सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय Read in English

ग्रामीण कृषक परिवार की पृष्ठभूमि से वैश्विक शिक्षा तक

Key details of this update
DetailInformation
Date03 November 2026 (Tuesday)
Time2:25 PM
Topic / Ministryसामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (511 words)

अनुसूचित जाति के एक युवा छात्र आरव माने (परिवर्तित नाम) की यात्रा उदाहरण है कि समय पर उपलब्‍ध कराई गई शैक्षिक सहायता प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वित्तीय और भौगोलिक बाधाएं पार करने, वैश्विक शिक्षा हासिल करने और उनके व्यावसायिक लक्ष्यों को पूरा करने में किस तरह मदद कर सकती है।

राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति मिलने से आरव माने की शैक्षणिक उपलब्धि के साथ ही उनके परिवार और ग्रामीण समुदाय के लिए गौरव तथा नई संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं। यह छात्रवृत्ति योजना उनकी शैक्षिक यात्रा में महत्वपूर्ण सहायक माध्यम बनी।

सीमित वित्तीय संसाधन वाले ग्रामीण कृषक परिवार के 26 वर्षीय आरव माने के लिए विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करना दूर का सपना था। वित्तीय कठिनाइयां और अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक अवसरों की सीमित जानकारी तथा अनुभव के बावजूद, उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के क्षेत्र में अपना पेशवर जीवन बनाने और तकनीकी नवाचार में योगदान देने का दृढ़ संकल्प बनाए रखा।

कृषक समुदाय से होने के कारण आरव के परिवार के सामने बडी आर्थिक चुनौतियां थीं। आरव के माता-पिता ने आरव की शैक्षिक आकांक्षा पूरी करने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन अंतरराष्ट्रीय डिग्री हासिल करने के लिए धन एक बड़ी समस्‍या थी।

विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के मार्गदर्शन और सीमित जानकारी की वजह से उनकी यात्रा काफी कठिन थी। ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के दौरान भी बाद के सेमेस्टरों में विश्वविद्यालय की ट्यूशन फीस बढ़ने से आर्थिक बोझ और बढ़ गया था। आवास, रहने के खर्च, शैक्षिक संसाधनों और शैक्षणिक दायित्‍वों का एक साथ प्रबंधन उनके परिवार के लिए लगातार कठिन होता गया। इन चुनौतियों के बावजूद, आरव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंजीनियर बनने के अपने लक्ष्य पर अडिग रहे।

राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति के माध्यम से उन्हें वर्ष 2024–2026 की अवधि के लिए शिक्षण शुल्‍क, रहने के खर्च और अन्य सम्‍बंधित शैक्षिक आवश्‍यकताओं के लिए वित्तीय सहायता मिली। इस सहायता से उन्हें अपने परिवार पर बडा वित्तीय बोझ डाले बिना ऑस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में मास्टर डिग्री प्राप्त करने का अवसर मिला।

राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2024–2026 की अवधि के लिए आरव को ट्यूशन फीस, रहने के खर्च और संबंधित शैक्षिक आवश्‍यकताएं पूरी करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

इस योजना से उन्हें ऑस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्राप्त करने, वैश्विक अनुभव पाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उन्नत तकनीकी कौशल विकसित करने का मौका मिला।

वित्तीय और भौगोलिक बाधाएं पार करते हुए, आरव माने ने मोनाश विश्वविद्यालय से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अपनी मास्टर डिग्री सफलतापूर्वक पूरी कर ली है और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना व्यावसायिक करियर स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। अब उनका लक्ष्य भारत में एआई इंजीनियर के रूप में काम करना, प्रभावशाली एआई-आधारित समाधान विकसित करना और कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में देश की बढ़ती क्षमताओं में योगदान देना है।

राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति ने आरव को गुणवत्तापूर्ण अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और वैश्विक अनुभव प्राप्त करने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उन्नत तकनीकी कौशल विकसित करने का अवसर दिया। इससे उनका व्यावसायिक आत्मविश्वास भी काफी मजबूत हुआ और उभरती प्रौद्योगिकियों तथा उनके संभावित अनुप्रयोगों के बारे में उनकी समझ व्यापक बनी।

पीके/केसी/एकेवी/पीके

इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

View all इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शराब की लत छोड़कर स्वस्थ जीवन की ओर

    रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए एनएपीडीडीआर योजना का अर्थ केवल नशा मुक्ति संबंधी उपचार तक पहुंच हासिल करना ही नहीं है। इसने उन्हें नशे की लत से उबरने, अपना आत्मविश्वास…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के ‘दिल्ली हाट’ में ‘शिल्प समागम मेला 2026’ का उद्घाटन किया

    केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में 15-दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ का उद्घाटन किया। यह मेला 15 नवंबर…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    वित्तीय सहायता से करियर विकास: एनएफएससी रिसर्च स्कॉलरों को कैसे सशक्त बना रहा है

    तमिलनाडु के रानीपेट जिले के एक स्‍कॉलर, पवित्रन एस (बदला हुआ नाम), 32 साल की उम्र में पीएचडी पूरी करने और बेहतर शैक्षणिक और पेशेवर करियर की इच्छा रखते थे। अनुसूचित जाति…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    अखिल विश्व गायत्री परिवार शताब्दी समारोह में नशामुक्त भारत के लिए सामूहिक संकल्प

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में परम वंदनीया माता…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को सेंट्रल क्रॉनिकल (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किए गए दावे के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को द सेंट्रल क्रॉनिकल (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किए गए दावे के संबंध में एक तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की है। मध्य…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को सेंट्रल क्रॉनिकल (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में प्रकाशित दावे के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को 'द सेंट्रल क्रॉनिकल' (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किए गए दावे के संबंध में एक तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की है। यह…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एपीडा ने कुल्लू से दुबई तक 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार के निर्यात में मदद की

    केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपीडा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से संयुक्त अरब अमीरात के दुबई तक 1.3 मीट्रिक…

    पूरा पढ़ें →
  2. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एपीईडीए ने अरुणाचल प्रदेश की 1.5 मीट्रिक टन कीवी का दुबई के लिए प्रायोगिक निर्यात कराया

    भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण' (एपीईडीए) ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई…

    पूरा पढ़ें →
  3. कार्मिक

    पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने 5वें राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान के दायरे में सभी पेंशनभोगियों को लाने का आह्वान किया

    पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग-डीओपीपीडब्ल्यू ने आज 5वें राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र-डीएलसी अभियान के तहत पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से नई दिल्ली स्थित संसद मार्ग शाखा में एक मेगा शिविर आयोजित…

    पूरा पढ़ें →
  4. समग्र उपचार पद्धति में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान के निदेशक डॉ. पद्मा गुरमेत को वेलनेस विजनरी पुरस्‍कार

    प्रख्यात चिकित्सक, विद्वान और राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान-एनआईएसआर लेह के निदेशक डॉ. पद्मा गुरमेत को पारंपरिक चिकित्सा एवं समग्र स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्रपति शाहू जी महाराज…

    पूरा पढ़ें →
  5. कार्मिक

    लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 6 का समापन

    पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने स्वच्छता को बढ़ावा देने, लोक शिकायतों के लंबित मामलों को कम करने और भौतिक तथा ई-फाइलों को हटाने के लिए विशेष अभियान 6 के हिस्से…

    पूरा पढ़ें →
  6. लोकसभा सचिवालय

    सार्वजनिक धन के एक-एक रुपये का हिसाब होना चाहिए और उसका उपयोग उसके वांछित उद्देश्य के लिए किया जाना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष

    लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज संसद और राज्य विधानसभाओं की लोक लेखा समितियों (पीएसी) से सार्वजनिक धन के संरक्षक के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत करने का आह्वान किया।…

    पूरा पढ़ें →
  7. पर्यावरण

    भारत अंताल्या में आयोजित यूएनएफसीसीसी सीओपी31 में समाधान-उन्मुख और न्यायसंगत जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाएगा: श्री भूपेंद्र यादव

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने 9 से 20 नवंबर 2026 तक तुर्की के अंताल्या में आयोजित होने वाले यूएनएफसीसीसी सीओपी31 के लिए भारत की प्राथमिकताओं को…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

    भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान में आयोजित भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास (आईएन–आरओकेएन) सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभ्यास से समुद्री सहयोग को…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुणे मेट्रो की लगभग 21,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  10. Prime Minister's Office

    पुणे मेट्रो परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा जी, मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे साथी मनोहर लाल जी, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे जी, श्रीमती सुनेत्रा अजित पवार जी,…

    पूरा पढ़ें →
↑