भारी उद्योग मंत्रालय Read in English

भारी उद्योग मंत्रालय तथा उसके केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और स्वायत्त निकायों में बकाया मामलों के निपटान के लिए ‘विशेष अभियान 6’ संपन्न

Key details of this update
DetailInformation
Date02 November 2026 (Monday)
Time7:56 PM
Topic / Ministryभारी उद्योग मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (717 words)

भारी उद्योग मंत्रालय ने अपने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और स्वायत्त निकायों (सीपीएससी/एबी) के साथ मिलकर बकाया मामलों के निपटान के लिए ‘विशेष अभियान 6’ को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस वर्ष अभियान के दौरान स्वच्छता, लंबित मामलों में कमी लाने और कार्यस्थल के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ ई-कचरे के प्रभावी संग्रह, पृथकीकरण और निपटान पर विशेष जोर दिया गया।

2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक इस अभियान के कार्यान्वयन चरण के दौरान भारी उद्योग मंत्रालय और इसके केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और स्वायत्त निकायों ने पुरानी भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की व्यापक समीक्षा एवं अनुपयोगी वस्तुओं, स्क्रैप और ई-कचरे की पहचान की तथा उनके उचित निपटान के लिए आवश्यक कदम उठाए। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य कार्यालय में जगह खाली करना, रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार लाना तथा स्वच्छ, सुव्यवस्थित और अधिक कुशल कार्य परिवेश को बढ़ावा देना रहा।

ब्रिज एंड रूफ लिमिटेड के कर्मचारियों ने चेन्नई कार्यालय में अनावश्यक फाइलों को हटाकर जगह खाली करने की पहल की

ई-कचरा प्रबंधन पर विशेष

इस वर्ष के विषय के अनुरूप, भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) के तहत आने वाले कार्यालयों और औद्योगिक इकाइयों में ई-कचरा के प्रभावी संग्रह, अलग करने और निपटान पर विशेष ध्यान दिया गया। संबंधित सीपीएससी/एबी ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों में उत्पन्न ई-कचरे की पहचान की और ई-कचरा (प्रबंधन) नियम, 2022 के अनुसार इसके पृथक्करण और निपटान के लिए आवश्यक कदम उठाए।

एवायसीएल और आईसीएटी के परिसरों में ई-कचरे का निपटान

इस पहल से मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सीपीएसई/एबी में ई-कचरे के उचित निपटान और कचरा प्रबंधन के जिम्मेदार तरीकों को बढ़ावा देने में मदद मिली।

कार्यालय परिसरों और औद्योगिक इकाइयों में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इन गतिविधियों से कार्यस्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित रखने में मदद मिली, साथ ही स्वच्छता, जवाबदेही और कचरा प्रबंधन के प्रति जिम्मेदार रवैये की संस्कृति को भी बढ़ावा मिला।

विशेष अभियान के कार्यान्वयन चरण (यानी 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक) के दौरान हासिल किए गए मुख्य लक्ष्य इस प्रकार हैं:

कार्यालय परिसरों और औद्योगिक इकाइयों में 1,540 स्वच्छता अभियान चलाए गए।

कबाड़ (स्क्रैप) के निपटान से 50,19,777 वर्ग फुट जगह खाली कराई गई।

4,467 ई-कचरा वस्तुओं को एकत्र किया गया, उन्हें अलग-अलग किया गया और उनका निपटान किया गया।

कबाड़ और ई-कचरे के निपटान से कुल 13,03,93,845 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

जागरूकता बढ़ाने और व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए, 'विशेष अभियान 6.0' के तहत मंत्रालय और इसके सीपीएससी/स्वायत्त निकायों द्वारा की गई महत्वपूर्ण गतिविधियों को रेखांकित करते हुए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब, लिंक्डइन आदि पर 2108 सोशल मीडिया पोस्ट की गईं।

'विशेष अभियान 6' के अंतर्गत, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), एचपीईपी हैदराबाद ने रायासमुद्रम झील और और आसपास की सड़क पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान का आयोजन किया। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अभियान के दौरान लगभग 32,290 वर्ग फुट क्षेत्र की सफाई की गई। बीएचईएल की पीपीपीयू इकाई ने अपने 'सिविल स्टोर एरिया' के 300 वर्ग फुट हिस्से की सफाई और सुव्यवस्थित करके उसका कायाकल्प कर दिया।

बीएचईएल एचपीईपी हैदराबाद ने रायसमुद्रम झील परिसर को कवर करते हुए सफाई अभियान चलाया

एंड्रयू यूल एंड कंपनी लिमिटेड ने असम स्थित अपने राजगढ़ चाय बागान कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया और पुरानी फाइलों व दस्तावेजों को छांटकर हटाया।

एवाईसीएल के राजगढ़ चाय बागान कार्यालय, असम की पहले और बाद की तस्वीरें

सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईएल), बोकाजन ने स्वच्छता को बढ़ावा देने और आसपास के वातावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सीसीआईएल टाउनशिप चिल्ड्रेन्स पार्क में एक स्वच्छता अभियान आयोजित किया। इस पहल ने एक स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक जीवंत समुदाय बनाने में योगदान दिया। इसके अलावा, कार्यस्थल पर स्वच्छता, बेहतर व्यवस्था और समग्र कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए मानव संसाधन विभाग का नवीनीकरण किया गया।

