युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय Read in English

माय भारत के विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें अभियान के तहत 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60 कार्यक्रमों के माध्यम से 11,800 से अधिक युवा जुड़े

Key details of this update
DetailInformation
Date02 November 2026 (Monday)
Time8:16 PM
Topic / Ministryयुवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (545 words)

मेरा युवा भारत (माय भारत) द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग के तहत आज 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आयोजित विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें के 60 संस्करणों में 11,800 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रमों के नवीनतम चरण के साथ, अब तक 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 220 युवा संवाद आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 43,995 युवाओं और 220 युवा आइकनों ने भाग लिया है।

यह राष्ट्रव्यापी अभियान 26 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देशभर के 500 विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों को इसके दायरे में लाना है। इसका उद्देश्य युवाओं, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में चुनावी जागरूकता को बढ़ावा देना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सूचित भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। यह पहल युवाओं को उनके मतदान के अधिकारों, चुनावी प्रक्रियाओं और नागरिक जिम्मेदारियों से परिचित कराती है। साथ ही, उन्हें निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, युवा आइकनों और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के साथ संवाद करने का अवसर भी प्रदान करती है।

नई दिल्ली में, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने मतदान के अधिकारों, चुनावी भागीदारी के महत्व और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जिम्मेदार नागरिकों के रूप में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

पश्चिम बंगाल में, राणाघाट (अनुसूचित जाति) लोकसभा क्षेत्र के सांसद जगन्नाथ सरकार ने नदिया में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। वहीं, असम में सांसद देवाशीष शर्मा ने नगांव में युवाओं के साथ बातचीत की।

बिहार में, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) और सिवान में आयोजित कार्यक्रमों में सामूहिक रूप से लोकतांत्रिक शपथ ली गई। प्रतिभागियों ने जिम्मेदार नागरिकता और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार सदर के विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार में आयोजित युवा संवाद के दौरान युवा प्रतिभागियों से बातचीत की। उन्होंने युवाओं को अपने मत के महत्व को समझने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

हरियाणा में, वुशु खिलाड़ी और युवा आइकन आर्यन सूद ने पानीपत में युवा प्रतिभागियों के साथ राजनीति में युवाओं की भूमिका, मतदान के प्रति जागरूकता और खेलों में करियर के अवसरों पर बातचीत की। पंजाब में, मानसा में आयोजित कार्यक्रम में युवा आइकन और प्रतिभागियों के बीच संवाद सत्र हुआ। इसके साथ ही, सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से लोकतांत्रिक शपथ ली।

मध्य प्रदेश में, बड़वानी, बालाघाट, भिंड, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, गुना, पन्ना, रतलाम और सागर में आयोजित कार्यक्रमों में युवा आइकनों, खेल हस्तियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद सत्र हुए। इन कार्यक्रमों में लोकतांत्रिक शपथ भी दिलाई गई। साथ ही, युवाओं को माय भारत के अवसरों और इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी दी गई।

उत्तर प्रदेश में, अमेठी (सुल्तानपुर) में आयोजित कार्यक्रम में एक युवा आइकन ने प्रस्तुति दी, जिसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र हुआ। इन्फ्लुएंसर ऋषभ मिश्रा ने प्रतिभागियों को संबोधित किया और कविता पाठ किया। वहीं, डॉ. धनंजय सिंह और विषुव मिश्रा ने प्रेरक संबोधन दिए और युवाओं के साथ संवाद किया।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से, माय भारत युवाओं को जनप्रतिनिधियों और युवा आइकनों के साथ संवाद करने, चुनावी प्रक्रियाओं को समझने तथा लोकतांत्रिक भागीदारी और नागरिक जिम्मेदारियों पर चर्चा करने के अवसर प्रदान कर रहा है।

पीके/केसी/आरटी/जीके / डीए

इसी विषय से और: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

View all इसी विषय से और: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
  1. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    एमवाई भारत-एनएसएस ने नशा मुक्त युवा अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी साइक्लोथॉन और वॉकथॉन में 96,700 से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की

    नशा मुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए माय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने 30-31 अक्टूबर 2026 को 100 सप्ताह के 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान'…

    पूरा पढ़ें →
  2. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    ‘माई भारत’ के ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपने वोट को जानें’ अभियान में 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित 62 कार्यक्रमों के माध्यम से 11,000 से अधिक युवा जुड़े

    युवा मामले और खेल मंत्रालय के युवा मामलों के विभाग के तहत 'मेरा युवा भारत' (माई भारत) द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 'विकसित भारत युवा…

