संस्‍कृति मंत्रालय Read in English

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और अरुणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आज अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ की ओर से बौद्ध धर्मः हिमालयी क्षेत्र और उससे आगे प्रसार विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया

Key details of this update
DetailInformation
Date02 November 2026 (Monday)
Time10:06 PM
Topic / Ministryसंस्‍कृति मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (972 words)

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ की ओर से आज अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 'सेक्रेड रेलिक्स एक्सपोजिशन (पवित्र अवशेष (निशानी) प्रदर्शनी)' के दौरान तवांग के कलावांगपो कन्वेंशन सेंटर में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन का विषय था – 'बौद्ध धर्म: हिमालयी क्षेत्र और उससे आगे प्रसार।'

इस सम्मेलन में भारत, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार, मलेशिया, इंडोनेशिया और जर्मनी के बौद्ध भिक्षुओं, विद्वानों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उद्घाटन सत्र की शुरुआत संघ के सम्मानित सदस्यों द्वारा मंगलाचरण (पवित्र मंत्रोच्चार) से हुई। इसके बाद आईबीसी के महासचिव शार्टसे खेनसुर जंगचुप चोडेन रिम्पोछे ने स्वागत भाषण दिया। सभा को संबोधित करते हुए आईबीसी के महासचिव ने इस सम्मेलन के विषय पर प्रकाश डाला, जो इस बात की पड़ताल करता है कि भारत के मैदानी इलाकों में बौद्ध धर्म का उदय कैसे हुआ और यह पूरे उपमहाद्वीप तथा उसके बाहर कैसे फैला। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया कि वे मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। महासचिव ने सम्मेलन आयोजित करने में मिले सहयोग के लिए अरुणाचल प्रदेश प्रशासन और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय का भी आभार व्यक्त किया।

आईबीसी के महासचिव ने बताया कि यह अवसर विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन आईबीसी का 14वां स्थापना दिवस भी है। इस दौरान आईबीसी ने निरंतर बुद्ध धम्म की सेवा की है। उन्होंने बताया कि आईबीसी दुनिया भर के बौद्ध भिक्षु-संघों और आम बौद्ध संगठनों को एकजुट करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आईबीसी भविष्य में 'अरुणाचल बौद्ध परिसंघ' (एबीसी) के साथ मिलकर 'बुद्ध धम्म' की सेवा के लिए काम करेगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए आईबीसी को उसके 14वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने इसे एक सुखद संयोग बताया कि तवांग में आयोजित 'बौद्ध धर्म पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन' और आईबीसी की 14 वर्षों की शानदार सेवा का समय एक साथ पड़ रहा है। उन्होंने बौद्ध धर्म के प्रति आईबीसी के वर्तमान और पहले के मार्गदर्शकों के समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आईबीसी, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह सम्मेलन तवांग में पवित्र अवशेषों की उपस्थिति के कारण विशेष महत्व रखता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुई चर्चाओं के मुख्य विषयों और उप-विषयों पर ध्यान दिया और याद किया कि कैसे भारत में शुरू हुआ बौद्ध धर्म, तीसरी सदी ईसा पूर्व में सम्राट अशोक के प्रयासों से आगे फैला। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे छठी-सातवीं सदी ईस्वी से बौद्ध धर्म भारत के हिमालयी क्षेत्र, विशेषकर अरुणाचल प्रदेश से फैलकर तिब्बत और अन्य क्षेत्रों तक पहुंचा। उन्होंने इसका श्रेय गुरु पद्मसंभव और शांत रक्षित को दिया। उन्होंने छठे दलाई लामा के जन्मस्थान के रूप में तवांग के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

व्यापक बौद्ध विरासत में अरुणाचल प्रदेश के विशेष स्थान को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के मठ केवल पूजा-स्थल ही नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर हैं। उन्होंने सांस्कृतिक मूल्यों को सुरक्षित रखते हुए विकास और आधुनिकता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया और इस बात पर विचार करने को कहा कि बुद्ध के संदेश को आगे कैसे बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने पवित्र अवशेष (निशानी) प्रदर्शनी और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, राष्ट्रीय संग्रहालय, आईबीसी और अरुणाचल प्रदेश प्रशासन को धन्यवाद देते हुए अपनी बात समाप्त की। उन्होंने सम्मेलन के प्रतिनिधियों, विशेष रूप से कई देशों से आए उन अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं को भी धन्यवाद दिया, जो सम्मेलन में भाग लेने के लिए तवांग आए हैं।

दिन भर चले इस सम्मेलन में तीन विषयगत सत्र हुए। इनमें हिमालयी क्षेत्र और उसके बाहर बौद्ध धर्म के प्रसार, विकास और समकालीन प्रासंगिकता के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।

