अतिरिक्त आय अर्जित करने में किया जा रहा है।"

प्रधानमंत्री ने गरीबों को सशक्त बनाने से उन्हें गरीबी से उबरने का साहस मिलता है, इस मंत्र द्वारा निर्देशित सरकार के प्रमुख के रूप में पिछले महीने अपने 25 साल पूरे करने को याद करते हुए योजना वितरण पर ध्यान केंद्रित करने और गरीबी के खिलाफ संकल्प के लिए लाभार्थियों को मंच पर आमंत्रित करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में गरीब कल्याण मेलों की शुरुआत करने का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा, "वे गरीबी को परास्त करने का संकल्प लेते थे और एक आत्मविश्वास लेकर आयोजन से लौटते थे।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि उस समय शुरू किया गया मिशन 'सशक्त बनाने की शक्ति' के रूप में सच्चे सुशासन के साथ बिना रुके आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बल देकर कहा कि यह बदलाव अचानक नहीं हुआ बल्कि वर्षों की सोची-समझी और सुनियोजित प्रयासों का नतीजा है। श्री मोदी ने कहा, "इस तरह, 50 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को पराजित किया है।"

प्रधानमंत्री ने बताया कि गरीबी कम होने से न केवल उन परिवारों को लाभ होता है जो अभाव से बाहर निकलते हैं, बल्कि पूरे देश के हित होता है। इससे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में नई जान आती है और एक नया मध्यम वर्ग बनता है जिसकी क्रय क्षमता बाजार में मांग बढ़ाती है और दुकानों से लेकर कारखानों तक नई संभावनाएं पैदा करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "इसका अर्थ यह है कि भारत में कम होती गरीबी, भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जा रही है।"

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत की यात्रा में किसानों की अहम भूमिका और उन्हें सशक्त बनाने के लिए सरकार के लगातार प्रयासों का उल्लेख करते हुए महाराष्ट्र के किसान परिवारों की कठिनाइयों का भी संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर जल संरक्षण के काम होने के बावजूद खराब मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के कारण वहां के किसान परिवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने सूखे की स्थिति, राज्य सरकार की ओर से दी जा रही अग्रिम सहायता और 'पीएम किसान' निधि के हस्तांतरण का उल्लेख करते हुए किसानों के प्रति एकजुटता व्यक्त की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है। श्री मोदी ने कहा, "आप बिल्कुल चिंता न करें, हम सब किसानों के साथ हैं।"

प्रधानमंत्री ने त्योहारों के इस मौसम में नागरिकों को उनके सामाजिक उत्तरदायित्व की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि हमें सूखे से प्रभावित लोगों, किसान परिवारों और मुश्किलों का सामना कर रहे अन्य लोगों का भी ध्यान रखना चाहिए ताकि उनके घरों में भी दिवाली की खुशियां बनी रहें। उन्होंने देशवासियों से इस आपदा का मिलकर सामना करने की अपील की। ​​प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हम सब मिलकर ही इस आपदा का सामना करेंगे।"

प्रधानमंत्री ने मेट्रो परियोजनाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए इस बात पर बल दिया कि 'सबका प्रयास' ही 'विकसित भारत' की प्राणवायु है। श्री मोदी ने कहा, "इसी भावना के साथ हमें देश के विकास में जुटे रहना है।"

A better-connected Pune is a faster-growing Pune! New Metro projects will boost the city's growth and improve Ease of Living. https://t.co/CZzZ6clgJ2

IT, automobile, pharma, startups… Innovation से लेकर manufacturing तक, पुणे…देश के युवाओं के लिए सपनों और संकल्पों का स्थान है। और ऐसे में मजबूत होती यहां की metro connectivity…पुणे शहर के विकास को नई गति देने जा रही है: PM @narendramodi

हमारे शहर केवल रहने की जगह नहीं हैं। ये देश की Economic Activity के बड़े केंद्र भी हैं। हमें देश के सैकड़ों छोटे शहरों को Growth Hubs भी बनाना है: PM @narendramodi

आज भारत वो देश है… जो Fastest Growing economy भी है और Fastest Poverty reducer भी है: PM @narendramodi

