कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय Read in English

एमएसडीई ने 19 संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में पैनलबद्ध किया

Key details of this update
DetailInformation
Date02 November 2026 (Monday)
Time8:03 PM
Topic / Ministryकौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (804 words)

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने आज 19 प्रतिष्ठित संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई-स्किल्स) के रूप में औपचारिक मान्यता प्रदान की। नई दिल्ली स्थित कौशल भवन में आयोजित एक समारोह में एमएसडीई की सचिव श्रीमती देबाश्री मुखर्जी ने मान्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए। यह मान्यता 9 अक्टूबर, 2026 से 8 अक्टूबर, 2029 तक वैध है।

इन संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों और व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों के पैनलबद्धीकरण संबंधी दिशा-निर्देशों के तहत उपलब्ध कराए गए ग्रीन चैनल के माध्यम से पैनलबद्ध किया गया है। यह व्यवस्था स्थापित प्रतिष्ठा वाले पात्र संस्थानों, जिनमें राष्ट्रीय महत्त्व के संस्थान, पीएम-सेतु के तहत उन्नत किए गए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तथा केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकारों द्वारा संचालित या पैनलबद्ध कौशल उत्कृष्टता केंद्र शामिल हैं, को त्वरित मार्ग प्रदान करती है। इस व्यवस्था के तहत संस्थान आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करते हैं और उनके आवेदनों को नामांकन या नियमित मूल्यांकन प्रक्रिया के बिना सीधे कार्यकारी समिति के समक्ष विचारार्थ रखा जाता है। इस व्यवस्था का उद्देश्य सुव्यवस्थित अनुमोदन प्रक्रिया के माध्यम से प्रतिष्ठित और उच्च गुणवत्ता वाले संस्थानों के पैनलबद्धीकरण में तेजी लाना है।

इन दिशा-निर्देशों का अनावरण 15 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली स्थित कौशल भवन में विश्व युवा कौशल दिवस समारोह के दौरान भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी ने किया था। इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य आधुनिक अवसंरचना, प्रौद्योगिकी और उद्योग जगत के साथ मजबूत साझेदारी से समर्थित स्थायी, उन्नत और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से कौशल विकास पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करना है।

इस अवसर पर एमएसडीई की सचिव श्रीमती देबाश्री मुखर्जी ने कहा, “इन 19 संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में पैनलबद्ध करना, स्थायी, उन्नत और उद्योग की आवश्यकताओं के प्रति उत्तरदायी कौशल विकास संस्थानों का एक विश्वसनीय राष्ट्रीय नेटवर्क तैयार करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। हम देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित संस्थानों का एक भंडार तैयार कर रहे हैं, जो अपनी क्षेत्रगत विशेषज्ञता और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए विशिष्ट पहचान रखते हैं। इसका उद्देश्य कौशल विकास के परिणामों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ कौशल विकास को हमारे युवाओं के लिए एक आकांक्षापूर्ण विकल्प बनाना है। ये केंद्र उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान करने, प्रशिक्षकों और मूल्यांकन-कर्ताओं को सहयोग देने, उद्योग जगत के साथ संबंधों को सुदृढ़ करने तथा शिक्षार्थियों के परिणामों में सुधार लाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हम इन संस्थानों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं, जिससे सभी प्रांतों में हर क्षेत्र में उन्नत एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास को सुलभ बनाया जा सके।”

कौशल उत्कृष्टता केंद्र (सीओई-स्किल्स) की परिकल्पना एक स्थायी, उन्नत और क्षेत्र-विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र के रूप में की गई है, जो उच्च गुणवत्ता का, उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप और परिणामोन्मुख कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने में सक्षम हो। कौशल उत्कृष्टता केंद्र उन्नत एवं प्रौद्योगिकी-सक्षम प्रशिक्षण, मूल्यांकन, मार्गदर्शन और करिअर परामर्श, प्रशिक्षकों एवं मूल्यांकन-कर्ताओं का प्रशिक्षण, उद्योग जगत के साथ जुड़ाव तथा प्रशिक्षण के बाद के परिणामों की उपलब्धि और निगरानी से संबंधित कार्य कर सकते हैं। किसी विशेष योजना से असंबद्ध उनका पैनलबद्धीकरण दीर्घकालिक जुड़ाव स्थापित करने और मौजूदा अवसंरचना, उपकरणों, प्रशिक्षकों, मूल्यांकन-कर्ताओं तथा संस्थागत क्षमता का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

