सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय Read in English

शराब की लत छोड़कर स्वस्थ जीवन की ओर

Key details of this update
DetailInformation
Date03 November 2026 (Tuesday)
Time1:59 PM
Topic / Ministryसामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (465 words)

रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए एनएपीडीडीआर योजना का अर्थ केवल नशा मुक्ति संबंधी उपचार तक पहुंच हासिल करना ही नहीं है। इसने उन्हें नशे की लत से उबरने, अपना आत्मविश्वास वापस पाने और सम्मान के साथ पुनः अपना जीवन संवारने का अवसर दिया है।

उनकी यात्रा यह दर्शाती है कि नशे की लत से बाहर निकलने और समाज में पुनः शामिल होने के लिए सही समय पर सहायता मिलना, पेशेवर तरीके से पुनर्वास, परिवार का साथ और समय-समय पर देखभाल कितनी महत्वपूर्ण है।

तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले के रहने वाले 40 वर्षीय रमेश कुमार को शराब की लत के कारण अपने व्यक्तिगत जीवन, परिवार और कामकाज में कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जवानी के दिनों में साथियों के दबाव और समाज के नकारात्मक प्रभावों के कारण उन्होंने शराब पीना शुरू किया था जो धीरे-धीरे गंभीर लत बन गई। समय के साथ उनके स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों, व्यवहार और रोजगार पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा।

वे मानसिक रूप से अत्यंत परेशान रहने लगे, सामाजिक गतिविधियों से दूर हो गए और अपनी आर्थिक स्थिति तथा कामकाज को जारी रखने के लिए संघर्ष करने लगे। इन तमाम परेशानियों के बावजूद वे उपचार कराने और अपना जीवन पुनः संवारने के लिए इच्छुक रहे। इस पूरी यात्रा में उनके परिवार ने भी उन्हें निरंतर भरपूर सहयोग जारी रखा।

उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन तब आया जब सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीडीडीआर) के अंतर्गत उन्हें सहायता मिली। तेलंगाना के पेड्डापल्ली में 'प्रकृति एनवायरनमेंट सोसाइटी' की ओर से चलाए जा रहे नशे के आदी लोगों के लिए एकीकृत पुनर्वास केंद्र (आईसीआरए) के माध्यम से उन्हें नशा मुक्ति का पूरा उपचार और पुनर्वास सेवाएं मिलीं।

इस सहायता में डॉक्टरों की देखरेख, व्यक्तिगत और पारिवारिक परामर्श, समूह चिकित्सा, प्रेरणादायक सत्र, दोबारा नशे की लत में न फंसने के लिए चिकित्सा और नियमित फॉलो-अप सत्र शामिल थे।

पुनर्वास कार्यक्रम ने उन्हें मुश्किलों से निपटने के तरीके सिखाए, उनका आत्मविश्वास वापस दिलाया और नशे की लत से जुड़ी भावनात्मक और मानसिक चुनौतियों का सामना करने में सहायता की। उन्हें कामकाज से जुड़ी सलाह, चिकित्सा सहायता और समाज में फिर से घुलने-मिलने के लिए भी सहयोग मिला। लगातार काउंसलिंग और परिवार की भागीदारी ने शराब की लत से उबरने के उनके संकल्प को मजबूत किया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने में सहायता की।

इस हस्तक्षेप से उनके निजी और पेशेवर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। रमेश ने शराब की लत पर सफलतापूर्वक विजय पा ली है। अब वे शराब नहीं पीते और नियमित रूप से काम कर रहे हैं।

उनका रोजगार अब अधिक स्थिर हो गया है और वे अभी प्रतिमाह लगभग 12,000 से 15,000 रुपये अर्जित कर रहे हैं। स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति और आर्थिक स्थिरता में आए सुधार से उनकी पारिवारिक स्थितियां भी बेहतर हुई हैं।

पीके/केसी/आरटी/केके/एसके

इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

View all इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के ‘दिल्ली हाट’ में ‘शिल्प समागम मेला 2026’ का उद्घाटन किया

    केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में 15-दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ का उद्घाटन किया। यह मेला 15 नवंबर…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    वित्तीय सहायता से करियर विकास: एनएफएससी रिसर्च स्कॉलरों को कैसे सशक्त बना रहा है

    तमिलनाडु के रानीपेट जिले के एक स्‍कॉलर, पवित्रन एस (बदला हुआ नाम), 32 साल की उम्र में पीएचडी पूरी करने और बेहतर शैक्षणिक और पेशेवर करियर की इच्छा रखते थे। अनुसूचित जाति…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    अखिल विश्व गायत्री परिवार शताब्दी समारोह में नशामुक्त भारत के लिए सामूहिक संकल्प