पीके/केसी/आरटी/केके/एसके

इसी विषय से और: प्रधानमंत्री कार्यालय

View all इसी विषय से और: प्रधानमंत्री कार्यालय
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें संयमित वाणी और मन, तप, आत्म-त्याग और सत्यनिष्ठा के महत्व पर प्रकाश डाला गया है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। इसमें बताया गया है कि जिस व्यक्ति की वाणी और मन अनुशासित और एकाग्र होते हैं, और जिसका जीवन तप, त्याग…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। भारत और विदेशों के उद्योगपतियों, निवेशकों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों और…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    दिल्ली में ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो’ के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी प्रल्हाद जोशी जी, श्रीपद नाइक जी, देश-विदेश से आए सभी इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स, स्टार्टअप जगत के साथी, सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, अन्य महानुभाव देवियों और सज्जनों। ‘भारत रिन्यूएबल…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 3 नवंबर को लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर, 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक जताया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में हुई मृत्यु पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    ओडिशा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम ने प्रधानमंत्री @narendramodi…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एपीडा ने कुल्लू से दुबई तक 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार के निर्यात में मदद की

    केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपीडा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से संयुक्त अरब अमीरात के दुबई तक 1.3 मीट्रिक…

    पूरा पढ़ें →
  2. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एपीईडीए ने अरुणाचल प्रदेश की 1.5 मीट्रिक टन कीवी का दुबई के लिए प्रायोगिक निर्यात कराया

    भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण' (एपीईडीए) ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई…

    पूरा पढ़ें →
  3. कार्मिक

    पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने 5वें राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान के दायरे में सभी पेंशनभोगियों को लाने का आह्वान किया

    पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग-डीओपीपीडब्ल्यू ने आज 5वें राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र-डीएलसी अभियान के तहत पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से नई दिल्ली स्थित संसद मार्ग शाखा में एक मेगा शिविर आयोजित…

    पूरा पढ़ें →
  4. समग्र उपचार पद्धति में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान के निदेशक डॉ. पद्मा गुरमेत को वेलनेस विजनरी पुरस्‍कार

    प्रख्यात चिकित्सक, विद्वान और राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान-एनआईएसआर लेह के निदेशक डॉ. पद्मा गुरमेत को पारंपरिक चिकित्सा एवं समग्र स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्रपति शाहू जी महाराज…

    पूरा पढ़ें →
  5. कार्मिक

    लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 6 का समापन

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने स्वच्छता को बढ़ावा देने, लोक शिकायतों के लंबित मामलों को कम करने और भौतिक तथा ई-फाइलों को हटाने के लिए विशेष अभियान 6 के हिस्से…

    पूरा पढ़ें →
  6. लोकसभा सचिवालय

    सार्वजनिक धन के एक-एक रुपये का हिसाब होना चाहिए और उसका उपयोग उसके वांछित उद्देश्य के लिए किया जाना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष

    लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज संसद और राज्य विधानसभाओं की लोक लेखा समितियों (पीएसी) से सार्वजनिक धन के संरक्षक के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत करने का आह्वान किया।…

    पूरा पढ़ें →
  7. पर्यावरण

    भारत अंताल्या में आयोजित यूएनएफसीसीसी सीओपी31 में समाधान-उन्मुख और न्यायसंगत जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाएगा: श्री भूपेंद्र यादव

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने 9 से 20 नवंबर 2026 तक तुर्की के अंताल्या में आयोजित होने वाले यूएनएफसीसीसी सीओपी31 के लिए भारत की प्राथमिकताओं को…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

    भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान में आयोजित भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास (आईएन–आरओकेएन) सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभ्यास से समुद्री सहयोग को…

    पूरा पढ़ें →
  9. Prime Minister's Office

    पुणे मेट्रो परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा जी, मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे साथी मनोहर लाल जी, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे जी, श्रीमती सुनेत्रा अजित पवार जी,…

    पूरा पढ़ें →
  10. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    ग्रामीण कृषक परिवार की पृष्ठभूमि से वैश्विक शिक्षा तक

    अनुसूचित जाति के एक युवा छात्र आरव माने (परिवर्तित नाम) की यात्रा उदाहरण है कि समय पर उपलब्‍ध कराई गई शैक्षिक सहायता प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वित्तीय और भौगोलिक बाधाएं पार करने, वैश्विक…

    पूरा पढ़ें →
↑