यह मान्यता राष्ट्रीय कौशल विकास पारिस्थितिकी तंत्र में इन संस्थानों की क्षमताओं को एमएसडीई द्वारा औपचारिक रूप से स्वीकार किए जाने का प्रतीक है। पैनलबद्ध केंद्रों का उपयोग एमएसडीई, अन्य केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, उद्योग जगत, सीएसआर पहलों और अन्य हितधारकों की कौशल विकास संबंधी पहलों के लिए किया जा सकता है, जो लागू कार्यक्रम संबंधी दिशा-निर्देशों के अधीन होगा।

उच्च गुणवत्ता वाले संस्थानों और विशिष्ट केंद्रों को एक साझा राष्ट्रीय ढाँचे के अंतर्गत लाकर, सीओई-स्किल्स पहल से उन्नत प्रशिक्षण क्षमता को सुदृढ़ करने, संस्थागत विशेषज्ञता के व्यापक आदान-प्रदान को सुगम बनाने तथा देशभर में विश्वसनीय, उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप और परिणामोन्मुख कौशल विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

कौशल उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में मान्यता प्राप्त संस्थान

नवीकरणीय ऊर्जा

जलविद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, आईआईटी रुड़की, उत्तराखंड

राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान, गुरुग्राम, हरियाणा

राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान, चेन्नई, तमिलनाडु

राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान, कायथार, तमिलनाडु

सरदार स्वर्ण सिंह राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा संस्थान, कपूरथला, पंजाब

रसायन एवं पेट्रोरसायन

6. सीआईपीईटी: सीएसटीएस, गुवाहाटी, असम

7. सीआईपीईटी: सीएसटीएस, संभाजीनगर, महाराष्ट्र

8. सीआईपीईटी: आईपीटी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

9. सीआईपीईटी: आईपीटी, कोच्चि, केरल

10. सीआईपीईटी: सीएसटीएस, भुवनेश्वर, ओडिशा

भारतीय रेल सिविल इंजीनियरिंग संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र

12. राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संस्थान, वास्को-द-गामा, गोवा

13. संत शिरोमणि रविदास वैश्विक कौशल पार्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

14. विश्व कौशल केंद्र, भुवनेश्वर, ओडिशा

15. उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकी संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र

राष्ट्रीय द्वितीयक इस्पात प्रौद्योगिकी संस्थान, फतेहगढ़ साहिब, पंजाब

समुद्री इंजीनियरिंग

17. आईएनएस शिवाजी प्रीमियर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर मरीन इंजीनियर्स ऑफ द इंडियन नेवी, पुणे, महाराष्ट्र

पर्यटन एवं आतिथेय

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन, भुवनेश्वर, ओडिशा

राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान, हैदराबाद, तेलंगाना

पीके/केसी/आरटी/पीके/डीए

इसी विषय से और: कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

View all इसी विषय से और: कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
  1. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

    पीएम-सेतु, उद्योग नेतृत्व वाले आईटीआई परिवर्तन के माध्यम से पूर्वोत्तर के कौशल इकोसिस्टम को सुदृढ़ करेगा; पर्यटन और आतिथ्य की वैश्विक रोजगार के अवसरों के लिए प्रमुख क्षेत्रों के रूप में पहचान की गई

    कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने गुवाहाटी में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने के साथ अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता और पीएम-सेतु के लिए कौशल पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया।…

    पूरा पढ़ें →
  2. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

    अनुसंधान को समर्थन, ज्ञान को अग्रसर करना — शैक्षणिक उपलब्धि की एक यात्रा

    श्री अमित कुमार (नाम परिवर्तित), वाराणसी, उत्तर प्रदेश के एक शोधार्थी के लिए उनका डॉक्टरेट शोध अपने शैक्षणिक ज्ञान को गहरा करने और उच्च शिक्षा में सार्थक योगदान देने की अपनी आकांक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  3. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय मंत्रालय की अपर सचिव सुश्री मोना के. खंडार ने उत्तराखंड के रायवाला स्थित सरकारी नशामुक्ति केंद्र का दौरा किया

    उत्तराखंड के रायवाला में स्थित सरकारी नशा मुक्ति केंद्र, चिकित्सा देखभाल, पेशेवर परामर्श, संरचित दैनिक दिनचर्या और स्वास्थ्य सम्बंधी गतिविधियों को मिलाकर नशा मुक्ति की दिशा में लोगों का सहयोग करने के…