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में परम वंदनीया माता…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को सेंट्रल क्रॉनिकल (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किए गए दावे के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को द सेंट्रल क्रॉनिकल (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किए गए दावे के संबंध में एक तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की है। मध्य…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को सेंट्रल क्रॉनिकल (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में प्रकाशित दावे के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2026 को 'द सेंट्रल क्रॉनिकल' (भोपाल) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किए गए दावे के संबंध में एक तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की है। यह…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सेंट्रल क्रीनिकल(Central Chronicle) भोपाल में प्रकाशित समाचार दिनांक 31 अक्तूबर 2026 के संबंध में तथ्यात्मक प्रतिवेदन।

    कार्यालय आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा विशेष केन्द्रीय सहायता अनुसूचित जाति उपयोजना मद अन्तर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु राशि रूपयें 3241.37 लाख स्वीकृति की गई थी। जिसके विरूद्व आदेश क्रमांक 4695…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. Prime Minister's Office

    पुणे मेट्रो परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा जी, मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे साथी मनोहर लाल जी, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे जी, श्रीमती सुनेत्रा अजित पवार जी,…

    पूरा पढ़ें →
  2. कोयला मंत्रालय

    सुविकल्प- खदान पुनर्प्रयोजन उपकरण, बंद और परित्यक्त खदानों का उत्पादक संपत्ति में बदलाव

    खदान बंद करना खनन जीवनचक्र का एक अभिन्न अंग है। हालांकि खनन क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी खनन कार्यों के पूरा होने के साथ समाप्त नहीं होती है। खनन के बाद की भूमि…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 3 नवंबर, 2026 को राजस्थान के जैसलमेर में 'भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण' पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में…

    पूरा पढ़ें →
  4. संचार मंत्रालय

    ट्राई ने “दूरसंचार इंटरकनेक्शन (तीसरा संशोधन) विनियम, 2026” जारी किए

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज “दूरसंचार इंटरकनेक्शन (तीसरा संशोधन) विनियम, 2026” जारी कर दिए हैं। ये विनियम 1 जनवरी, 2027 से लागू होंगे। दूरसंचार में 'इंटरकनेक्शन' का तात्पर्य उन तकनीकी,…

    पूरा पढ़ें →
  5. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    आदित्य-एल1 पर लगे वीएलईसी से सौर विस्फोट के असमान फैलाव का पता चला है जो अंतरिक्ष के वातावरण पर असर डाल सकता है

    भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित सौर वेधशाला आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिकों को सौर विस्फोट या कोरोनल मास इरप्शन (सीएमई) के फैलने के तरीके को समझने और उसके बारे में नई जानकारी पाने में…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत के बायोफार्मा स्टार्टअप परितंत्र को मजबूत करने और बायोइकोनॉमी के विकास में तेजी लाने पर एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में "भारत में बायोइकोनॉमी अवसर: नवाचार और विकास को बढ़ावा देने में स्टार्टअप्स की भूमिका" विषय पर एक…

    पूरा पढ़ें →
  7. रक्षा मंत्रालय

    टाइगर ट्रायम्फ 2026 अभ्यास का उद्घाटन समारोह

    भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास के 5वें संस्करण 'टाइगर ट्रायम्फ 2026' का उद्घाटन समारोह 02 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम स्थित मैरीटाइम वारफेयर सेंटर (एमडब्ल्यूसी) में…

    पूरा पढ़ें →
  8. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों के लिए अधिकृत आयात गेटवे के विस्तार का प्रस्ताव रखा

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 'ड्रग्स रूल्स, 1945' के नियम 43ए में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। इसका उद्देश्य देश में दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों के आयात के…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास अपहृत मछली पकड़ने वाला जहाज ‘अजिनी’ को सफलतापूर्वक समुद्री लुटेरों से मुक्त कराया

    भारतीय नौसेना ने 48 घंटे से अधिक समय तक चले त्वरित और सुव्यवस्थित अभियान के बाद सशस्त्र समुद्री लुटेरों के कब्जे से मछली पकड़ने वाले जहाज अजिनी को सफलतापूर्वक मुक्त कराया। जहाज…

    पूरा पढ़ें →
  10. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    ई-कोर्ट मिशन मोड परियोजना के अंतर्गत एक पहल ‘ई-फाइलिंग 3.0: प्रक्रिया से व्यवहार तक’ विषय पर कार्यशाला

    भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का न्याय विभाग, 4 नवंबर, 2026(बुधवार) को दोपहर 2:00 बजे से विज्ञान भवन, मौलाना आजाद रोड, नई दिल्ली के हॉल नंबर 5 में “ई-फाइलिंग 3.0:…

    पूरा पढ़ें →
↑