    पूरा पढ़ें →
  3. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    युवाओं में चुनावी जागरूकता बढ़ाने के लिए 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ के 46 कार्यक्रम आयोजित किए गए

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) द्वारा आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट…

    पूरा पढ़ें →
  4. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माय भारत(MY Bharat) ने 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 23 ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ कार्यक्रम आयोजित किया

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग के तहत, मेरा युवा भारत(माय भारत), ने आज 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के महाविद्यालयों एवं संस्थानों में ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना…

    पूरा पढ़ें →
  5. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माय भारत ने चुनाव संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 14 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपने मत को जानें’ कार्यक्रम का आयोजन किया

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग के तहत मेरा (एमवाई) युवा भारत ने आज 10 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के शैक्षणिक संस्थानों में विकसित भारत युवा संवाद:…

    पूरा पढ़ें →
  6. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी खेल विनिर्माण परितंत्र विकसित करने के लिए खेलो इंडिया खेल उपकरण विनिर्माण योजना को मंजूरी दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026 से 2033-34 की अवधि के लिए 1,856.67 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ खेलो इंडिया खेल उपकरण विनिर्माण योजना…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर-राष्‍ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्‍थान (सीएसआईआर-निस्‍पर) ने पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर तीसरे संस्करण (सीडीटीके) 2026 का आयोजन किया

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (निस्पर) द्वारा 2-3 नवंबर, 2026 को सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनपीएल), नई दिल्ली में पारंपरिक ज्ञान के संचार एवं प्रसार पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (सीडीटीके-2026) का…

    पूरा पढ़ें →
  2. संघ लोक सेवा आयोग

    संघ लोक सेवा आयोग संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026 — का अंतिम परिणाम घोषित

    निम्नलिखित 243 (155 + 63 + 25) अभ्यर्थियों की योग्यता सूचियाँ, योग्यता क्रम में दी गई हैं। ये अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल 2026 में आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  3. कोयला मंत्रालय

    कोयला मंत्रालय ने स्टार रेटिंग प्रोग्राम (वित्त वर्ष-2024-25) के तहत कोयला खदानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा; 50 खदानों को फाइव-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई

    कोयला मंत्रालय ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें भारत के कोयला और लिग्नाइट खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता…

    पूरा पढ़ें →
  4. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

    एमएसडीई ने 19 संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में पैनलबद्ध किया

    कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने आज 19 प्रतिष्ठित संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई-स्किल्स) के रूप में औपचारिक मान्यता प्रदान की। नई दिल्ली स्थित कौशल भवन में आयोजित एक समारोह…

    पूरा पढ़ें →
  5. भारी उद्योग मंत्रालय

    भारी उद्योग मंत्रालय तथा उसके केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और स्वायत्त निकायों में बकाया मामलों के निपटान के लिए ‘विशेष अभियान 6’ संपन्न

    भारी उद्योग मंत्रालय ने अपने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और स्वायत्त निकायों (सीपीएससी/एबी) के साथ मिलकर बकाया मामलों के निपटान के लिए ‘विशेष अभियान 6’ को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।…

    पूरा पढ़ें →
  6. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की देश में कृषि क्षेत्र की स्थिति की समग्र समीक्षा, किसानों को समय पर हरसंभव मदद के दिए निर्देश

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देशभर में खरीफ फसलों की कटाई, मौजूदा मौसमी परिस्थितियों और…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। भारत और विदेशों के उद्योगपतियों, निवेशकों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों और…

    पूरा पढ़ें →
  8. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

    “लैंगिक आंकड़े और सांख्यिकी: साक्ष्य से नीतिगत अंतर्दृष्टि तक” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन | एमओएसपीआई और यूएन विमेन

    सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने यूएन विमेन के सहयोग से 2 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में "लैंगिक आंकड़े और सांख्यिकी: साक्ष्य से नीतिगत अंतर्दृष्टि तक" विषय पर एक-दिवसीय राष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    दिल्ली में ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो’ के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी प्रल्हाद जोशी जी, श्रीपद नाइक जी, देश-विदेश से आए सभी इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स, स्टार्टअप जगत के साथी, सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, अन्य महानुभाव देवियों और सज्जनों। ‘भारत रिन्यूएबल…

    पूरा पढ़ें →
  10. Prime Minister's Office

    दिल्ली में ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो’ के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी प्रल्हाद जोशी जी, श्रीपद नाइक जी, देश-विदेश से आए सभी इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स, स्टार्टअप जगत के साथी, सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, अन्य महानुभाव देवियों और सज्जनों। ‘भारत रिन्यूएबल…

    पूरा पढ़ें →
↑