सम्मेलन के पहले सत्र का विषय 'महापरिनिर्वाण के बाद बुद्ध की विरासत को आगे बढ़ाना' था। श्रीलंका, म्यांमार और भारत के वक्ताओं के एक पैनल ने महापरिनिर्वाण के बाद बुद्ध की स्थायी विरासत पर चर्चा की। इसमें भौतिक धरोहर के संरक्षण तथा अनुष्ठानों और संस्थागत नवीनीकरण के माध्यम से इस विरासत को आगे बढ़ाने के पहलुओं पर विचार किया गया। चर्चाओं में 'चार आर्य सत्यों' को एक जीवंत विरासत के रूप में देखा गया। साथ ही, बौद्ध धर्म के विकास को एक ऐसी मिली-जुली सांस्कृतिक परंपरा के रूप में समझा गया, जो विभिन्न संस्कृतियों के आदान-प्रदान, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और पीढ़ियों तथा समाजों के बीच धम्म के प्रसार से आकार लेती गई है।

सम्मेलन के दूसरे सत्र का विषय 'बौद्ध धर्म की ऐतिहासिक और सैद्धांतिक निरंतरता' था। इसमें नेपाल, जर्मनी और भारत के वक्ताओं ने विभिन्न ऐतिहासिक कालखंडों के दौरान बौद्ध ग्रंथों और मठ-परंपराओं के प्रसार का विश्लेषण किया। इसमें अरुणाचल प्रदेश पर विशेष रूप प्रकाश डाला गया। इसमें बौद्ध संप्रदायों की विविधता और उनके साझा सैद्धांतिक आधारों की पड़ताल की गई। साथ ही बौद्ध विचारों को संरक्षित करने और उन तक पहुंचाने में भाषा, व्याख्या, शिक्षण पद्धति और कलात्मक अभिव्यक्ति की भूमिकाओं पर प्रकाश डाला गया।

दिन का आखिरी सत्र बौद्ध धर्म और राइट लाइवलीहुड पर केंद्रित था। इसमें इंडोनेशिया, मलेशिया और भारत के वक्ताओं के एक पैनल ने आज के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक संदर्भों में 'सही आजीविका' से जुड़े बौद्ध सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर चर्चा की। इन चर्चाओं में नालंदा की बौद्धिक विरासत को आधुनिक शिक्षा-जगत से जोड़ा गया और बौद्ध दृष्टिकोण से सांस्कृतिक पर्यटन, तीर्थयात्रा, स्थायी समृद्धि, कौशल विकास, भौगोलिक जुड़ाव, तथा वैश्वीकरण और उपभोक्तावाद के प्रभावों का विश्लेषण किया गया।

अरुणाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक एवं आध्यात्मिक मामलों के विभाग (डीओकेएए) के निदेशक श्री थुप्तेन काल्डेन द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव पेश किए जाने के साथ ही सम्मेलन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का समापन मोन्पा समूह द्वारा प्रस्तुत अतिश दीपंकर श्रीज्ञान की पवित्र 'दीप प्रार्थना' के साथ हुआ, जिसने सम्मेलन को एक गंभीर और आध्यात्मिक रूप से उत्थानकारी मोड़ पर समापन किया।

पीके/केसी/आरटी/आरकेजे

इसी विषय से और: संस्‍कृति मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संस्‍कृति मंत्रालय
  1. संस्‍कृति मंत्रालय

    संस्कृति मंत्रालय ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने पर केंद्रित विशेष अभियान 6.0 पूरा किया

    भारत सरकार के विशेष अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों को कम करना और स्वच्छता को संगठनात्मक मूल्य के रूप में संस्थागत बनाना है। यह समयबद्ध पहल गहन स्वच्छता अभियान, स्क्रैप निपटान के…

    पूरा पढ़ें →
  2. संस्‍कृति मंत्रालय

    भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष तवांग मठ पहुंचे; यह प्रदर्शनी अरुणाचल प्रदेश की बौद्ध विरासत में विशेष अवसर है

    अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू ने 31 अक्टूबर, 2026 को तवांग में नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय से लाए गए शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेष को औपचारिक रूप से प्राप्त…

    पूरा पढ़ें →
  3. संस्‍कृति मंत्रालय

    भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष अरुणाचल प्रदेश में 31 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक सार्वजनिक पूजा के लिए रखे जाएंगे

    केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय अरुणाचल प्रदेश सरकार, इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फ़ेडरेशन (आईबीसी) और राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली के साथ मिलकर 31 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक अरुणाचल प्रदेश में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र…

    पूरा पढ़ें →
  4. संस्‍कृति मंत्रालय

    भारत की सांस्कृतिक चेतना और ज्ञान परंपराएं इसकी सभ्यतागत निरंतरता का आधार हैं: श्री गजेंद्र सिंह शेखावत