सीसीआईएल कार्यालय में मानव संसाधन विभाग का नवीनीकरण

'विशेष अभियान 6' के माध्यम से, मंत्रालय ने कार्यस्थलों को अधिक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और कुशल बनाने, लंबित कार्यों को कम करने तथा संवहनीय अपशिष्ट प्रबंधन के तरीकों को मजबूत करने का प्रयास किया। इसमें ई-कचरे के प्रभावी संग्रह, अलग करने और निपटान पर विशेष ध्यान दिया गया। मंत्रालय ने अपने सीपीएसई और एबी के साथ मिलकर, स्वच्छता बनाए रखने, संसाधनों के कुशल उपयोग को सुनिश्चित करने तथा सुशासन और कार्यस्थल की कार्यकुशलता की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

पीके/केसी/आरटी/एसके/ डीए

इसी विषय से और: भारी उद्योग मंत्रालय

View all इसी विषय से और: भारी उद्योग मंत्रालय
  1. भारी उद्योग मंत्रालय

    भारी उद्योग मंत्रालय और इसके केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) एवं स्वायत्त निकायों (एबी) ने स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2026 और विशेष अभियान 6 का आयोजन किया

    भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने अपने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) और स्वायत्त निकायों (एबी) के साथ मिलकर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के…

    पूरा पढ़ें →
  2. भारी उद्योग मंत्रालय

    नई दिल्ली में जुटेंगे एपीएसी 23 के वाहन इंजीनियर और तकनीकी विशेषज्ञ

    एपीएसी 23 के लिए नई दिल्ली में वाहन उद्योग और तकनीकी विशेषज्ञ जुटेंगे। 13-14 नवंबर 2026 को प्रस्तावित 23वें एशिया पैसिफिक ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग सम्मेलन 2026 में तकनीकी सत्र, प्रदर्शनी, टेकहाइव और व्यापारिक…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर-राष्‍ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्‍थान (सीएसआईआर-निस्‍पर) ने पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर तीसरे संस्करण (सीडीटीके) 2026 का आयोजन किया

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (निस्पर) द्वारा 2-3 नवंबर, 2026 को सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनपीएल), नई दिल्ली में पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (सीडीटीके-2026) का…

    पूरा पढ़ें →
  2. संघ लोक सेवा आयोग

    संघ लोक सेवा आयोग संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026 — का अंतिम परिणाम घोषित

    निम्नलिखित 243 (155 + 63 + 25) अभ्यर्थियों की योग्यता सूचियाँ, योग्यता क्रम में दी गई हैं। ये अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल 2026 में आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  3. कोयला मंत्रालय

    कोयला मंत्रालय ने स्टार रेटिंग प्रोग्राम (वित्त वर्ष-2024-25) के तहत कोयला खदानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा; 50 खदानों को फाइव-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई

    कोयला मंत्रालय ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें भारत के कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता…

    पूरा पढ़ें →
  4. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माय भारत के विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें अभियान के तहत 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60 कार्यक्रमों के माध्यम से 11,800 से अधिक युवा जुड़े

    मेरा युवा भारत (माय भारत) द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग के तहत आज 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आयोजित विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें…

    पूरा पढ़ें →
  5. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

    एमएसडीई ने 19 संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में पैनलबद्ध किया

    कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने आज 19 प्रतिष्ठित संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई-स्किल्स) के रूप में औपचारिक मान्यता प्रदान की। नई दिल्ली स्थित कौशल भवन में आयोजित एक समारोह…

    पूरा पढ़ें →
  6. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की देश में कृषि क्षेत्र की स्थिति की समग्र समीक्षा, किसानों को समय पर हरसंभव मदद के दिए निर्देश

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देशभर में खरीफ फसलों की कटाई, मौजूदा मौसमी परिस्थितियों और…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। भारत और विदेशों के उद्योगपतियों, निवेशकों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों और…

    पूरा पढ़ें →
  8. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

    “लैंगिक आंकड़े और सांख्यिकी: साक्ष्य से नीतिगत अंतर्दृष्टि तक” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन | एमओएसपीआई और यूएन विमेन

    सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने यूएन विमेन के सहयोग से 2 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में "लैंगिक आंकड़े और सांख्यिकी: साक्ष्य से नीतिगत अंतर्दृष्टि तक" विषय पर एक-दिवसीय राष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    दिल्ली में ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो’ के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी प्रल्हाद जोशी जी, श्रीपद नाइक जी, देश-विदेश से आए सभी इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स, स्टार्टअप जगत के साथी, सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, अन्य महानुभाव देवियों और सज्जनों। ‘भारत रिन्यूएबल…

    पूरा पढ़ें →
  10. Prime Minister's Office

    दिल्ली में ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो’ के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी प्रल्हाद जोशी जी, श्रीपद नाइक जी, देश-विदेश से आए सभी इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स, स्टार्टअप जगत के साथी, सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, अन्य महानुभाव देवियों और सज्जनों। ‘भारत रिन्यूएबल…

    पूरा पढ़ें →
↑