    पूरा पढ़ें →
  4. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

    एमएसडीई ने सभी सीपीएसई से परिणामों एवं समावेशन पर ध्यान केन्द्रित करते हुए अप्रेंटिसशिप संबंधी जुड़ाव में तेजी लाने का आह्वान किया

    कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने आज नई दिल्ली के कौशल भवन में केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न…

    पूरा पढ़ें →
  5. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

    एनएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर एनएसडीसी की शुरुआत, मध्य प्रदेश के युवाओं के विदेशी रोजगार प्रशिक्षण में नाबार्ड का सहयोग

    एनएसडीसी ने एनएसई के सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर कौशल विकास और विदेशी रोजगार की तैयारी से जुड़ी पहल शुरू की है। नाबार्ड समर्थित कार्यक्रम मध्य प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर ओबीसी…

    पूरा पढ़ें →
  6. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

    विश्व कौशल प्रतियोगिता शंघाई 2026 में भारत 10वें स्थान पर रहा; 6 रजत पदक और 20 उत्कृष्टता पदक जीते

    चीन के शंघाई में संपन्न हुई 48वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता 2026 में टीम इंडिया ने 6 रजत पदक और 20 उत्कृष्टता पदक जीतकर 10वां स्थान हासिल किया। ल्योन में 2024 में आयोजित…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर-राष्‍ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्‍थान (सीएसआईआर-निस्‍पर) ने पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर तीसरे संस्करण (सीडीटीके) 2026 का आयोजन किया

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (निस्पर) द्वारा 2-3 नवंबर, 2026 को सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनपीएल), नई दिल्ली में पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (सीडीटीके-2026) का…

    पूरा पढ़ें →
  2. संघ लोक सेवा आयोग

    संघ लोक सेवा आयोग संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026 — का अंतिम परिणाम घोषित

    निम्नलिखित 243 (155 + 63 + 25) अभ्यर्थियों की योग्यता सूचियाँ, योग्यता क्रम में दी गई हैं। ये अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल 2026 में आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  3. कोयला मंत्रालय

    कोयला मंत्रालय ने स्टार रेटिंग प्रोग्राम (वित्त वर्ष-2024-25) के तहत कोयला खदानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा; 50 खदानों को फाइव-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई

    कोयला मंत्रालय ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें भारत के कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता…

    पूरा पढ़ें →
  4. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माय भारत के विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें अभियान के तहत 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60 कार्यक्रमों के माध्यम से 11,800 से अधिक युवा जुड़े

    मेरा युवा भारत (माय भारत) द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग के तहत आज 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आयोजित विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें…

    पूरा पढ़ें →
  5. भारी उद्योग मंत्रालय

    भारी उद्योग मंत्रालय तथा उसके केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और स्वायत्त निकायों में बकाया मामलों के निपटान के लिए ‘विशेष अभियान 6’ संपन्न

    भारी उद्योग मंत्रालय ने अपने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और स्वायत्त निकायों (सीपीएससी/एबी) के साथ मिलकर बकाया मामलों के निपटान के लिए ‘विशेष अभियान 6’ को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।…

    पूरा पढ़ें →
  6. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की देश में कृषि क्षेत्र की स्थिति की समग्र समीक्षा, किसानों को समय पर हरसंभव मदद के दिए निर्देश

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देशभर में खरीफ फसलों की कटाई, मौजूदा मौसमी परिस्थितियों और…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। भारत और विदेशों के उद्योगपतियों, निवेशकों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों और…

    पूरा पढ़ें →
  8. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

    “लैंगिक आंकड़े और सांख्यिकी: साक्ष्य से नीतिगत अंतर्दृष्टि तक” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन | एमओएसपीआई और यूएन विमेन

    सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने यूएन विमेन के सहयोग से 2 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में "लैंगिक आंकड़े और सांख्यिकी: साक्ष्य से नीतिगत अंतर्दृष्टि तक" विषय पर एक-दिवसीय राष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    दिल्ली में ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो’ के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी प्रल्हाद जोशी जी, श्रीपद नाइक जी, देश-विदेश से आए सभी इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स, स्टार्टअप जगत के साथी, सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, अन्य महानुभाव देवियों और सज्जनों। ‘भारत रिन्यूएबल…

    पूरा पढ़ें →
  10. Prime Minister's Office

    दिल्ली में ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो’ के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी प्रल्हाद जोशी जी, श्रीपद नाइक जी, देश-विदेश से आए सभी इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स, स्टार्टअप जगत के साथी, सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, अन्य महानुभाव देवियों और सज्जनों। ‘भारत रिन्यूएबल…

    पूरा पढ़ें →
↑