    भारत की सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण, स्मारकों के पुनरुद्धार और राष्ट्र की ऐतिहासिक स्मृति पर परिचर्चा को रेखांकित करते हुए, आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए)…

    पूरा पढ़ें →
  5. संस्‍कृति मंत्रालय

    संस्कृति मंत्रालय ने भारत की पांडुलिपि संबंधी विरासत के संरक्षण को सुदृढ़ करने हेतु बिब्लियोथेक नेशनेल डी फ्रांस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत, पांडुलिपियों और दस्तावेजी विरासत के संरक्षण, डिजिटलीकरण, अनुसंधान एवं प्रसार के क्षेत्र में संस्थागत सहयोग को मजबूत करने हेतु, 26 अक्टूबर 2026 को पेरिस में भारत सरकार…

    पूरा पढ़ें →
  6. संस्‍कृति मंत्रालय

    आईजीएनसीए और एएसआई द्वारा टाइम्लेस इंडिया: प्रोटेक्शन एंड रिवाइवल ऑफ इंडियन कल्चरल आइडेंटिटी पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित किया जाएगा

    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के संयुक्त तत्वावधान में पुस्तक "टाइम्लेस इंडिया: प्रोटेक्शन एंड रिवाइवल ऑफ इंडियन कल्चरल आइडेंटिटी अंडर द लीडरशिप ऑफ प्राइम मिनिस्टर नरेन्द्र…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    ई-कोर्ट मिशन मोड परियोजना के अंतर्गत एक पहल ‘ई-फाइलिंग 3.0: प्रक्रिया से व्यवहार तक’ विषय पर कार्यशाला

    भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय का न्याय विभाग, 4 नवंबर, 2026(बुधवार) को दोपहर 2:00 बजे से विज्ञान भवन, मौलाना आजाद रोड, नई दिल्ली के हॉल नंबर 5 में “ई-फाइलिंग 3.0:…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें संयमित वाणी और मन, तप, आत्म-त्याग और सत्यनिष्ठा के महत्व पर प्रकाश डाला गया है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। इसमें बताया गया है कि जिस व्यक्ति की वाणी और मन अनुशासित और एकाग्र होते हैं, और जिसका जीवन तप, त्याग…

    पूरा पढ़ें →
  3. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    5 केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने दो दिवसीय दौरे के दौरान सिक्किम में डेयरी और पशुपालन क्षेत्र में किए गए उपक्रमों की समीक्षा की

    केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने 2-3 नवंबर 2026 को सिक्किम का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) के सिक्किम में…

    पूरा पढ़ें →
  4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर-राष्‍ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्‍थान (सीएसआईआर-निस्‍पर) ने पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर तीसरे संस्करण (सीडीटीके) 2026 का आयोजन किया

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (निस्पर) द्वारा 2-3 नवंबर, 2026 को सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनपीएल), नई दिल्ली में पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (सीडीटीके-2026) का…

    पूरा पढ़ें →
  5. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    नशा मुक्त युवा अभियान के सातवें सप्ताह के दौरान MY Bharat ने 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 93,000 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी दर्ज की

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MYBharat) की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ अभियान के सातवें सप्ताह के दौरान 30 राज्यों और…

    पूरा पढ़ें →
  6. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026’ का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026' का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने भारत और विदेशों के उद्योगपतियों, निवेशकों, स्टार्टअप…

    पूरा पढ़ें →
  7. संघ लोक सेवा आयोग

    संघ लोक सेवा आयोग संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026 — का अंतिम परिणाम घोषित

    निम्नलिखित 243 (155 + 63 + 25) अभ्यर्थियों की योग्यता सूचियाँ, योग्यता क्रम में दी गई हैं। ये अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल 2026 में आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  8. कोयला मंत्रालय

    कोयला मंत्रालय ने स्टार रेटिंग प्रोग्राम (वित्त वर्ष-2024-25) के तहत कोयला खदानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा; 50 खदानों को फाइव-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई

    कोयला मंत्रालय ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें भारत के कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता…

    पूरा पढ़ें →
  9. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माय भारत के विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें अभियान के तहत 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60 कार्यक्रमों के माध्यम से 11,800 से अधिक युवा जुड़े

    मेरा युवा भारत (माय भारत) द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग के तहत आज 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आयोजित विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें…

    पूरा पढ़ें →
  10. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के ‘दिल्ली हाट’ में ‘शिल्प समागम मेला 2026’ का उद्घाटन किया

    केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में 15-दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ का उद्घाटन किया। यह मेला 15 नवंबर…

    पूरा पढ़ें →
↑